Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में अब नहीं लगाना पड़ेगा थाने का चक्कर, घर बैठे मिलेंगी FIR बिहार में अब नहीं लगाना पड़ेगा थाने का चक्कर, घर बैठे मिलेंगी FIR से लेकर पुलिस वेरीफिकेशन तक कई सेवाएं
Niraj Raj
बिहार में अब नहीं लगाना पड़ेगा थाने का चक्कर, घर बैठे मिलेंगी FIR बिहार में अब नहीं लगाना पड़ेगा थाने का चक्कर, घर बैठे मिलेंगी FIR से लेकर पुलिस वेरीफिकेशन तक कई सेवाएं
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार सरकार के 6 माह पूरा होने के बाद जन सुराज का क्या प्लान है?1
- टॉप टेन में जगह बनाने वाले आशीष कुमार का हुआ सम्मान भाजपा नेता ने वस्त्र देकर बढ़ाया हौसला, परिवार में खुशी का माहौल बैरिया प्रखंड क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत अंतर्गत मलाही टोला गांव निवासी आशीष कुमार ने बिहार मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन में दसवां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होने मेट्रिक की परिक्षा प्रोजेक्ट उत्तर माध्यमिक विद्यालय पखनाहा बजार से दिया था। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर रविवार के साम करीब पांच बजे भाजपा के बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अवधकिशोर सिंह ने उन्हें वस्त्र देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह के दौरान आशीष के पिता हरेंद्र कुमार ने बताया कि बचपन से ही आशीष का पढ़ाई के प्रति गहरा लगाव रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि वे पेशे से दुकानदार हैं, जबकि आशीष की माता गृहिणी हैं। वहीं आशीष कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग उसे बधाई दे रहे हैं।1
- आज 29 मार्च रविवार दोपहर करीब 2 बजे बेतिया स्थित बलिराम भवन में बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता लालबाबू राम ने की। बैठक के दौरान लालबाबू राम ने कहा कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को खाना प्रदान करने वाले रसोईयों के वेतन में भारी बकाया है। उन्होंने बताया कि कुछ स्कूलों में चार महीने, कुछ में छह महीने का वेतन बकाया है, जबकि कई स्कूलों में वेतन आंशिक रूप से ही दिया गया है। लालबाबू राम ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और संबंधित विभाग रसोईयों के बकाया वेतन का तत्काल भुगतान नहीं करते हैं, तो रसोईया सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। रसोईयों का कहना है कि वे बच्चों को समय पर खाना उपलब्ध कराते हैं, लेकिन उनका मेहनताना मिलने में लगातार देरी की जा रही है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि उनके वेतन की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि बच्चों के भोजन में कोई बाधा न आए।1
- बिहार सरकार से जांच नहीं कर रही आदमी को बीमार होने की संभावना है कृपा इस पर जांच करें1
- Breaking कुशीनगर - तमकुहीराज में भीषण सड़क हादसा - बाइक और चार पहिया वाहन में आमने-सामने टक्कर - दो युवक गंभीर रूप से घायल - एक युवक मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर - दूसरा युवक जिला अस्पताल कुशीनगर भेजा गया - तमकुहीराज के गाज़ीपुर गांव के पास नवनिर्मित सड़क पर हादसा - ओवरस्पीड बनी दुर्घटना की वजह - पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा -4
- कुशीनगर। जनपद के पडरौना स्थित सुभाष चौक रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर ट्रेन गुजरने के बाद अक्सर भीषण जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फाटक बंद होने के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और खुलने के बाद अव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ने की होड़ जाम को और बढ़ा देती है। जाम लगने का मुख्य कारण लोगों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन न करना है। वाहन चालक अपनी निर्धारित साइड में चलने के बजाय गलत दिशा से आगे निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे क्रॉसिंग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और कोतवाली पुलिस के जवान लगातार जाम हटाने के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन लोगों की मनमानी के चलते समस्या बनी रहती है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नियमों के प्रति सचेत किया जाता है, इसके बावजूद लापरवाही कम नहीं हो रही है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय अपनी साइड में चलें, गति नियंत्रित रखें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। यदि सभी लोग नियमों का पालन करें, तो न केवल जाम की समस्या से राहत मिलेगी बल्कि सभी सुरक्षित और समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।1
- बिहार में अब नहीं लगाना पड़ेगा थाने का चक्कर, घर बैठे मिलेंगी FIR से लेकर पुलिस वेरीफिकेशन तक कई सेवाएं1
- लौकरिया गांव में विकास ठप, ग्रामीणों में आक्रोश विडिओ वायरल कर सड़क बनवाने की मांग योगापट्टी प्रखंड की मच्छरगांवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित लौकरिया गांव में विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। रविवार को गांव की बदहाल स्थिति और जनप्रतिनिधियों की कथित उदासीनता को उजागर करता दोपहर करीब 12:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में ग्रामीण रंगीला गद्दी ने आरोप लगाया कि नगर अध्यक्ष अश्विनी कुमार और वार्ड पार्षद को कई बार समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में अब तक कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है। सड़क की हालत बेहद खराब है, जिससे लोगों को आवाजाही में कठिनाई हो रही है। शुकुल टोला से लौकरिया को जोड़ने वाली सड़क का कार्य दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। वहीं, वार्ड पार्षद हृदय यादव ने बताया कि सड़क निर्माण का टेंडर हो चुका है और मार्च के बाद जल्द काम शुरू होगा।1
- आज 29मार्च रविवार दोपहर करीब 1:30बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि2 लाख 82हजार रूपए जुर्माना वसूले गए।1