logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला कलक्टर ने जारी किये प्रतिबंधित दवाओं को लेकर निर्देश * 💊💉🚫📝 श्रीगंगानगर, 20 अप्रैल 💊जिला श्रीगंगानगर में कुछ दवाइयां जो एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के रूप में परिभाषित नहीं हैं, उन दवाइयों (जैसे प्रीगाबलिन, टापेंटाडोल, जोपिक्लोन साल्ट आधारित दवाइयां) को टेबलेट या इन्जेक्शन के रूप में लोगों द्वारा नशे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। स्थानीय भाषा में इनके कई नाम हैं जैसे- सिग्नेचर, जोंडयार, हरा तोता, संती, हरे कैप्सूल और नीला फोर्ड आदि। लोकहित तथा नवयुवकों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए उक्त दवाओं की खुली/अनियन्त्रित बिक्री पर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित यादव द्वारा प्रतिबन्ध लगाया गया है। 💊जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए समस्त जिला श्रीगंगानगर में नशे के रूप में प्रयुक्त की जाने वाली दवाइयों की खुली/अनियन्त्रित बिक्री पर तुरन्त प्रभाव से प्रतिबन्ध लगाया है। थोक एवं खुदरा दवा विक्रेता अथवा अन्य अनाधिकृत व्यक्ति या फर्म द्वारा प्रीगाबलिन की 75 मिलीग्राम से अधिक मात्रा की दवाईयों का क्रय-विक्रय नहीं करेंगे। थोक एवं खुदरा दवा विक्रेता अथवा अन्य अनाधिकृत व्यक्ति या फर्म द्वारा उक्त दवाईयां (जो एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के रूप में परिभाषित नहीं है, विशेषकर प्रीगाबलिन की 75 मिलीग्राम, टापेंटाडोल, जोपिक्लोन घटक युक्त दवाईयां) का बिना क्रय-विक्रय बिल के बेचान नहीं करेंगे। 💊थोक दवा विक्रेता उक्त दवाईयों के समस्त क्रय-विक्रय का दैनिक स्टॉक रजिस्टर बैच नम्बर सहित संधारण करेंगे। दिनांकवार सूचना प्रत्येक सप्ताह एसपी श्रीगंगानगर की साइट पर व एडीसी की साइट पर भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। खुदरा दवा विक्रेता प्रीगाबलिन की 75 मिलीग्राम, टापेंटाडोल, जोपिक्लोन का विक्रय चिकित्सक की मूल प्रेसक्रिप्शन/पर्ची पर अपनी मुहर व दिनांक अंकित करते हुए करेंगे। 💊सहायक औषधि नियन्त्रक थोक एवं खुदरा दवा विक्रेता के टापेंटाडोल, जोपिक्लोन साल्ट आधारित दवाईयों के क्रय-विक्रय की मासिक रिपोर्ट की जांच कर, वस्तुस्थिति से अवगत करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे। सहायक औषधि नियन्त्रक सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी एवं पुलिस विभाग परस्पर समन्वय स्थापित कर टीमें बनाकर (प्रत्येक माह की 3 तारीख से 5 तारीख के मध्य) मैडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण करेंगे तथा किसी भी प्रकार की अनियिमतता या उल्लंघन पाये जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जानी सुनिश्चित करेंगे। सहायक औषधि नियन्त्रक कार्यवाही से उपखण्डवार रजिस्टर/सूचनाओं को सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी से सत्यापित करवायेंगे। *यह आदेश सम्पूर्ण श्रीगंगानगर जिले में तुरन्त प्रभाव से लागू होगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस प्रशासन अथवा उपखण्ड अधिकारी द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दण्डित कराने की कार्यवाही की जायेगी। आदेश जारी दिनांक से आगामी दो माह की अवधि तक प्रभावी रहेगा।*

6 hrs ago
user_Subhash Chander Bishnoi
Subhash Chander Bishnoi
Milk Collector रायसिंहनगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
6 hrs ago
ed8f20ee-8791-49f2-abf2-de212d177f65

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by NEWS JAN AWAZ
    1
    Post by NEWS JAN AWAZ
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • हनुमानगढ़ टाउन में रामदेव मंदिर के पास पैदल जा रही एक महिला के सोने के कंगन दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार बदमाश लूट कर फरार हो गए। पास में लगे सीसीटीवी में चारों बदमाश कैद हो गए। टाउन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों बदमाशों की तलाश कर रही है।
    1
    हनुमानगढ़ टाउन में रामदेव मंदिर के पास पैदल जा रही एक महिला के सोने के कंगन दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार बदमाश लूट कर फरार हो गए। पास में लगे सीसीटीवी में चारों बदमाश कैद हो गए। टाउन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों बदमाशों की तलाश कर रही है।
    user_Ashif Khan
    Ashif Khan
    Local News Reporter हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Monu
    1
    Post by Monu
    user_Monu
    Monu
    Armed forces association सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • कमजोर दिल वाले वीडियो ना देखे शहर के नोखा रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी की गोचर भूमि में सोमवार शाम एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 6:30 बजे इस घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि शव की स्थिति और दुर्गंध से यह करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम में सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस हेड कांस्टेबल बीरबल सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना कर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    कमजोर दिल वाले वीडियो ना देखे
शहर के नोखा रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी की गोचर भूमि में सोमवार शाम एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 6:30 बजे इस घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि शव की स्थिति और दुर्गंध से यह करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है।
सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम में सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस हेड कांस्टेबल बीरबल सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना कर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Taj Khan bhutto
    Taj Khan bhutto
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    44 min ago
  • Post by SSSO News
    1
    Post by SSSO News
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पत्रकार इकबाल खान बीकानेर शहर के नोखा रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी की गोचर भूमि में सोमवार शाम एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 6:30 बजे इस घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि शव की स्थिति और दुर्गंध से यह करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम में सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस हेड कांस्टेबल बीरबल सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना कर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    पत्रकार इकबाल खान बीकानेर  शहर के नोखा रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी की गोचर भूमि में सोमवार शाम एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 6:30 बजे इस घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि शव की स्थिति और दुर्गंध से यह करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है।
सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम में सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस हेड कांस्टेबल बीरबल सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना कर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • Post by Duc News Rajsthan चैनल
    1
    Post by Duc News Rajsthan चैनल
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    Sri Ganganagar, Rajasthan•
    1 hr ago
  • हनुमानगढ़ टाउन में हिसारिया हॉस्पिटल के पास से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का एक मामला सामने आया है। बाइक मालिक अनिल कुमार निवासी पंजाबी मोहल्ला ने इस संबंध में टाउन थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
    1
    हनुमानगढ़ टाउन में हिसारिया हॉस्पिटल के पास से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का एक मामला सामने आया है। बाइक मालिक अनिल कुमार निवासी पंजाबी मोहल्ला ने इस संबंध में टाउन थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
    user_Ashif Khan
    Ashif Khan
    Local News Reporter हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • बीकानेर। सोमवार को आखातीज के पावन पर्व पर किन्नर समाज की मुस्कान बाई अग्रवाल ने  हवेली से पतंगबाजी कर आखातीज पर सभी को बधाई देते हुए कहा ये मंगलकारी दिन बीकानेर शहर की समृद्धि सफलता और खुशहाली से भरा रहे। माता राणी करणी की कृपा सदा  बनी रहे। साथ ही बाल विवाह रोकने की मार्मिक अपील में मुस्कान बाई ने कहा बेटियां हमारी विरासत से कम नहीं है। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचें, बचपन को सहेजें ‌ । यह कार्यक्रम आखातीज पर्व पर मित्र एकता सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक सुनील दत्त नागल, कवि शिव दाधीच, एनडी क़ादरी , रामकिशोर यादव, सैय्यद अख्तर, मेहबूब अली रंगरेज, शाकिर हुसैन चौपदार, सामप्रकाश जैन ,दिलीप गुप्ता, देवेश भाटी सहित अन्य किन्नर समाज के लोग मौजूद रहे।
    2
    बीकानेर। सोमवार को आखातीज के पावन पर्व पर किन्नर समाज की मुस्कान बाई अग्रवाल ने  हवेली से पतंगबाजी कर आखातीज पर सभी को बधाई देते हुए कहा ये मंगलकारी दिन बीकानेर शहर की समृद्धि सफलता और खुशहाली से भरा रहे। माता राणी करणी की कृपा सदा  बनी रहे। साथ ही बाल विवाह रोकने की मार्मिक अपील में मुस्कान बाई ने कहा बेटियां हमारी विरासत से कम नहीं है। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचें, बचपन को सहेजें ‌ । यह कार्यक्रम आखातीज पर्व पर मित्र एकता सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक सुनील दत्त नागल, कवि शिव दाधीच, एनडी क़ादरी , रामकिशोर यादव, सैय्यद अख्तर, मेहबूब अली रंगरेज, शाकिर हुसैन चौपदार, सामप्रकाश जैन ,दिलीप गुप्ता, देवेश भाटी सहित अन्य किन्नर समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.