Shuru
Apke Nagar Ki App…
आग की चपेट में आने से 20 बकरी जल कर राख, एक महिला भी झुलसी अम्बेडकरनगर नगर,, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दूल्हा पुर गांव की घटना।
India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
आग की चपेट में आने से 20 बकरी जल कर राख, एक महिला भी झुलसी अम्बेडकरनगर नगर,, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दूल्हा पुर गांव की घटना।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अम्बेडकरनगर नगर,, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दूल्हा पुर गांव की घटना।1
- अम्बेडकरनगर के बेवाना थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर की गई पुलिस कार्रवाई अब विवादों में अकबरपुर–दोस्तपुर मार्ग के पास स्थित भूमि से जुड़ा है, जहां दो पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस ने धारा 151 के तहत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की। हालांकि, इस कार्रवाई में एक शिक्षक सोमेंद्र वीर सिंह का नाम शामिल होने से मामला तूल पकड़ गया। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय वह अपने विद्यालय में पढ़ा रहे थे, फिर भी उन्हें सूची में शामिल कर लिया गया। इस पर स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे गलत और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बिना सही जांच के नाम दर्ज कर दिए और वास्तविक स्थिति को नजरअंदाज किया। उनका कहना है कि जिन लोगों का विवाद से सीधा संबंध नहीं था, उन्हें भी कार्रवाई में शामिल कर लिया गया, जिससे उनकी छवि प्रभावित हुई है। इस मामले में लेखपाल जसवंत और तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच की जाती, तो इस तरह की स्थिति नहीं बनती। फिलहाल, पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद सभी संबंधित व्यक्तियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, लेकिन शिक्षक का नाम सामने आने से क्षेत्र में नाराजगी बनी हुई है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- स्मार्ट मीटर में बिजली का बिल ज्यादा, ग्रामीणों द्वारा विद्युत कर्मियों का घेराव1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- अंबेडकर नगर के महरुआ थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ । जिसमें 25 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार युवक को पिकअप जैसे भारी वाहन ने रौंद डाला है। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई । पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं परिवार में कोहराम मचा है।1
- अंबेडकरनगर। विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मुबारकपुर पिकार व कमालपुर पिकार स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को होम्योपैथी के जनक Samuel Hahnemann (डॉ. हैनिमैन) का जन्मदिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश राय ने की। उन्होंने डॉ. हैनिमैन के जीवन और उनके द्वारा स्थापित होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि होम्योपैथी शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों का जड़ से उपचार करने में सहायक होती है और इसमें दवाओं के दुष्प्रभाव भी नगण्य होते हैं। डॉ. राय ने उपस्थित मरीजों को विभिन्न रोगों में होम्योपैथिक दवाओं के उपयोग, उनकी कार्यप्रणाली और लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे छोटी-बड़ी बीमारियों में होम्योपैथिक उपचार को अपनाएं और नियमित रूप से चिकित्सकीय परामर्श लेते रहें। कार्यक्रम के दौरान कई मरीजों को मौके पर ही परामर्श और दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर डॉ. गिरीश चंद्र, फार्मासिस्ट चंद्रभान, राकेश कुमार, विजय कुमार, अरुण कुमार एवं धारानाथ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. हैनिमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता फैलाना और सस्ती, सुलभ एवं प्रभावी उपचार पद्धति के रूप में इसे बढ़ावा देना रहा।1
- अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीबीपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज हवा के चलते अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब पांच बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आए किसानों में सियाराम राम वर्मा और जोखू राजभर का नाम शामिल है, जिनकी मेहनत की फसल पल भर में खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बसखारी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य खेतों को जलने से बचा लिया गया। इसी दौरान दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरी तरह से आग बुझाने का कार्य जारी रखा। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, जिनकी सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा नुकसान होने से टल गया।1
- अम्बेडकरनगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाज़ी उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma (हिमंत बिस्वा सरमा) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge (मल्लिकार्जुन खड़गे) का अपमान किया है, जो दलित वर्ग से आते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनसे माफी की मांग की। जिला अध्यक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी करने वाले मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि प्रदेश की पुलिस Yogi Adityanath (योगी आदित्यनाथ) और Narendra Modi (नरेंद्र मोदी) के इशारे पर कार्य कर रही है।3