घिनौनी करतूत.... जूस में थूक मिला कर लोगों को जूस बेच रहे जूस वाले के घिनौनें कृत्य को ग्राहक ने किया उजागर उझानी / नगर के मुख्य तिराहे के समीप एक निजी अस्पताल के बाहर सड़क फुटपाथ पर एक जूस विक्रेता लोगों को जूस में थूक मिला कर पिला रहा था उसकी इस घिनौनी करतूत की भनक तक किसी जूस पीने वाले ग्राहक को नहीं लगी। भला हो उस मरीज के तीमारदार का जिसने उस जूस वाले की घिनौनी करतूत अपनी आंखों से देख ली और उस जूस वाले की घिनौनी करतूत का विरोध किया इस पर जूस वाले और ग्राहक के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी जिसे सुनकर भीड़ इकट्ठी होने लगी तब उस जूस वाले की घिनौनी करतूत जग जाहिर हुई । प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मुख्य तिराहे के समीप एक निजी अस्पताल के बाहर एक फल-फ्रूट के ठेले पर जूस वाला जूस में थूक मिला कर लोगों को जूस पिला रहा था बताते हैं कि आज जिरौली गांव निवासी कल्लू शर्मा अपने मरीज को जूस लेने के लिए उसी जूस ठेले पर आया ग्राहक कल्लू ने एक गिलास जूस स्वयं पिया एवं एक गिलास जूस पैक करने के लिए कहा ग्राहक कल्लू के अनुसार जूस वाले ने जूस पैक करते समय उस जूस में थूका तभी ग्राहक की नजर जूस वाले के इस घिनौनें कृत्य पर पडी़ तो ग्राहक ने उस जूस वाले की थूक की करतूत का विरोध किया इसी बात को लेकर जूस विक्रेता व ग्राहक मे विवाद होनें लगा जूस विक्रेता और ग्राहक में कहासुनी होती देख वहां लोगो की भीड लग गई इसी दौरान विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविन्द शर्मा भी वहां पहुंच गये उनसे हुई कहासुनी हुई बाद मे जूस वाले ने अपने द्वारा किए गये घिनौनें कृत्य को स्वीकार कर लिया चेतावनी के बाद मामला रफा दफा कर दिया गया।
घिनौनी करतूत.... जूस में थूक मिला कर लोगों को जूस बेच रहे जूस वाले के घिनौनें कृत्य को ग्राहक ने किया उजागर उझानी / नगर के मुख्य तिराहे के समीप एक निजी अस्पताल के बाहर सड़क फुटपाथ पर एक जूस विक्रेता लोगों को जूस में थूक मिला कर पिला रहा था उसकी इस घिनौनी करतूत की भनक तक किसी जूस पीने वाले ग्राहक को नहीं लगी। भला हो उस मरीज के तीमारदार का जिसने उस जूस वाले की घिनौनी करतूत अपनी आंखों से देख ली और उस जूस वाले की घिनौनी करतूत का विरोध किया इस पर जूस वाले और ग्राहक के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी जिसे सुनकर भीड़ इकट्ठी होने लगी तब उस जूस वाले की घिनौनी करतूत जग जाहिर हुई । प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मुख्य तिराहे के समीप एक निजी अस्पताल के बाहर एक फल-फ्रूट के ठेले पर जूस वाला जूस में थूक मिला कर लोगों को
जूस पिला रहा था बताते हैं कि आज जिरौली गांव निवासी कल्लू शर्मा अपने मरीज को जूस लेने के लिए उसी जूस ठेले पर आया ग्राहक कल्लू ने एक गिलास जूस स्वयं पिया एवं एक गिलास जूस पैक करने के लिए कहा ग्राहक कल्लू के अनुसार जूस वाले ने जूस पैक करते समय उस जूस में थूका तभी ग्राहक की नजर जूस वाले के इस घिनौनें कृत्य पर पडी़ तो ग्राहक ने उस जूस वाले की थूक की करतूत का विरोध किया इसी बात को लेकर जूस विक्रेता व ग्राहक मे विवाद होनें लगा जूस विक्रेता और ग्राहक में कहासुनी होती देख वहां लोगो की भीड लग गई इसी दौरान विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविन्द शर्मा भी वहां पहुंच गये उनसे हुई कहासुनी हुई बाद मे जूस वाले ने अपने द्वारा किए गये घिनौनें कृत्य को स्वीकार कर लिया चेतावनी के बाद मामला रफा दफा कर दिया गया।
- बदायूं जनपद के बिसौली क्षेत्र में निवर्तमान विधायक के आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए काफी पुलिस बल भी तैनात रहा, जिसने व्यवस्था को संभालने में अहम भूमिका निभाई। समारोह में फूलों की होली खेली गई और राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियों ने आए हुए आगंतुकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे और मंच से संबोधन भी दिया गया। पूरे आयोजन में लोगों ने जमकर होली की खुशियां मनाईं और धार्मिक झांकियों के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम देर तक चलता रहा और लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।2
- 11 मार्च को भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मासिक पंचायत मालवीय आवास ग्रह बदायूं सम्पन्न हुई 6 सूत्री ज्ञापन किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मजिस्ट्रेट को सोपा जय जवान जय किसान2
- क्रिकेट विवाद में किशोर को उसके दोस्तों ने मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर बदायूं। जिले के उपनगर दातागंज में बुधवार को क्रिकेट के मामूली विवाद में एक किशोर को उसके दो दोस्तों ने एकांत स्थान पर ले जाकर जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली के छर्रे किशोर वैभव माथुर पुत्र विपिन माथुर के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में लगे है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज को सीएचसी दातागंज लाए जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर किया गया जहां भी हालत में सुधार न आया तब परिजन उसे हायर सेंटर ले गए है। दातागंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं बदायूं के सरकारी अस्पताल में नाम और धर्म पूंछकर लगाया जाता है टीका हिंदू युवती ने मुस्लिम एएनएम पर धर्म और जाति पूंछकर टीका लगाने से इनकार करने का लगाया आरोप बदायूं के दातागंज स्वास्थ्य केंद्र का मामला पीड़िता का आरोप कि जब वह टीका लगवाने अस्पताल गई तो ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने पहले धर्म पूंछा फिर जाति इसके बाद कहा कि हम हिंदुओं के टीका नहीं लगाते हैं,विरोध करने पर उसने अभद्र व्यवहार किया और धक्का मारकर गेट के बाहर कर दिया - बाइट - प्रीति, पीड़िता बाइट - कुसुम लता घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश है पीड़िता ने अपने पिता के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है वहीं घटना की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा अधीक्षक से बात कर कार्यवाही की मांग की,कार्यवाही न होने पर अस्पताल का घेराव कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉ रिदेश भसीन का कहना है कि पीड़िता का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था है,मामला निराधार है फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी बाइट - डॉ रिदेश भसीन चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी दातागंज बाइट - हिमालयन अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा विश्व हिंदू परिषद बाइट - सत्यपाल गुप्ता , नगर संचालक दातागंज1
- Post by Mohd Saleem1
- जनपद बदायूं के दातागंज क्षेत्र के ग्राम नविगंज में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने चबूतरे पर चढ़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पास में खड़ा पेड़ टूटकर ट्रैक्टर के ऊपर गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। इस घटना में ट्रैक्टर को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।1
- बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी,दिन दहाड़े हुए डबल मर्डर से दहशत। एचपीसीएल के सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो गैस) प्लांट में नौकरी और अनाधिकृत कार्य करने को लेकर पिछले छह माह से चल रहा विवाद खूनखराबे तक पहुंच गया। प्लांट के उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारकर हुई हत्या से दहशत,दोनों के सीने में लगी,डॉ ने किया मृत घोषित। सूचना पर डीएम अवनीश राय, एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी स्थित एचपीसीएल पॉवर प्लांट का मामला। घटना के संबंध में बाइट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ब्रजेश कुमार सिंह।1
- भाकियू ने बरेली मथुरा हाइवे पर सिक्सलेन सड़क निर्माण के दौरान अंडरपास को लेकर शुरू किया धरना प्रदर्शन बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत दर्जनों गांव के ग्रामीणों के साथ बन रहे सिक्सलेन बरेली मथुरा हाइवे पर अंडरपास की मांग को लेकर जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन किया और केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को नायब तहसीलदार के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा है। भाकियू नेताओं ने कहा कि जब तक उझानी और बदायूं क्षेत्र में अंडरपास नही बनेंगे तब तक भाकियू और ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में गुरूवार को हाइवे पर जुटे ग्रामीणों ने शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा है निरंतर हम पांच जगह पर ग्रामीणों को जनहानि रोकने के लिए जनहित के कार्य के लिए बराबर जिला प्रशासन मार्ग प्रशासन के लिए आला अधिकारियों के लिए निरंतर दर्जनों की संख्या में ज्ञापन प्रेषित कर चुके हैं। उझानी के फूलपुर, बटुला बोर्ड, जिरौली, गुनौरा बाजिदपुर, लोडा बाहेड़ी, कुरुऊ मार्ग पर पांच अंडरपास बनाना आवश्यक है। इस हाइवे से सैकड़ों गांव के ग्रामीण गुजरते हैं, अगर अंडरपास न बना तो ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो जाएगा वही जनहानि की निरंतर संभावनाएं बनी रहेगी।1
- जनपद बदायूं में उस समय सनसनी फैल गई जब हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के प्लांट में तैनात प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी2