Shuru
Apke Nagar Ki App…
हेडलाइन: बदायूं में डबल मर्डर: हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रबंधक व उप प्रबंधक को गोली मारकर हत्या। जनपद बदायूं में उस समय सनसनी फैल गई जब हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के प्लांट में तैनात प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी
Naveen Goswami
हेडलाइन: बदायूं में डबल मर्डर: हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रबंधक व उप प्रबंधक को गोली मारकर हत्या। जनपद बदायूं में उस समय सनसनी फैल गई जब हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के प्लांट में तैनात प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भाकियू ने बरेली मथुरा हाइवे पर सिक्सलेन सड़क निर्माण के दौरान अंडरपास को लेकर शुरू किया धरना प्रदर्शन बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत दर्जनों गांव के ग्रामीणों के साथ बन रहे सिक्सलेन बरेली मथुरा हाइवे पर अंडरपास की मांग को लेकर जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन किया और केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को नायब तहसीलदार के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा है। भाकियू नेताओं ने कहा कि जब तक उझानी और बदायूं क्षेत्र में अंडरपास नही बनेंगे तब तक भाकियू और ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में गुरूवार को हाइवे पर जुटे ग्रामीणों ने शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा है निरंतर हम पांच जगह पर ग्रामीणों को जनहानि रोकने के लिए जनहित के कार्य के लिए बराबर जिला प्रशासन मार्ग प्रशासन के लिए आला अधिकारियों के लिए निरंतर दर्जनों की संख्या में ज्ञापन प्रेषित कर चुके हैं। उझानी के फूलपुर, बटुला बोर्ड, जिरौली, गुनौरा बाजिदपुर, लोडा बाहेड़ी, कुरुऊ मार्ग पर पांच अंडरपास बनाना आवश्यक है। इस हाइवे से सैकड़ों गांव के ग्रामीण गुजरते हैं, अगर अंडरपास न बना तो ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो जाएगा वही जनहानि की निरंतर संभावनाएं बनी रहेगी।1
- जनपद बदायूं के बिनावर क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में बड़ा हादसा हो गया। इरशाद अली की मासूम बेटी हिबा नूर, जो एनसी क्लास में पढ़ती है, स्कूल में लगे झूले पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फंस गया और पैर की एक अंगुली कटकर अलग हो गई। आरोप है कि स्कूल के शिक्षकों ने घटना की जानकारी तुरंत परिजनों को देना भी उचित नहीं समझा। जब पिता इरशाद को घटना की जानकारी मिली तो वे बेटी की हालत देखकर फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने शिक्षकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी है। पिता इरशाद का कहना है कि उनकी बेटी हिबा नूर अक्सर कहती थी कि वह बड़ी होकर पुलिस में जाएगी, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।2
- Post by JOURNALIST REETESH PRATAP1
- Post by Aram singh gurjar samaj sevi a4
- fecbook and instagram and youtube1
- *थाना मुजरिया पुलिस द्वारा फर्जी लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों को मय गायब किये 1,15,520 रुपये बरामद करते हुये गिरफ्तार कर 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण किया गया।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में थाना मुजरिया पुलिस द्वारा फर्जी लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों को मय गायब किये 1,15,520 रुपये बरामद करते हुये गिरफ्तार किया गया । दिनांक 10.03.2026 को थाना मुजरिया पर एक रिकवरी एजेंट अभिनय मिश्रा पुत्र मुरलीधर निवासी ग्राम दहलिया थाना परौर जनपद शाहजहाँपुर के द्वारा समिति से रिकवर किये हुए 1,40,640 रुपये ग्राम कोल्हाई व सराय मंशुख वाले रास्ते पर लूट लेने के संबंध में मु0अ0सं0 27/2026 धारा 309(4) बीएनएस बनाम 03 अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। दौराने विवेचना पुलिस द्वारा गहन पूछताछ व जाँच में यह तथ्य प्रकाश में आये कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी ‘’शिखर अर्बन एंड रूरल एंटरप्राइजेज प्रा0 लि0” के सहसवान शाखा प्रबन्धक विपिन पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम नवादा श्यामपुर थाना जहाँनाबाद जनपद पीलीभीत व रिकवरी एजेंट वादी अभिनय मिश्रा उपरोक्त द्वारा रिकवरी के पैसे गबन करने हेतु आपसी मिली भगत कर फर्जी लूट की सूचना देकर थाना पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। तथा रिकवरी के रुपये 1,15,520 रुपये को एक गमछे में रखकर घटना स्थल के पास पेड झाडी में छुपा दिया गया था जिसे अभियुक्त की निशांदेही पर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्वयं घटना कारित करने वाले दोनो अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/61(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। तथा अभियुक्तगण को धारा 309(4)/ 317(2)/61(2) बीएनएस के अपराध के अन्तर्गत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *विवरण पूछताछ --* मुकदमा उपरोक्त के वादी अभिनय मिश्रा द्वारा पूछताछ मे बताया कि उसने व फर्म मेनेजर विपिन उपरोक्त ने मिलकर रिकवरी के पैसे हड़पने के उद्देश्य से यह लूट की झूठी योजना रची थी। अभिनय द्वारा रिकवरी के 25,510 रुपये समिति के सदस्यों से ऑनलाइन कम्पनी के एकाउंट में जमा किये थे तथा नगद 115520 रुपये नगद अपने पास एक गमछे में रखकर घटनास्थल के पास पेड़झाडी में छुपा दिये थे जिसे मैने पुलिस को बरामद करा दिया है ।। *गिरफ्तारी स्थान व दिनाँक-* मुकदमा उपरोक्त के घटनास्थल ग्राम कोल्हाई व सराय मंशूख वाले रास्ते पर थाना मुजरिया जनपद बदायूँ, दिनाँक 12.03.2026 *विवरण बरामदगी-* लूटी गयी रकम 1,15,520 रुपये। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1. अभिनय मिश्रा पुत्र मुरलीधर निवासी ग्राम दहलिया थाना परौर जनपद शाहजहाँपुर 2. विपिन पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम नवादा श्यामपुर थाना जहाँनाबाद जनपद पीलीभीत *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 1. थाना प्रभारी मुजरिया निरीक्षक श्री विदेश कुमार शर्मा मय टीम 2. प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 श्री धर्वेन्द्र सिंह मय टीम4
- बदायूं जिले के मूसाझाग थाना के गांव सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में गुरूवार की दोपहर प्लांट में काम कर चुका अजय प्रताप नामक युवक बुलैरो कार से आया और प्लांट के अंदर घुस गया। बताते हैं कि अजय प्लांट परिसर में बने कार्यालय में पहुंचा, जहां प्लांट कर्मियों के साथ बैठक कर प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उपप्रबंधक हर्षित मिश्रा को निशाना बना कर अजय ने फायरिंग शुरू कर दी जिससे दोनों के गोलियां लग गई और वह नीचे गिर गए। प्लांट के अंदर फायरिंग से अफरा तफरी मच गई जिला लाभ उठा कर हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद प्लांट कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर मूसाझाग और दातागंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों अधिकारियों को जीवित समझकर दातागंज सीएचसी भेजा जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोहरे हत्याकांड से पूरे जिले में सनसनी और दहशत व्याप्त हो गई है।1
- बरेली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थान के नवनिर्मित पेंशनर्स कक्ष का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सोनाली मिश्रा ने फीता काटकर कक्ष का उद्घाटन किया। इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सहित उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थान से जुड़े बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पेंशनर्स को बैठने और अपने कार्यों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें कार्यालय आने पर सुविधा मिलेगी। 📰2
- Post by JOURNALIST REETESH PRATAP1