logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुझे मोहब्बत के नाम पर आजमाया गया, मैं मरा नहीं मुझे जिंदा दफनाया गया, और मैंने कभी किसी को आजमाया ही नहीं, जितना प्यार दिया उतना प्यार कभी पाया ही नहीं, मेरी भी कमी महसूस हो शायद खुदा ने मुझे ऐसा बनाया नहीं..!!

2 hrs ago
user_Citizenrajput
Citizenrajput
Lawyer सहवार, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मुझे मोहब्बत के नाम पर आजमाया गया, मैं मरा नहीं मुझे जिंदा दफनाया गया, और मैंने कभी किसी को आजमाया ही नहीं, जितना प्यार दिया उतना प्यार कभी पाया ही नहीं, मेरी भी कमी महसूस हो शायद खुदा ने मुझे ऐसा बनाया नहीं..!!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उझानी के नरुउ गांव के बाहर पुनः प्रस्तावित पुलिया निर्माण कर गांव में दूषित पानी आने का करेंगे हर कीमत पर विरोध, कल देंगे जिलाधिकारी को ज्ञापन: ओमकार सिंह बदायूं। उझानी के नरुउ गांव के बाहर बाईपास पर पुनः पुलिया निर्माण कर उझानी का दूषित पानी गांव में प्रवाहित होने जा रहा है एवं उसकी योजना बन रही है। सूचना पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेन्द्र कश्यप, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ग्राम नरूऊ पहुंचे और वहां पर सड़क बाईपास पर बन रही प्रस्तावित पुलिया का विरोध करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर से बात की एवं गांव में ग्रामीणों से बात करते हुए कल जिलाधिकारी को प्रस्तावित पुलिया का निर्माण का विरोध का कर ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा।
    1
    उझानी के नरुउ गांव के बाहर पुनः प्रस्तावित पुलिया निर्माण कर गांव में दूषित पानी आने का करेंगे हर कीमत पर  विरोध, कल देंगे जिलाधिकारी को ज्ञापन: ओमकार सिंह
बदायूं। उझानी के नरुउ गांव के बाहर बाईपास पर पुनः पुलिया निर्माण कर उझानी का दूषित पानी गांव में प्रवाहित होने जा रहा है एवं उसकी योजना बन रही है। 
सूचना पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेन्द्र कश्यप, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ग्राम नरूऊ पहुंचे और वहां पर सड़क बाईपास पर बन रही प्रस्तावित पुलिया का विरोध करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर से बात की एवं गांव में ग्रामीणों से बात करते हुए कल जिलाधिकारी को प्रस्तावित पुलिया का निर्माण का विरोध का कर ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बदायूं : भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर चल रही निशुल्क जल सेवा शिविर के तीसरे दिन स्काउट गाइड ने भीषण गर्मी और तपती धूप में प्यास से व्याकुल यात्रियों, राहगीरों को शीतल जल पिलाकर राहत पहुंचाई। सेवा शिविर में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही और स्काउट पूरे समर्पण भाव से लोगों की सेवा में जुटे रहे। जल संरक्षण का संदेश दिया। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने कहा कि बढ़ती गर्मी और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह जल का सदुपयोग करे। सावधानियां अपनाकर जल को बचाया जा सकता है। घरों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूकता करें। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में धरती पर पीने योग्य जल की लगातार कमी होती जा रही है। यदि समय रहते जल संरक्षण के प्रति लोग जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जल प्रकृति का अनुपम उपहार है और इसकी एक-एक बूंद अनमोल है। हमें पानी को व्यर्थ बहाने से बचना चाहिए तथा वर्षा जल संचयन जैसे उपायों को अपनाकर जल संरक्षण की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य मानवता की सबसे बड़ी पहचान है और स्काउट-गाइड संस्था सदैव समाजहित में कार्य करती रही है। जल सेवा शिविर में स्काउट गाइड ने दूरदराज से आए यात्रियों और राहगीरों को शीतल जल पिलाने के साथ लोगों को गर्मी से बचाव और जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। सेवा कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए संस्था के प्रयासों को मानवता की सच्ची मिसाल बताया। स्काउट संस्था के जिला मुख्यायुक्त एवं प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना, इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के ओम प्रकाश शर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर शिक्षिका माहेपारा, महनाज, मोहिनी मौर्य, ताफिश, अनम, हुमैरा, शगूफी, अलफिशा, अलीशा, सचिन पाल, रुचित बाबू, सागर आदि मौजूद रहे।
    1
    बदायूं : भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर चल रही निशुल्क जल सेवा शिविर के तीसरे दिन स्काउट गाइड ने भीषण गर्मी और तपती धूप में प्यास से व्याकुल यात्रियों, राहगीरों को शीतल जल पिलाकर राहत पहुंचाई। सेवा शिविर में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही और स्काउट पूरे समर्पण भाव से लोगों की सेवा में जुटे रहे। जल संरक्षण का संदेश दिया।
जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने कहा कि बढ़ती गर्मी और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह जल का सदुपयोग करे। सावधानियां अपनाकर जल को बचाया जा सकता है। घरों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूकता करें।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में धरती पर पीने योग्य जल की लगातार कमी होती जा रही है। यदि समय रहते जल संरक्षण के प्रति लोग जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जल प्रकृति का अनुपम उपहार है और इसकी एक-एक बूंद अनमोल है। हमें पानी को व्यर्थ बहाने से बचना चाहिए तथा वर्षा जल संचयन जैसे उपायों को अपनाकर जल संरक्षण की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य मानवता की सबसे बड़ी पहचान है और स्काउट-गाइड संस्था सदैव समाजहित में कार्य करती रही है।
जल सेवा शिविर में स्काउट गाइड ने दूरदराज से आए यात्रियों और राहगीरों को शीतल जल पिलाने के साथ लोगों को गर्मी से बचाव और जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। सेवा कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए संस्था के प्रयासों को मानवता की सच्ची मिसाल बताया। 
स्काउट संस्था के जिला मुख्यायुक्त एवं प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना, इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के ओम प्रकाश शर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर शिक्षिका माहेपारा,  महनाज, मोहिनी मौर्य, ताफिश, अनम, हुमैरा, शगूफी, अलफिशा, अलीशा, सचिन पाल, रुचित बाबू, सागर आदि मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • hamare ghar mein sadak itni kharab ho gai hai ki sadkon per per Pani bhara hua Hai Koi yahan per Safai karmchari nahin aaya Hai kam se kam 2 sal Ho chuke hain kripa karke is video ko aage post Karen
    2
    hamare ghar mein sadak itni kharab ho gai hai ki sadkon per per Pani bhara hua Hai Koi yahan per Safai karmchari nahin aaya Hai kam se kam 2 sal Ho chuke hain kripa karke is video ko aage post Karen
    user_RAMNIVAS
    RAMNIVAS
    सहसवान, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कछला गंगा घाट
    1
    कछला गंगा घाट
    user_Sanjay yadav
    Sanjay yadav
    Photographer बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • थाना कोपांगज में बरामद/मुकदमाती अबैध शराब का विनिष्टीकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी घोसी श्री जितेन्द्र सिंह की बाईट ।
    1
    थाना कोपांगज में बरामद/मुकदमाती अबैध शराब का विनिष्टीकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी घोसी श्री जितेन्द्र सिंह की बाईट ।
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बदायूं : इंडेन गैस एजेंसी बिल्सी ₹400 दो तब गाड़ी से उतरेंगे गैस सिलेंडर? 939 का गैस सिलेंडर 1000 में? अब यह क्या मामला है?
    1
    बदायूं : इंडेन गैस एजेंसी बिल्सी ₹400 दो तब गाड़ी से उतरेंगे गैस सिलेंडर? 939 का गैस सिलेंडर 1000 में?  अब यह क्या मामला है?
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जायंट्स स्टार क्रिकेट चैंपियनशिप की विजेता टीम को अबरार अहमद ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया बदायूं। जिले के बिसौली जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार द्वारा आयोजित 'जायन्ट्स स्टार क्रिकेट चैंपियनशिप' का मदन लाल इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में जायंट्स स्मेशेर्स ने थँडर जायंट्स को रोमांचक मैच में 3 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। रविवार को आयोजित फाइनल मैच में जायंट्स स्मेशेर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 91 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी थँडर जायन्ट्स की टीम ने धीमी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर में मात्र 87 रन ही बना पाए। विजेता टीम की ओर से मैन ऑफ़ दि मैच शिविन अग्रवाल ने सर्वाधिक 25 रन बनाए और एक विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपविजेता टीम की ओर से सर्वाधिक नाबाद 30 रन नितिन वार्ष्णेय ने बनाये जिन्हे सर्वाधिक रन व सर्वाधिक सिक्सर का अवार्ड दिया गया, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने 16 रन बनाये। सचिव शशांक भिल्ला ने सर्वाधिक 3 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट का पुरस्कार अपने नाम किया। स्कोरर शिवांग अग्रवाल व अक्षत अग्रवाल रहे। कमेंटेटर प्रवीन अग्रवाल नादान व अंपायर उदित व शिवम् रहे। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, सभासद कृष्णा वार्ष्णेय, नमित सभासद संगीता रस्तोगी, जायन्ट्स ग्रुप महिला समृद्धि की अध्यक्ष कंचन सक्सेना द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी, प्रत्येक खिलाडी को मैडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय,फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता व रूपम गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, राजू साहनी, मुकेश यादव, जितेन्द्र वार्ष्णेय, डॉ. गुंजन वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, मनोज यादव, संदीप गुप्ता, मयंक अग्रवाल, निशांत गोयल, दीपक वार्ष्णेय, शिप्रम शर्मा, रिंकू अग्रवाल, विकास गुप्ता,अंकुर अग्रवाल, अमित बाबू, मधूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ​
    1
    जायंट्स स्टार क्रिकेट चैंपियनशिप की विजेता टीम को अबरार अहमद ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया 
बदायूं। जिले के बिसौली जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार द्वारा आयोजित 'जायन्ट्स स्टार क्रिकेट चैंपियनशिप' का मदन लाल इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में जायंट्स स्मेशेर्स ने थँडर जायंट्स को रोमांचक मैच में 3 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
रविवार को आयोजित फाइनल मैच में जायंट्स स्मेशेर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 91 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी थँडर जायन्ट्स की टीम ने धीमी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर में मात्र 87 रन ही बना पाए। विजेता टीम की ओर से मैन ऑफ़ दि मैच शिविन अग्रवाल ने सर्वाधिक 25 रन बनाए और एक विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपविजेता टीम की ओर से सर्वाधिक नाबाद 30 रन नितिन वार्ष्णेय ने बनाये जिन्हे सर्वाधिक रन व सर्वाधिक सिक्सर का अवार्ड दिया गया, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने 16 रन बनाये। सचिव शशांक भिल्ला ने सर्वाधिक 3 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट का पुरस्कार अपने नाम किया। स्कोरर शिवांग अग्रवाल व अक्षत अग्रवाल रहे। कमेंटेटर प्रवीन अग्रवाल नादान व अंपायर उदित व शिवम् रहे। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, सभासद कृष्णा वार्ष्णेय, नमित सभासद संगीता रस्तोगी, जायन्ट्स ग्रुप महिला समृद्धि की अध्यक्ष कंचन सक्सेना द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी, प्रत्येक खिलाडी को मैडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय,फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता व रूपम गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, राजू साहनी, मुकेश यादव, जितेन्द्र वार्ष्णेय, डॉ. गुंजन वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, मनोज यादव, संदीप गुप्ता, मयंक अग्रवाल, निशांत गोयल, दीपक वार्ष्णेय, शिप्रम शर्मा, रिंकू अग्रवाल, विकास गुप्ता,अंकुर अग्रवाल, अमित बाबू, मधूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
​
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, दंपति एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। जिले सहित अन्य जनपदों से आए दंपतियों, गायत्री परिजनों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रेष्ठ संस्कारों के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि गायत्री शक्तिपीठ बिसौली के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुखबीर सिंह, राधा रमन गुप्ता एवं जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।परिव्राजक सुमित कुकरेती, शिवंवदा सिंह, पूनम अरोड़ा एवं कंचन गुप्ता ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। हजारों श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने लोककल्याण, विश्वशांति और परिवारों में सुख-समृद्धि की कामना से विशेष आहुतियां समर्पित कीं। नारी सशक्तिकरण विषय पर संबोधित करते हुए शिवंवदा सिंह ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि संस्कार, प्रेम और त्याग की जीवंत प्रतिमूर्ति है। यदि परिवार में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और निर्णयों में भागीदारी मिले तो घर स्वर्ग के समान बन जाता है। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ परिवार और समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। बरेली से आईं दीपमाला शर्मा ने परिवार व्यवस्था विषय पर कहा कि बच्चों की प्रथम गुरु मां होती है और परिवार उसकी पहली पाठशाला। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता को बच्चों के साथ समय बिताकर उनमें नैतिकता, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के संस्कार विकसित करने होंगे। परिवारों में प्रेम, संवाद और सहयोग की भावना से ही समाज मजबूत बन सकता है। संस्कारवान पीढ़ी विषय पर विचार रखते हुए विमलेश गौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी संस्कारों से दूर होती जा रही है, जिसके कारण समाज और विश्व में अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा, तनाव, युद्ध और अपराध जैसी परिस्थितियों का मूल कारण मानवीय मूल्यों का अभाव है। बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिक चिंतन से जोड़कर ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से प्रेषित ज्योति कलश यात्रा का 23 जून को उसावा कस्बे में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलेभर के गायत्री परिजन एवं श्रद्धालु इस दिव्य ज्योति कलश के स्वागत में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने शांतिकुंज हरिद्वार के लिए अन्नदान संग्रह का आह्वान करते हुए सभी से सहयोग का संकल्प भी दिलाया। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि दो अगस्त को शक्तिपीठ पर ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में यज्ञ, दीपयज्ञ, संस्कार, भजन-कीर्तन एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। उन्होंने बताया कि ज्योति कलश यात्रा एक माह तक जिले के गांवों और नगरों में भ्रमण करेगी, जिसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु दर्शन एवं लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के उपरांत डा. सोनपाल के नेतृत्व में माता भगवती भोजनालय में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नजीबाबाद जोन प्रभारी डीपी सिंह, रघुनाथ सिंह, सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, ममता पाल, राधा रानी, कामिनी, श्याम निवास, माया सक्सेना, कालीचरण पटेल, सुमन, सत्यवती शर्मा, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
    1
    बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, दंपति एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। जिले सहित अन्य जनपदों से आए दंपतियों, गायत्री परिजनों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रेष्ठ संस्कारों के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि गायत्री शक्तिपीठ बिसौली के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुखबीर सिंह, राधा रमन गुप्ता एवं जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।परिव्राजक सुमित कुकरेती, शिवंवदा सिंह, पूनम अरोड़ा एवं कंचन गुप्ता ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। हजारों श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने लोककल्याण, विश्वशांति और परिवारों में सुख-समृद्धि की कामना से विशेष आहुतियां समर्पित कीं।
नारी सशक्तिकरण विषय पर संबोधित करते हुए शिवंवदा सिंह ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि संस्कार, प्रेम और त्याग की जीवंत प्रतिमूर्ति है। यदि परिवार में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और निर्णयों में भागीदारी मिले तो घर स्वर्ग के समान बन जाता है। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ परिवार और समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया।
बरेली से आईं दीपमाला शर्मा ने परिवार व्यवस्था विषय पर कहा कि बच्चों की प्रथम गुरु मां होती है और परिवार उसकी पहली पाठशाला। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता को बच्चों के साथ समय बिताकर उनमें नैतिकता, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के संस्कार विकसित करने होंगे। परिवारों में प्रेम, संवाद और सहयोग की भावना से ही समाज मजबूत बन सकता है।
संस्कारवान पीढ़ी विषय पर विचार रखते हुए विमलेश गौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी संस्कारों से दूर होती जा रही है, जिसके कारण समाज और विश्व में अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा, तनाव, युद्ध और अपराध जैसी परिस्थितियों का मूल कारण मानवीय मूल्यों का अभाव है। बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिक चिंतन से जोड़कर ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।
जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से प्रेषित ज्योति कलश यात्रा का 23 जून को उसावा कस्बे में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलेभर के गायत्री परिजन एवं श्रद्धालु इस दिव्य ज्योति कलश के स्वागत में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने शांतिकुंज हरिद्वार के लिए अन्नदान संग्रह का आह्वान करते हुए सभी से सहयोग का संकल्प भी दिलाया।
गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि दो अगस्त को शक्तिपीठ पर ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में यज्ञ, दीपयज्ञ, संस्कार, भजन-कीर्तन एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। उन्होंने बताया कि ज्योति कलश यात्रा एक माह तक जिले के गांवों और नगरों में भ्रमण करेगी, जिसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु दर्शन एवं लाभ प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम के उपरांत डा. सोनपाल के नेतृत्व में माता भगवती भोजनालय में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस  मौके पर नजीबाबाद जोन प्रभारी डीपी सिंह, रघुनाथ सिंह, सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, ममता पाल, राधा रानी, कामिनी, श्याम निवास, माया सक्सेना, कालीचरण पटेल, सुमन, सत्यवती शर्मा, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Budaun taaja news
    1
    Post by Budaun taaja news
    user_Budaun taaja news
    Budaun taaja news
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.