उझानी के नरुउ गांव के बाहर पुनः प्रस्तावित पुलिया निर्माण कर गांव में दूषित पानी आने का करेंगे हर कीमत पर विरोध, कल देंगे जिलाधिकारी को ज्ञापन: ओमकार सिंह बदायूं। उझानी के नरुउ गांव के बाहर बाईपास पर पुनः पुलिया निर्माण कर उझानी का दूषित पानी गांव में प्रवाहित होने जा रहा है एवं उसकी योजना बन रही है। सूचना पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेन्द्र कश्यप, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ग्राम नरूऊ पहुंचे और वहां पर सड़क बाईपास पर बन रही प्रस्तावित पुलिया का विरोध करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर से बात की एवं गांव में ग्रामीणों से बात करते हुए कल जिलाधिकारी को प्रस्तावित पुलिया का निर्माण का विरोध का कर ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा।
उझानी के नरुउ गांव के बाहर पुनः प्रस्तावित पुलिया निर्माण कर गांव में दूषित पानी आने का करेंगे हर कीमत पर विरोध, कल देंगे जिलाधिकारी को ज्ञापन: ओमकार सिंह बदायूं। उझानी के नरुउ गांव के बाहर बाईपास पर पुनः पुलिया निर्माण कर उझानी का दूषित पानी गांव में प्रवाहित होने जा रहा है एवं उसकी योजना बन रही है। सूचना पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेन्द्र कश्यप, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ग्राम नरूऊ पहुंचे और वहां पर सड़क बाईपास पर बन रही प्रस्तावित पुलिया का विरोध करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर से बात की एवं गांव में ग्रामीणों से बात करते हुए कल जिलाधिकारी को प्रस्तावित पुलिया का निर्माण का विरोध का कर ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा।
- बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, दंपति एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। जिले सहित अन्य जनपदों से आए दंपतियों, गायत्री परिजनों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रेष्ठ संस्कारों के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि गायत्री शक्तिपीठ बिसौली के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुखबीर सिंह, राधा रमन गुप्ता एवं जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।परिव्राजक सुमित कुकरेती, शिवंवदा सिंह, पूनम अरोड़ा एवं कंचन गुप्ता ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। हजारों श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने लोककल्याण, विश्वशांति और परिवारों में सुख-समृद्धि की कामना से विशेष आहुतियां समर्पित कीं। नारी सशक्तिकरण विषय पर संबोधित करते हुए शिवंवदा सिंह ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि संस्कार, प्रेम और त्याग की जीवंत प्रतिमूर्ति है। यदि परिवार में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और निर्णयों में भागीदारी मिले तो घर स्वर्ग के समान बन जाता है। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ परिवार और समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। बरेली से आईं दीपमाला शर्मा ने परिवार व्यवस्था विषय पर कहा कि बच्चों की प्रथम गुरु मां होती है और परिवार उसकी पहली पाठशाला। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता को बच्चों के साथ समय बिताकर उनमें नैतिकता, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के संस्कार विकसित करने होंगे। परिवारों में प्रेम, संवाद और सहयोग की भावना से ही समाज मजबूत बन सकता है। संस्कारवान पीढ़ी विषय पर विचार रखते हुए विमलेश गौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी संस्कारों से दूर होती जा रही है, जिसके कारण समाज और विश्व में अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा, तनाव, युद्ध और अपराध जैसी परिस्थितियों का मूल कारण मानवीय मूल्यों का अभाव है। बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिक चिंतन से जोड़कर ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से प्रेषित ज्योति कलश यात्रा का 23 जून को उसावा कस्बे में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलेभर के गायत्री परिजन एवं श्रद्धालु इस दिव्य ज्योति कलश के स्वागत में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने शांतिकुंज हरिद्वार के लिए अन्नदान संग्रह का आह्वान करते हुए सभी से सहयोग का संकल्प भी दिलाया। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि दो अगस्त को शक्तिपीठ पर ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में यज्ञ, दीपयज्ञ, संस्कार, भजन-कीर्तन एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। उन्होंने बताया कि ज्योति कलश यात्रा एक माह तक जिले के गांवों और नगरों में भ्रमण करेगी, जिसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु दर्शन एवं लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के उपरांत डा. सोनपाल के नेतृत्व में माता भगवती भोजनालय में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नजीबाबाद जोन प्रभारी डीपी सिंह, रघुनाथ सिंह, सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, ममता पाल, राधा रानी, कामिनी, श्याम निवास, माया सक्सेना, कालीचरण पटेल, सुमन, सत्यवती शर्मा, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।1
- कछला गंगा घाट1
- बदायूं: सच क्या है जांच के बाद पता चलेगा... ! बिल्सी.... बिल्सी के बर्नी ढकपुरा में कोई घटना हुई है क्या..! इंडेन गैस एजेंसी के मालिक Adv. अखिलेश के घर टप्पेबाजी या मारपीट? 1,34,520 रुपए?1
- Post by Budaun taaja news1
- बिल्सी: बिल्सी क्षेत्र के ब्लॉक अंबियापुर के अंतर्गत आने वाले गांव रायपुर बुजुर्ग में समाजसेवी डॉ. सौरभ चौहान ने एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह आयोजित कर एक सराहनीय पहल शुरू की है , जिसने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को लेकर छात्र -छात्राओं मे नई जागरूकता का संदेश देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया है । रविवार को रघुनाथ जी मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्ष 2026 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 35 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं मां पूर्णागिरि ग्रुप के चेयरपर्सन दीपक चौहान रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकास की असली नींव है और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करनी चाहिए। डॉ. सौरभ चौहान की पहल बनी मिसाल जहां इस प्रकार के कार्यक्रम आमतौर पर शहरी क्षेत्रों में देखने को मिलते हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की शुरुआत करना अपने आप में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। डॉ. चौहान की यह पहल न केवल गांव के बच्चों को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए एक नई प्रेरणा भी बन रही है। डॉ. चौहान ने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाना ही उनका उद्देश्य है, और वे भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रेमपाल सिंह तोमर, रमेश पाल तोमर, शंभू सिंह तोमर, तेज प्रताप सिंह, श्याम सिंह चौहान, अजय तोमर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही पत्रकारों का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया1
- jayada se jayada follow kare mohd_rashidkhan000 instagram per1
- जायंट्स स्टार क्रिकेट चैंपियनशिप की विजेता टीम को अबरार अहमद ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया बदायूं। जिले के बिसौली जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार द्वारा आयोजित 'जायन्ट्स स्टार क्रिकेट चैंपियनशिप' का मदन लाल इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में जायंट्स स्मेशेर्स ने थँडर जायंट्स को रोमांचक मैच में 3 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। रविवार को आयोजित फाइनल मैच में जायंट्स स्मेशेर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 91 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी थँडर जायन्ट्स की टीम ने धीमी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर में मात्र 87 रन ही बना पाए। विजेता टीम की ओर से मैन ऑफ़ दि मैच शिविन अग्रवाल ने सर्वाधिक 25 रन बनाए और एक विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपविजेता टीम की ओर से सर्वाधिक नाबाद 30 रन नितिन वार्ष्णेय ने बनाये जिन्हे सर्वाधिक रन व सर्वाधिक सिक्सर का अवार्ड दिया गया, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने 16 रन बनाये। सचिव शशांक भिल्ला ने सर्वाधिक 3 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट का पुरस्कार अपने नाम किया। स्कोरर शिवांग अग्रवाल व अक्षत अग्रवाल रहे। कमेंटेटर प्रवीन अग्रवाल नादान व अंपायर उदित व शिवम् रहे। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, सभासद कृष्णा वार्ष्णेय, नमित सभासद संगीता रस्तोगी, जायन्ट्स ग्रुप महिला समृद्धि की अध्यक्ष कंचन सक्सेना द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी, प्रत्येक खिलाडी को मैडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय,फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता व रूपम गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, राजू साहनी, मुकेश यादव, जितेन्द्र वार्ष्णेय, डॉ. गुंजन वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, मनोज यादव, संदीप गुप्ता, मयंक अग्रवाल, निशांत गोयल, दीपक वार्ष्णेय, शिप्रम शर्मा, रिंकू अग्रवाल, विकास गुप्ता,अंकुर अग्रवाल, अमित बाबू, मधूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 1
- उझानी,(बदायूं)। बीती मध्य रात्री के बाद मौसम के मिजाज बदलने के बाद आई तेज आंधी और बरसात से नगर के सबसे व्यस्त स्टेशन रोड पर एक बड़ा पाखड़ का पेड़ धराशायी हो गया। गनीमत रही कि रात होने के कारण रेलयात्रियों का आवागमन नही था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से स्टेशन रोड समेत मिल कम्पाउंड कालोनी के बड़े इलाके में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में आंधी और बरसात के चलते कई पेड़ गिर गए जिसका सीधा असर बिजली सप्लाई पर पड़ा है। नगर के रेलवे स्टेशन के समीप तेज आंधी और बरसात के चलते सड़क किनारे लगा एक बड़ा और मजबूत पाखड़ का पेड़ जड़ से उखड़ कर सड़क पर आ गिरा। इस दौरान रात होने के चलते रेल यात्रियों के अलावा कादरचौक की ओर से आने और जाने वालो का आवागमन बंद था अन्यथा बड़ा हादसा देखने को मिल सकता था। सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। स्थिति यह थी कि रेल यात्रियों को बची मामूली जगह से निकल कर रेलवे स्टेशन तक पहुंचना पड़ रहा था। पेड़ गिरने के चलते स्टेशन रोड की सड़क का आवागमन पूरी तरह से बंद होने के कारण कादरचौक की ओर आने व जाने का रास्ता भी बंद हो गया जिससे बड़े और छोटे वाहनों को पंखा रोड होते हुए पुरानी अनाज मंडी से निकाला गया। दोपहर तक पेड़ हटवाने के लिए न तो नगर पालिका परिषद प्रशासन और वन विभाग ने मुस्तैदी दिखाई। पेड़ गिरने के कारण बड़े इलाके की बिजली पूरी तरह से गुल हो गई है जिससे बड़ी संख्या में नागरिक बूंद-बूंद पानी को तरस गए है।1
- यह वीडियो डीएम साहब तक पहुंचे1