उनियारा,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाई में विधिक शिविर का हुआ आयोजन,पीएलवी चंचल अग्रवाल ने दी कई तरह की जानकारी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक के निर्देशानुसार सोमवार को पीएलवी श्रीमती चंचल अग्रवाल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलाई, उनियारा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इनमें वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवाएं योजना 2016, अम्ल हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016, मानव तस्करी एवं व्यावसायिक यौन शोषण के पीड़ितों के लिए योजना 2015, गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योजना 2015 तथा आपदा पीड़ितों को विधिक सहायता प्रदान करने संबंधी योजना शामिल हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता के अंतर्गत ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ओटीपी एवं पासवर्ड साझा न करने की सावधानियां, साइबर कॉलिंग से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में कुल 63 विद्यार्थियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं भी वहां उपस्थित थी।
उनियारा,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाई में विधिक शिविर का हुआ आयोजन,पीएलवी चंचल अग्रवाल ने दी कई तरह की जानकारी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक के निर्देशानुसार सोमवार को पीएलवी श्रीमती चंचल अग्रवाल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलाई, उनियारा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इनमें वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवाएं योजना 2016, अम्ल हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016, मानव तस्करी एवं व्यावसायिक यौन शोषण के
पीड़ितों के लिए योजना 2015, गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योजना 2015 तथा आपदा पीड़ितों को विधिक सहायता प्रदान करने संबंधी योजना शामिल हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता के अंतर्गत ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ओटीपी एवं पासवर्ड
साझा न करने की सावधानियां, साइबर कॉलिंग से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में कुल 63 विद्यार्थियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं भी वहां उपस्थित थी।
- सवाई माधोपुर से खबर कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला। सोलर लाइट के एंगल पर फांसी का फंदा लगाकर की थी युवक ने आत्महत्या। राहुल कुमार तिवाड़ी उम्र 25 साल निवासी बिहार का था युवक। पटेल नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था युवक। कोतवाली थाना पुलिस ने युवक के शव का परिजनों की मौजूदगी में जिला अस्पताल की मोर्चरी में किया गया पोस्टमार्टम। सेवा परमो धर्म ग्रुप अवधेश शर्मा के सानिध्य में युवक का कोतवाली थाना के पास मोक्षधाम पर परिजनों की सहमति पर का किया गया अंतिम संस्कार।1
- निवाई मे आज (सोमवार)को बस स्टैंड के पास दुकानों पे फिर चला पीला पंजा(JCB) #Newai #Tonk #Tonknews #Rajasthan1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- खंडार। भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर डॉ. अम्बेडकर जन उत्थान समिति खंडार द्वारा अम्बेडकर पार्क खंडार में भव्य कार्यक्रम का आयोजित किया जायेगा। जहां इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र गोठवाल विधायक खंडार होंगे। जिसमें डॉ. अम्बेडकर जन उत्थान समिति महासचिव देवीशंकर बैरवा ने बताया कि डॉ. अम्बेडकर जन उत्थान समिति खंडार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को "अम्बेडकर पुरस्कार" से सम्मानित किया जाएगा। समिति द्वारा इस संबंध में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त कुल 38 आवेदनों में से चयन समिति द्वारा योग्य प्रतिभाओं का चयन किया गया है। जिसमें चयनित प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, दुशाला एवं 1100/- रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर चयनित प्रतिभाओं में रामदयाल बैरवा समाजसेवी सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहयोग एवं समाज में भाईचारा बढ़ाने हेतु, हरिमोहन बैरवा अध्यापक शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाकर वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु, रमेश चंद बैरवा लिपिक सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित करने हेतु, कृष्णपाल पत्रकार वंचित वर्ग की आवाज उठाकर न्याय दिलाने हेतु, रानी बैरवा सिंगर महिला सशक्तिकरण एवं प्रेरणादायक कार्यों हेतु, धर्मराज बैरवा अधिवक्ता वंचित वर्ग को न्याय दिलाने में योगदान में उत्कृष्ट कार्य किया है। समिति के महासचिव देवीशंकर बैरवा ने बताया कि यह सम्मान समारोह अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि जितेंद्र गोठवाल विधायक खंडार विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश कुमार बैरवा अध्यक्ष डॉ. अम्बेडकर जन उत्थान समिति द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक बैरवा पूर्व विधायक, नरेन्द्र चौधरी प्रधान खंडार, आरडी आंकोदिया समाजसेवी सहित अजाक, बैरवा कर्मचारी जन कल्याण समिति, एससी/एसटी संघर्ष समिति, शिक्षक संघ अम्बेडकर एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंचगण आदि रहेंगे। इस दौरान क्षेत्र की गणमान्य हस्तियां एवं समाज के लोग उपस्थित रहेंगे। समिति द्वारा सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।1
- कोटा 13 अप्रैल 2026/ कोटा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान सरकार से करवाने की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से सैकड़ों की संख्या में जे के मजदूर सीटू के बैनर तले जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में संघर्ष कर रहे हैं धरने से मिली जानकारी के अनुसार लगातार एक साल से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रही है धरने में उपस्थित मजदूरों और सीटू कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक तमाम 4200 मजदूरों का 28-29 साल से फैक्ट्री की तरफ बकाया वेतन 260 करोड़ रुपयों से अधिक को सरकार 18%ब्याज सहित जो अब 500 करोड़ रुपयों से अधिक बनता है भुगतान नहीं कर देती जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह ने कहा कि धरने के दबाव में और तमाम धरने में उपस्थित मजदूरों की एकजुटता के सामने सरकार ने घुटने टेकते हुए 24 जून 2025 को जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की जमीन को अपने कब्जे लेकर अधिग्रहण कर लिया है लेकिन अभी तक मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं हुआ है जिससे मजदूरों और आमजनता में सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है उन्होंने धरने में उपस्थित मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि सरकार की आमजन विरोधी नीतियों और मजदूरों को हक अधिकार देने वाले संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर जी की 135 जयंती पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं और मजदूर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और अपनी एकजुटता बनाकर सरकार को चेतावनी देने का काम करेगे उन्होंने कहा सरकार संविधान को खत्म करने की लगातार साजिश रच रही है मजदूरों किसानों और आमजनता के लगातार संघर्षों और आंदोलनों की वजह से नाकाम रही है मजदूर नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा ब्रिटिश सरकार जिसको नहीं झुका सकी उसके संविधान को बचाने के लिए आज लाखों अम्बेडकर पैदा हो गए 14 अप्रैल 2026 को रैली निकाल कर जिला न्यायालय परिसर स्थापित बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके 135 वे जयंती पर सीटू के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में मजदूर श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करके सरकार की आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को मजबूत बनाने और गांव गांव जाकर मजदूरों किसानों महिलाओं छात्रों नौजवानों और आमजनता को जागरूक करने का काम करने की शपथ ले। वर्तमान तानाशाही बीजेपी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर डीजल पेट्रोल राशन जैसे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी करके मजदूरों और गरीबों पर महंगाई की मार करने का काम कारपोरेट घरानों और पूंजीपतियों के गुलाम बनाने की नीति पर किया जा रहा है जिसके खिलाफ सीटू संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है एक साल 55 दिन से जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूर संघर्ष कर रहे लेकिन अभी तक पूंजीपतियों के गुलाम सत्ता में बैठे कोटा के जनप्रतिनिधियों ने मजदूरों की सुध नहीं ली है जिससे मजदूरों और आमजनता को आक्रोश है। लगातार धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है आज भी सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।4
- धौलपुर से बड़ी खबर: श्री श्री 1008 श्री अमृत साहेब धौलपुर के कर कमलों द्वारा श्री प्रकाश चंद का नामकरण कर उन्हें नया नाम श्री श्री 108 श्री प्रज्ञा दास साहेब प्रदान किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह नामकरण समारोह आध्यात्मिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- Post by Jitendra Prajapati1
- Post by Asha kishan gurjar1