Shuru
Apke Nagar Ki App…
निवाई मे आज (सोमवार)को बस स्टैंड के पास दुकानों पे फिर चला पीला पंजा(JCB) निवाई मे आज (सोमवार)को बस स्टैंड के पास दुकानों पे फिर चला पीला पंजा(JCB) #Newai #Tonk #Tonknews #Rajasthan
Asha kishan gurjar
निवाई मे आज (सोमवार)को बस स्टैंड के पास दुकानों पे फिर चला पीला पंजा(JCB) निवाई मे आज (सोमवार)को बस स्टैंड के पास दुकानों पे फिर चला पीला पंजा(JCB) #Newai #Tonk #Tonknews #Rajasthan
More news from राजस्थान and nearby areas
- व्यापार मंडल ने दिया पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन, आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग, समाचार एक उनियारा. 9 अप्रैल की रात्रि में उनियारा मुख्य बस स्टैंड पर व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले एवं बाद में बंदूक दिखाकर व्यापारी के चोट मार कर घायल करने की घटना को हुए चार दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। इस पर उनियारा व्यापार मंडल के कई व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा को मुख्य आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि व्यापारी अजय गुप्ता 9 अप्रैल की रात्रि दस बजे की करीब दुकान बंद कर घर जा रहा था,उस समय अचानक वहां आए राम सिंह खटाना निवासी बामनिया एवं राजा बाबू गुर्जर निवासी उनियारा ने बंदूक दिखाकर बैग को छीनने की कोशिश की तथा वहां लोग इकट्ठा होने के बाद बंदूक को लहराते हुए उसके बड़े भाई प्रदीप गुप्ता के सिर पर बंदूक की बीट की चोट मारकर घायल कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने राजा बाबू गुर्जर निवासी उनियारा को पकड़ा है,लेकिन मुख्य आरोपी राम सिंह खटाना चार दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साधारण धाराओं में भी मामला दर्ज किया है। साथ ही व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि प्रतिदिन अभी कामकाज अधिक रहने के कारण व्यापारियो की सुरक्षा के लिए पुलिस शाम 8 से 11 तक गश्त भी करें। ताकि व्यापारी लोग एवं किसान लोग ऐसी दशहत नहीं रहे। इस पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर व्यापार संघ टोंक के अध्यक्ष मनीष जैन, पारस जैन, श्याम मित्तल, नरेंद्र गुप्ता, सहित उनियारा के व्यापारियों में अध्यक्ष संदीप गुप्ता, किशन बढ़ाया, धर्मेंद्र मित्तल, बबलू सैनी,अभय सिंह शक्तावत, कपिल शर्मा, विकास आकड, जगदीश साहू,चेतन शर्मा, शुभम साहू, शिवम सोनी, विकास जांगिड़, प्रियांशु पालीवाल, गब्बर सिंह,दीपक जैन, जयदीप नरूका, पंकज शर्मा, सहित कई व्यापारी गण मिलते हैं।4
- सवाई माधोपुर से खबर कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला। सोलर लाइट के एंगल पर फांसी का फंदा लगाकर की थी युवक ने आत्महत्या। राहुल कुमार तिवाड़ी उम्र 25 साल निवासी बिहार का था युवक। पटेल नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था युवक। कोतवाली थाना पुलिस ने युवक के शव का परिजनों की मौजूदगी में जिला अस्पताल की मोर्चरी में किया गया पोस्टमार्टम। सेवा परमो धर्म ग्रुप अवधेश शर्मा के सानिध्य में युवक का कोतवाली थाना के पास मोक्षधाम पर परिजनों की सहमति पर का किया गया अंतिम संस्कार।1
- आज हिन्दुपुरा पूजनीय गुरु महाराज श्री श्री 1008 श्री केदार जी महाराज की बड़ी धूम धाम से मूर्ति स्थापना हुई1
- *डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा शहर मण्डल व् बावन माता मण्डल द्वारा बाबा साहब की मूर्ति की साफ सफाई कर किया दीप प्रज्ज्वलन* *केकड़ी 13 अप्रैल (पवन राठी )* *संविधान निर्माता श्री भीमराव रामा राव अंबेडकर की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल केकड़ी व बावन माता मण्डल सावर के द्वारा विधायक शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार आज शाम 7:15 बजे नगर पालिका परिसर में स्थित बाबा भीम राव अंबेडकर की मूर्ति परिसर की साफ-सफाई की गयी और दीप प्रज्वलन किया गया और बाबा अम्बेडकर के देश के लिये किये गए योगदान को याद किया गया इस अवसर जिला महामंत्री राय चंद बागड़ी, शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, बावन माता मंडल अध्यक्ष राजवीर हावा, रोहित जांगिड़ अर्जुन सिंह शक्तावत अनिल राठी, कर्नल दुर्गा लाल रेगर धनराज नायक संजय बेनीवाल भंवर लाल चौहान विनोद विजय चंद्रकांत बोयत, महेंद्र जीनगर महेंद्र रेगर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहेl*4
- भीषण आग का कहर: भामूवास में 5 पाटोलपोश राख लालसोट उपखंड के भामूवास गांव में रविवार दोपहर भीषण आग से भारी नुकसान हुआ। आग में 5 पाटोलपोश जलकर राख हो गए और 7 बकरियां जिंदा जल गईं। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैली, जिससे लाखों रुपये की नकदी, जेवरात, अनाज व घरेलू सामान नष्ट हो गया। दमकल टीम ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया, पीड़ित परिवारों को सहायता का इंतजार है।2
- लालसोट उपखंड में उप जिला चिकित्सालय में 33 वर्षीय महिला संतोष देवी, जो लंबे समय से पेट के निचले हिस्से में असहनीय दर्द से पीड़ित थीं, का सफलतापूर्वक लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन किया गया। अल्ट्रासाउंड (USG) जांच में मरीज के दाहिने एडनेक्सा (Right Adnexa) में गांठ (Endometriosis) पाई गई थी। अस्पताल के उप नियंत्रक डॉ. अनुराग दैमन ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा लैप्रोस्कोपी से गांठ के साथ दाहिनी ओर का अंडाशय एवं ट्यूब निकालने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। ऑपरेशन के दौरान एंडोमेट्रियोसिस से प्रभावित हिस्से को सुरक्षित तरीके से हटाया गया। टीम में सर्जन डॉ. प्रकाश मीणा, डॉ. आर.के. सैनी, डॉ. मनीष सैनी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती मीणा, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कोटिया, सहयोगी स्टाफ में नर्सिंग ऑफ़िसर श्री सत्येंद्र, श्रीमती रवीना, सुश्री संगीता, श्री सागर, वार्ड बॉय श्री दिनेश एवं रामू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है और स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम को बधाई दी है तथा भविष्य में भी मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया है।4
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1