Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
राजू काँकोरिया खण्डार
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
More news from राजस्थान and nearby areas
- लोकेशन -बरवाडा़ सवाई माधोपुर रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर पूर्व कैबिनेट मंत्री का आज पूरे विधान सभा क्षेत्र में रहा तूफानी दौरा अम्बेडकर जयंती पर कयी गांवो में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत सवाई माधोपुर जिले के खण्डार से चार बार के विधायक रहे और पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा आज पूरे दिन विधान सभा क्षेत्र के गांवो में व्यस्त रहे जहां उन्होने ने अम्बेडकर जयंती पर आयोजित जयंती कार्यक्रमों एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सबसे पहले बैरवा सुबह, 10 बजे सवाई माधोपुर कलेक्टेट परिसर के पास स्थित अम्बेडकर सर्किल पहुंचे जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया उसके बाद 11 बजे चौथ का बरबाडा़ पहुँच कर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाओ को सम्मानित किया और उपस्थित जन समूह को सम्बोधित किया। वहाँ से लगभग 1 बजे फलौदी टोडरा पहुंच कर बाबा साहब की शोभायात्रा में शामिल हुए शोभायात्रा के बाद आयोजित समारोह में क्षेत्र की होनहार प्रतिभाओ को सम्मानित कर उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए बाबा साहब अम्बेडकर को देश का गौरव बताते हुए हमे उनके विचारों को आत्मसात करने और और उनके बताए गये निर्देशो का पालन करने और उसके द्बारा बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया। उसके बाद अपने व्यस्त कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद अपने आवास कुशालीदर्रा के लिए रवाना हो गये।3
- सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय पर सामान्य चिकित्सालय में दर्दनाक घटना घटित हुई है। जहां मातृ एंव शिशु यूनिट में प्रसूता एवं नवजात की मौत का मामला सामने आया है। जहां प्रसूता के परिजनों ने डाक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं मृतका भारती के पति जितेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को वो अपनी पत्नी भारती को अस्पताल लेकर आ था । जहाँ उसने डॉ. चेतराम मीणा को दिखाया। इसी बीच डॉ चेतराम मीणा ने भारती को देखने के बाद डॉक्टर ने उसे एक महीने बाद वापस आकर दिखाने को कहा गया । जिसके बाद वो अपनी पत्नी भारती को अपने गांव ले गया। लेकिन रविवार को भारती को सफेद पानी की समस्या होने पर उसे लेकर वापस अस्पताल पहुंचा । जहां डॉ चेतराम मीणा को दिखाने के बाद डॉक्टर के कहने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया । जहां बीती देर रात लगभग 12.30 बजे भारती को लेबर रूम लेकर गये। जहां भारती ने अस्पताल स्टाफ से पानी मांगा तो लापरवाह स्टाफ कमियों ने पानी नहीं पिलाया। डिलीवरी के लिए प्रसूता भारती को दर्द नहीं बढ़ने पर वह अपने देवी देवता के ढोक लगाने गांव आ गया। जब वो वापस अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने कहा कि डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों का गंभीर आरोप है कि डॉ चेतराम मीणा द्वारा लापरवाही बरतने के कारण डिलेवरी के समय लेबर रूम में नही पहुंचे। जिसके चलते उसकी पत्नी भारती की मौत हो गई। वही मृतका के परिजनों के आरोप पर डॉ चेतराम मीणा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा की डिलेवरी की डेट मई महीने की थी। लेकिन प्रसूता को लेबर पेन शुरू हो गया तो उसे लेबर रूम में लाया गया। जहाँ प्रसव के दौरान ही टेबल पर ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया। वही घटना को लेकर जिला अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर तेजराम मीणा ने कहा कि यह महिला खंडार गांव से देर शाम को जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई थी जिसको इलाज के लिए भर्ती किया गया। पीएमओ ने बताया कि रात को करीब ढाई बजे इसको टेबल पर लाया गया था। जब तक पेशेंट बिल्कुल नॉर्मल थी। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि फिर भी इसकी जांच करवाई जाएगी किस प्रकार की लापरवाही बरती गई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की जांच में लापरवाही सामने आती हे तो उचित कार्यवाही की जाएगी।1
- सवाई माधोपुर खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने आज खंडार पहुंच समानता और सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया व समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की साथ ही मेधावी छात्रों को सम्मानित किया I 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के उनके मूलमंत्र ने करोड़ों लोगों को नई राह दिखाई है। उनके विचार आज भी हमें एक समावेशी और न्यायपूर्ण समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं। समस्त देशवासियों को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जयंती की की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं1
- मलारना डूंगर, मलारना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक 10 चक्का ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई जिले में चल रहे अवैध खनन एवं परिवहन रोकथाम अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा एवं वृताधिकारी उदय सिंह मीना के सुपरविजन में यह अभियान लगातार जारी है। थाना अधिकारी राजेश कुमार (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल जयदेव (चौकी प्रभारी, मलारना चौड़) को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध बजरी भरी हुई है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर कार्रवाई की। सुबह करीब 6:55 बजे संदिग्ध 10 चक्का लकड़ बॉडी ट्रक (नंबर RJ 7 GB 4117) को रोका गया। पुलिस को देखकर चालक ट्रक को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रक पर लगी तिरपाल हटाकर देखा गया तो ऊपर ड्रम रखे हुए थे, जिनके नीचे पूरी बॉडी में बनास नदी की अवैध बजरी भरी हुई पाई गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक व मालिक के खिलाफ थाना मलारना डूंगर में मुकदमा संख्या 73/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच जारी है।2
- मलारना डूंगर थाने ने अवैध बजरी से भरे हुए एक 10 चक्का ट्रक को किया जप्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्येष्ठा मैत्रेई आईपीएस के निर्देशन तथा विजय सिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व उदय सिंह मीणा वृताधिकारी शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में अवैध खनन परिवहन रोकथाम हेतु अभियान के मध्य नजर थानाधिकारी थाना मलारना डूंगर राजेश कुमार मीणा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में श्री जयदेव हेड कांस्टेबल 333 चोकी प्रभारी मलारना चोड व हमराही जाप्ता द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी बनास से भरा हुआ एक दस चक्का ट्रक को मलारना चोड चौकी के सामने नाकाबंदी कर किया जप्त मुखबिर की सूचना मिली कि एक दश चक्का ट्रक लकड़ी बॉडी जिसमें अवैध बजरी भरी हुई है जिसमें त्रिपाल लगा हुआ है जो मलारना चोड चौकी की और आ रहा है उक्त सूचना पर हेड कांस्टेबल जयदेव 333 ने मल्हारना कर चौकी के सामने मय जाप्ता के नाकाबंदी कर दी और भाड़ोती की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को चेक किया गया नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक भाड़ोती की ओर से आया जिस पर मटमेले रंग का तिरपाल लगा हुआ था तिरपाल हटाकर देखा गया तो ट्रक में बाजरी भरी हुई थी और ऊपर से प्लास्टिक के ड्रम रखे हुए थे पुलिस को कार्रवाई करते देखा चालक मौके से फरार हो गया ट्रक में ऊपर बॉडी तक अवैध बजरी भरी हुई थी ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ हाजा थाना मलारना डूंगर में मुकदमा दर्ज कर लिया है मुकदमा नंबर 73/26 धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 एमडीआर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दि है पुलिस टीम में शामिल जयदेव सिंह हेड कांस्टेबल 333 चौकी प्रभारी मलारना चोड,कांस्टेबल रमेश चंद 107, कांस्टेबल मुकेश यादव 990 शामिल थे2
- टोंक का रहस्यमयी "हाथी भाटा" | एक ही पत्थर से बनी विशाल हाथी की प्रतिमा! 🐘✨ नमस्कार दोस्तों! आज के इस वीडियो में मैं आपको लेकर आया हूँ राजस्थान के टोंक जिले के एक ऐसे अद्भुत स्थान पर, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। यह है "हाथी भाटा"—एक विशालकाय हाथी की प्रतिमा जो किसी जोड़ से नहीं, बल्कि एक ही अखंड चट्टान (Single Stone) को काटकर बनाई गई है। इस वीडियो में आप देखेंगे: 🏰 हाथी भाटा का गौरवशाली इतिहास। 🎨 पत्थरों पर की गई बारीक और सुंदर नक्काशी। 📍 यहाँ पहुँचने का रास्ता और आसपास का नजारा। 📜 पांडवों और राजा सवाई जयसिंह से जुड़ी पौराणिक कथाएं। अगर आपको भारतीय वास्तुकला और इतिहास पसंद है, तो यह वीडियो अंत तक देखें और कमेंट में बताएं कि क्या आप यहाँ कभी गए हैं? 📍 स्थान: टोंक, राजस्थान (जयपुर से लगभग 100 किमी) 📅 निर्माण: कहा जाता है कि इसे 1200 ईस्वी के आसपास बनाया गया था। वीडियो को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें! 🔔 Follow me on: Instagram: [आपका लिंक] Facebook: [आपका लिंक] Viral Hashtags: #HathiBhata #TonkTourism #RajasthanDiaries #IncredibleIndia #HistoricalPlaces #IndianHistory #TravelVlog #HiddenGems #Archaeology #RajasthanHistory #HathiBhataTonk #ViralVideo #TravelIndia4
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी में मंगलवार को सैन समाज द्वारा सैन जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें शाम 6 बजे बैंड बाजे के साथ शहर के प्रमुख बाजारों से शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामकेश मीणा का समाज के लोगों ने माला-साफा पहनाकर अभिनंदन किया।विधायक रामकेश मीणा ने इस अवसर पर सैन धर्मशाला में हॉल निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। सैन जयंती महोत्सव की शुरुआत सैन धर्मशाला नेहरू पार्क में विनायक स्थापना और हवन पूजन के साथ हुई। शाम 5 बजे सैन महाराज की घोड़ी, माला और चंवर आदि की बोली लगाई गई। प्रथम घोड़ी की बोली विनोद चंदौली ने, द्वितीय घोड़ी की बोली कैलाश जरा ने ली। इसी प्रकार, द्वितीय चंवर की बोली धर्मेंद्र शहर ने, प्रथम चंवर की बोली बजरंग केशियर ने लगाई। सैन महाराज की माला की बोली सत्यनारायण हरसोता ने और रथ के सारथी की बोली पवन अध्यापक ने ली। शाम 6 बजे सैन महाराज की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। यह शोभायात्रा सैन धर्मशाला से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में रथ, घोड़े और सजीव झांकियां शामिल थीं। इनमें शिव परिवार, राधा-कृष्ण और श्री सैन महाराज की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। रथ में सैन महाराज विराजमान थे।सैन जयंती के अवसर पर सैन समाज ने शहर भर में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और अल्पाहार कराकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरुष भजनों पर नाचते-गाते हुए सैन महाराज और नारायणी माता के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा के समापन पर सभी को प्रसादी वितरित की गई। इस आयोजन में कमेटी सदस्य-पदाधिकारी सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। शोभायात्रा में कलुआराम सैन, राहुल सिरोहिया, गोपाल सैन, विष्णु सैन, लल्लू लिवाली, जगदीश सैन, प्रवीण सैन, रमेश सैन, सुनील सैन, गणेश सिरोहिया, पप्पू सैन, रामचरण सैन, शिब्बा सैन टोकसी, घनश्याम दलपुरा, जगदीश रीडर, बबलू सिसोदिया और गोविंद सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य शामिल थे।1