सवाई माधोपुर: जिला अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप, सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय पर सामान्य चिकित्सालय में दर्दनाक घटना घटित हुई है। जहां मातृ एंव शिशु यूनिट में प्रसूता एवं नवजात की मौत का मामला सामने आया है। जहां प्रसूता के परिजनों ने डाक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं मृतका भारती के पति जितेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को वो अपनी पत्नी भारती को अस्पताल लेकर आ था । जहाँ उसने डॉ. चेतराम मीणा को दिखाया। इसी बीच डॉ चेतराम मीणा ने भारती को देखने के बाद डॉक्टर ने उसे एक महीने बाद वापस आकर दिखाने को कहा गया । जिसके बाद वो अपनी पत्नी भारती को अपने गांव ले गया। लेकिन रविवार को भारती को सफेद पानी की समस्या होने पर उसे लेकर वापस अस्पताल पहुंचा । जहां डॉ चेतराम मीणा को दिखाने के बाद डॉक्टर के कहने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया । जहां बीती देर रात लगभग 12.30 बजे भारती को लेबर रूम लेकर गये। जहां भारती ने अस्पताल स्टाफ से पानी मांगा तो लापरवाह स्टाफ कमियों ने पानी नहीं पिलाया। डिलीवरी के लिए प्रसूता भारती को दर्द नहीं बढ़ने पर वह अपने देवी देवता के ढोक लगाने गांव आ गया। जब वो वापस अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने कहा कि डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों का गंभीर आरोप है कि डॉ चेतराम मीणा द्वारा लापरवाही बरतने के कारण डिलेवरी के समय लेबर रूम में नही पहुंचे। जिसके चलते उसकी पत्नी भारती की मौत हो गई। वही मृतका के परिजनों के आरोप पर डॉ चेतराम मीणा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा की डिलेवरी की डेट मई महीने की थी। लेकिन प्रसूता को लेबर पेन शुरू हो गया तो उसे लेबर रूम में लाया गया। जहाँ प्रसव के दौरान ही टेबल पर ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया। वही घटना को लेकर जिला अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर तेजराम मीणा ने कहा कि यह महिला खंडार गांव से देर शाम को जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई थी जिसको इलाज के लिए भर्ती किया गया। पीएमओ ने बताया कि रात को करीब ढाई बजे इसको टेबल पर लाया गया था। जब तक पेशेंट बिल्कुल नॉर्मल थी। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि फिर भी इसकी जांच करवाई जाएगी किस प्रकार की लापरवाही बरती गई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की जांच में लापरवाही सामने आती हे तो उचित कार्यवाही की जाएगी।

- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- *मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान को मिलेगा जनआधार, 20 अप्रैल को होगी विशेष ग्राम सभाएं* *जनभागीदारी से बनेगा मास्टर प्लान, क्यूआर कोड फीडबैक व जीआईएस मैपिंग से तय होंगी प्राथमिकताएं* *सवाई माधोपुर, 16 अप्रैल।* राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में 20 अप्रैल 2026 को विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर काना राम ने निर्देश दिए हैं कि इन सभाओं को प्रभावी, सहभागी एवं परिणामोन्मुख बनाते हुए आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा अभियान को जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जाए। मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड के लिए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिसे 15 मई 2026 तक पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही के माध्यम से योजना के क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाया जाएगा। 20 अप्रैल को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में स्थानीय विकास प्राथमिकताओं, आधारभूत आवश्यकताओं एवं जन आकांक्षाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड में सुझाव पेटिका स्थापित कर आमजन से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे, वहीं डिजिटल माध्यमों एवं क्यूआर-कोड आधारित फीडबैक प्रणाली के जरिए भी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के तहत स्थानीय स्तर पर सर्वे एवं डेटा संकलन कर जीआईएस प्लेटफॉर्म के माध्यम से जल स्रोतों, सड़कों, सार्वजनिक भवनों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं की मैपिंग की जाएगी। इसके आधार पर वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक की विकास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम/वार्ड का दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि 20 अप्रैल तक फोकस ग्रुप डिस्कशन आयोजित किए जाएं, 25 अप्रैल तक ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार किया जाए तथा 15 मई 2026 तक अंतिम मास्टर प्लान पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जाए। सभी डेटा का सत्यापन कर टूलकिट में समावेश करते हुए हितधारकों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाए। अभियान के प्रभावी संचालन हेतु जिला स्तर पर संयुक्त टीमें गठित कर हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से डेटा एंट्री, जीआईएस मैपिंग, जियो-टैग्ड फोटो अपलोड एवं मास्टर प्लान मॉनिटरिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड टूलकिट को 11 प्रमुख सेक्शनों - प्रशासनिक, कृषि एवं आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, जल प्रबंधन, पर्यावरण, पर्यटन एवं सुशासनकृमें विभाजित किया गया है, जिससे डिजिटल बेसलाइन तैयार कर योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जाएगा। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्राम सभाओं की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें तथा अधिकाधिक जनसहभागिता के साथ इन बैठकों को सफल बनाएं, ताकि जिले के समग्र एवं सतत विकास का सशक्त रोडमैप तैयार किया जा सके। *आमजन से अपील :* - जिला कलक्टर काना राम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवं शहरी वार्ड अभियान” के अंतर्गत 20 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने सुझाव दें तथा क्यूआर कोड एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के आधार पर तैयार होने वाला यह मास्टर प्लान वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा तथा सवाई माधोपुर को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।1
- एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना, उप खण्ड अधिकारी, उपखण्ड नादोती जिला ने अपने रीडर श्री दिनेश कुमार सैनी,प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक के मार्फत परिवादी से उसकी भूमि की तकाशनामें की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 60000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसकी भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में एसडीएम सुश्री काजल मीना अपने रीडर दिनेश सैनी के मार्फत 50,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। परिवादी ने यह भी बताया पूर्व में एक लाख रूपये रिश्वत की मांग कर 50,000/- रूपये रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुये, जिस पर परिवादी द्वारा आज दिनांक 16.04.2026 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया तो सुश्री काजल मीना एसडीएम के रीडर द्वारा परिवादी की भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 50,000/- रूपये एसडीएम सुश्री काजल मीना व 10,000/- रूपये स्वंय के लिये मांग की गई। उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 60,000 रूपये आज दिनांक 16.04.2026 को परिवादी से कार्यालय उपखण्ड अधिकारी नादोती में बुलाकर प्राप्त करना एवं रिश्वत राशि 60,000/- रूपये प्राप्त कर श्री प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को देकर रवाना करना एवं वक्त कार्यवाही आरोपी रीडर दिनेश सैनी रिश्वत राशि एसडीएम काजल मीना के लिये लेना बताने पर जरिये मोबाईल सुश्री काजल मीना की रीडर दिनेश सैनी से वार्ता करवाई गई तो रिश्वत राशि की सहमती देना एवं रीडर दिनेश सैनी से जरिये मोबाईल प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को जरिये मोबाईल सूचित कर रिश्वत राशि सहित कार्यालय में उपस्थित होने की कहने पर प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक एसडीएम कार्यालय मय बैग के उपस्थित हुआ। उक्त बैग में रिश्वत राशि 60,000 रुपये बरामद होना एवं उक्त बैग में संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये बरामद होने पर उक्त सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथों डिटेन किया है1
- सवाई माधोपुर से खबर कृषि मंत्री एवं सवाई माधोपुर विधायक डॉक्टर किरोडी लाल मीणा आज दोपहर 12:30 बजे पहुंचेंगे सवाई माधोपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासनिक तंत्र के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित होगी समीक्षा बैठक। बैठक में कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा एवं कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी एवं जिला प्रशासन बैठक में होगे सम्मिलित ।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- Post by Imran Hussein journalist1
- Post by दैनिक भास्कर संवाददाता1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1