logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो दिवसीय दौरे पर चोपन पहुंचे डीआरएम, अमृत भारत स्टेशन के कार्यों का किया निरीक्षण दो दिवसीय दौरे पर चोपन पहुंचे डीआरएम, अमृत भारत स्टेशन के कार्यों का किया निरीक्षण निर्माण कार्यों की प्रगति पर जताई संतुष्टि, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश चोपन/सोनभद्र। पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर चोपन पहुंचे। वह अपने विशेष सैलून से सुबह चोपन रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनके साथ मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान डीआरएम ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत चोपन रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीआरएम ने रेलवे इंटर कॉलेज, मनोरंजन क्लब और रेलवे कॉलोनियों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाद में कंट्रोल ऑफिस में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर संचालन, सुविधाओं और विकास कार्यों सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली एवं अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने डीआरएम से शिष्टाचार मुलाकात कर उनको बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कराने संबंधी मांग पत्र भी सौंपा। डीआरएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि रेलवे कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए रेलवे वार्डों में कराए जा रहे विकास कार्यों में हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित डीटीएम चोपन को निर्देशित किया कि नियमानुसार एनओसी जारी करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें, ताकि नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए और कार्यों को गति मिल सके। इस दौरान अपर रेल प्रबंधक मुकेश कुमार, Sr DEN cod, SR DEN 4, SR DME SR DEE OP, SR DOM planing DTM रंजीत कुमार,एईएन संजय कुमार,आईओडब्लू आर बी पाल,टी आई राकेश कुमार चौरसिया,सीआईटी उमेश सिंह, संतोष दूबे, सभासद नागेंद्र यादव,अरून कुमार आदि मौजूद रहे|

15 hrs ago
user_कालचिंतन समाचार
कालचिंतन समाचार
Obra, Sonbhadra•
15 hrs ago
d62dd512-7610-4061-aec0-e86a1ffe0c29

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • गली में गोली मार दे
    1
    गली में गोली मार दे
    user_Raghuvir
    Raghuvir
    Artist Sonbhadra, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सोनभद्र। हाथी नाला से रॉबर्ट्सगंज की ओर लगभग 1 किलोमीटर आगे बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा (UP 64 BT 6032) ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (BR 01 GP 9964) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रेलर के अंदर घुस गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मिली जानकारी के अनुसार, हाईवा चालक नीरज पुत्र तुलसी निवासी चाची, थाना कौन (सोनभद्र) वाहन चलाते समय झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन अग्निशमन सेवा, हिंडालको की फायर ब्रिगेड, जेसीबी और क्रेन मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि चालक की जान बच गई। घायल चालक को तत्काल टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन प्रशासन की तत्परता से जल्द ही दोनों तरफ से आवागमन सुचारू कर दिया गया।
    2
    सोनभद्र। हाथी नाला से रॉबर्ट्सगंज की ओर लगभग 1 किलोमीटर आगे बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा (UP 64 BT 6032) ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (BR 01 GP 9964) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रेलर के अंदर घुस गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हाईवा चालक नीरज पुत्र तुलसी निवासी चाची, थाना कौन (सोनभद्र) वाहन चलाते समय झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन अग्निशमन सेवा, हिंडालको की फायर ब्रिगेड, जेसीबी और क्रेन मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि चालक की जान बच गई।
घायल चालक को तत्काल टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन प्रशासन की तत्परता से जल्द ही दोनों तरफ से आवागमन सुचारू कर दिया गया।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 15.04.2026* *थाना ओबरा पुलिस द्वारा 154 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब का विनिष्टीकरण* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विनिष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न कराई गई। उक्त कार्यवाही के अंतर्गत थाना ओबरा पर पंजीकृत कुल 154 अभियोगों से संबंधित बरामद माल का नियमानुसार निस्तारण किया गया, जिसमें लगभग 1500 लीटर कच्ची शराब एवं 11500 लीटर अंग्रेजी शराब को मा0 न्यायालय एफटीसी सोनभद्र के आदेशानुसार विनष्ट किया गया। यह कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियोजन अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
    4
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 15.04.2026*
*थाना ओबरा पुलिस द्वारा 154 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब का विनिष्टीकरण*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विनिष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न कराई गई। उक्त कार्यवाही के अंतर्गत थाना ओबरा पर पंजीकृत कुल 154 अभियोगों से संबंधित बरामद माल का नियमानुसार निस्तारण किया गया, जिसमें लगभग 1500 लीटर कच्ची शराब एवं 11500 लीटर अंग्रेजी शराब को मा0 न्यायालय एफटीसी सोनभद्र के आदेशानुसार विनष्ट किया गया।
यह कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियोजन अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। 
पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    14 hrs ago
  • Post by Kailash bihari
    3
    Post by Kailash bihari
    user_Kailash bihari
    Kailash bihari
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Manish Dev
    1
    Post by Manish Dev
    user_Manish Dev
    Manish Dev
    युवा समाजसेवी सोनभद्र उत्तर पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    18 hrs ago
  • Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    1
    Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    user_पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    Robertsganj, Sonbhadra•
    18 hrs ago
  • संगीतमय सुंदरकांड पाठ, आयोजक महेंद्र प्रताप सिंह पिपरी स्वर वीर बहादुर सिंह नाल वादक संदीप स्नेही कैसियो अनीश श्रीवास्तव बिहारी बाबू, अमन तिवारी एवं पूरी टीम के सभी सम्माननीय कलाकार
    1
    संगीतमय सुंदरकांड पाठ, आयोजक महेंद्र प्रताप सिंह पिपरी स्वर वीर बहादुर सिंह नाल वादक संदीप स्नेही कैसियो अनीश श्रीवास्तव बिहारी बाबू, अमन तिवारी एवं पूरी टीम के सभी सम्माननीय कलाकार
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.