Shuru
Apke Nagar Ki App…
नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
More news from Rajasthan and nearby areas
- तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 Story Headline राजसमंद के राज्यावास से बड़ी खबर, चोरी की वारदात करते हैं तीन चोर चढ़े ग्रामीणो के हत्थे, ग्रामीणों ने चोरों की जमकर धुनाई कर पुलिस को सोपा, वारदात करने के दौरान लोगों की नजर पढ़ने से हुआ खुलासा, Story In Detile राजसमंद के गाजियाबाद गांव में बीपी रात तीन अज्ञात लोगों को चोरी की वारदात करने के प्रयास में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बस स्टेण्ड के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और चोरों की पिटाई करने लगे। जैसे-जैसे सूचना फैलती गई लोग आते गए और चोरों पर हाथ साफ करते गए। इस दौरान चोरों ग्रामीणों की पिटाई से कर लाहुल वहां हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची कांकरोली थाना पुलिस ने तीनों चोरों को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की इन तीन संदिग्ध युग को शाम से ही गांव में घूमते हुए देखा जा रहा था। करीब 2 घंटे तक इन्होंने गांव का जायजा लिया और देर रात मौका पाते ही मकान में वारदात करने के लिए घुस गए। लेकिन ग्रामीणों की जागरूकता के चलते चोरी की वारदात टल गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जोरदार वायरल हो रहा है। वही कांकरोली थाना पुलिस आरोपियों को लेकर पूछताछ में जुटी है।2
- राजसमंद: रावाखेड़ाIDBI बैंक के बाहर बेकाबू ईको कार का कहर,बाइक को उड़ाते हुए बैंक के गेट के जा भीड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर1
- उदयपुर जिले के छोटा गुड़ा में वैष्णव बैरागी सेवा संस्थान एवं समाज के संयुक्त तत्वावधान में आगामी नवंबर माह में आयोजित होने वाले 'तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन' की तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भगवान शालिग्राम और माता तुलसा की सगाई दस्तूर का कार्यक्रम समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधने वाले समाज के चार वर-वधु जोड़ों का पंजीयन भी किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज में फिजूलखर्ची रोकने और एकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के मुख्य आकर्षण 'तुलसी विवाह' की जिम्मेदारी भी तय की गई है।1
- फालना के विजयनगर गैराज में युवक की मौत, खुलासे की मांग पर परिजनों ने शव लेने से किया इनकार। फालना। फालना पुलिस थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित एक गैराज में गुरुवार दोपहर 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और समाज बंधुओं में आक्रोश फैल गया तथा उन्होंने मौके पर धरना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रवीण जोगी रिक्शा धुलवाने के लिए रफीक खान उर्फ पप्पू भाई के गैराज में आया था, जहां उसकी अचानक मौत हो गई। युवक की मौत के कारणों को लेकर परिजनों ने सवाल उठाए और मामले के खुलासे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध के दौरान परिजन उदयपुर हाईवे पहुंचे और सड़क जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर फालना थानाधिकारी विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझाइश के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद भी परिजन और समाज बंधु शांत नहीं हुए तथा युवक के शव के साथ दोबारा गैराज पहुंचकर धरने पर बैठ गए। देर रात प्रशासन और परिवारजनों के बीच बातचीत के बाद शव को खुडाला स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। मेडिकल बोर्ड में चिकित्सक अशोक बीसलपुर, शुभाशु सुथार और अनिल मीणा शामिल रहे। इसके बावजूद परिजन और समाज बंधुओं ने मामले का खुलासा नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों और समाज प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन देर शाम तक मामला सुलझ नहीं पाया। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में समाज बंधु और परिवारजन मौजूद रहे। घटना के बाद जिस गैराज में युवक की मौत हुई, उस पूरे क्षेत्र को प्रशासन ने सील कर दिया है तथा वहां पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। मौके पर डिप्टी जितेन्द्र सिंह (सुमेरपुर), बाली तहसीलदार जितेंद्र सिंह, बाली थाना अधिकारी प्रभात सिंह, फालना थानाधिकारी विक्रम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। फालना थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।2
- फालना पुलिस थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित एक गैराज में 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और समाज बंधु मौके पर धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, प्रवीण जोगी रिक्शा धुलवाने के लिए रफीक खान उर्फ पप्पू भाई के गैराज में आया था, जहां उसकी अचानक मौत हो गई। परिजनों ने मौत के कारणों पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान, प्रवीण के परिवारजनों ने उदयपुर हाईवे पर पहुंचकर सड़क जाम करने का प्रयास किया। फालना पुलिस थाना अधिकारी विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क जाम खुलवाया। पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन और समाज बंधु गैराज लौट आए और युवक के शव के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए। फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। स्थिति को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। घटना की सूचना पर कालबेलिया घुमंतु अर्ध घुमंतु विमुक्त जाति परिषद प्रदेश अध्यक्ष रतन नाथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिवार से मुलाकात की। इसके बाद रतन नाथ ने पुलिस के अधिकारियों से मामले को लेकर जल्द खुलासे की मांग रखी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। देर शाम तक परिवारजन घटनास्थल पर ही शव को लेकर दे रहे हैं धरना1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- तरुण जोशी राजसमंद 9414239644 Story Headline रावाखेड़ा बैंक के बाहर बेकाबू हुई ईको कार , बाइक को उड़ाते हुए बैंक के गेट के जा भीड़ी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई सडक दुर्घटना, Story detile राजसमंद जिले के आमेट थाना सर्किल क्षेत्र के रावा खेड़ा में देर शाम एक अनियंत्रित ईको कार ने जमकर उत्पात मचाया। आईडीबीआई बैंक के पास इस कार ने पहले एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी और फिर सीधे बैंक के गेट से जा भिड़ी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका फुटेज अब सामने आया है।सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ईको कार काफी तेज रफ्तार में थी। रावा खेड़ा बैंक के पास पहुंचते ही चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार ने बैंक के बाहर खड़ी एक बाइक को अपनी चपेट में लिया।जिससे बाइक सवार बाल-बाल बचा। बाइक को रौंदने के बाद कार की रफ्तार कम नहीं हुई और वह सीधे आईडीबीआई बैंक के मुख्य गेट से जा टकराई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जमा हो गए। हालांकि, इस हादसे में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जिस समय कार बैंक के गेट से टकराई।वहां कोई पैदल यात्री मौजूद नहीं था।अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।घटना की जानकारी मिलते ही आमेट थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की गति और चालक की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा वाहन में तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर चालक की लापरवाही की वजह से।1
- चित्तौड़गढ़ बेगूं में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक सवार युवक, एक के सीने में धंसा सलिए का पाइप, चित्तौड़गढ़ रेफर1
- Post by Hello Chittorgarh News1