logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फालना में संदीग परिस्थितियों में युवक की हुई मौत परिवारजन बैठे धरने पर पुलिस कर रही है जांच फालना पुलिस थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित एक गैराज में 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और समाज बंधु मौके पर धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, प्रवीण जोगी रिक्शा धुलवाने के लिए रफीक खान उर्फ पप्पू भाई के गैराज में आया था, जहां उसकी अचानक मौत हो गई। परिजनों ने मौत के कारणों पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान, प्रवीण के परिवारजनों ने उदयपुर हाईवे पर पहुंचकर सड़क जाम करने का प्रयास किया। फालना पुलिस थाना अधिकारी विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क जाम खुलवाया। पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन और समाज बंधु गैराज लौट आए और युवक के शव के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए। फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। स्थिति को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। घटना की सूचना पर कालबेलिया घुमंतु अर्ध घुमंतु विमुक्त जाति परिषद प्रदेश अध्यक्ष रतन नाथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिवार से मुलाकात की। इसके बाद रतन नाथ ने पुलिस के अधिकारियों से मामले को लेकर जल्द खुलासे की मांग रखी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। देर शाम तक परिवारजन घटनास्थल पर ही शव को लेकर दे रहे हैं धरना

2 hrs ago
user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago

फालना में संदीग परिस्थितियों में युवक की हुई मौत परिवारजन बैठे धरने पर पुलिस कर रही है जांच फालना पुलिस थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित एक गैराज में 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और समाज बंधु मौके पर धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, प्रवीण जोगी रिक्शा धुलवाने के लिए रफीक खान उर्फ पप्पू भाई के गैराज में आया था, जहां उसकी अचानक मौत हो गई। परिजनों ने मौत के कारणों पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान, प्रवीण के परिवारजनों ने उदयपुर हाईवे पर पहुंचकर सड़क जाम करने का प्रयास किया। फालना पुलिस थाना अधिकारी विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क जाम खुलवाया। पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन और समाज बंधु गैराज लौट आए और युवक के शव के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए। फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। स्थिति को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। घटना की सूचना पर कालबेलिया घुमंतु अर्ध घुमंतु विमुक्त जाति परिषद प्रदेश अध्यक्ष रतन नाथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिवार से मुलाकात की। इसके बाद रतन नाथ ने पुलिस के अधिकारियों से मामले को लेकर जल्द खुलासे की मांग रखी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। देर शाम तक परिवारजन घटनास्थल पर ही शव को लेकर दे रहे हैं धरना

More news from राजस्थान and nearby areas
  • श्री जागनाथ महादेव मंदिर में ध्वजा पाटोत्सव महोत्सव धूमधाम से आयोजित शिवगंज। श्री जागनाथ महादेव मंदिर में चतुर्थ प्रतिष्ठा ध्वजा पाटोत्सव वर्षगांठ महोत्सव गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (वैशाख सुद 7) को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रातःकाल 8 बजे हवन एवं यज्ञ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके पश्चात 9 बजे सहस्त्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया। सुबह 10 बजे भगवान का विशेष श्रृंगार एवं आंगी सजाई गई। निर्धारित समयानुसार प्रातः 11:36 बजे विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण का लाभ आजीवन लाभार्थी श्री प्रेमचन्दजी एवं श्री अमृतलालजी अग्रवाल द्वारा लिया गया। इसके बाद महाआरती सम्पन्न हुई तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट मंडल द्वारा की गई। महोत्सव के अंतर्गत सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक मंदिर परिसर में कलाकार दिनेश भचीड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन का संचालन श्री जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट, शिवगंज द्वारा किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण सिंह, मंत्री गंगाराम गोयल, कोषाध्यक्ष फुलाराम सुथार, उपाध्यक्ष बाबूलाल ग्वाला सहित सदस्य किस्तुरराम घांची, भंवरलाल लुहार, प्रकाश भाटी, जसराज कुमावत एवं जयन्तिलाल सोनी का विशेष सहयोग रहा।
    4
    श्री जागनाथ महादेव मंदिर में ध्वजा पाटोत्सव महोत्सव धूमधाम से आयोजित
शिवगंज। श्री जागनाथ महादेव मंदिर में चतुर्थ प्रतिष्ठा ध्वजा पाटोत्सव वर्षगांठ महोत्सव गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (वैशाख सुद 7) को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
प्रातःकाल 8 बजे हवन एवं यज्ञ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके पश्चात 9 बजे सहस्त्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया। सुबह 10 बजे भगवान का विशेष श्रृंगार एवं आंगी सजाई गई। निर्धारित समयानुसार प्रातः 11:36 बजे विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण का लाभ आजीवन लाभार्थी श्री प्रेमचन्दजी एवं श्री अमृतलालजी अग्रवाल द्वारा लिया गया। इसके बाद महाआरती सम्पन्न हुई तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट मंडल द्वारा की गई।
महोत्सव के अंतर्गत सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक मंदिर परिसर में कलाकार दिनेश भचीड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस आयोजन का संचालन श्री जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट, शिवगंज द्वारा किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण सिंह, मंत्री गंगाराम गोयल, कोषाध्यक्ष फुलाराम सुथार, उपाध्यक्ष बाबूलाल ग्वाला सहित सदस्य किस्तुरराम घांची, भंवरलाल लुहार, प्रकाश भाटी, जसराज कुमावत एवं जयन्तिलाल सोनी का विशेष सहयोग रहा।
    user_अशोक कुमार माली
    अशोक कुमार माली
    Local News Reporter शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • नरेश मालवीय, सुमेरपुर । नगर के जवाई बांध रोड पर गुरुवार सुबह बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि वाहन नहीं पलटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे एक निजी स्कूल का वाहन विद्यार्थियों को लेकर जवाई बांध रोड से गुजर रहा था। उंदरी की अाैर जाने वाले मार्ग से पहले राजगुरू सर्कल साईड से तेज गति से आ रहे अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने ले गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध बजरी से भरे वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने की भी मांग उठाई है, ताकि घटनाओं की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
    2
    नरेश मालवीय, 
सुमेरपुर । नगर के जवाई बांध रोड पर गुरुवार सुबह बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि वाहन नहीं पलटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे एक निजी स्कूल का वाहन विद्यार्थियों को लेकर जवाई बांध रोड से गुजर रहा था। उंदरी की अाैर जाने वाले मार्ग से पहले राजगुरू सर्कल साईड से तेज गति से आ रहे अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने ले गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध बजरी से भरे वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने की भी मांग उठाई है, ताकि घटनाओं की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • *पत्रकार बलराम चौधरी* पिंडवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के खाकरवाड़ा गांव में संत शिरोमणि बालक दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित “तू ही राम जी मेला” इस बार सामाजिक एकता और सामूहिक आस्था का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया। मेले का आयोजन 36 कौम के लोगों के सहयोग से किया गया, जिसमें पूरे गांव का भरपूर समर्थन देखने को मिला। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर संत बालक दास जी के प्रति आस्था व्यक्त की और गांव की खुशहाली की कामना की। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा पूजा स्थल पर फूल-मालाओं और धार्मिक प्रतीकों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।मेले में सभी समाजों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि खाकरवाड़ा गांव में आपसी भाईचारा और एकता आज भी मजबूत है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह मेला हर वर्ष इसी तरह सामूहिक सहयोग से आयोजित किया जाता है, जिससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और व्यवस्थाओं में भी सक्रिय सहयोग दिया, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    4
    *पत्रकार बलराम चौधरी*
पिंडवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के खाकरवाड़ा गांव में संत शिरोमणि बालक दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित “तू ही राम जी मेला” इस बार सामाजिक एकता और सामूहिक आस्था का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया। मेले का आयोजन 36 कौम के लोगों के सहयोग से किया गया, जिसमें पूरे गांव का भरपूर समर्थन देखने को मिला। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर संत बालक दास जी के प्रति आस्था व्यक्त की और गांव की खुशहाली की कामना की। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा पूजा स्थल पर फूल-मालाओं और धार्मिक प्रतीकों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।मेले में सभी समाजों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि खाकरवाड़ा गांव में आपसी भाईचारा और एकता आज भी मजबूत है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह मेला हर वर्ष इसी तरह सामूहिक सहयोग से आयोजित किया जाता है, जिससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और व्यवस्थाओं में भी सक्रिय सहयोग दिया, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Reporter Patrakar
    Reporter Patrakar
    Voice of people सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सरूपगंज। कस्बे के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। विद्या सेतु: करियर अकादमी, सरूपगंज के एक होनहार छात्र ने JEE Main 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए सेलेक्शन प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।संस्था के अनुसार, छात्र की इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण मुख्य कारण रहे। साथ ही अकादमी के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था के संचालक हेमंत प्रजापत एवं नरेश कुमार ने बताया कि यह सफलता पूरे सरूपगंज क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सही दिशा, निरंतर अभ्यास और मजबूत मार्गदर्शन से कोई भी विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।इस उपलब्धि पर संस्था के शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्र को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरूपगंज अब शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा है।
    1
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
सरूपगंज। कस्बे के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। विद्या सेतु: करियर अकादमी, सरूपगंज के एक होनहार छात्र ने JEE Main 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए सेलेक्शन प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।संस्था के अनुसार, छात्र की इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण मुख्य कारण रहे। साथ ही अकादमी के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था के संचालक हेमंत प्रजापत एवं नरेश कुमार ने बताया कि यह सफलता पूरे सरूपगंज क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सही दिशा, निरंतर अभ्यास और मजबूत मार्गदर्शन से कोई भी विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।इस उपलब्धि पर संस्था के शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्र को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरूपगंज अब शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा है।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • JBR NEWS की पड़ताल के बाद प्रशासन अब हरकत में आया है। पूरे मामले पर जब हमने पिंडवाड़ा तहसीलदार से बात की, तो उन्होंने बताया कि सरूपगंज नायब तहसीलदार को मौके की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तहसीलदार ने भरोसा दिलाया है कि रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। ​सवाल यह है कि आखिर PWD और राजस्व विभाग ने इस अवैध निर्माण की अनुमति कैसे दी? क्या प्रशासन अब इस पर कड़ा एक्शन लेगा?
    1
    JBR NEWS की पड़ताल के बाद प्रशासन अब हरकत में आया है। पूरे मामले पर जब हमने पिंडवाड़ा तहसीलदार से बात की, तो उन्होंने बताया कि सरूपगंज नायब तहसीलदार को मौके की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तहसीलदार ने भरोसा दिलाया है कि रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
​सवाल यह है कि आखिर PWD और राजस्व विभाग ने इस अवैध निर्माण की अनुमति कैसे दी? क्या प्रशासन अब इस पर कड़ा एक्शन लेगा?
    user_Karan singh rathore
    Karan singh rathore
    सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • गुरुजन करेंगे अपने प्रवचनो से मंत्रमुग्ध समिलित होगी प्रदेशभर की पालीवाल ब्रह्मण समाज
    3
    गुरुजन करेंगे अपने प्रवचनो से मंत्रमुग्ध समिलित होगी प्रदेशभर की पालीवाल ब्रह्मण समाज
    user_Praveen singh od
    Praveen singh od
    Actor पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बंगाल में गुरुवार को पहले चरण के दौरान हुआ बवाल, भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार को ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर मारा उत्तरी दिनाजपुर में भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार को ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर मारा, सुरक्षबलों को बड़ी मुश्किल से उन्हें बचाना पड़ा.... ये लोग सरकार पर पैसा बांटने का आरोप लग रहे जिसकी पुष्टि नही हो सकी....
    1
    बंगाल में गुरुवार को पहले चरण के दौरान हुआ बवाल, भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार को ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर मारा
उत्तरी दिनाजपुर में भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार को ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर मारा, सुरक्षबलों को बड़ी मुश्किल से उन्हें बचाना पड़ा....
ये लोग सरकार पर पैसा बांटने का आरोप लग रहे जिसकी पुष्टि नही हो सकी....
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    पत्रकारिता पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 Story Headline राजसमंद के राज्यावास से बड़ी खबर, चोरी की वारदात करते हैं तीन चोर चढ़े ग्रामीणो के हत्थे, ग्रामीणों ने चोरों की जमकर धुनाई कर पुलिस को सोपा, वारदात करने के दौरान लोगों की नजर पढ़ने से हुआ खुलासा, Story In Detile राजसमंद के गाजियाबाद गांव में बीपी रात तीन अज्ञात लोगों को चोरी की वारदात करने के प्रयास में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बस स्टेण्ड के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और चोरों की पिटाई करने लगे। जैसे-जैसे सूचना फैलती गई लोग आते गए और चोरों पर हाथ साफ करते गए। इस दौरान चोरों ग्रामीणों की पिटाई से कर लाहुल वहां हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची कांकरोली थाना पुलिस ने तीनों चोरों को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की इन तीन संदिग्ध युग को शाम से ही गांव में घूमते हुए देखा जा रहा था। करीब 2 घंटे तक इन्होंने गांव का जायजा लिया और देर रात मौका पाते ही मकान में वारदात करने के लिए घुस गए। लेकिन ग्रामीणों की जागरूकता के चलते चोरी की वारदात टल गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जोरदार वायरल हो रहा है। वही कांकरोली थाना पुलिस आरोपियों को लेकर पूछताछ में जुटी है।
    2
    तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239 644
Story Headline 
राजसमंद के राज्यावास से बड़ी खबर,
चोरी की वारदात करते हैं तीन चोर चढ़े ग्रामीणो के हत्थे,
ग्रामीणों ने चोरों की जमकर धुनाई कर पुलिस को सोपा,
वारदात करने के दौरान लोगों की नजर पढ़ने से हुआ खुलासा,
Story In Detile
राजसमंद के गाजियाबाद गांव में बीपी रात तीन अज्ञात लोगों को चोरी की वारदात करने के प्रयास में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बस स्टेण्ड के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और चोरों की पिटाई करने लगे। जैसे-जैसे सूचना फैलती गई लोग आते गए और चोरों पर हाथ साफ करते गए। इस दौरान चोरों ग्रामीणों की पिटाई से कर लाहुल वहां हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची कांकरोली थाना पुलिस ने तीनों चोरों को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की इन तीन संदिग्ध युग को शाम से ही गांव में घूमते हुए देखा जा रहा था। करीब 2 घंटे तक इन्होंने गांव का जायजा लिया और देर रात मौका पाते ही मकान में वारदात करने के लिए घुस गए। लेकिन ग्रामीणों की जागरूकता के चलते चोरी की वारदात टल गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जोरदार वायरल हो रहा है। वही कांकरोली थाना पुलिस आरोपियों को लेकर पूछताछ में जुटी है।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    Rajsamand, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • राजसमंद: रावाखेड़ाIDBI बैंक के बाहर बेकाबू ईको कार का कहर,बाइक को उड़ाते हुए बैंक के गेट के जा भीड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
    1
    राजसमंद: रावाखेड़ाIDBI बैंक के बाहर बेकाबू ईको कार का कहर,बाइक को उड़ाते हुए बैंक के गेट के जा भीड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
    user_रिपोर्टर-हस्ती मल साहू
    रिपोर्टर-हस्ती मल साहू
    Citizen Reporter राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.