Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिरोही के NH-27 पर नियमों की धज्जियां उड़ाने का बड़ा मामला सामने आया है। भुजेला के 'सीएमसी होटल' ने रसूख के दम पर NHAI की पुलिया और प्राकृतिक नाले को निर्माण के नीचे दबा दिया है। यह सरेआम हाई कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। JBR NEWS की पड़ताल के बाद प्रशासन अब हरकत में आया है। पूरे मामले पर जब हमने पिंडवाड़ा तहसीलदार से बात की, तो उन्होंने बताया कि सरूपगंज नायब तहसीलदार को मौके की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तहसीलदार ने भरोसा दिलाया है कि रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। सवाल यह है कि आखिर PWD और राजस्व विभाग ने इस अवैध निर्माण की अनुमति कैसे दी? क्या प्रशासन अब इस पर कड़ा एक्शन लेगा?
Karan singh rathore

More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by नरेश कुमार सिरवी1
- Post by विक्रम कुमार1
- गोगुंदा में लगी आग1
- मालवाड़ा1
- कुंभलगढ़। उपखंड क्षेत्र के केलवाड़ा कस्बे में रहने वाली 55 वर्षीय रेखा गमेती का मंगलवार को असामयिक निधन हो गया। रेखा मूल रूप से उदयपुर जिले के रामा उसन कड़िया की निवासी थी, जो करीब 14 वर्ष पूर्व अपने पति को छोड़कर केलवाड़ा आकर बस गई थी और यहीं रहकर जीवन यापन कर रही थी। जानकारी के अनुसार, महिला अपने छोटे बच्चों के साथ पावटिया हनुमानजी के पास निवास कर रही थी। उसका बड़ा पुत्र मुंबई में रहता है, जबकि एक पुत्र और एक पुत्री उसके साथ केलवाड़ा में ही रह रहे थे। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उसका पति यहां आने को तैयार नहीं हुआ था। महिला के निधन के बाद परिजनों की अनुपस्थिति में महिला के पुत्र भावेश गमेती की उपस्थिति में हिंदू संघर्ष समिति केलवाड़ा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई। समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से पुत्र भावेश के हाथों महिला का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान शांतनु सोनी, अर्जुन सेन, आशीष प्रजापत, किशन मेघवाल, बिहारी मेघवाल, धर्मेश लक्षकार सहित हरिसिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान2
- आबूरोड। इस्लाम मजहब के पांच फर्जो मे से एक हज मुबारक भी है, जोकि मुस्लमानो को जीवन मे एक बार जरूर जाना होता है। इस्लाम धर्म के पैगम्बर ने अल्लाह के फरमान के मुताबिक हर मुस्लमान पर अपने पूरे जीवन मे अपने सब जिम्मेदारीयों का निर्वाह करने के बाद हज पर जाने को कहा है। इसी वर्ष हज की मुबारक यात्रा पर शहर से कुल 12 हज यात्री पवित्र यात्रा पर जा रहे है उनमे से 4 यात्रीयो के पहले जत्थे को मंगलवार की रात्रि समाज के लोगो सहित अन्य समाज के लोगो ने फूल माला पहनाकर रवाना किया। राजस्थान सरकार द्वारा हज पर जाने के लिए आबूरोड शहर से 12 लोगो का नम्बर आया है, जिसमे शहर के 4 हज यात्री सलीम अशरफी, हुरमत बान, मुस्ताक कुरैशी, नसीम बानो के पहले जत्थे को मुस्लिम समाज द्वारा सभी का स्वागत कर भावभीनी विदाई दी गई। मंगलवार की रात्रि छोटी मस्जिद के बहार सभी हाजीयो का समाज के अलावा अन्य समाजो के लोगो ने फूल माला पहना कर स्वागत किया गया व उनके शुभ यात्रा की दुआएं मांगी गई। उसके बाद सभी यात्रा पर जा रहे हाजीयो को जुलुस के रूप मे समाज के लोग छोटी मस्जिद, सदर बाजार होते हुए रेल्वे स्टेशन स्थित भोले शाह बाबा की दरगाह पर पहुँचे, पूरे रास्ते मे अल्लाहुमा लब्बेक.. अल्लाहुमा लब्बेक.. की सदाओ से गुंजा रहा, वही समाज के नौजवानो नाते रसुल पढते हुए चल रहे थे। जहां पर सभी ने बाबा की बारगाह मे सलातो सलाम पेश कर दुआंए मांगी। इस दौरान हाजी सलीम खान, हरिश चौधरी, दिलावर खान, शौकत नागौरी, अमजद खान, लईक अहमद, रफि क मोयल, शकिल कुरैशी, ईमामुदीन मोयल, हाजी शफी मोहम्मद, हाजी वजीर खान,हाजी युनुश कुरैशी, अफजल घोसी, अब्दुल रहमान, मुकेश अग्रवाल, सागरमल अग्रवाल सहित शहर के लोग मोजूद रहे।4
- filhal hamare khet mein Pani chalu hai Mera boring 250 feat hai ismein mini nosal 14 chalta hai 3hp ka model hai abhi yah video dala hai humne1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4