Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर में गेहूं के बीज के लिए चार दिन से भटक रहे किसान, हर बार मिल रहा आश्वासन हमीरपुर जिला हमीरपुर में गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू होने के बीच किसान बीज के लिए परेशान हो रहे हैं। कई किसान पिछले चार दिनों से गेहूं का बीज लेने के लिए कृषि विभाग के केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार बीज उपलब्ध करवाने का आश्वासन देकर वापस भेजा जा रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर गेहूं की बिजाई करना जरूरी है, लेकिन बीज उपलब्ध न होने के कारण उनकी चिंता बढ़ गई है। लगातार केंद्रों के चक्कर लगाने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों ने संबंधित विभाग से जल्द गेहूं का बीज उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि बिजाई का उपयुक्त समय न निकल जाए और उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
खबरी लाल
हमीरपुर में गेहूं के बीज के लिए चार दिन से भटक रहे किसान, हर बार मिल रहा आश्वासन हमीरपुर जिला हमीरपुर में गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू होने के बीच किसान बीज के लिए परेशान हो रहे हैं। कई किसान पिछले चार दिनों से गेहूं का बीज लेने के लिए कृषि विभाग के केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार बीज उपलब्ध करवाने का आश्वासन देकर वापस भेजा जा रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर गेहूं की बिजाई करना जरूरी है, लेकिन बीज उपलब्ध न होने के कारण उनकी चिंता बढ़ गई है। लगातार केंद्रों के चक्कर लगाने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों ने संबंधित विभाग से जल्द गेहूं का बीज उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि बिजाई का उपयुक्त समय न निकल जाए और उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर में गेहूं के बीज के लिए चार दिन से भटक रहे किसान, हर बार मिल रहा आश्वासन हमीरपुर जिला हमीरपुर में गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू होने के बीच किसान बीज के लिए परेशान हो रहे हैं। कई किसान पिछले चार दिनों से गेहूं का बीज लेने के लिए कृषि विभाग के केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार बीज उपलब्ध करवाने का आश्वासन देकर वापस भेजा जा रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर गेहूं की बिजाई करना जरूरी है, लेकिन बीज उपलब्ध न होने के कारण उनकी चिंता बढ़ गई है। लगातार केंद्रों के चक्कर लगाने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों ने संबंधित विभाग से जल्द गेहूं का बीज उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि बिजाई का उपयुक्त समय न निकल जाए और उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।1
- विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे भोरंज के कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में लेंगे भाग भोरंज। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में दिल्ली स्थित हिमाचल भवन पहुंच गए हैं। कार्यकर्ता एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में भाग लेंगे। यह रैली INDIA गठबंधन की ओर से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठाए जा रहे सवालों और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के संदर्भ में आयोजित की जा रही है। भोरंज से पहुंचे कार्यकर्ता रैली में भाग लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।2
- सांसद अनुराग ठाकुर ने ली चुटकी... फीलिंग पर विपक्ष को घेरा, कुटलैहड़ जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह में हुए शामिल1
- भरवाई में बाइक सवार दो युवकों से 3.462 किलो चरस बरामद, गिरफ्तार -एसआईयू ऊना की टीम ने शिव मंदिर के पास गुप्त सूचना पर की कार्रवाई जिला पुलिस की विशेष टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भरवाई में बाइक सवार दो युवकों को 3 किलो 462 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात एसआईयू ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर भरवाई के नजदीक नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों की तलाशी ली। इस दौरान बाइक चालक चंद्रमोहन शर्मा निवासी वार्ड नंबर-1 मरवाड़ी, तहसील घनारी के बैग से 3.462 किलोग्राम चरस और एक डिजिटल तराजू बरामद हुआ। बाइक पर पीछे राहुल भटोल निवासी बबेहड़, तहसील घनारी भी सवार था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब बरामद चरस के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी कोई भी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1
- hp una haroli tahliwal mai ajj FRR ek bar gurnam Singh or unke sathi dukano pr kabja karni a ge 1/11/20261
- कुलारू के पास स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान। पीड़ित नरेश कुमार कुलारू के पास स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान आग की चपेट में आए छह बड़े ट्रैक्टर, एक छोटा ट्रैक्टर, दो बाइक सहित लाखों का सामान जलकर राख घुमारवीं। घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुलारू के पास स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते एजेंसी के अंदर रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। इस अग्निकांड में एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार आग लगने से एजेंसी में खड़े छह बड़े ट्रैक्टर, एक छोटा ट्रैक्टर, एक रोटावेटर, दो मोटरसाइकिलें, एलईडी, स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा करीब तीन लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। अचानक लगी आग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की इस घटना में एजेंसी को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग और पुलिस प्रसासन मौके पर पहुंचकर आगामी कारवाही कर रहे हैं पीड़ित नरेश कुमार1
- पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता वर्मा ने केंद्र की बीजेपी पर साधा निशाना, कहा छोटे राज्यों में बीजेपी बोट चोरी का हथकंडा नही अपनानी, ताकि लोगों की नजर में बीजेपी की साफ सुधरी छवि बने रहे, अनिता वर्मा बोलीं बीजेपी बड़े राज्यों में करती है वोट चोरी, बीजेपी ने अपने समय में डबल इंजन सरकार होने के बावजूद भी हिमाचल में कोई विकासात्मक कार्य नहीं करवाए, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर अनीता वर्मा ने साधा निशाना कहा जयराम ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में जो विकास करवाया वह विनाश का कारण बना हमीरपुर पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर वोट चोरी मामले को लेकर जमकर निशाना साधा है अनीता वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान हमीरपुर में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार छोटे-छोटे राज्यों में वोट चोरी नहीं करती ताकि उनकी देश में साफ सुथरी छवि बनी रहे अनीता वर्मा ने कहा कि बड़े-बड़े राज्यों में बीजेपी वोट चोरी जैसे हाथ कंधे अपना आती है जिसके चलते बीजेपी सत्ता हासिल कर रही है इसी संदर्भ में दिल्ली के रामलीला मैदान में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो। बाइट- अनीता वर्मा (पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष) पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर जमकर निशाना साता है उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने डबल इंजन की सरकार होते हुए भी प्रदेश में कोई भी विकासात्मक कार्य नहीं करवाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में ही विकास के कार्य करवाए हैं, जो लोगों के लिए विनाशकारी सिद्ध हुए हैं। बाइट- अनीता वर्मा (पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष) वहीं अनीता वर्मा ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में बुलाया गया। जिस कारण एचआरटीसी का जमकर दुरुपयोग किया गया। उनकी देनदारियां इतनी ज्यादा थी कि कांग्रेस सरकार को इन देनदारी को भरने में काफी समय लगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा 3 सालों में पहली बार एचआरटीसी की बसों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। बाइट- अनीता वर्मा ( पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष)3
- सावधान : पंचकूला में दिल दहलाने वाली वारदात सेक्टर-20 के संस्कृति मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG क्लास की बच्ची पर बेरहमी से ईंटे गमले उठाकर सर में मारे कमजोर दिल वाले यह वीडियो ना देखें। पंचकूला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल के अंदर एक तीसरी क्लास के छात्र ने KG की बच्ची को पत्थरों और गमले से बुरी तरह पीटा है। इस घटना में बच्ची बेहोश हो गई, उसके बावजूद हमलावर बच्चा, पत्थर से हमला करता रहा। इसके बाद बच्ची को काफी देर तक घसीटा गया। बच्ची को गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। #himachalpunjabnews #Panchkula #Governmentschool #Girlbeatenup #Deadlyattack #VideoViral1