logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंडियन जर्नालिस्ट एसोसिएशन का 9 वा अंतर राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान समाहरोह पत्रकार की कलम को भयमुक्त वातावरण और सम्मान मिलना जरूरी : अशोक वानखेड़े* जालना, महाराष्ट्र। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में मातोश्री लॉन्स, अंबड रोड जालना में नौवें अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों तथा महाराष्ट्र के सभी जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम में पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकार, उत्पीड़न, सम्मान, संगठन की शक्ति और भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों का शाल, बुके, स्मृतिपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक अशोक वानखेड़े ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार लिखने का कार्य नहीं, बल्कि समाज की पीड़ा को आवाज देने और लोकतंत्र की रक्षा करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकार कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए जनता की समस्याओं, भ्रष्टाचार और अन्याय को सामने लाता है। ऐसे में उसकी कलम को भयमुक्त वातावरण, स्वतंत्रता और सम्मान मिलना जरूरी है।अशोक वानखेड़े जी ने कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के विस्तार से पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदला है। खबरों की तेजी के बीच तथ्यों की पुष्टि और विश्वसनीयता बनाए रखना पत्रकारों की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने पत्रकारों से तथ्यपरक और जिम्मेदारपत्रकारिता करने की अपील की।जालना जिलाधिकारी अशिमा मित्तल ने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं। पत्रकार और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद लोकतंत्र को मजबूत करता है। सम्मेलन अध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश गोरंटियाल ने कहा कि पत्रकार की कलम में समाज को बदलने की ताकत है, इसलिए उसे सम्मान, स्वतंत्रता और सुरक्षा मिलना आवश्यक है।राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि सच लिखने वाले पत्रकार को यदि दबाव या सुरक्षा की चिंता करनी पड़े तो यह लोकतंत्र के लिtrए गंभीर विषय है। उन्होंने पत्रकारों की एकता को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया। मसूद जावेद क़ादरी राष्ट्रीय सचिव ने भारत शासन के prgi नियम 2023- 24 मे सशोधन कर U ट्यूब चैनल के पत्रकारों को शासकीय मान्यता प्रदान करने की मांग की मसूद जावेद के साथ असफाक आरिफ, रफीक तिगाला, नेहाल अहमद, चेतन पटेल पहुंचे कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के 24 प्रतिभावान व्यक्तियों तथा करीब 500 पत्रकारों को स्मृतिपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में नेपाल सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों और पदाधिकारियों ने सहभागिता की।ANT आल इंडिया न्यूज नेटवर्क एडिटर इन चीफ मसूद जावेद क़ादरी की रिपोर्ट। चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिए। अपना ख्याल रखें, आदाब, नमस्ते।

15 hrs ago
user_Masood Javed Qadri
Masood Javed Qadri
खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

इंडियन जर्नालिस्ट एसोसिएशन का 9 वा अंतर राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान समाहरोह पत्रकार की कलम को भयमुक्त वातावरण और सम्मान मिलना जरूरी : अशोक वानखेड़े* जालना, महाराष्ट्र। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में मातोश्री लॉन्स, अंबड रोड जालना में नौवें अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों तथा महाराष्ट्र के सभी जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम में पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकार, उत्पीड़न, सम्मान, संगठन की शक्ति और भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों का शाल, बुके, स्मृतिपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक अशोक वानखेड़े ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार लिखने का कार्य नहीं, बल्कि समाज की पीड़ा को आवाज देने और लोकतंत्र की रक्षा करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकार कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए जनता की समस्याओं, भ्रष्टाचार और अन्याय को सामने लाता है। ऐसे में उसकी कलम को भयमुक्त वातावरण, स्वतंत्रता और सम्मान मिलना जरूरी है।अशोक वानखेड़े जी ने कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के विस्तार से पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदला है। खबरों की तेजी के बीच तथ्यों की पुष्टि और विश्वसनीयता बनाए रखना पत्रकारों की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने पत्रकारों से तथ्यपरक और जिम्मेदारपत्रकारिता करने की अपील की।जालना जिलाधिकारी अशिमा मित्तल ने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं। पत्रकार और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद लोकतंत्र को मजबूत करता है। सम्मेलन अध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश गोरंटियाल ने कहा कि पत्रकार की कलम में समाज को बदलने की ताकत है, इसलिए उसे सम्मान, स्वतंत्रता और सुरक्षा मिलना आवश्यक है।राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि सच लिखने वाले पत्रकार को यदि दबाव या सुरक्षा की चिंता करनी पड़े तो यह लोकतंत्र के लिtrए गंभीर विषय है। उन्होंने पत्रकारों की एकता को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया। मसूद जावेद क़ादरी राष्ट्रीय सचिव ने भारत शासन के prgi नियम 2023- 24 मे सशोधन कर U ट्यूब चैनल के पत्रकारों को शासकीय मान्यता प्रदान करने की मांग की मसूद जावेद के साथ असफाक आरिफ, रफीक तिगाला, नेहाल अहमद, चेतन पटेल पहुंचे कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के 24 प्रतिभावान व्यक्तियों तथा करीब 500 पत्रकारों को स्मृतिपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में नेपाल सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों और पदाधिकारियों ने सहभागिता की।ANT आल इंडिया न्यूज नेटवर्क एडिटर इन चीफ मसूद जावेद क़ादरी की रिपोर्ट। चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिए। अपना ख्याल रखें, आदाब, नमस्ते।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि कुकर नसबंदी कांड का हल्ला नगर निकाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है दूसरी ओर आधा शहर डूबने की तैयारी में नदी आयोग की जमीन पर काटी कॉलोनी जिम्मेदार जिला प्रशासन खाना पूर्ति में लगा जनहानि होने की संभावना देखा जा सकता है। कुकुर कांड की धमक भ्रष्टाचार सत्ता और विपक्ष जनहानि नदी आयोग की भूमि पर टीएमसी एवं नगर निगम की मिली भगत से कॉलोनी नजर को कैसे अनुमति मिली जिला प्रशासन विगत दो वर्षों से छानबीन करने में ही लगा हुआ है। क्या कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है वर्ष 2007 में रामनगर से लगाकर छोटी नदी बड़ी नदी विनाश लीला से भी सबक नहीं लिया गया तो बड़ी जनहानि होगी जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की एवं जनप्रतिनिधियों की रहेगी।
    1
    शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि कुकर नसबंदी कांड का हल्ला नगर निकाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है दूसरी ओर आधा शहर डूबने की तैयारी में नदी आयोग की जमीन पर काटी कॉलोनी जिम्मेदार जिला प्रशासन खाना पूर्ति में लगा जनहानि होने की संभावना
देखा जा सकता है। 
कुकुर कांड की धमक भ्रष्टाचार सत्ता और विपक्ष जनहानि नदी आयोग की भूमि पर टीएमसी एवं नगर निगम की मिली भगत से कॉलोनी नजर को कैसे अनुमति मिली जिला प्रशासन विगत दो वर्षों से छानबीन करने में ही लगा हुआ है। क्या कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है वर्ष 2007 में रामनगर से लगाकर छोटी नदी बड़ी नदी विनाश लीला से भी सबक नहीं लिया गया तो बड़ी जनहानि होगी जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की एवं जनप्रतिनिधियों की रहेगी।
    user_Ganesh bhawsar
    Ganesh bhawsar
    Voice of people खंडवा नगर, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भगवान भोलेनाथ का सनावद नगर भ्रमण 23 अगस्त को शिव डोले में शामिल होंगे हजारों शिव भक्त *भगवान भोलेनाथ का सनावद नगर भ्रमण 23 अगस्त को* *शिवडोले में शामिल होंगे हजारों शिवभक्त* सनावद / नगर में प्रतिवर्षानुसार पवित्र श्रावण मास में विशाल शिवडोला 23 अगस्त को निकाला जाएगा। शिवडोला आयोजन हेतु वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शिवडोला शोभायात्रा के दौरान भगवान शिव की नयनाभिराम झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी।पत्रकार वार्ता में यह जानकारी आयोजन समिति के दिलीप सकरोदिया ने देते हुए बताया कि शोभायात्रा में महिला श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगी। नगर की विभिन्न भजन मंडलियां भजन का गायन का करते हुए साथ चलेंगी। शिव डोला आयोजन समिति के निलेश वर्मा ने बताया कि उज्जैन के सुप्रसिद्ध ढोल वादक तथा महाराष्ट्र के ताशे अपनी प्रस्तुति देंगे। उज्जैन के अघोरी संत भी शोभायात्रा में भाग लेंगे उज्जैन की प्रसिद्ध तोप भी आकर्षण का केंद्र रहेगा । समिति के सौरभ वर्मा व टीटू शुक्ला ने बताया कि शिवडोला शोभायात्रा नगर के बस स्टैंड स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर से शाम 4 बजे प्रारंभ होकर मोरटक्का चौराहा,सुभाष चौक,तमोली मोहल्ला, एसोसिएशन चौक, दाना बाजार,पीपल चौक,टोड़ीपुरा, पुरानी मंडी चौराहा,खरगोन रोड,मोरटक्का चौराहा,ट्रेंगल चौराहा होते हुए जवाहर मार्ग स्थित गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर पर समापन होगा।इसके पूर्व मोरटक्का चौराहा पर महाआरती और आतिशबाजी होगी। शिवडोला के स्वागत हेतु नगर के चौराहों पर वंदनवार सजाए जाएंगे। इस दौरान नगर और आसपास के शिवभक्त बड़ी संख्या में शिवडोला शोभायात्रा में भाग लेंगे। विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को पेयजल,चाय, फलाहार आदि का वितरण करेंगे। बलवींरसिंह कपूर (बिट्टा जी ) ने आभार माना। समिति के अर्जुन आदिवाल,अमन जायसवाल,गोपाल सिरसोदिया,चिराग लाड़,सुजल माली,गोपाल चौहान,सोमेश सोलंकी,पीयूष व्यास,हनी प्रजापत,सावन योगी,प्रवीण योगी,कृष्णा पाल,ऋषभ वर्मा,विवेक वर्मा ने सकल हिंदू समाज से शोभायात्रा में भाग लेने का आव्हान किया।
    3
    भगवान भोलेनाथ का सनावद नगर भ्रमण 23 अगस्त को 
 शिव डोले में शामिल होंगे हजारों शिव भक्त
*भगवान भोलेनाथ का सनावद नगर भ्रमण 23 अगस्त को*
*शिवडोले में शामिल होंगे हजारों शिवभक्त*
सनावद / नगर में प्रतिवर्षानुसार पवित्र श्रावण मास में विशाल शिवडोला 23 अगस्त को निकाला जाएगा। शिवडोला आयोजन हेतु वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। 
शिवडोला शोभायात्रा के दौरान भगवान शिव की नयनाभिराम  झांकी आकर्षण का  केंद्र रहेगी।पत्रकार वार्ता में यह जानकारी आयोजन समिति के दिलीप सकरोदिया ने देते हुए बताया कि  शोभायात्रा में  महिला श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगी। नगर की विभिन्न भजन मंडलियां भजन का गायन का करते हुए साथ चलेंगी। शिव डोला आयोजन समिति के निलेश वर्मा ने बताया कि उज्जैन के
सुप्रसिद्ध ढोल वादक तथा महाराष्ट्र के ताशे अपनी प्रस्तुति देंगे। उज्जैन के अघोरी संत भी शोभायात्रा में भाग लेंगे उज्जैन की प्रसिद्ध तोप भी आकर्षण का केंद्र रहेगा । 
समिति के सौरभ वर्मा व टीटू शुक्ला ने बताया कि  शिवडोला शोभायात्रा नगर के बस स्टैंड स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर से शाम 4 बजे प्रारंभ होकर मोरटक्का चौराहा,सुभाष चौक,तमोली मोहल्ला, एसोसिएशन चौक, दाना बाजार,पीपल चौक,टोड़ीपुरा,
पुरानी मंडी चौराहा,खरगोन रोड,मोरटक्का  चौराहा,ट्रेंगल चौराहा होते हुए जवाहर मार्ग स्थित गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर पर समापन होगा।इसके पूर्व मोरटक्का चौराहा पर  महाआरती और आतिशबाजी होगी। शिवडोला के स्वागत हेतु नगर के चौराहों पर वंदनवार  सजाए जाएंगे। इस दौरान नगर और आसपास के शिवभक्त बड़ी संख्या में शिवडोला शोभायात्रा में भाग लेंगे। विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन  शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को पेयजल,चाय,
फलाहार आदि का वितरण करेंगे।
बलवींरसिंह कपूर (बिट्टा जी ) ने आभार माना। 
समिति के अर्जुन आदिवाल,अमन जायसवाल,गोपाल सिरसोदिया,चिराग लाड़,सुजल माली,गोपाल चौहान,सोमेश सोलंकी,पीयूष व्यास,हनी प्रजापत,सावन योगी,प्रवीण योगी,कृष्णा पाल,ऋषभ वर्मा,विवेक वर्मा ने सकल हिंदू समाज से शोभायात्रा में भाग लेने का आव्हान किया।
    user_निमाड़ कि धड़कन समाचार
    निमाड़ कि धड़कन समाचार
    Sanawad, Khargone•
    7 hrs ago
  • वन परिक्षेत्र की सुलगांव बीट में सागवान के पेड़ की अवैध कटाई..
    1
    वन परिक्षेत्र की सुलगांव बीट में सागवान के पेड़ की अवैध कटाई..
    user_Govind sharma
    Govind sharma
    रिपोर्टर बड़वाह, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शाहपुर नगर पंचायत के 4 साल पूरे, विकास और सौंदर्यीकरण की नई पहचान 4 वर्षों में बदली शाहपुर की तस्वीर, विकास कार्यों को मिली रफ्तार
    1
    शाहपुर नगर पंचायत के 4 साल पूरे, विकास और सौंदर्यीकरण की नई पहचान
4 वर्षों में बदली शाहपुर की तस्वीर, विकास कार्यों को मिली रफ्तार
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सचखंड एक्सप्रेस में महिला यात्री की तबियत बिगड़ी,इलाज के दौरान हुई मौत सचखंड एक्सप्रेस में महिला यात्री की तबियत बिगड़ी,इलाज के दौरान हुई मौत हरदा-हरदा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब सचखंड नांदेड़ एक्सप्रेस प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर रुकी, गाड़ी के S-7 कोच से एक महिला की तबीयत बिगड़ने की सूचना पीएफ और जीआरपी को प्राप्त हुई थी, तत्काल मेडिकल टीम के साथ जीआरपी प्लेटफॉर्म पर पहुंची जहां एक महिला यात्री की तबीयत ज्यादा खराब होना पाया गया इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया । महिला के साथ यात्रा कर रहे परिजनों ने महिला का शव जीआरपी की मदद से हरदा जिला अस्पताल भिजवाया । मृतक महिला का नाम सायरा बी उम्र 50 साल , निवासी परभणी महाराष्ट्र का होना पाया गया । दिल्ली से परभणी कर रहे थे यात्रा , जमात में गए हुए थे दिल्ली , तबियत ख़राब होने के कारण घर वापस जा रहे थे रास्ते मे तबियत खराब होने पर GRP को सूचना दी गयी ।
    4
    सचखंड एक्सप्रेस में महिला यात्री की तबियत बिगड़ी,इलाज के दौरान हुई मौत
सचखंड एक्सप्रेस में महिला यात्री की तबियत बिगड़ी,इलाज के दौरान हुई मौत
हरदा-हरदा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब सचखंड नांदेड़ एक्सप्रेस प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर रुकी, गाड़ी के S-7 कोच से एक महिला की तबीयत बिगड़ने की सूचना पीएफ और जीआरपी को प्राप्त हुई थी, तत्काल मेडिकल टीम के साथ जीआरपी  प्लेटफॉर्म पर पहुंची जहां एक महिला यात्री की तबीयत ज्यादा खराब होना पाया गया इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया । महिला के साथ यात्रा कर रहे परिजनों ने महिला का शव जीआरपी की मदद से हरदा जिला अस्पताल भिजवाया ।
मृतक महिला का नाम सायरा बी उम्र 50 साल , निवासी परभणी महाराष्ट्र का होना पाया गया ।
दिल्ली से परभणी कर रहे थे यात्रा ,
जमात में गए हुए थे दिल्ली , तबियत ख़राब होने के कारण घर वापस जा रहे थे
रास्ते मे तबियत खराब होने पर GRP को सूचना दी गयी ।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • “मोदी सरकार या अनपढ़ सरकार?”—केजरीवाल का तीखा हमला, चीनी के बढ़ते दामों पर उठाए सवाल “मोदी सरकार या अनपढ़ सरकार?”—केजरीवाल का तीखा हमला, चीनी के बढ़ते दामों पर उठाए सवाल
    1
    “मोदी सरकार या अनपढ़ सरकार?”—केजरीवाल का तीखा हमला, चीनी के बढ़ते दामों पर उठाए सवाल


“मोदी सरकार या अनपढ़ सरकार?”—केजरीवाल का तीखा हमला, चीनी के बढ़ते दामों पर उठाए सवाल
    user_Reporter Puspendra
    Reporter Puspendra
    कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भारतीपुर राशन दुकान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप दो-तीन माह से राशन नहीं मिलने का ग्रामीणों का आरोप गरीबों के हक के राशन पर उठे सवालदीपक ठकुर की रिपोर्ट
    1
    भारतीपुर राशन दुकान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
दो-तीन माह से राशन नहीं मिलने का ग्रामीणों का आरोप
गरीबों के हक के राशन पर उठे सवालदीपक ठकुर की रिपोर्ट
    user_Masood Javed Qadri
    Masood Javed Qadri
    खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हेरिटेज ट्रेन का सफल ट्रायल जल्द ही पातालपानी ओर कालाकुंड के बीच के प्रकृति के नज़ारे आनंद ले सकेंगे पर्यटक हेरिटेज ट्रेन का सफल ट्रायल जल्द ही पातालपानी ओर कालाकुंड के बीच के प्रकृति के नज़ारे आनंद ले सकेंगे पर्यटक
    1
    हेरिटेज ट्रेन का सफल ट्रायल जल्द ही पातालपानी ओर कालाकुंड के बीच के प्रकृति के नज़ारे आनंद ले सकेंगे पर्यटक 
हेरिटेज ट्रेन का सफल ट्रायल जल्द ही पातालपानी ओर कालाकुंड के बीच के प्रकृति के नज़ारे आनंद ले सकेंगे पर्यटक
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • क्राइम ने ऑपरेशन FAST -2.0 के तहत करी कारवाई साइबर ठगी में इस्तेमाल क्राइम ने ऑपरेशन FAST-2.0 के तहत करी कार्रवाई, साइबर ठगी में इस्तेमाल फर्जी सिम नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन FAST-2.0 के तहत साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी और संदिग्ध सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि इन सिम कार्डों का इस्तेमाल महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में 84 लाख 58 हजार रुपये से अधिक की साइबर ठगी में किया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार साइबर अपराधों में इस्तेमाल होने वाले फर्जी सिम कार्ड और उन्हें उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर और राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त संदिग्ध पीओएस एजेंटों एवं फर्जी सिम यूजर्स की सूची के आधार पर ऑपरेशन FAST-2.0 के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान मालवा मिल स्थित राऊत कलेक्शन नामक दुकान से जुड़े चार संदिग्ध मोबाइल नंबर चिन्हित किए गए। तकनीकी जांच और एनसीआरपी पोर्टल पर उपलब्ध शिकायतों के मिलान में पता चला कि इन सिम कार्डों का उपयोग महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में दर्ज साइबर फ्रॉड के मामलों में किया गया, जिनमें कुल 84 लाख 58 हजार 499 रुपये की ठगी हुई है। मामले में पुलिस ने दुकान संचालक राजेंद्र राऊत, आनंद वासरे और सूरज सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड किस प्रकार जारी किए गए, इन्हें किन-किन लोगों तक पहुंचाया गया और इनके माध्यम से संचालित साइबर फ्रॉड नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस संबंधित राज्यों की पुलिस एजेंसियों के साथ समन्वय कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है।
    4
    क्राइम ने ऑपरेशन FAST -2.0 के तहत करी कारवाई साइबर ठगी में इस्तेमाल
क्राइम ने ऑपरेशन FAST-2.0 के तहत करी कार्रवाई, साइबर ठगी में इस्तेमाल फर्जी सिम नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन FAST-2.0 के तहत साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी और संदिग्ध सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि इन सिम कार्डों का इस्तेमाल महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में 84 लाख 58 हजार रुपये से अधिक की साइबर ठगी में किया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार साइबर अपराधों में इस्तेमाल होने वाले फर्जी सिम कार्ड और उन्हें उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर और राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त संदिग्ध पीओएस एजेंटों एवं फर्जी सिम यूजर्स की सूची के आधार पर ऑपरेशन FAST-2.0 के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान मालवा मिल स्थित राऊत कलेक्शन नामक दुकान से जुड़े चार संदिग्ध मोबाइल नंबर चिन्हित किए गए। तकनीकी जांच और एनसीआरपी पोर्टल पर उपलब्ध शिकायतों के मिलान में पता चला कि इन सिम कार्डों का उपयोग महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में दर्ज साइबर फ्रॉड के मामलों में किया गया, जिनमें कुल 84 लाख 58 हजार 499 रुपये की ठगी हुई है। मामले में पुलिस ने दुकान संचालक राजेंद्र राऊत, आनंद वासरे और सूरज सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड किस प्रकार जारी किए गए, इन्हें किन-किन लोगों तक पहुंचाया गया और इनके माध्यम से संचालित साइबर फ्रॉड नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस संबंधित राज्यों की पुलिस एजेंसियों के साथ समन्वय कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है।
    user_Sarfaraz Khan
    Sarfaraz Khan
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.