सचखंड एक्सप्रेस में महिला यात्री की तबियत बिगड़ी,इलाज के दौरान हुई मौत सचखंड एक्सप्रेस में महिला यात्री की तबियत बिगड़ी,इलाज के दौरान हुई मौत हरदा-हरदा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब सचखंड नांदेड़ एक्सप्रेस प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर रुकी, गाड़ी के S-7 कोच से एक महिला की तबीयत बिगड़ने की सूचना पीएफ और जीआरपी को प्राप्त हुई थी, तत्काल मेडिकल टीम के साथ जीआरपी प्लेटफॉर्म पर पहुंची जहां एक महिला यात्री की तबीयत ज्यादा खराब होना पाया गया इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया । महिला के साथ यात्रा कर रहे परिजनों ने महिला का शव जीआरपी की मदद से हरदा जिला अस्पताल भिजवाया । मृतक महिला का नाम सायरा बी उम्र 50 साल , निवासी परभणी महाराष्ट्र का होना पाया गया । दिल्ली से परभणी कर रहे थे यात्रा , जमात में गए हुए थे दिल्ली , तबियत ख़राब होने के कारण घर वापस जा रहे थे रास्ते मे तबियत खराब होने पर GRP को सूचना दी गयी ।
सचखंड एक्सप्रेस में महिला यात्री की तबियत बिगड़ी,इलाज के दौरान हुई मौत सचखंड एक्सप्रेस में महिला यात्री की तबियत बिगड़ी,इलाज के दौरान हुई मौत हरदा-हरदा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब सचखंड नांदेड़ एक्सप्रेस
प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर रुकी, गाड़ी के S-7 कोच से एक महिला की तबीयत बिगड़ने की सूचना पीएफ और जीआरपी को प्राप्त हुई थी, तत्काल मेडिकल टीम के साथ जीआरपी प्लेटफॉर्म पर पहुंची जहां एक महिला यात्री की तबीयत ज्यादा खराब
होना पाया गया इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया । महिला के साथ यात्रा कर रहे परिजनों ने महिला का शव जीआरपी की मदद से हरदा जिला अस्पताल भिजवाया । मृतक महिला का नाम सायरा बी उम्र 50 साल , निवासी
परभणी महाराष्ट्र का होना पाया गया । दिल्ली से परभणी कर रहे थे यात्रा , जमात में गए हुए थे दिल्ली , तबियत ख़राब होने के कारण घर वापस जा रहे थे रास्ते मे तबियत खराब होने पर GRP को सूचना दी गयी ।
- सचखंड एक्सप्रेस में महिला यात्री की तबियत बिगड़ी,इलाज के दौरान हुई मौत सचखंड एक्सप्रेस में महिला यात्री की तबियत बिगड़ी,इलाज के दौरान हुई मौत हरदा-हरदा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब सचखंड नांदेड़ एक्सप्रेस प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर रुकी, गाड़ी के S-7 कोच से एक महिला की तबीयत बिगड़ने की सूचना पीएफ और जीआरपी को प्राप्त हुई थी, तत्काल मेडिकल टीम के साथ जीआरपी प्लेटफॉर्म पर पहुंची जहां एक महिला यात्री की तबीयत ज्यादा खराब होना पाया गया इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया । महिला के साथ यात्रा कर रहे परिजनों ने महिला का शव जीआरपी की मदद से हरदा जिला अस्पताल भिजवाया । मृतक महिला का नाम सायरा बी उम्र 50 साल , निवासी परभणी महाराष्ट्र का होना पाया गया । दिल्ली से परभणी कर रहे थे यात्रा , जमात में गए हुए थे दिल्ली , तबियत ख़राब होने के कारण घर वापस जा रहे थे रास्ते मे तबियत खराब होने पर GRP को सूचना दी गयी ।4
- ग्राम नवलपुरा से श्रद्धालु सिंगाजी धाम के लिए पैदल यात्रा पर निकले। 🙏 आस्था और भक्ति के साथ निशान लेकर बढ़ रहे हैं कदम। रास्ते भर गूंज रहे हैं सिंगाजी महाराज के जयकारे। श्रद्धा, विश्वास और उत्साह से भक्तिमय हुआ माहौल। जय सिंगाजी महाराज 🚩🙏 ग्राम नवलपुरा से श्रद्धालु सिंगाजी धाम के लिए पैदल यात्रा पर निकले। 🙏 आस्था और भक्ति के साथ निशान लेकर बढ़ रहे हैं कदम। रास्ते भर गूंज रहे हैं सिंगाजी महाराज के जयकारे। श्रद्धा, विश्वास और उत्साह से भक्तिमय हुआ माहौल। जय सिंगाजी महाराज 🚩🙏1
- “मोदी सरकार या अनपढ़ सरकार?”—केजरीवाल का तीखा हमला, चीनी के बढ़ते दामों पर उठाए सवाल “मोदी सरकार या अनपढ़ सरकार?”—केजरीवाल का तीखा हमला, चीनी के बढ़ते दामों पर उठाए सवाल1
- कोटमी बीट के डोक्या जंगल में अवैध कटाई का आरोप, ठूंठ बयां कर रहे वन संपदा की लूट की कहानी *कोटमी बीट के डोक्या जंगल में अवैध कटाई का आरोप, ठूंठ बयां कर रहे वन संपदा की लूट की कहानी* मुख्य मार्ग से महज 100 मीटर अंदर बेशकीमती सागौन के पेड़ काटे जाने का दावा, वन विभाग की गश्ती व्यवस्था पर उठे सवाल ताप्ती दर्शन की पड़ताल में सामने आया मामला, वनरक्षक बोले—जांच के बाद करेंगे कार्रवाई रिपोर्ट — श्याम आर्य बैतूल। दक्षिण वन मंडल के ताप्ती रेंज अंतर्गत कोटमी बीट के डोक्या जंगल में बेशकीमती सागौन सहित अन्य इमारती लकड़ियों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर पेड़ों की कटाई की गई है, वह मुख्य मार्ग से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही स्थित है। ऐसे में जंगल की सुरक्षा और वन विभाग की नियमित गश्ती व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। *ताप्ती दर्शन की टीम ने मौके पर पहुंचकर की पड़ताल* अवैध कटाई की सूचना के बाद ताप्ती दर्शन की टीम ने ताप्ती रेंज के कोटमी और डोक्या बीट के जंगल क्षेत्र का दौरा किया। मौके पर कई स्थानों पर पेड़ों के कटे हुए ठूंठ दिखाई दिए। ठूंठ इस बात की गवाही देते नजर आए कि क्षेत्र में पेड़ों की कटाई हुई है। स्थानीय स्तर पर बेशकीमती सागौन के पेड़ों को निशाना बनाए जाने की बात भी सामने आई है। क्षेत्र में सागौन, हल्दू सहित विभिन्न प्रजातियों के इमारती लकड़ी वाले पेड़ पाए जाते हैं। यही कारण है कि जंगल की सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्कता आवश्यक मानी जाती है। लेकिन मौके पर कटे पेड़ों के ठूंठ मिलने के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। *मुख्य मार्ग के समीप कटाई, फिर भी गश्ती व्यवस्था पर सवाल* सबसे गंभीर बात यह है कि जिस क्षेत्र में कटाई की बात सामने आई है, वह मुख्य मार्ग से बहुत अधिक अंदर नहीं बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क से कुछ ही दूरी पर पेड़ों की कटाई हो रही है तो जंगल के अंदरूनी हिस्सों की सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। वन विभाग द्वारा जंगलों में नियमित गश्ती किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन मौके पर मिले कटे हुए पेड़ों के अवशेष इस दावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार वनकर्मियों की गश्त जंगल के अंदर जाने के बजाय सड़क किनारे तक ही सीमित रह जाती है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि विभागीय जांच के बाद ही हो सकेगी। *कटे पेड़ों को ट्रैक्टर से ले जाने की कोशिश का भी दावा* मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कटे हुए पेड़ों को ट्रैक्टर के माध्यम से वन चौकी की ओर ले जाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान मीडिया द्वारा फोटो लेने को लेकर बीट गार्ड द्वारा आपत्ति किए जाने की बात भी सामने आई। इससे पूरे मामले को लेकर और अधिक सवाल खड़े हुए हैं। सवाल यह है कि यदि पेड़ों की कटाई अवैध रूप से हुई है तो वन विभाग ने अब तक कितने पेड़ों की कटाई दर्ज की है? कटे हुए पेड़ किसने काटे? लकड़ी कहां ले जाई जानी थी? क्या इस मामले में किसी व्यक्ति या वन माफिया की पहचान की गई है? इन सभी सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। *ठूंठ पर विभागीय निशान नहीं, जानकारी भी स्पष्ट नहीं* ताप्ती दर्शन की टीम को जांच के दौरान कुछ ऐसे ठूंठ भी दिखाई दिए, जिन पर प्रथम दृष्टया वन विभाग की ओर से कोई स्पष्ट निशान नजर नहीं आया। इन पेड़ों की कटाई कब हुई और किस परिस्थिति में हुई, इसकी जानकारी मौके पर स्पष्ट रूप से नहीं मिल सकी। यदि पेड़ वैध अनुमति अथवा विभागीय कार्रवाई के तहत काटे गए हैं तो उनकी पूरी जानकारी विभागीय रिकॉर्ड में उपलब्ध होनी चाहिए। वहीं यदि कटाई अवैध है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना वन विभाग की जिम्मेदारी है। *वन संपदा की सुरक्षा पर उठ रहे बड़े सवाल* एक ओर सरकार हरियाली बढ़ाने और नए पौधे लगाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर जंगलों में मौजूद पुराने और बेशकीमती पेड़ों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वन संपदा तैयार होने में वर्षों लगते हैं, लेकिन अवैध कटाई के जरिए कुछ ही घंटों में बड़े पेड़ों को धराशायी किया जा सकता है। कोटमी बीट के डोक्या क्षेत्र में सामने आया यह मामला केवल कुछ पेड़ों की कटाई तक सीमित है या जंगल के बड़े हिस्से में इस प्रकार की गतिविधियां चल रही हैं, यह जांच का विषय है। *क्या केवल कोटमी बीट तक सीमित है मामला?* कोटमी बीट में अवैध कटाई का मामला सामने आने के बाद अब सवाल यह भी उठ रहा है कि दक्षिण वन मंडल के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में वन सुरक्षा की स्थिति क्या है। यदि एक क्षेत्र में मुख्य मार्ग के समीप पेड़ों की कटाई हो सकती है तो जंगल के अंदरूनी हिस्सों में वन संपदा की सुरक्षा कितनी प्रभावी है, इसकी भी जांच आवश्यक है। वन विभाग को चाहिए कि पूरे कोटमी एवं डोक्या बीट क्षेत्र में सघन निरीक्षण कर कटे हुए पेड़ों की संख्या, प्रजाति और कटाई की अवधि का पता लगाए। साथ ही यदि अवैध कटाई की पुष्टि होती है तो संबंधित आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। *वनरक्षक ने कार्रवाई की बात कही* मामले को लेकर वनरक्षक से चर्चा की गई तो उनके द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। अब देखना होगा कि विभागीय जांच कब तक होंगी4
- वृद्धजन पार्क के रीडेवलपमेंट एवं सुविधाओं के विस्तार की बनेगी विस्तृत डीपीआर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पार्क का निरीक्षण कर वरिष्ठजनों से किया संवाद, सुझावों के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश नर्मदापुरम, 20 अगस्त 2026 शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण वृद्धजन पार्क को और अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गुरुवार को वृद्धजन पार्क का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, रखरखाव, पाथवे, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पार्क के रीडेवलपमेंट एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए विस्तृत डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के निर्देश दिए। पार्क के विकास की बनेगी विस्तृत कार्ययोजना कलेक्टर श्री मिश्रा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को निर्देशित किया कि वृद्धजन पार्क के वर्तमान स्वरूप का विस्तृत आकलन करते हुए इसके रीडेवलपमेंट एवं सुधार कार्यों की समग्र योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि पार्क में वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएं, जिससे बुजुर्ग नागरिक यहां सुरक्षित, सहज और स्वस्थ वातावरण में अपना समय व्यतीत कर सकें। कलेक्टर ने डीपीआर तैयार करते समय पार्क की वर्तमान स्थिति, आवश्यक सुधार, संभावित सुविधाओं, रखरखाव की व्यवस्था तथा भविष्य में आवश्यक विस्तार को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं खेल विभाग के अधिकारियों को भी सम्मिलित करने को कहा, ताकि पार्क के विकास की योजना तकनीकी एवं व्यावहारिक दृष्टि से बेहतर तरीके से तैयार की जा सके। पाथवे, प्रकाश और विद्युत व्यवस्था में सुधार पर जोर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पार्क के पाथवे की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पाथवे की साफ-सफाई, मरम्मत एवं नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पाथवे इस प्रकार व्यवस्थित हों कि वरिष्ठजन आसानी से एवं सुरक्षित तरीके से पार्क में भ्रमण कर सकें। उन्होंने पार्क की विद्युत व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पार्क में पर्याप्त और सुरक्षित प्रकाश व्यवस्था होना आवश्यक है, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से सुबह एवं शाम के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही पार्क में मौजूद अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी परीक्षण कर उनमें सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठजनों से सीधे लिया फीडबैक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पार्क में मौजूद वरिष्ठ नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनसे पार्क में उपलब्ध सुविधाओं, आने वाली समस्याओं और आवश्यक सुधारों के संबंध में जानकारी ली। वरिष्ठजनों ने पार्क की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव कलेक्टर के समक्ष रखे। कलेक्टर ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वरिष्ठ नागरिकों से प्राप्त सुझावों को प्रस्तावित विकास कार्यों में शामिल करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास कार्य की सफलता तभी सुनिश्चित होती है, जब उससे सीधे लाभान्वित होने वाले नागरिकों की आवश्यकताओं को योजना में शामिल किया जाए। इसलिए वृद्धजन पार्क की विकास योजना तैयार करते समय यहां नियमित रूप से आने वाले वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं एवं सुझावों को विशेष महत्व दिया जाए। स्वच्छता, सुरक्षा और रखरखाव रहेगा प्राथमिकता में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि वृद्धजन पार्क शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान है। यहां आने वाले बुजुर्गों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। पार्क में स्वच्छता, सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश, सुगम आवागमन और नियमित रखरखाव की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल विकास कार्य कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पार्क की सुविधाओं का नियमित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाए। साफ-सफाई, पाथवे, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी की व्यवस्था भी विकसित की जाए। वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल बनेगा पार्क प्रस्तावित रीडेवलपमेंट का उद्देश्य वृद्धजन पार्क को वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित स्थान के रूप में विकसित करना है। इसके लिए पार्क की मौजूदा व्यवस्थाओं का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार सुधार एवं विस्तार की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पार्क के विकास में वरिष्ठजनों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान सामने आए बिंदुओं और वरिष्ठ नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जाए। जिला प्रशासन की इस पहल से उम्मीद है कि आने वाले समय में वृद्धजन पार्क का स्वरूप और अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक होगा तथा शहर के वरिष्ठ नागरिकों को यहां बेहतर, सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम2
- इछावर के शनि देव मंदिर पर संस्कृत लोकगीत का आयोजन इछावर। बाराखंबा स्थित प्रसिद्ध शनि देव मंदिर परिसर में संस्कृत लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने संस्कृत लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इछावर के शनि देव मंदिर पर संस्कृत लोकगीत का आयोजन इछावर। बाराखंबा स्थित प्रसिद्ध शनि देव मंदिर परिसर में संस्कृत लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने संस्कृत लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तिमय वातावरण बना रहा। संस्कृत लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। आयोजन में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।3
- इटारसी में बेखौफ चोरों का कारनामा: सुबह-सुबह किराना दुकान का शटर उठाकर घी, तेल और नगदी ले उड़े चोर | Itarsi Update 📝 Description (डिस्क्रिप्शन) इटारसी के व्यस्त क्षेत्र तालाब के कोने (तेरहवीं लाइन) स्थित शर्मा किराना एंड जनरल स्टोर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। दुकान संचालक तुषार शर्मा सुबह दुकान खोलकर कुछ देर के लिए सामने ही अपने घर गए थे, इसी दौरान अज्ञात चोर ने शटर ऊपर उठाकर दुकान से शुद्ध घी, तेल और गल्ले में रखी नगदी पार कर दी। संचालक के मुताबिक लगभग 12 से 15 हजार रुपये का सामान और नकदी चोरी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। #️⃣ Hashtags (हैशटैग) #ItarsiNews #ItarsiUpdate #CrimeNews #MadhyaPradesh #LocalNews #ItarsiPolice #MPNews #LatestNews इटारसी में बेखौफ चोरों का कारनामा: सुबह-सुबह किराना दुकान का शटर उठाकर घी, तेल और नगदी ले उड़े चोर | Itarsi Update 📝 Description (डिस्क्रिप्शन) इटारसी के व्यस्त क्षेत्र तालाब के कोने (तेरहवीं लाइन) स्थित शर्मा किराना एंड जनरल स्टोर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। दुकान संचालक तुषार शर्मा सुबह दुकान खोलकर कुछ देर के लिए सामने ही अपने घर गए थे, इसी दौरान अज्ञात चोर ने शटर ऊपर उठाकर दुकान से शुद्ध घी, तेल और गल्ले में रखी नगदी पार कर दी। संचालक के मुताबिक लगभग 12 से 15 हजार रुपये का सामान और नकदी चोरी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। #️⃣ Hashtags (हैशटैग) #ItarsiNews #ItarsiUpdate #CrimeNews #MadhyaPradesh #LocalNews #ItarsiPolice #MPNews #LatestNews1
- संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती पर कलश वंदन एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ रविदास जी की जन्मस्थली काशी से आए कलश को रथ के माध्यम से किया गया रवाना नर्मदापुरम में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, 20 अगस्त से 10 सितंबर तक जिले में भ्रमण करेगा कलश रथ नर्मदापुरम/20,अगस्त,2026/ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर गुरुवार को नर्मदापुरम के चक्कर रोड चौराहे स्थित संत श्री रविदास महाराज मंदिर परिसर में जिला स्तरीय कलश वंदन एवं समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संत रविदास जी की जन्मस्थली काशी से प्राप्त पावन कलश का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पावन कलश एवं कलश रथ को जिला मुख्यालय से स्थानीय रविदास मंदिरों एवं ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए रवाना किया गया। यह कलश रथ 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक जिले के निर्धारित मार्गों पर भ्रमण करेगा। कलश रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज के जीवन दर्शन तथा उनके समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से समाज में समरसता, भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को रविंद्र भवन में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संत रविदास महाराज जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जन्मस्थली काशी से आए पावन कलशों का पूजन किया तथा संभागीय प्रतिनिधियों को कलश वितरित किए थे। इसी क्रम में गुरुवार को नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पहुंचे पावन कलश का विधिवत पूजन एवं वंदन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, नगर पालिका नर्मदापुरम अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, जनप्रतिनिधि श्रीमती प्रीति शुक्ला, आचार्य पंडित अविनाश मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन, श्री अखिलेश खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण के उनके संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिय1