Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम नवलपुरा से श्रद्धालु सिंगाजी धाम के लिए पैदल यात्रा पर निकले। 🙏 आस्था और भक्ति के साथ निशान लेकर बढ़ रहे हैं कदम। रास्ते भर गूंज रहे हैं सिंगाजी महाराज के जयकारे। श्रद्धा, विश्वास और उत्साह से भक्तिमय हुआ माहौल। जय सिंगाजी महाराज 🚩🙏 ग्राम नवलपुरा से श्रद्धालु सिंगाजी धाम के लिए पैदल यात्रा पर निकले। 🙏 आस्था और भक्ति के साथ निशान लेकर बढ़ रहे हैं कदम। रास्ते भर गूंज रहे हैं सिंगाजी महाराज के जयकारे। श्रद्धा, विश्वास और उत्साह से भक्तिमय हुआ माहौल। जय सिंगाजी महाराज 🚩🙏
New harsud reel
ग्राम नवलपुरा से श्रद्धालु सिंगाजी धाम के लिए पैदल यात्रा पर निकले। 🙏 आस्था और भक्ति के साथ निशान लेकर बढ़ रहे हैं कदम। रास्ते भर गूंज रहे हैं सिंगाजी महाराज के जयकारे। श्रद्धा, विश्वास और उत्साह से भक्तिमय हुआ माहौल। जय सिंगाजी महाराज 🚩🙏 ग्राम नवलपुरा से श्रद्धालु सिंगाजी धाम के लिए पैदल यात्रा पर निकले। 🙏 आस्था और भक्ति के साथ निशान लेकर बढ़ रहे हैं कदम। रास्ते भर गूंज रहे हैं सिंगाजी महाराज के जयकारे। श्रद्धा, विश्वास और उत्साह से भक्तिमय हुआ माहौल। जय सिंगाजी महाराज 🚩🙏
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्राम नवलपुरा से श्रद्धालु सिंगाजी धाम के लिए पैदल यात्रा पर निकले। 🙏 आस्था और भक्ति के साथ निशान लेकर बढ़ रहे हैं कदम। रास्ते भर गूंज रहे हैं सिंगाजी महाराज के जयकारे। श्रद्धा, विश्वास और उत्साह से भक्तिमय हुआ माहौल। जय सिंगाजी महाराज 🚩🙏 ग्राम नवलपुरा से श्रद्धालु सिंगाजी धाम के लिए पैदल यात्रा पर निकले। 🙏 आस्था और भक्ति के साथ निशान लेकर बढ़ रहे हैं कदम। रास्ते भर गूंज रहे हैं सिंगाजी महाराज के जयकारे। श्रद्धा, विश्वास और उत्साह से भक्तिमय हुआ माहौल। जय सिंगाजी महाराज 🚩🙏1
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार छैगांव माखन ग्राम का टकली मोरी का दौरा किया। शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि पंधाना विधानसभा का दौरा शेगांव माखन के टकली मोरी का दृश्य देखा जा सकता है।1
- जालना में पत्रकार सम्मान समारोह किया गया जिसमें मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज अहमद राष्ट्रीय सचिव मसूद जावेद खंडवा जिला सचिव रफीक तिगाला मौजूद रहे सम्मानित किया गया अवार्ड दिया गया1
- बारिश में 8 किमी पैदल चलीं छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार क्या MP मे जेन अल्फ़ा जाग्रत? जांच आदेश1
- सचखंड एक्सप्रेस में महिला यात्री की तबियत बिगड़ी,इलाज के दौरान हुई मौत सचखंड एक्सप्रेस में महिला यात्री की तबियत बिगड़ी,इलाज के दौरान हुई मौत हरदा-हरदा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब सचखंड नांदेड़ एक्सप्रेस प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर रुकी, गाड़ी के S-7 कोच से एक महिला की तबीयत बिगड़ने की सूचना पीएफ और जीआरपी को प्राप्त हुई थी, तत्काल मेडिकल टीम के साथ जीआरपी प्लेटफॉर्म पर पहुंची जहां एक महिला यात्री की तबीयत ज्यादा खराब होना पाया गया इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया । महिला के साथ यात्रा कर रहे परिजनों ने महिला का शव जीआरपी की मदद से हरदा जिला अस्पताल भिजवाया । मृतक महिला का नाम सायरा बी उम्र 50 साल , निवासी परभणी महाराष्ट्र का होना पाया गया । दिल्ली से परभणी कर रहे थे यात्रा , जमात में गए हुए थे दिल्ली , तबियत ख़राब होने के कारण घर वापस जा रहे थे रास्ते मे तबियत खराब होने पर GRP को सूचना दी गयी ।4
- एक संवाद यूट्यूबर बबलू रजनी के साथ......... अमृतपाल सिंघ चावला1
- नगर के बैंक पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप पीड़ित ने की eow मे शिकायत *नगर के बैंक पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप* पीड़ित ने की EOW में शिकायत दर्ज बिना अनुमति रुई की गठान एवं आभूषणों की कर दी नीलामी (तिरुपति पाण्डेय) सनावद :- नगर के एक निजी बैंक द्वारा अपने उपभोक्ता की अमानत में खयानत की शिकायत करते हुए पीड़ित द्वारा परिवाद दायर किया। न्यायालय में उपभोक्ता अखिलेश पटेल ने बुलढाणा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, शाखा सनावद के अधिकारियों के विरुद्ध कथित वित्तीय अनियमितताओं एवं फर्जीवाड़े के संबंध में आरोप लगाते हुए सक्षम न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत कर आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही मामले की शिकायत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW), मध्यप्रदेश में भी दर्ज कराई गई है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि बैंक द्वारा गिरवी रखी गई कपास की कुल 9,758 गांठों, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग ₹27.50 करोड़ बताया गया है। तथा विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना कथित रूप से नीलामी एवं बिक्री की गई। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए नीलामी संबंधी बिल एवं दस्तावेज कथित रूप से संदिग्ध हैं। तथा उनमें वास्तविक बिक्री, खरीदार एवं प्राप्त राशि का सही विवरण स्पष्ट नहीं किया गया है। शिकायत में इन दस्तावेजों की सत्यता एवं वास्तविक लेन-देन की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, गिरवी रखे गए लगभग 60 ग्राम सोने के आभूषण जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 6 लाख रुपए बताया गया है। इस संबंध में भी बैंक द्वारा अपनाई गई नीलामी/बिक्री प्रक्रिया तथा संबंधित नोटिस एवं दस्तावेजों पर संदेह के सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता पटेल ने आरोप लगाया है कि इस संपत्ति के संबंध में भी बैंक द्वारा निर्धारित वैधानिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया का पालन किया गया या नहीं, इसकी जांच आवश्यक है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बैंक द्वारा प्रस्तुत हिसाब-किताब एवं दस्तावेजों में गंभीर विसंगतियां हैं, जिससे बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की आशंका उत्पन्न होती है। शिकायतकर्ता ने न्यायालय एवं EOW से कपास की 9,758 गांठों तथा सोने सहित सभी गिरवी संपत्तियों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच, संबंधित दस्तावेजों एवं वास्तविक बिक्री राशि का सत्यापन तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों/व्यक्तियों के विरुद्ध विधि अनुसार आपराधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच से वास्तविक तथ्य सामने आएंगे। यदि जांच में किसी प्रकार का वित्तीय फर्जीवाड़ा, कूटरचना, दस्तावेजों में हेराफेरी अथवा बैंकिंग प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।4
- इंडियन जर्नालिस्ट एसोसिएशन का 9 वा अंतर राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान समाहरोह पत्रकार की कलम को भयमुक्त वातावरण और सम्मान मिलना जरूरी : अशोक वानखेड़े* जालना, महाराष्ट्र। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में मातोश्री लॉन्स, अंबड रोड जालना में नौवें अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों तथा महाराष्ट्र के सभी जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम में पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकार, उत्पीड़न, सम्मान, संगठन की शक्ति और भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों का शाल, बुके, स्मृतिपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक अशोक वानखेड़े ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार लिखने का कार्य नहीं, बल्कि समाज की पीड़ा को आवाज देने और लोकतंत्र की रक्षा करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकार कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए जनता की समस्याओं, भ्रष्टाचार और अन्याय को सामने लाता है। ऐसे में उसकी कलम को भयमुक्त वातावरण, स्वतंत्रता और सम्मान मिलना जरूरी है।अशोक वानखेड़े जी ने कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के विस्तार से पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदला है। खबरों की तेजी के बीच तथ्यों की पुष्टि और विश्वसनीयता बनाए रखना पत्रकारों की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने पत्रकारों से तथ्यपरक और जिम्मेदारपत्रकारिता करने की अपील की।जालना जिलाधिकारी अशिमा मित्तल ने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं। पत्रकार और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद लोकतंत्र को मजबूत करता है। सम्मेलन अध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश गोरंटियाल ने कहा कि पत्रकार की कलम में समाज को बदलने की ताकत है, इसलिए उसे सम्मान, स्वतंत्रता और सुरक्षा मिलना आवश्यक है।राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि सच लिखने वाले पत्रकार को यदि दबाव या सुरक्षा की चिंता करनी पड़े तो यह लोकतंत्र के लिtrए गंभीर विषय है। उन्होंने पत्रकारों की एकता को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया। मसूद जावेद क़ादरी राष्ट्रीय सचिव ने भारत शासन के prgi नियम 2023- 24 मे सशोधन कर U ट्यूब चैनल के पत्रकारों को शासकीय मान्यता प्रदान करने की मांग की मसूद जावेद के साथ असफाक आरिफ, रफीक तिगाला, नेहाल अहमद, चेतन पटेल पहुंचे कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के 24 प्रतिभावान व्यक्तियों तथा करीब 500 पत्रकारों को स्मृतिपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में नेपाल सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों और पदाधिकारियों ने सहभागिता की।ANT आल इंडिया न्यूज नेटवर्क एडिटर इन चीफ मसूद जावेद क़ादरी की रिपोर्ट। चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिए। अपना ख्याल रखें, आदाब, नमस्ते।1