logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फूलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचला, हालत गंभीर फूलपुर थाना क्षेत्र के पूरे भुलई गांव के सामने प्रयागराज–गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार 02 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 60 वर्षीय आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में महिला के दोनों पैर ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी फूलपुर पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस जांच में जुटी है।

8 hrs ago
user_Pramod yadav
Pramod yadav
पत्रकार दैनिक भास्कर हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

फूलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचला, हालत गंभीर फूलपुर थाना क्षेत्र के पूरे भुलई गांव के सामने प्रयागराज–गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार 02 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 60 वर्षीय आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में महिला के दोनों पैर ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी फूलपुर पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस जांच में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Sanjay nishad
    1
    Post by Sanjay nishad
    user_Sanjay nishad
    Sanjay nishad
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मेजा, प्रयागराज। तहसील मेजा के पकरी सेवार गांव स्थित चन्द्रकली बालिका इंटर कॉलेज में सुभाष चन्द्र बोस क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को आदर्श वॉलीबाल क्लब अरई और सुदृष्टि इंटर प्राइजेज लिमिटेड के बीच खेला गया। देर शाम तक चले इस रोमांचक मुकाबले में सुदृष्टि इंटर प्राइजेज की टीम ने आदर्श वॉलीबाल क्लब अरई को 17-15 व 15-12 अंकों से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पूर्व खेले गए प्रथम सेमीफाइनल में सुदृष्टि इंटर प्राइजेज लिमिटेड ने वॉलीबाल क्लब मंडौर को 21-17 व 21-15 के सीधे सेटों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं द्वितीय सेमीफाइनल मुकाबला आदर्श वॉलीबाल क्लब अरई और वॉलीबाल क्लब बिहसड़ा के बीच खेला गया, जिसमें अरई की टीम ने 15-10, 12-15 व 15-11 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। खेल संचालन कर रहे खेल शिक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता बेहद रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक रही। समापन अवसर पर विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल तथा विशिष्ट अतिथि कोतवाल मेजा दीनदयाल सिंह ने खिलाड़ियों के खेल भावना की सराहना की। उन्होंने आयोजक अखिलेश सोनकर, अध्यक्ष प्रधानाचार्य प्रकाश द्विवेदी एवं प्रबंधक रमेश चन्द्र पांडेय की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि और आपसी भाईचारा बढ़ता है। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत ट्राफी सुदृष्टि इंटर प्राइजेज लिमिटेड के खिलाड़ी अभिषेक को प्रदान की गई। कार्यक्रम में त्रिलोकी सिंह, बनारसी लाल सोनकर, कृष्ण प्रकाश द्विवेदी, प्रभाकर चौबे, जयशंकर द्विवेदी, ठाकुर प्रसाद यादव, सुमित भारतीया, केएन श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान राम सिंह, सुरेश चन्द्र चौबे, सूरज यादव, रामजनम यादव, धीरज यादव, रामछैल यादव, सरोज यादव, मुक्तेश द्विवेदी, पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी राकेश सिंह, पारस यादव, रमाशंकर जैसल, गिरधारी लाल जैसल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
    1
    मेजा, प्रयागराज। तहसील मेजा के पकरी सेवार गांव स्थित चन्द्रकली बालिका इंटर कॉलेज में सुभाष चन्द्र बोस क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को आदर्श वॉलीबाल क्लब अरई और सुदृष्टि इंटर प्राइजेज लिमिटेड के बीच खेला गया। देर शाम तक चले इस रोमांचक मुकाबले में सुदृष्टि इंटर प्राइजेज की टीम ने आदर्श वॉलीबाल क्लब अरई को 17-15 व 15-12 अंकों से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।
इससे पूर्व खेले गए प्रथम सेमीफाइनल में सुदृष्टि इंटर प्राइजेज लिमिटेड ने वॉलीबाल क्लब मंडौर को 21-17 व 21-15 के सीधे सेटों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं द्वितीय सेमीफाइनल मुकाबला आदर्श वॉलीबाल क्लब अरई और वॉलीबाल क्लब बिहसड़ा के बीच खेला गया, जिसमें अरई की टीम ने 15-10, 12-15 व 15-11 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
खेल संचालन कर रहे खेल शिक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता बेहद रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक रही। समापन अवसर पर विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल तथा विशिष्ट अतिथि कोतवाल मेजा दीनदयाल सिंह ने खिलाड़ियों के खेल भावना की सराहना की। उन्होंने आयोजक अखिलेश सोनकर, अध्यक्ष प्रधानाचार्य प्रकाश द्विवेदी एवं प्रबंधक रमेश चन्द्र पांडेय की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि और आपसी भाईचारा बढ़ता है।
प्रतियोगिता में व्यक्तिगत ट्राफी सुदृष्टि इंटर प्राइजेज लिमिटेड के खिलाड़ी अभिषेक को प्रदान की गई। कार्यक्रम में त्रिलोकी सिंह, बनारसी लाल सोनकर, कृष्ण प्रकाश द्विवेदी, प्रभाकर चौबे, जयशंकर द्विवेदी, ठाकुर प्रसाद यादव, सुमित भारतीया, केएन श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान राम सिंह, सुरेश चन्द्र चौबे, सूरज यादव, रामजनम यादव, धीरज यादव, रामछैल यादव, सरोज यादव, मुक्तेश द्विवेदी, पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी राकेश सिंह, पारस यादव, रमाशंकर जैसल, गिरधारी लाल जैसल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मेजा में डीजीएस परिवार द्वारा 18 फरवरी को 51 बेटियों का होगा सामूहिक विवाह मेजा प्रयागराज । जनपद प्रयागराज के मेजा तहसील अंतर्गत कुंवर पट्टी सोना भवन में आगामी 18 फरवरी को डीजीएस परिवार द्वारा 51 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन बेटियों को विवाह सूत्र के बंधन में बांधना है जिनके परिवार आर्थिक तंगी के कारण विवाह का कर्ज उठाने में असमर्थ हैं डीजीएस परिवार के प्रतिनिधि इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू भैया ने इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा हमारा प्रयास समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना और उन बेटियों को एक खुशहाल पर जीवन की शुरुआत देना है इंद्र शुक्ला क्षेत्र जनता एवं प्रबुद्ध वर्ग से इस पुनीत कार्य में अपने भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है उन्होंने जोर देकर कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन न केवल फिजूल खर्च से रोकता है बाल्कन समाज में एकजुटता एवं सेवा भाव का संदेश भी देता है यह सामूहिक विवाह समारोह कुंवर पट्टी सोना भवन मेजा प्रयागराज में आयोजित होगा।
    1
    मेजा में डीजीएस परिवार द्वारा 18 फरवरी को 51 बेटियों का होगा सामूहिक विवाह
मेजा प्रयागराज । जनपद प्रयागराज के मेजा तहसील अंतर्गत कुंवर पट्टी सोना भवन में आगामी 18 फरवरी को डीजीएस परिवार द्वारा 51 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन बेटियों को विवाह सूत्र के बंधन में बांधना है जिनके परिवार आर्थिक तंगी के कारण विवाह का कर्ज उठाने में असमर्थ हैं डीजीएस परिवार के प्रतिनिधि इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू भैया ने इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा हमारा प्रयास समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना और उन बेटियों को एक खुशहाल पर जीवन की शुरुआत देना है इंद्र शुक्ला क्षेत्र जनता एवं प्रबुद्ध वर्ग से इस पुनीत कार्य में अपने भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है उन्होंने जोर देकर कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन न केवल फिजूल खर्च से रोकता है बाल्कन समाज में एकजुटता एवं सेवा भाव का संदेश भी देता है यह सामूहिक विवाह समारोह कुंवर पट्टी सोना भवन मेजा प्रयागराज में आयोजित होगा।
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • भदोही जनपद के नहर के पास बड़ागांव जंगीगंज जानेवाली मार्ग नहर के पास का चौड़ी करन कराया जाना अति आवश्यक है लेकिन जिम्मेदार दार है बेखबर
    1
    भदोही जनपद के नहर के पास बड़ागांव जंगीगंज जानेवाली मार्ग नहर के पास का चौड़ी करन कराया जाना अति आवश्यक है लेकिन  जिम्मेदार दार है बेखबर
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अवैध अभिलेखों पर नौकरी पाने वाला सहायक अध्यापक गिरफ्तार, सेवा समाप्त भदोही। बुधवार, 04 फरवरी 2026। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही द्वारा कम्पोजिट विद्यालय कलिक मवैया, थाना क्षेत्र कोइरौना में नियुक्त सहायक अध्यापक शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्दर निवासी भटौली, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी की सेवा नियुक्ति तिथि से समाप्त कर दी गई है। बताया गया कि उक्त अध्यापक के विरुद्ध अवैध अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के आरोप में थाना कोइरौना पर मु0अ0सं0 199/2025 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार (45 वर्ष) को दिनांक 04 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जनपद में फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की जालसाजी या फर्जीवाड़ा पाए जाने पर कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्राथमिकता है।
    1
    अवैध अभिलेखों पर नौकरी पाने वाला सहायक अध्यापक गिरफ्तार, सेवा समाप्त
भदोही। बुधवार, 04 फरवरी 2026।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही द्वारा कम्पोजिट विद्यालय कलिक मवैया, थाना क्षेत्र कोइरौना में नियुक्त सहायक अध्यापक शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्दर निवासी भटौली, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी की सेवा नियुक्ति तिथि से समाप्त कर दी गई है।
बताया गया कि उक्त अध्यापक के विरुद्ध अवैध अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के आरोप में थाना कोइरौना पर मु0अ0सं0 199/2025 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार (45 वर्ष) को दिनांक 04 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जनपद में फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की जालसाजी या फर्जीवाड़ा पाए जाने पर कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्राथमिकता है।
    user_SHYAM SHUKLA
    SHYAM SHUKLA
    Farmer भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • prayagraj Naini Kshetra mein free ilaaj #prayagraj. #naini
    1
    prayagraj Naini Kshetra mein free ilaaj #prayagraj. #naini
    user_Himanshu Allahabadi
    Himanshu Allahabadi
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फूलपुर तहसील परिसर में गुरुवार 01 बजे गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बहाली, किसानों को समर्थन मूल्य, सस्ती खाद-बीज व बिजली-सिंचाई व्यवस्था तथा एसआईआर फॉर्म प्रक्रिया को सरल करने की मांग उठाई। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जूही प्रसाद को सौंपा गया।
    1
    फूलपुर तहसील परिसर में गुरुवार 01 बजे गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बहाली, किसानों को समर्थन मूल्य, सस्ती खाद-बीज व बिजली-सिंचाई व्यवस्था तथा एसआईआर फॉर्म प्रक्रिया को सरल करने की मांग उठाई।
धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जूही प्रसाद को सौंपा गया।
    user_Pramod yadav
    Pramod yadav
    पत्रकार दैनिक भास्कर हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ke bare mein kya khyal hai aapka
    1
    ke bare mein kya khyal hai aapka
    user_Sanjay nishad
    Sanjay nishad
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मेजा, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बुधवार को मेजा रोड बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। सपा विधायक संदीप पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को रोककर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मिर्जापुर से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही मेजा विधायक संदीप पटेल के साथ पार्टी कार्यकर्ता मेजा रोड बाजार में एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और नारेबाजी कर पार्टी के प्रति उत्साह का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम के चलते कुछ देर के लिए बाजार क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही। इस दौरान विजयराज यादव रंगलाल यादव, वीरेंद्र पटेल, जगदीश यादव, नितेश तिवारी, रंग बहादुर यादव, राम निरंजन विश्वकर्मा ,कमला पटेल,मौलाना अब्दुल कलाम, अमन कुमार, मनमोहन सिंह, मंगला प्रसाद पाल, सूरज यादव,सूरज सिंह यादव,रक्षा मंत्री यादव, प्रेमचंद यादव अमन कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
    1
    मेजा, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बुधवार को मेजा रोड बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। सपा विधायक संदीप पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को रोककर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मिर्जापुर से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही मेजा विधायक संदीप पटेल के साथ पार्टी कार्यकर्ता मेजा रोड बाजार में एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और नारेबाजी कर पार्टी के प्रति उत्साह का प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम के चलते कुछ देर के लिए बाजार क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही।
इस दौरान विजयराज यादव रंगलाल यादव, वीरेंद्र पटेल, जगदीश यादव, नितेश तिवारी, रंग बहादुर यादव, राम निरंजन विश्वकर्मा ,कमला पटेल,मौलाना अब्दुल कलाम, अमन कुमार, मनमोहन सिंह, मंगला प्रसाद पाल, सूरज यादव,सूरज सिंह यादव,रक्षा मंत्री यादव, प्रेमचंद यादव अमन कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.