झालावाड़ जिले की अकलेरा थाना पुलिस ने लहसुन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लहसुन बेचने से प्राप्त ₹80 हजार की नकदी बरामद करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिलेभर में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। अकलेरा थाना अधिकारी धर्माराम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मिश्रोली निवासी राहुल (23) और गोलू (26) ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले को लेकर मिश्रोली निवासी फरियादी नवल किशोर मीणा ने 12 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 29 जून की रात करीब 1 बजे से 4 बजे के बीच चोरों ने उनके पशु बाड़े का ताला तोड़कर वहां रखे 65 कट्टों में से लगभग 35 कट्टे लहसुन चोरी कर लिए थे, जिसमें प्रत्येक कट्टे का वजन करीब 55 से 60 किलोग्राम था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
झालावाड़ जिले की अकलेरा थाना पुलिस ने लहसुन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लहसुन बेचने से प्राप्त ₹80 हजार की नकदी बरामद करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिलेभर में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। अकलेरा थाना अधिकारी धर्माराम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की
पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मिश्रोली निवासी राहुल (23) और गोलू (26) ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले को लेकर मिश्रोली निवासी फरियादी नवल किशोर मीणा ने 12 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 29 जून की रात करीब 1 बजे से 4 बजे के बीच चोरों ने उनके पशु बाड़े का ताला तोड़कर वहां रखे 65 कट्टों में से लगभग 35 कट्टे लहसुन चोरी कर लिए थे, जिसमें प्रत्येक कट्टे का वजन करीब 55 से 60 किलोग्राम था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
- झालावाड़ जिले की अकलेरा थाना पुलिस ने लहसुन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लहसुन बेचने से प्राप्त ₹80 हजार की नकदी बरामद करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिलेभर में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। अकलेरा थाना अधिकारी धर्माराम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मिश्रोली निवासी राहुल (23) और गोलू (26) ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले को लेकर मिश्रोली निवासी फरियादी नवल किशोर मीणा ने 12 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 29 जून की रात करीब 1 बजे से 4 बजे के बीच चोरों ने उनके पशु बाड़े का ताला तोड़कर वहां रखे 65 कट्टों में से लगभग 35 कट्टे लहसुन चोरी कर लिए थे, जिसमें प्रत्येक कट्टे का वजन करीब 55 से 60 किलोग्राम था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।2
- झालावाड़ जिले के अकलेरा क्षेत्र के मानपुरा गुजरान में सोमवार सुबह वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का यह बुलडोजर एक्शन उन नशा तस्करों के खिलाफ किया गया है जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान भारी जाप्ता मौजूद रहा। उप वन संरक्षक सागर पवार ने बताया कि तस्करों ने लंबे समय से बेशकीमती वन भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रखा था और नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर इसे जमींदोज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि महुआखोह निवासी कालूलाल पुत्र चंदाल तंवर और गिराज पुत्र रामचंद्र तंवर ने इस सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान बना रखे थे। कालूलाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 2 मामले दर्ज हैं और वर्ष 2025 की कार्रवाई में उसके पास से करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद हुए थे। वहीं, गिराज के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के 2 मामले दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2017 और 2019 में लाखों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए थे। इस कार्रवाई के समय मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र मीणा, पुलिस उपाधीक्षक मनोज सोनी, अकलेरा थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौजूद रही। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि जिले में नशे के कारोबार से कमाई गई अवैध संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।4
- झालावाड़ जिले के बकानी में तहसील कार्यालय के बाहर भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं का विशाल धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी लगातार जारी रहा। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता धरनास्थल पर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याओं के समाधान की पुरजोर मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसानों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित पड़ी हैं, लेकिन उन पर अब तक कोई अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके विरोध में उन्हें आंदोलन का यह रास्ता चुनना पड़ा है। धरनास्थल पर स्थिति को देखते हुए कार्यवाहक तहसीलदार रतनलाल भील और कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत की और उनकी मांगों को सरकार तक भेजने का आश्वासन दिया। हालांकि, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने इस आश्वासन को स्वीकार नहीं किया और साफ शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक और ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन और धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। मौके पर बात बनती न देख तहसीलदार द्वारा पूरे मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। इस आंदोलन में जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में किसान, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बकानी तहसील कार्यालय के बाहर डटे हुए हैं।1
- राजस्थान के झालावाड़ जिले के रायपुर तहसील क्षेत्र के भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता उत्तराखंड के पवित्र चारधाम—गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ व बद्री विशाल और माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकुशल अपने-अपने गांव लौट आए हैं। इस पावन यात्रा में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर भी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल रहे। यात्रा पूर्ण कर वापस लौटने पर रायपुर में सभी श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर और मुंह मीठा कराकर अत्यंत आत्मीय स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के कोटा संभाग कार्यालय मंत्री मनोहर लाल डांगी, संभाग मंत्री मुकेश मेहर, भाजपा किसान मोर्चा जिला संयोजक बुधराज सिंह झाला, श्रीराम मंदिर मेहर समाज मंदिर अध्यक्ष सीताराम मेहर, श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर विकास समिति के सदस्य बजरंग टेलर, रायपुर नगर अध्यक्ष बनकट सुथार, बीरमलाल मेहर, भारतीय किसान संघ झालरापाटन तहसील मंत्री सुखदेव राठौर, मानसिंह गुर्जर, सेवानिवृत्त अध्यापक रामनिवास और बाबूलाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने यात्रियों का अभिनंदन करते हुए उनकी सफल एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, रामलाल डांगी, महेश मेहर, शोभाराम डांगी और पूरीलाल डांगी सहित लगभग 10 कार्यकर्ताओं ने अपने आध्यात्मिक अनुभवों को सबके साथ साझा किया। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल, बाबा केदारनाथ, मां गंगा, मां यमुना एवं माता वैष्णो देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, किसानों की उन्नति तथा देश की खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान पूरा वातावरण धार्मिक आस्था, भाईचारे और भारी उत्साह से ओत-प्रोत नजर आया।1
- झालावाड़ जिले के खानपुर उपखंड की पखराना ग्राम पंचायत के बांसखेड़ा गांव में नाली का निर्माण न होने से हालात बेहद बदतर हो गए हैं। गांव के घरों से निकलने वाला पूरा गंदा पानी मुख्य सड़क पर ही जमा रहता है, जिससे पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो चुका है। इस बदबूदार और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना स्कूली छात्राओं और ग्रामीणों की मजबूरी बन गया है। सड़क पर पसरे कीचड़ की फिसलन के कारण आए दिन महिलाएं और बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य दिनों में ही जब यह हाल है, तो बारिश के बाद स्थिति और भी भयानक हो जाती है और लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो जाता है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन प्रशासन इस पर मौन साधे हुए है और अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण करवाकर इस नरकीय स्थिति और रोज-रोज के हादसों से निजात दिलाने की मांग की है।1
- झालावाड़ जिले के अकलेरा क्षेत्र के मानपुरा गुर्जरान में सोमवार सुबह वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उन नशा तस्करों के खिलाफ की गई है, जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। उप वन संरक्षक सागर पवार ने बताया कि आरोपियों ने लंबे समय से बेशकीमती वन भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बना रखे थे और प्रशासन द्वारा नोटिस जारी करने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त किया गया और वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार, महुआखोह निवासी कालूलाल पुत्र चंदाल तंवर और गिरराज पुत्र रामचंद्र तंवर ने सरकारी वन भूमि पर अवैध रूप से मकान बना रखे थे। कालूलाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं और वर्ष 2025 में हुई कार्रवाई के दौरान उसके पास से करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। वहीं, गिरराज के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2017 और 2019 में लाखों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए थे। इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र मीणा, पुलिस उपाधीक्षक मनोज सोनी, अकलेरा थाना पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौजूद रही। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।4
- राजस्थान के कोटा जिले के कनवास में एक बेहद ही खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां पत्नी के कुल्हाड़ी से टुकड़े-टुकड़े कर उसके शव को गैस की टंकी में रख दिया गया।1