Shuru
Apke Nagar Ki App…
खंडार में किसी भी तरह की सुविधा नहीं है हॉस्पिटल में मुझे 2घंट हो चुके हैं
Brijesh Deewana Brijesh
खंडार में किसी भी तरह की सुविधा नहीं है हॉस्पिटल में मुझे 2घंट हो चुके हैं
More news from राजस्थान and nearby areas
- सवाई माधोपुर। पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी सवाई माधोपुर के द्वारा साईबर ठगी में लिप्त बदमाशों के विरुध्द प्रभारी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमें थानाधिकारी मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दिनांक 27.04.2026 को धर्मेन्द्र एएसआई मय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए साईबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने पर मुलजिम दीपक पुत्र मदनलाल उम्र 24 साल जाति सैनी निवासी मोतीनगर खैरदा सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। साइबर अपराधों में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट्स की जांच के दौरान संदिग्ध खाता की जानकारी मिली । जिसमें विभिन्न साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से रुपये जमा किए गए थे। उक्त अकाउन्ट पर साईबर पोर्टल 1930 पर शिकायतें दर्ज थीं । जिनमें जॉब फ्रॉड, टेलीग्राम इन्वेस्टमेंट स्कीम और अन्य डिजिटल धोखाधड़ी शिकायते दर्ज है। उक्त अकाउन्ट की जाँच की तो पता चला कि यह खाता दीपक पुत्र मदनलाल उम्र 24 साल जाति सैनी निवासी मोतीनगर खैरदा पुलिस थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर के नाम पर था। मनराज मीना द्वारा उक्त अपने दोस्त को किराये पर देना बताया। जिसके द्वारा आपराधिक षड्यंत्र रचकर आमजन को सायबर फ्राड यथा डिजिटल अरेस्ट डमी मैसेज व लोस कवर व मनी हेल्प रूपयों को तीन से चार गुना करने का झांसा देकर एवं शेयर मार्केट के टिप्स देकर जैसे मैसेज वगैराह कर डिजिटल अरेस्ट कर सर्विस चार्ज, जीएसटी चार्ज विड्डाल चार्ज कमीशन चार्ज के नाम पर धोखाधड़ी अनजान लोगो के साथ इलेक्ट्रॉनिक साधनों का उपयोग करते हुये सायबर ठगी कर ठगी राशि म्यूल अकाउन्ट में प्राप्त की गयी है। दीपक मीना के विरुध्द थाना मानटाउन पर प्रकरण संख्या 149/2026 धारा 319(2), 318 (4) बीएनएस एवं 66 डी आईटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।1
- नैनवां से खबर नैनवां प्रखंड विहिप व बजरंग दल का प्रदर्शन पुलिस थाने पर किया प्रदर्शन पुलिस अधीक्षक एंव सीआई सहित मौजूद रहा जाप्ता मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जा रही मांग पुलिस कार्यशैली से खफा हैं, कार्यकर्ता प्रदर्शन के बाद थाने के सामने दिया जा रहा है धरना - प्रदर्शन 14 जनवरी को भट्टो का नयागांव में हुई थी गौ वंश तस्कारी गौवंश तस्करी प्रकरण से जुड़ा हुआ मामला1
- खंडार में किसी भी तरह की सुविधा नहीं है हॉस्पिटल में मुझे 2घंट हो चुके हैं1
- *जिला कलक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित* *ग्राम रथ अभियान व मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को अधिकाधिक योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश* *सवाई माधोपुर, 27 अप्रैल।* आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान, बजट घोषणा, सम्पर्क पोर्टल सहित बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए बेसलाइन डाटा ग्राम विकास अधिकारियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए कि किसी भी ग्राम पंचायत में डाटा एन्ट्री में अनावश्यक देरी न हो और अप्रूव्ड आकाक्षाएं समय पर पोर्टल पर अपडेट हो सकें। काना राम ने ग्राम रथ अभियान के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को रथों में आवश्यक प्रचार-प्रसार सामग्री रखवाने के निर्देश दिए ताकि आमजन तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होकर उसका लाभ उठा सकें। विधानसभावार रथ अभियान के दौरान रथों के ग्राम पंचायतों में आगमन से पूर्व ही राजस्थान सम्पर्क पोर्टल और कन्ट्रोल रूम पर लंबित सभी शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को खराब हैण्डपम्प, लीकेज पाइपलाइनों को तुरन्त प्रभाव से ठीक करवाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता बी.एस. मीना को दिए। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों को बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती नहीं करने, अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने, फाल्ट लाइनों को तुरन्त प्रभाव से ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कन्ट्रोल रूम को सक्रिय रखकर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी विद्युत विभाग के अधिकारी को दिए। स्वास्थ्य विभाग को हीटवेव से निपटने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयों, पेयजल, कूलिंग व्यवस्था एवं इमरजेंसी सेवाओं को सुदृढ़ रखने तथा आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। राज्य सरकार की बजट घोषणा की समीक्षा करते हुए कलक्टर ने चकचैनपुरा हवाई पट्टी को बड़े हवाई जहाज उतारने योग्य बनाने पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, गंगापुर सिटी की थड़ी और चूली ग्राम पंचायतों में 133 केवी जीएसएस निर्माण कार्यो में तेजी लाने, उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं का धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जड़ावता गांव में बरसात के दिनों पर पहले जैसे हालात न बने, इसके लिए अभी से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की कोई जनहानि न हो। उन्होंने अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी हरिसिंह मीना से इस वर्ष स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यो की जानकारी ली। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, एसडीएम गौरव मिŸाल, पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- मलारना डूंगर उपखंड पर आज छतरी वाले बालाजी पर सभी गौ भक्त एक जगह एकत्रित हुए और डीजे और गाजे बाजे से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे जहां एसडीएम संदीप कुमार बेरड को 44 पन्नों का एक ज्ञापन सोपा जो माननीय प्रधानमंत्री और माननीय राष्ट्रपति के नाम पर था जिसमें गौ तस्करी, गो हत्या बंद करने, और गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की कई मांगे रखी गई गौ भक्तो ने गौ हत्या बंद करो गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करो जैसे नारों से पूरा मलारना डूंगर उपखंड गूंज उठा गौ माता आवाहन दिवस पर आसपास के गांव से सैकड़ो लोग इस रैली में शामिल हुए जहां डीजे पर भजनों की धुन सुनाई दी वही नारेबाजी भी जमकर सुनाई दी गौ भक्त श्याम सुंदर सैनी ने बताया की इस रैली और आवाहन दिवस की तैयारी हम दो दिन पूर्व से ही कर रहे थे जिस पर गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की और पीले पीले चावल बाटकर लोगों को इस रैली और आवाहन दिवस पर शामिल होने का आग्रह किया लोगों ने इस अवसर पर गौ रक्षक दल का भरपूर सहयोग किया एसडीएम कार्यालय पर सैकड़ो लोगों की भीड़ थी वही गौ रक्षक श्याम सुंदर सैनी, विनोद सैनी ,रामबाबू जांगिड़ ,सोनू वैष्णव ,यशपाल सैनी ,सोनू सैनी ,धर्मेंद्र जांगिड़, विजय गुर्जर ,दौलत सिंह शेखावत ,और खेलने से विजय सैनी, दीपक सैनी, नवल मित्तल ,जीतेन्द्र सैनी, बृजेश गुर्जर,सीताराम गुर्जर,मलारना स्टेशन से राकेश गुर्जर ,मोहर सिंह गुर्जर, चतुरुलाल गुर्जर, और भी कई गौ रक्षक शामिल थे3
- दिलीप राणावत पिपल्दा क्षेत्र के कर्मचारियों की लाफरवाही को लेकर जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे, चेतावनी दि की कल छत्रपुरा गांव का हेडपम्प ठीक नहीं किया तो जलदाय विभाग के बाहर बैठूंगा ! और कहा ये बात याद रखना जनता मालिक है और ये कर्मचारी नौकर!1
- सवाई माधोपुर रणथंबोर रोड स्थित दी फर्न होटल में करंट लगने से एक व्यक्ति राहील मोहम्मद पुत्र रशीद मोहम्मद उम्र 21 निवासी खिलचीपुर थाना कुंडेरा का निवासी की मौत हो गई। मृतक राहील होटल की कीचन में काम करता था। सूचना पर मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। ओर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया । कोतवाली हेड कांस्टेबल हम्मीर सिंह चौधरी ने जानकारी दी।1