ऊंचाहार:पारिवारिक कलह ने लिया हिंसक रूप, कलयुगी बेटे ने पिता का हाथ तोड़ा रिपोर्ट- सागर तिवारी पारिवारिक कलह ने लिया हिंसक रूप, कलयुगी बेटे ने पिता का हाथ तोड़ा रायबरेली। समाज में पारिवारिक रिश्तों की मर्यादाएं किस कदर तार-तार हो रही हैं, इसका एक झकझोर देने वाला मामला ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरनमऊ गाँव से सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता और बड़ी बहन के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि हिंसक होकर गंभीर चोटें भी पहुंचाईं। मामूली विवाद में शुरू हुई यह घटना एक वृद्ध पिता के लिए शारीरिक और मानसिक कष्ट का कारण बन गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पूरनमऊ निवासी सरदार पासी ने बताया कि मंगलवार को उनके घर में किसी छोटी सी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते आवेश में आकर उनके बेटे ने अपनी बड़ी बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वृद्ध पिता ने अपनी बेटी को बचाने के लिए बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो बेटा और भी उग्र हो गया। उसने अपने पिता पर हमला कर दिया और मारपीट के दौरान उनका हाथ तोड़ दिया। पीड़ित सरदार पासी ने गंभीर अवस्था में कोतवाली पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में अपने बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ऊँचाहार कोतवाल अजय कुमार राय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस इस पूरे प्रकरण की सघन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक उचित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- रायबरेली। जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलावलपुर गांव निवासी सुरेश पटेल की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा है कि प्रकरण के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और निष्पक्ष विवेचना के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह मामला फर्जी लोन और कथित उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाए जाने के कारण सुरेश की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर 22 मार्च को जगतपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें बैंक के कुछ कर्मचारियों और एक अन्य व्यक्ति को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में बैंक के सीसीटीवी फुटेज, उपस्थिति रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सुरेश पटेल और उनके भाई का अनाज व्यापार से संबंध था। साथ ही, बैंक खातों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि बिना जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जाएगा। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- uttar pradesh fathepur, gram itraura me_ 1 years se pani tanker ka kam abhi tak pura nhi hua hai rukawat aagayi hai gharo me pani pipe line bhi puri tarah se pura nhi huaa hai gharo me pani ki samshiya ho rhi hai 🙏 please is male ko dekha jaye aur pani sabhi gharo tak pahuchaya jaye dhanyavaad 🙏1
- Post by KEN1
- मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वावधान में शहीद स्मारक पर मनाया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मातृभूमि सेवा मिशन, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र इकाई रायबरेली द्वारा शहीद स्मारक स्थल राणा बेनी माधव सिंह पार्क में दैनिक निःशुल्क योग शिविर के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्म एवं वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर सहभागिता की और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक योगाचार्य डी.के. सिंह एवं योग प्रशिक्षक आशु शुक्ला के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया। योग सत्र के उपरांत भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा “जय परशुराम” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।1
- पत्नी से विवाद के बाद ससुर और साले ने की युवक की पिटाई, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार ऊँचाहार, रायबरेली: वैवाहिक जीवन में नोकझोंक होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन कभी-कभी यह विवाद हिंसक रूप ले लेता है। ऐसा ही एक मामला ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरसँवा कंदराँवां से सामने आया है, जहाँ एक युवक को अपनी पत्नी से विवाद करना भारी पड़ गया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने मायके वालों को बुलाकर उसकी बेरहमी से पिटाई करवाई। जानकारी के अनुसार, गाँव के निवासी उमेश कुमार का सोमवार को किसी मामूली बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। उमेश का आरोप है कि मंगलवार को उसकी पत्नी ने अपने पिता और भाई को घर बुला लिया। ससुराल पक्ष के लोग जैसे ही घर पहुँचे, उन्होंने उमेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उसे जमकर पीट दिया। इस मारपीट में युवक को काफी चोटें आई हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने पिता और भाई के साथ मायके चली गई। पीड़ित उमेश कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे ऊँचाहार कोतवाली पहुँचकर अपने ससुर और साले के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है और मामले में कड़ी कार्रवाई की माँग की है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- रायबरेली: डीएम सरनीत कौर व एसपी रवि कुमार ने आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर अहम बैठक की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, यह परीक्षा दो पालियों में होगी जिसमें 21,024 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वही एसपी ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा, निष्पक्षता और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।1