Shuru
Apke Nagar Ki App…
जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ आज छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया है। जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ आज छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया है।
Uttar pradesh ki takat
जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ आज छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया है। जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ आज छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन थाने में कुर्सी पर बैठना दलित युवक को पड़ा भारी /दरोगा पर अभद्रता का आरोप* *जालौन थाने में दलित युवक के साथ बदसलूकी का आरोप /पीड़ित ने सीओ को सौंपा शिकायती पत्र /कोंच कोतवाली में विवाद /कुर्सी पर बैठने को लेकर दरोगा पर अभद्रता का आरोप* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन थाने में कुर्सी पर बैठना दलित युवक को पड़ा भारी /दरोगा पर अभद्रता का आरोप* *जालौन थाने में दलित युवक के साथ बदसलूकी का आरोप /पीड़ित ने सीओ को सौंपा शिकायती पत्र /कोंच कोतवाली में विवाद /कुर्सी पर बैठने को लेकर दरोगा पर अभद्रता का आरोप* *जनपद जालौन कोंच कोतवाली परिसर का मामला /पीड़ित ने सीओ को सौंपा शिकायती पत्र* जनपद जालौन कोंच कोतवाली परिसर में एक दलित युवक के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया आरोप है कि युवक के थाने में कुर्सी पर बैठने से नाराज एक दरोगा ने उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया और उसे थाने से बाहर जाने के लिए कह दिया वहीं पीड़ित युवक का आरोप है कि वह अपनी किसी समस्या को लेकर कोंच कोतवाली पहुंचा था इसी दौरान वह थाने परिसर में रखी कुर्सी पर बैठ गया जिस पर वहां मौजूद दरोगा ने नाराजगी जताते हुए उसके साथ अभद्रता की आप को बता दें युवक ने आरोप लगाया कि उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया और उसे थाने से भगा दिया गया घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) से करते हुए शिकायती पत्र सौंपा है पीड़ित ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी चर्चा शुरू हो गई है अब देखना होगा कि शिकायत के आधार पर अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है2
- निःशुल्क शैक्षिक सामग्री पाकर खिल उठे नौनिहालों के चेहरे डॉ. भीमराव अम्बेडकर कमेटी ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें, कॉपी, बैग और स्टेशनरी कालपी (जालौन)। डॉ. भीमराव अम्बेडकर कमेटी जोल्हूपुर के तत्वावधान में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय जोल्हूपुर में निःशुल्क पुस्तक एवं शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल, बॉक्स और स्कूल बैग वितरित किए गए। अध्ययन सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवियों और शिक्षकों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इंजीनियर रूप सिंह ने बताया कि समिति ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में शिशुपाल मास्टर, रामशंकर,भानू प्रताप सिंह अभिषेक, चंद्रशेखर, डी.पी. सिंह, मनोज विश्वकर्मा, करन पाल (जेई), प्रमोद (जेई), अरविंद सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- अमृत सरोवर की अधूरी खुदाई और गंदगी पर जिला पंचायत सदस्य ने उठाए सवाल, जांच व सुंदरीकरण की मांग उरई (जालौन)। जालौन विकास खंड की ग्राम पंचायत सिकरी राजा में स्थित अमृत सरोवर तालाब की स्थिति को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजू कठेरिया ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को शिकायती पत्र सौंपकर जांच एवं सुंदरीकरण कराने की मांग की है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि अमृत सरोवर तालाब की खुदाई अधूरी होने के कारण वहां गंदगी फैल रही है। इसके चलते तालाब में कीड़े-मकोड़े, सांप और बिच्छू जैसे जीवों का प्रवेश बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।1
- क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चोरी का खुलासा, बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार जालौन। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली जालौन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने शिवम चौधरी निवासी मोहल्ला चिमनदुबे, जालौन को सारंगपुर रोड स्थित श्मशान घाट के पास से चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (UP92 V 8863) सहित गिरफ्तार किया। बरामद बाइक के संबंध में कोतवाली जालौन में मुकदमा पहले से दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम सिंह सेंगर, कांस्टेबल सुभम सिसौदिया एवं रवि सिंह शामिल रहे।3
- 🎤'आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति' ने राज्यपाल को भेजा मजिस्ट्रेट के द्वारा 10 सूत्रीय मांग पत्र🖥️ 📌मजबूत आरक्षण अधिनियम बनाने की उठायी गयी मांग🖥️* लखनऊ: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति (ABSS) ने देश में गरीब और वंचित वर्ग (SC, ST और OBC) को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। समिति ने देश में सामाजिक न्याय स्थापित करने के लिए एक मजबूत आरक्षण अधिनियम (ACT) पारित करने की मांग की है। मेरिटोरियस अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में समायोजित करने की मांग ज्ञापन में मुख्य रूप से यह मुद्दा उठाया गया है कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के जो अभ्यर्थी अपनी योग्यता और अंकों के आधार पर सामान्य (Unreserved) मेरिट में चयनित होते हैं, उन्हें अनारक्षित श्रेणी में ही समायोजित किया जाना चाहिए। समिति का कहना है कि पूर्व में प्रचलित व्यवस्था के अनुसार ऐसे मेधावी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में रखा जाता था, जिससे आरक्षित वर्ग के अन्य पात्र अभ्यर्थियों को उनकी सीटों का लाभ मिल पाता था। यह व्यवस्था भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15(4), 16(4), और 16(4A) के अनुरूप है। वर्तमान भर्तियों में विचलन पर जताई चिंता समिति ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) और अन्य विभागों की भर्तियों में इस व्यवस्था से विचलन (बदलाव) देखा जा रहा है। इस कारण आरक्षित वर्ग के हजारों पात्र अभ्यर्थी चयन से वंचित हो रहे हैं, जो कि संविधान निर्माताओं की मंशा के खिलाफ है। 10 सूत्रीय मांगों पर ध्यान देने की अपील ज्ञापन के माध्यम से समिति ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए 'आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति' की 10 सूत्रीय मांगों को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। इस पत्र पर संगठन के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष के हस्ताक्षर मौजूद हैं। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- जालौन जालौन में झांसी-कानपुर हाइवे पर भीषण जाम में फसी एम्बुलेंस, मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस जाम में फसने से पुलिस पर उठे सवाल जालौन में झांसी-कानपुर हाइवे पर भीषण जाम में फसी एम्बुलेंस, मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस जाम में फसने से पुलिस पर उठे सवाल, जाम में फसी एम्बुलेंस को कड़ी मशक्कत के बाद रॉन्ग साइड से निकाला गया, जाम में फांसी एंबुलेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, कालपी कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाइवे स्तिथ NH-27 का मामला।3
- थाने में कुर्सी पर बैठना युवा नेता को पड़ा भारी, दरोगा पर अभद्रता का आरोप कोंच कोतवाली परिसर का मामला, सीओ को सौंपा शिकायती पत्र जालौन। कोंच कोतवाली परिसर में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। युवा नेता सुशील चौधरी ने आरोप लगाया है कि थाने में कुर्सी पर बैठने पर दरोगा अशोक कुमार ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें थाने से बाहर जाने के लिए कह दिया। पीड़ित सुशील चौधरी ने मामले की शिकायत क्षेत्राधिकारी (सीओ) को शिकायती पत्र देकर की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- जालौन जालौन में जाम की झाम से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, चतेला-कदौरा मार्ग पर रोजाना भीषण जाम लगने से ग्रामीण परेशान जालौन में जाम की झाम से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, चतेला-कदौरा मार्ग पर रोजाना भीषण जाम लगने से ग्रामीण परेशान, जाम से परेशान ग्रामीण महिलाएं हाथों में डंडे लेकर सड़कों पर उतरी, पुलिस की मौजूदगी न होने पर महिलाएं खुद हाथों में डंडे लेकर जाम खुलवाने में जुटी, हाथों में लाठी-डंडे लेकर जाम खुलवाती महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला-कदौरा मार्ग का मामला।1