Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bipvin Kumar Bipvin kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *शिवराजपुरशंकरगढ़ में सजा विराट दंगल 37 पहलवानों ने दिखाया दमखम चित्रकूट के गोपाल बने चैंपियन* शिवराजपुर, शंकरगढ़ प्रयागराज तीज पर्व के पावन अवसर पर शिवराजपुर स्थित प्राचीन महावीरन मंदिर के समीप हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विराट दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में यूपी-दिल्ली समेत विभिन्न जिलों और प्रांतों से आए कुल 37 नामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेंच का जोरदार प्रदर्शन किया। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए शिवराजपुर, शंकरगढ़, कौशांबी, फतेहपुर समेत आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े। पहली कुश्ती से ही जमा रंग दंगल की शुरुआत कड़ा घाट के अर्जुन कुमार और कानपुर के शिवम के बीच हुई, जिसमें अर्जुन ने जीत दर्ज की। इसके बाद अंगद (रामनगर), संग्राम (फतेहपुर), विवेक (शंकरगढ़), तूफानी (इलाहाबाद), मंगलेश (दिल्ली), ललिता यादव, श्रीलोचन, अनुराग, संतोष (कौशाम्बी) समेत कई पहलवानों ने शानदार जीत हासिल की।फाइनल में गोपाल ने मारी बाजी दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला चैंपियनशिप कुश्ती रहा, जो इलाहाबाद के तूफानी और चित्रकूट के गोपाल के बीच हुई। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक कांटे की टक्कर चली। आखिर में चित्रकूट के गोपाल ने शानदार दांव लगाकर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। दर्शकों ने तालियों और जयकारों से पूरे अखाड़े को गूंजता रहा।आयोजकों ने कहा परंपरा को जिंदा रखना हैआयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती की पुरानी परंपरा को जिंदा रखते हैं1
- रफ्तार के कहर में चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम,आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम लालगंज मिर्जापुर अंतर्गत लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव के पास नदी से शौच कर वापस लौटते वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार चाचा भतीजे को रौंद दिया जिससे चाचा भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई दर्दनाक घटना बामी गांव के पास की बताई जा रही है हादसे से आक्रोशित लोगो ने राष्ट्रीय राजमार्ग 135 को जाम कर दिया सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया पुलिस ने ट्रक को बरामद कर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया1
- रोशनदान तोड़कर घर में घुसे चोर, 1.20 लाख नकदी और सोने के आभूषण चोरी परिवार के पांच सदस्य आगे के कमरों में सोते रहे, पीछे के कमरे को बनाया निशाना मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के कोटहा गांव में बीती रात चोरों ने रोशनदान तोड़कर घर में प्रवेश किया और पीछे के कमरे में रखी 1.20 लाख रुपये की नकदी के साथ सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के पांच सदस्य घर के आगे स्थित दो कमरों में सो रहे थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। कोटहा गांव निवासी रामदेव जायसवाल पुत्र हीरालाल जायसवाल उरूवा में सोसाइटी की खाद्य समिति में सहायक सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के 1.20 लाख रुपये नकद घर में रखे थे। चोर पीछे के कमरे का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे और नकदी के साथ घर में रखे सोने के झुमके, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, दो मंगलसूत्र और सोने की बाली समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोर बगल के मकान की छत के रास्ते उनके घर तक पहुंचे। इसके बाद पीछे के कमरे का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे और सामान समेटकर उसी रास्ते से फरार हो गए। पहले भी दो बार घर में घुस चुके हैं चोर रामदेव जायसवाल ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले भी चोर उनके घर में घुसे थे। उस समय परिजनों को सुगबुगाहट होने पर चोर बिना सामान लिए निकल गए थे। करीब तीन वर्ष पहले भी चोर घर में घुसे थे। उस दौरान एक सोने की सकरी चोरी कर ले गए थे। इतना ही नहीं, घर में रखी साड़ी और ब्लाउज को कैंची से काट दिया था। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने दीवार पर लिपस्टिक से आपत्तिजनक गाली-गलौज वाले शब्द भी लिखे थे। सूचना पर मेजा रोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है। बताया गया कि जिस मकान की छत के रास्ते चोर घर तक पहुंचे, वह बुद्धिसागर (एसआई) का खाली मकान है, जिसमें वर्तमान में कोचिंग संचालित होती है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के पर्दाफाश में जुटी है।1
- सिंगरौली ब्रेकिंग: लाठी लेकर SDM की गाड़ी के आगे खड़े हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल को लेकर फूटा गुस्सा! सिंगरौली ब्रेकिंग: लाठी लेकर SDM की गाड़ी के आगे खड़े हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल को लेकर फूटा गुस्सा! सिंगरौली के गन्नई-गजरहिया में जनविश्वास अभियान शिविर के बाद उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जर्जर प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की समस्या से नाराज ग्रामीण लाठी लेकर देवसर SDM के वाहन के सामने खड़े हो गए और रास्ता रोक दिया। ग्रामीणों ने तत्काल स्कूल की मरम्मत की मांग उठाई। स्थिति को देखते हुए SDM ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और मौके पर स्कूल का निरीक्षण करते हुए भवन को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा लाठी लेकर SDM का काफिला रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटेलिजेंट गुरु1
- *सहारनपुर पहुंचे दीपांकर महाराज ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हिंदू चौपाल शुरू करने का ऐलान किया*1
- ग्राम मडवा धनकौल पोस्ट कल बाबरा जिला मिर्जापुर थाना रमनगंज1
- PWD विभाग बेबस लाचार चिल्ला गौहानी से जसरा को जोड़ने वाली सड़क बदहाल गिट्टी मोरंग की जगह डाली दी गई मिट्टी डालकर भूल गए अधिकारी जसरा, प्रयागराज लोक निर्माण विभाग PWD की लापरवाही और भ्रष्टाचार की पोल खोलती चिल्ला-गौहानी से जसरा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है।सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसमें आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग सड़क की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। नियमों को ताक पर रखकर हो रहा काम नियम के मुताबिक गड्ढों में गिट्टी और मोरंग डालकर सड़क को समतल किया जाना चाहिए, लेकिन ठेकेदार द्वारा एक ट्रैक्टर मिट्टी डालकर ही इतिश्री कर ली गई। ऊपर से उस मिट्टी को समतल करना भी मुनासिब नहीं समझा गया जिससे सड़क और भी खतरनाक हो गई है। हल्की बारिश में यह मिट्टी कीचड़ में बदल जाती है और फिसलन से हादसे का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।यह सड़क सैकड़ों गांवों को जसरा बाजार और तहसील मुख्यालय से जोड़ती है। रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है, जिसमें स्कूली बच्चे और मरीज भी शामिल हैं।ग्रामीणों में आक्रोश स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार PWD विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से मामले की जांच कराकर सड़क को मानक के अनुसार दुरुस्त कराने की मांग की है। नहीं तो किसी दिन बड़ा हादसा होने से कोई रोक नहीं सकता1
- सलोरी पुल के पास पेड़ पर चढ़ा विशालकाय अजगर, मची अफरा-तफरी प्रयागराज के सलोरी पुल के पास पेड़ पर कई फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अजगर को देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर सर्प मित्र अंकित टार्जन पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में उसे सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया।1
- उत्तर प्रदेश – महोबा जिले के कल्लन रैकवार ने वर्ष 2014 में अपनी 10 महीने की नातिन की हत्या कर दी। MP की अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। 1 सितंबर को कोर्ट ने उसे 14 दिन की पैरोल दी। आज उसने त्रिशूल मारकर पत्नी चम्पा की हत्या कर दी। उसे लगता था कि पत्नी खाने में जहर मिला रही है। हत्या करके वो 3 घंटे तक लाश के पास बैठा रहा। फिर खुद ही पुलिस को खबर दी। उत्तर प्रदेश – महोबा जिले के कल्लन रैकवार ने वर्ष 2014 में अपनी 10 महीने की नातिन की हत्या कर दी। MP की अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। 1 सितंबर को कोर्ट ने उसे 14 दिन की पैरोल दी। आज उसने त्रिशूल मारकर पत्नी चम्पा की हत्या कर दी। उसे लगता था कि पत्नी खाने में जहर मिला रही है। हत्या करके वो 3 घंटे तक लाश के पास बैठा रहा। फिर खुद ही पुलिस को खबर दी।1