प्राचीन गणेश मंदिर में श्री गणेश जी की भजन संध्या आयोजित अनूपशहर, संवाददाता श्री गणेश चतुर्थी पर मंदिरों में श्री गणेश प्रतिमाओं को सजाकर महोत्सव प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात्रि तक श्रद्धालु भक्ति में डूबे रहे। सोमवार की देर शाम नगर के पक्के घाट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में श्री गणेश जी की भजन संध्या आयोजित की, हजारों श्रद्धालुओं ने श्री गणेश प्रतिमा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। श्री गणेश जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया। पुरोहित द्वारा विधि विधान से गणेश जी की पूजा-अर्चना कर छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में नामचीन कलाकारों ने प्रभु इच्छा तक गणेश जी के शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को रसपान कराया। मंदिर के बाहर चाट पकौड़ी के ठेले लगे रहे बच्चों ने अपनी पसंद का सामान खाकर आनंद लिया। भजन संध्या में फूलों की वर्षा ने श्रद्धालुओं को भक्ति के आनंद में डुबो दिया। मंदिर कमेटी द्वारा सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। नगर के अलग-अलग मुहल्ला में मंडप द्वारा श्री गणेश की पूजा अर्चना कर देर रात्रि तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भारद्वाज कालोनी स्थित शनि धाम में श्री गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
प्राचीन गणेश मंदिर में श्री गणेश जी की भजन संध्या आयोजित अनूपशहर, संवाददाता श्री गणेश चतुर्थी पर मंदिरों में श्री गणेश प्रतिमाओं को सजाकर महोत्सव प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात्रि तक श्रद्धालु भक्ति में डूबे रहे। सोमवार की देर शाम नगर के पक्के घाट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में श्री गणेश जी की भजन संध्या आयोजित की, हजारों श्रद्धालुओं ने श्री गणेश प्रतिमा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। श्री गणेश जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया। पुरोहित द्वारा विधि विधान से गणेश जी की पूजा-अर्चना कर छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में नामचीन कलाकारों ने प्रभु इच्छा तक गणेश जी के शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को रसपान कराया। मंदिर के बाहर चाट पकौड़ी के ठेले लगे रहे बच्चों ने अपनी पसंद का सामान खाकर आनंद लिया। भजन संध्या में फूलों की वर्षा ने श्रद्धालुओं को भक्ति के आनंद में डुबो दिया। मंदिर कमेटी द्वारा सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। नगर के अलग-अलग मुहल्ला में मंडप द्वारा श्री गणेश की पूजा अर्चना कर देर रात्रि तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भारद्वाज कालोनी स्थित शनि धाम में श्री गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
- वाहन चोरी के वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी रंजीत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात निजामपुर जाने वाले रास्ते पर बंबे के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो शेरपुर के आगे श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कार फंस गई। पुलिस के मुताबिक, घिरने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र जसवंत सिंह, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त Ertiga कार तथा सिकंदराबाद क्षेत्र से चोरी किए गए दो ट्रकों के एसीएम बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को दो ट्रकों से एसीएम चोरी के मामले में सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज था और आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को शातिर अपराधी बताते हुए उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, टप्पेबाजी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।4
- बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र के छजीगढ़ी ग्यासपुर के बागों में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान पिंटू के रूप में की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।1
- बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र के गाँव भराना की महिलाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ठान लें तो वे कुछ भी कर सकती हैं! सड़कें ठीक कराने के बाद, अब इन महिलाओं ने गाँव के बच्चों की शिक्षा की कमान संभाल ली है। बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इन महिलाओं ने सीधे DM ऑफिस का रुख किया है और गाँव में एक आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना की जोरदार गुहार लगाई है। नारी शक्ति का यह कदम वाकई मिसाल है! रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- बादशाहपुर तालाब में सुबह 6:30 बजे कथित मिट्टी खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती दिखीं बादशाहपुर तालाब में सुबह 6:30 बजे कथित मिट्टी खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती दिखीं मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कौड़ा शमशाबाद की ओर जाती दिखीं, परमिट और दस्तावेजों को लेकर उठे सवाल बुलंदशहर। विकासखंड जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव बादशाहपुर तालाब में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे कथित रूप से मिट्टी खनन और उसकी ढुलाई की गतिविधि सामने आई। मौके पर सोनालिका समेत दो नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिट्टी की ढुलाई करते दिखाई दिए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बादशाहपुर तालाब क्षेत्र से मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से कौड़ा शमशाबाद की ओर ले जाई जा रही थी। लोगों का दावा है कि क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। हालांकि, मौके पर हो रही गतिविधि वैध है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परमिट और भूमि संबंधी दस्तावेजों को लेकर सवाल मामले में मुख्य सवाल यह है कि जिस स्थान से मिट्टी निकाले जाने की बात सामने आ रही है, वहां खनन की अनुमति, संबंधित परमिट, भूमि संबंधी दस्तावेज और मिट्टी के परिवहन से जुड़े आवश्यक कागजात मौजूद हैं या नहीं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर जांच कराने और वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। अब देखना होगा कि खनन विभाग की जांच में बादशाहपुर तालाब में सामने आई कथित मिट्टी खनन गतिविधि की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है और यदि नियमों का उल्लंघन मिलता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।1
- खनन अधिकारी बोले—मामला संज्ञान में नहीं था, जांच के बाद होगी कार्रवाई मामले को लेकर पत्रकार समीर चौधरी परवाना ने खनन अधिकारी ब्रजमोहन सिंह से फोन पर बातचीत की। अधिकारी ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। बादशाहपुर तालाब में सुबह 6:30 बजे कथित मिट्टी खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती दिखीं मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कौड़ा शमशाबाद की ओर जाती दिखीं, परमिट और दस्तावेजों को लेकर उठे सवाल बुलंदशहर। विकासखंड जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव बादशाहपुर तालाब में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे कथित रूप से मिट्टी खनन और उसकी ढुलाई की गतिविधि सामने आई। मौके पर सोनालिका समेत दो नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिट्टी की ढुलाई करते दिखाई दिए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बादशाहपुर तालाब क्षेत्र से मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से कौड़ा शमशाबाद की ओर ले जाई जा रही थी। लोगों का दावा है कि क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। हालांकि, मौके पर हो रही गतिविधि वैध है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परमिट और भूमि संबंधी दस्तावेजों को लेकर सवाल मामले में मुख्य सवाल यह है कि जिस स्थान से मिट्टी निकाले जाने की बात सामने आ रही है, वहां खनन की अनुमति, संबंधित परमिट, भूमि संबंधी दस्तावेज और मिट्टी के परिवहन से जुड़े आवश्यक कागजात मौजूद हैं या नहीं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर जांच कराने और वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। खनन अधिकारी बोले—मामला संज्ञान में नहीं था, जांच के बाद होगी कार्रवाई मामले को लेकर पत्रकार समीर चौधरी परवाना ने खनन अधिकारी ब्रजमोहन सिंह से फोन पर बातचीत की। अधिकारी ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी के अनुसार, यदि जांच में खनन संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि खनन विभाग की जांच में बादशाहपुर तालाब में सामने आई कथित मिट्टी खनन गतिविधि की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है और यदि नियमों का उल्लंघन मिलता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। रिपोर्टर — पत्रकार समीर चौधरी परवाना4
- बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थिति में लहू लुहान अवस्था में मिला ई-रिक्शा चालक1
- छठ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। लगभग सभी सभ्यताओं ने 'भगवान सूर्य' की पूजा की है, लेकिन बिहार में छठ पूजा एकमात्र ऐसा अवसर है जहां उगते सूरज के साथ सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है। छठ पूजा, जिसे सूर्य शाष्टी के रूप में भी जाना जाता है, एक स्नान त्योहार है, जिसके बाद चार दिन की अवधि के संयम और अनुष्ठान शुद्धता होती है। छठ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। लगभग सभी सभ्यताओं ने 'भगवान सूर्य' की पूजा की है, लेकिन बिहार में छठ पूजा एकमात्र ऐसा अवसर है जहां उगते सूरज के साथ सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है। छठ पूजा, जिसे सूर्य शाष्टी के रूप में भी जाना जाता है, एक स्नान त्योहार है, जिसके बाद चार दिन की अवधि के संयम और अनुष्ठान शुद्धता होती है।1
- थल सेना कैंप से लौटे एनसीसी कैडेटों का सम्मान,,,,,,,,, अनूपशहर। एल. डी. ए. वी. इंटर कॉलेज, अनूपशहर के दो होनहार एनसीसी कैडेटों ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय थल सेना कैंप (TSC) में उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। कैडेट शिवम कुमार का चयन ऑब्सटैकल ट्रेनिंग (Obstacle Training) वर्ग में तथा कैडेट राशि तोमर का चयन फायरिंग में (Shooting) हुआ था। कठिन चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद दोनों कैडेटों ने राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कैंप में प्रतिभाग किया। कैंप से वापस विद्यालय पहुंचने पर दोनों कैडेटों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला पंत, श्री अभय सिन्हा, अखण्ड प्रताप सिंह,एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट धर्मेन्द्र कुमार सहित शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने दोनों कैडेटों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या ने कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। विद्यालय परिवार ने दोनों कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।1