जमीन हड़पी - नटेरन के ग्राम सेऊ में मानसिक रूप से कमजोर है युवक से जमीन हड़पने का मामला आया सामने - पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत कर लगाई गुहार जमीन हड़पी - नटेरन के ग्राम सेऊ में मानसिक रूप से कमजोर है युवक से जमीन हड़पने का मामला आया सामने - पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत कर लगाई गुहार लोकेशन विदिशा एंकर : नटेरन के ग्राम सेऊ में रहने वाले कुशवाह परिवार के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत की जिसमें उन्होंने बताया की उनके परिवार के एक सदस्य जिनके हिस्से में करीब 6 विश्वा जमीन थी उसे गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा पहले फुसला कर उसकी रजिस्ट्री करा ली, इसके बदले में ₹1 भी नहीं दिया, साथ ही जिस व्यक्ति से रजिस्ट्री कराई वह मानसिक रूप से कमजोर है उसी का फायदा उठाकर ग्रामीण द्वारा यह कृत किया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह सब साथ रहते हैं उन्हें जो कुटीर आवंटित हुई थी उसका निर्माण कर रहे थे जिसे उक्त व्यक्ति द्वारा अपने भूमि बताकर रोकने का प्रयास किया गया। परिवार ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है बाईट : जगन्नाथ सिह बाईट : अजीत सिंह
जमीन हड़पी - नटेरन के ग्राम सेऊ में मानसिक रूप से कमजोर है युवक से जमीन हड़पने का मामला आया सामने - पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत कर लगाई गुहार जमीन हड़पी - नटेरन के ग्राम सेऊ में मानसिक रूप से कमजोर है युवक से जमीन हड़पने का मामला आया
सामने - पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत कर लगाई गुहार लोकेशन विदिशा एंकर : नटेरन के ग्राम सेऊ में रहने वाले कुशवाह परिवार के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत की जिसमें उन्होंने बताया की उनके परिवार के एक सदस्य जिनके हिस्से में करीब 6 विश्वा जमीन
थी उसे गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा पहले फुसला कर उसकी रजिस्ट्री करा ली, इसके बदले में ₹1 भी नहीं दिया, साथ ही जिस व्यक्ति से रजिस्ट्री कराई वह मानसिक रूप से कमजोर है उसी का फायदा उठाकर ग्रामीण द्वारा यह कृत किया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया
कि वह सब साथ रहते हैं उन्हें जो कुटीर आवंटित हुई थी उसका निर्माण कर रहे थे जिसे उक्त व्यक्ति द्वारा अपने भूमि बताकर रोकने का प्रयास किया गया। परिवार ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है बाईट : जगन्नाथ सिह बाईट : अजीत सिंह
- सेवा दल - सुब्बाराव हाडिर्कर की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस सेवा दल ने श्रदासुमन किए अर्पित - इस मौके पर तकरीबन 15 नए सदस्यों ने सेवा दल किया ज्वाइन सेवा दल - सुब्बाराव हाडिर्कर की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस सेवा दल ने श्रदासुमन किए अर्पित - इस मौके पर तकरीबन 15 नए सदस्यों ने सेवा दल किया ज्वाइन लोकेशन विदिशा एंकर : कांग्रेस के सेवादल का गठन करने वाले सुब्बाराव हलीकर की पुण्यतिथि के मौके पर आज कांग्रेस सेवा दल विदिशा के पदाधिकारी सदस्यों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करना अर्पित किए। इसके साथ ही कई सेवा कार्य भी किए गए किसी दौरान तकरीबन 15 सदस्यों द्वारा सेवादल मैं शामिल हुए बाईट : रामराज दांगी बाईट : मोहित रघुवंशी4
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 25 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *गंजबासौदा देहात पुलिस की सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई — 07 सटोरिए गिरफ्तार, कुल ₹2.11 लाख का मशरूका जप्त* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी के निर्देशानुसार तथा एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देहात गंजबासौदा पुलिस द्वारा सट्टा विरोधी अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 07 सटोरियों को गिरफ्तार कर दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। *दो अलग-अलग मामले पंजीबद्ध:* इस संबंध में थाना देहात गंजबासौदा में अपराध क्रमांक 376/26 एवं 377/26, धारा 4(क) सट्टा अधिनियम एवं 112(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय गंजबासौदा के समक्ष पेश किया गया। *कार्रवाई में कुल ₹2.11 लाख का मशरूका जप्त:* पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹21,000 नगद, 01 मोटरसाइकिल कीमत लगभग ₹80,000, 06 एंड्रॉयड मोबाइल कीमत लगभग ₹1,10,000 तथा सट्टा पर्ची एवं लीड पेन सहित कुल ₹2,11,000 का मशरूका जप्त किया गया। *गिरफ्तार आरोपी:* 👉लखपत कुशवाह पिता मचल सिंह कुशवाह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम गूदनखेड़ी। 👉सोनू शर्मा पिता रामनिवास शर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम ऊहर। 👉अरविन्द बघेल पिता हाकम सिंह बघेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम ऊहर। 👉मानसिंह लोधी पिता हल्कई लोधी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदा। 👉राजू कुशवाह पिता प्रेमसिंह कुशवाह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदा। 👉दीपक सैनी पिता ब्रजलाल सैनी, उम्र 57 वर्ष, निवासी चूड़ी मोहल्ला, गंजबासौदा। 👉खिलान सिंह पिता नाथूराम सिलावट, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रजौदा, बासौदा। *कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका:* थाना प्रभारी बासौदा देहात उपनिरीक्षक श्री जय कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक रवि राव, आरक्षक राकेश जाटव, प्रकाश अम्लियार, राहुल झा, ध्रुव एवं रामनिवास मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ ? गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर रेलवे की अनाउंसमेंट व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले ट्रेन के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-01 का अनाउंसमेंट किया जाता है और ट्रेन के आने के ऐन वक्त पर अचानक प्लेटफॉर्म नंबर-02 का अनाउंसमेंट कर दिया जाता है। ऐसे में यात्री अफरातफरी में अपना सामान लेकर प्लेटफॉर्म बदलने के लिए दौड़ पड़ते हैं। अब जरा सोचिए, अगर इसी दौरान मेन लाइन से कोई तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही हो, तो किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी कौन लेगा ? सबसे गंभीर बात यह है कि यात्रियों के मुताबिक ऐसी स्थिति आए दिन देखने को मिलती है, लेकिन रेलवे प्रबंधन इस समस्या को गंभीरता से लेता नजर नहीं आ रहा। सवाल यह है कि रेलवे किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? अनाउंसमेंट व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। हादसा होने के बाद जांच से बेहतर है कि उससे पहले व्यवस्था सुधारी जाए। सचिन लोधी गंजबासौदा1
- लटेरी-कालादेव में प्राचार्य के खिलाफ छात्रों के धरना के बाद पहुंचे अधिकारी,सुनी छात्रों की समस्याए लटेरी-कालादेव में प्राचार्य के खिलाफ छात्रों के धरना के बाद पहुंचे अधिकारी,सुनी छात्रों की समस्याए1
- संलग्न UCC कानून के विरोध में मुस्लिम समाज लामबंद, शमशाबाद में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन* *शमशाबाद, विदिशा।* समान नागरिक संहिता (UCC) कानून के विरोध में मंगलवार को शमशाबाद तहसील के मुस्लिम समाज ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के वरिष्ठ लोगों ने कहा कि UCC कानून उनके पर्सनल लॉ और धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप है। यह कानून संविधान में दिए गए धार्मिक अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने राष्ट्रपति महोदया से इस कानून को लागू न करने की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग तहसील कार्यालय पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत की पहचान उसकी अनेकता में एकता से है और सभी धर्मों को अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार जीवन जीने का अधिकार है। UCC से इस विविधता को नुकसान पहुंचेगा। प्रशासन ने ज्ञापन लेकर राष्ट्रपति महोदया तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। व्हाइट- मुस्लिम समाज शहर काजी आसिफ खान तहसील शमशाबाद1
- छात्र संघ चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ बैठक का आयोजन सभी छात्र-छात्राओं को पालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित । _अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुआ आयोजन ।_ शासकीय महाविद्यालय शमशाबाद के परिसर में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों और विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए एक भव्य छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के मध्य भारत प्रांत के प्रांत अध्यक्ष श्री राजकुमार विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालक महासंघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल विश्वकर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ पालक महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री नितेश नामदेव भी मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा सुश्री अभिलाषा राजपूत सहित अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं को किया गया संबोधित कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री कमल विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को छात्रसंघ चुनाव के महत्व और महाविद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के साथ-साथ छात्रहित के मुद्दों पर मुखर होकर आगे आने का संदेश दिया। प्रांत अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आगामी छात्रसंघ चुनाव की रूपरेखा पर चर्चा की और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि युवा वर्ग ही देश और समाज का भविष्य है, इसलिए उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं: भव्य उपस्थिति: महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नेतृत्व मार्गदर्शन: पालक महासंघ और विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। संवाद सत्र: छात्र-छात्राओं ने अपनी शैक्षणिक और महाविद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं व अपेक्षाओं पर अतिथियों से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाविद्यालय के विकास और छात्रहित के कार्यों में एकजुट होकर सहयोग करने का संकल्प लिया।1
- एरिया विवाद को लेकर किन्नरों में घमासान, ट्रैफिक हुआ प्रभावित गंजबासौदा के जयस्तंभ चौक पर एक किन्नर ने अपने गुरु पर गंभीर आरोप लगाते हुए बीच चौराहे पर हंगामा कर दिया। किन्नर के सड़क पर बैठने से यातायात बाधित हो गया और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। बताया जा रहा है कि त्योहारों के बीच एरिया को लेकर किन्नरों में विवाद सामने आया है।1
- जमीन हड़पी - नटेरन के ग्राम सेऊ में मानसिक रूप से कमजोर है युवक से जमीन हड़पने का मामला आया सामने - पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत कर लगाई गुहार जमीन हड़पी - नटेरन के ग्राम सेऊ में मानसिक रूप से कमजोर है युवक से जमीन हड़पने का मामला आया सामने - पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत कर लगाई गुहार लोकेशन विदिशा एंकर : नटेरन के ग्राम सेऊ में रहने वाले कुशवाह परिवार के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत की जिसमें उन्होंने बताया की उनके परिवार के एक सदस्य जिनके हिस्से में करीब 6 विश्वा जमीन थी उसे गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा पहले फुसला कर उसकी रजिस्ट्री करा ली, इसके बदले में ₹1 भी नहीं दिया, साथ ही जिस व्यक्ति से रजिस्ट्री कराई वह मानसिक रूप से कमजोर है उसी का फायदा उठाकर ग्रामीण द्वारा यह कृत किया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह सब साथ रहते हैं उन्हें जो कुटीर आवंटित हुई थी उसका निर्माण कर रहे थे जिसे उक्त व्यक्ति द्वारा अपने भूमि बताकर रोकने का प्रयास किया गया। परिवार ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है बाईट : जगन्नाथ सिह बाईट : अजीत सिंह4