logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत पर लेखपाल पर होगी कार्यवाही : डीएम बाराबंकी नवाबगंज तहसील में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम के निर्देश पर खतौनी दुरुस्त कर आवेदक को तत्काल कराया गया हस्तगत सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद स्तर पर 56 शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण बाराबंकी। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील नवाबगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने न केवल फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, बल्कि प्रत्येक शिकायत में सम्बन्धित अधिकारी को बुलाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि चकमार्ग एवं सरकारी रास्तों पर अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतों में संबंधित राजस्व कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान श्री मुख्तार अली पुत्र महमूद ग्राम नसीरपुर द्वारा खतौनी में आवेदक का नाम मोहम्मद मुख्तार के स्थान पर मुख्तार अली कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कम्प्यूटरीकृत खतौनी को तत्काल दुरुस्त कर आवेदक को हस्तगत कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, सरकारी रास्ते/चकमार्ग, राशन कार्ड, पेंशन, आवास एवं अन्य जनसामान्य से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 351 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 56 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। तहसील नवाबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के 110 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से आज 25 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

21 hrs ago
user_Ashish kumar Yadav
Ashish kumar Yadav
Voice of people रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago
140d2360-ed28-4843-b81b-831832eb8961

चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत पर लेखपाल पर होगी कार्यवाही : डीएम बाराबंकी नवाबगंज तहसील में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम के निर्देश पर खतौनी दुरुस्त कर आवेदक को तत्काल कराया गया हस्तगत सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद स्तर पर 56 शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण बाराबंकी। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील नवाबगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने न केवल फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, बल्कि प्रत्येक शिकायत में सम्बन्धित अधिकारी को बुलाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि चकमार्ग एवं सरकारी रास्तों पर अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतों में संबंधित राजस्व कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान श्री मुख्तार अली पुत्र महमूद ग्राम

32dc69c1-7a3e-4080-9269-13bacbdee2f3

नसीरपुर द्वारा खतौनी में आवेदक का नाम मोहम्मद मुख्तार के स्थान पर मुख्तार अली कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कम्प्यूटरीकृत खतौनी को तत्काल दुरुस्त कर आवेदक को हस्तगत कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, सरकारी रास्ते/चकमार्ग, राशन कार्ड, पेंशन, आवास एवं अन्य जनसामान्य से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 351 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 56 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। तहसील नवाबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के 110 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से आज 25 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by रामानंद सागर
    1
    Post by रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • टिकैतनगर में अक्षय तृतीया पर सेवा सदन हॉस्पिटल का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 140 से अधिक मरीजों को मिला लाभ टिकैतनगर नगर पंचायत स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने संचालित सेवा सदन हॉस्पिटल में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के प्रथम आहार दिवस " *अक्षय* *तृतीया* " के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में मरीजों को निशुल्क ओपीडी, विभिन्न प्रकार की जांचें तथा डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाएं मुफ्त वितरित की गईं। शिविर में वेदांत हॉस्पिटल, लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अब्दुल अजीज अहमद ने करीब 75 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. आयशा बानो ने लगभग 65 महिला मरीजों को परामर्श दिया। डॉ. पवन कुमार वर्मा ने भी मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह प्रदान की। सेवा सदन हॉस्पिटल के एमडी रितेश जैन ने बताया कि भगवान ऋषभदेव की कृपा से प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर इस प्रकार का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर डॉ. नीरज कुमार, अमित कुमार, निशांत, आस्था, राजपत मैडम, रिजवाना सहित पूरी डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को मिठाई एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया।
    7
    टिकैतनगर में अक्षय तृतीया पर सेवा सदन हॉस्पिटल का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 140 से अधिक मरीजों को मिला लाभ
टिकैतनगर नगर पंचायत स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने संचालित सेवा सदन हॉस्पिटल में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के प्रथम आहार दिवस " *अक्षय* *तृतीया* " के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में मरीजों को निशुल्क ओपीडी, विभिन्न प्रकार की जांचें तथा डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाएं मुफ्त वितरित की गईं।
शिविर में वेदांत हॉस्पिटल, लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अब्दुल अजीज अहमद ने करीब 75 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. आयशा बानो ने लगभग 65 महिला मरीजों को परामर्श दिया। डॉ. पवन कुमार वर्मा ने भी मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह प्रदान की।
सेवा सदन हॉस्पिटल के एमडी रितेश जैन ने बताया कि भगवान ऋषभदेव की कृपा से प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर इस प्रकार का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस अवसर पर डॉ. नीरज कुमार, अमित कुमार, निशांत, आस्था, राजपत मैडम, रिजवाना सहित पूरी डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को मिठाई एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया।
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बदहाली का शिकार है। विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार है, हैंडपंप और पानी की टंकी टूटी पड़ी है, और मुख्य द्वार भी महीनों से क्षतिग्रस्त है। दैनिक भास्कर की टीम ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय की दयनीय स्थिति देखी। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्होंने अपने खर्च पर एक सफाई कर्मचारी रखा है, जो विद्यालय को साफ रखता है। हालांकि, ग्राम पंचायत की ओर से विद्यालय की देखरेख के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता है। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि गांव के लोग शौचालयों के ताले तोड़ देते हैं। विद्यालय परिसर में जगह-जगह घास उग आई है, जिसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत की है, लेकिन उच्च प्राथमिक विद्यालय रसौली की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। प्रधानाचार्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार 'स्कूल चलो अभियान' पर लाखों खर्च कर रही है, लेकिन जिस विद्यालय में बच्चे पढ़ते हैं, वहां पीने का पानी और स्वच्छ शौचालय तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी से इस स्थिति पर ध्यान देने की अपील की।
    1
    बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बदहाली का शिकार है। विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार है, हैंडपंप और पानी की टंकी टूटी पड़ी है, और मुख्य द्वार भी महीनों से क्षतिग्रस्त है। दैनिक भास्कर की टीम ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय की दयनीय स्थिति देखी।
विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्होंने अपने खर्च पर एक सफाई कर्मचारी रखा है, जो विद्यालय को साफ रखता है। हालांकि, ग्राम पंचायत की ओर से विद्यालय की देखरेख के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता है।
प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि गांव के लोग शौचालयों के ताले तोड़ देते हैं। विद्यालय परिसर में जगह-जगह घास उग आई है, जिसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत की है, लेकिन उच्च प्राथमिक विद्यालय रसौली की देखरेख करने वाला कोई नहीं है।
प्रधानाचार्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार 'स्कूल चलो अभियान' पर लाखों खर्च कर रही है, लेकिन जिस विद्यालय में बच्चे पढ़ते हैं, वहां पीने का पानी और स्वच्छ शौचालय तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी से इस स्थिति पर ध्यान देने की अपील की।
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Mohd Aamir
    2
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संवाददाता रवि रावत बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र के भगौली तीर्थ स्थित किसान इंटर कॉलेज ने "स्कूल चलो अभियान" के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और वापस कॉलेज परिसर में आकर समाप्त हुई। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर "हर बच्चा स्कूल जाए" और "शिक्षा है अधिकार हमारा" जैसे नारे लगाए, जिससे लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया। इस दौरान भगौली चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और यह एक बेहतर भविष्य की कुंजी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई में सहयोग करें। डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने जोर दिया कि शिक्षा ही समाज में जागरूकता, विकास और आत्मनिर्भरता लाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। प्रधानाचार्य ने बच्चों को भी प्रेरित किया कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें।इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता जितेश सिंह यादव, सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार वर्मा, मो. सुहैल, ज्ञानेश कुमार, संगीता, सैयद फजल अहमद, राजकुमार, राजीव कुमार अवस्थी, सर्वेश कुमार, श्रीमती साजिया रिजवान और गिरीश चंद्र सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। रैली के सफल आयोजन से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।
    1
    संवाददाता रवि रावत 
बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र के भगौली तीर्थ स्थित किसान इंटर कॉलेज ने "स्कूल चलो अभियान" के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और वापस कॉलेज परिसर में आकर समाप्त हुई। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर "हर बच्चा स्कूल जाए" और "शिक्षा है अधिकार हमारा" जैसे नारे लगाए, जिससे लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया।
इस दौरान भगौली चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और यह एक बेहतर भविष्य की कुंजी है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई में सहयोग करें। डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने जोर दिया कि शिक्षा ही समाज में जागरूकता, विकास और आत्मनिर्भरता लाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
प्रधानाचार्य ने बच्चों को भी प्रेरित किया कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें।इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता जितेश सिंह यादव, सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार वर्मा, मो. सुहैल, ज्ञानेश कुमार, संगीता, सैयद फजल अहमद, राजकुमार, राजीव कुमार अवस्थी, सर्वेश कुमार, श्रीमती साजिया रिजवान और गिरीश चंद्र सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। रैली के सफल आयोजन से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भाजपा राज में जब सरकारी कार्यालय चिड़ियाघर बन जाएंगे तो यही होगा… वैसे इसे कितना अपनापन लग रहा होगा।
    1
    भाजपा राज में जब सरकारी कार्यालय चिड़ियाघर बन जाएंगे तो यही होगा… वैसे इसे कितना अपनापन लग रहा होगा।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • यूपी : फतेहपुर के आर्यन को अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाकर पीतल के बर्तन गिफ्ट किए अब आर्यन इन्हीं बर्तनों में चाय बनाकर अपनी दुकान चलाएगा
    1
    यूपी : फतेहपुर के आर्यन को अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाकर पीतल के बर्तन गिफ्ट किए
अब आर्यन इन्हीं बर्तनों में चाय बनाकर अपनी दुकान चलाएगा
    user_Raghvendra singh
    Raghvendra singh
    Voice of people Fatehpur, Barabanki•
    9 hrs ago
  • “देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi का एक अलग अंदाज़ सामने आया है… “पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम दौरे के दौरान PM मोदी ने लिया लोकल स्नैक ‘झारमुड़ी’ का स्वाद…” “प्रधानमंत्री का यह सादगी भरा अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है…” 🔥 (एंड स्लाइड) “वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है!”#NarendraModi #Jhargram #StreetFood #ViralNews #IndiaNews
    1
    “देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi का एक अलग अंदाज़ सामने आया है…
“पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम दौरे के दौरान PM मोदी ने लिया लोकल स्नैक ‘झारमुड़ी’ का स्वाद…”
“प्रधानमंत्री का यह सादगी भरा अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है…”
🔥 (एंड स्लाइड)
“वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है!”#NarendraModi #Jhargram #StreetFood #ViralNews #IndiaNews
    user_Daily Taza News
    Daily Taza News
    Newspaper distribution कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.