Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा राज में जब सरकारी कार्यालय चिड़ियाघर बन जाएंगे तो यही होगा… वैसे इसे कितना अपनापन लग रहा होगा।
राम जी दीक्षित पत्रकार
भाजपा राज में जब सरकारी कार्यालय चिड़ियाघर बन जाएंगे तो यही होगा… वैसे इसे कितना अपनापन लग रहा होगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बदहाली का शिकार है। विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार है, हैंडपंप और पानी की टंकी टूटी पड़ी है, और मुख्य द्वार भी महीनों से क्षतिग्रस्त है। दैनिक भास्कर की टीम ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय की दयनीय स्थिति देखी। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्होंने अपने खर्च पर एक सफाई कर्मचारी रखा है, जो विद्यालय को साफ रखता है। हालांकि, ग्राम पंचायत की ओर से विद्यालय की देखरेख के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता है। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि गांव के लोग शौचालयों के ताले तोड़ देते हैं। विद्यालय परिसर में जगह-जगह घास उग आई है, जिसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत की है, लेकिन उच्च प्राथमिक विद्यालय रसौली की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। प्रधानाचार्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार 'स्कूल चलो अभियान' पर लाखों खर्च कर रही है, लेकिन जिस विद्यालय में बच्चे पढ़ते हैं, वहां पीने का पानी और स्वच्छ शौचालय तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी से इस स्थिति पर ध्यान देने की अपील की।1
- भाजपा राज में जब सरकारी कार्यालय चिड़ियाघर बन जाएंगे तो यही होगा… वैसे इसे कितना अपनापन लग रहा होगा।1
- जनपद बाराबंकी में मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेंदौरा में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में क़रीब 14 लोग घायल हो गए।1
- बाराबंकी के थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.04.2026 को मु0अ0सं0 85/2026 धारा 3(5)/109/352/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. शोभेलाल पुत्र रामनरायन, 2. अखिलेश पुत्र बल्लूराम , 3. आशीष कुमार पुत्र रामसमुझ निवासीगण निबहापुरवा मजरे जलुहामऊ थाना मसौली जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।1
- पुलिस ने तीन को भेजा जेल मसौली में 30 साल पुराने जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, 16 नामजद पर मुकदमा, एक की हालत नाजुक मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम गेंदौरा में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। रमाकांत वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने विपक्षी शोभेलाल सहित 16 नामजद और करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ संज्ञेय धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना में गंभीर रूप से घायल सचिन की हालत ट्रामा सेंटर लखनऊ में नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ग्राम गेंदौरा मजरा नहामऊ में जमीन की कब्जेदारी को लेकर दोपहर बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष के 10 लोग और दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, रमाकांत की तहरीर पर शोभेलाल पुत्र रामनरायण, चेतराम पुत्र शोभेलाल, अखिलेश पुत्र बब्लू, मुकेश पुत्र पांचू, गजराज व रामस्नेही पुत्रगण रामसमुझ, बब्लू व रामसमुझ पुत्रगण रामनरायण, अनुज, अजय, अनुराग, प्रवेश (पिता अज्ञात), मुस्सू पुत्र शोभेलाल, संजय पुत्र राममिलन, शंकर पुत्र कल्लू और बिहारीलाल पुत्र महादेव सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 30 साल पुराना है विवाद यह विवाद करीब 30 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। वर्ष 1996 में धनपति विश्वकर्मा के भाई ने लगभग पौने बीघा कृषि भूमि शोभेलाल यादव निवासी जलुहामऊ को बेच दी थी। धनपति ने इस बैनामे को फर्जी बताते हुए कोर्ट में चुनौती दी, जहां 1999 में बैनामा निरस्त हो गया। इसके बाद भी मामला न्यायालय में चलता रहा। वर्ष 2024 में फैसला धनपति के पुत्र कैलाश के पक्ष में आया, जिसके बाद 10 अप्रैल को राजस्व और पुलिस टीम ने उन्हें जमीन पर कब्जा दिलाया। कब्जा मिलने के बाद 15 अप्रैल को कैलाश ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उक्त जमीन रमाकांत और ओमकार (निवासी पीरपुर, थाना कोठी) के नाम बैनामा कर दी। इसी दौरान रामनगर तहसील में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और शनिवार को मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में शोभेलाल, अखिलेश और आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।2
- इंदौर में एक वायरल वीडियो ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक कपल का निजी पल दूर से दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, जिसे किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद प्राइवेसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई लोग इसे निजता का उल्लंघन बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग सार्वजनिक जगहों पर सतर्क रहने की बात कह रहे हैं। फिलहाल मामले में किसी तरह की आधिकारिक कार्रवाई या शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से चर्चा में बना हुआ है।1
- दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में लूट, 5 बदमाश 20 लाख के जेवर लेकर फरार 📍 पटना। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर 5 हथियारबंद बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलमेट पहने बदमाश अचानक दुकान में घुस आए और पिस्टल के बल पर दुकानदार व मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में करीब 15 से 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाश दो बाइकों से पहुंचे थे। वारदात के दौरान तीन बदमाश दुकान के अंदर रहे, जबकि दो बाहर निगरानी करते रहे। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस लूट से राजधानी की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश- फर्रुखाबाद में बीच सड़क पर हुई मनचले की धुनाई युवती के साथ आये परिजन ने सिखाया सबक, पैर पकड़वाकर माफी भी मंगवाई नोट- गाली गलौज है वीडियो में1