logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश- फर्रुखाबाद में बीच सड़क पर हुई मनचले की धुनाई युवती के साथ आये परिजन ने सिखाया सबक, पैर पकड़वाकर माफी भी मंगवाई नोट- गाली गलौज है वीडियो में

2 hrs ago
user_राम जी दीक्षित पत्रकार
राम जी दीक्षित पत्रकार
Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

उत्तर प्रदेश- फर्रुखाबाद में बीच सड़क पर हुई मनचले की धुनाई युवती के साथ आये परिजन ने सिखाया सबक, पैर पकड़वाकर माफी भी मंगवाई नोट- गाली गलौज है वीडियो में

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश- फर्रुखाबाद में बीच सड़क पर हुई मनचले की धुनाई युवती के साथ आये परिजन ने सिखाया सबक, पैर पकड़वाकर माफी भी मंगवाई नोट- गाली गलौज है वीडियो में
    1
    उत्तर प्रदेश- फर्रुखाबाद में बीच सड़क पर हुई मनचले की धुनाई
युवती के साथ आये परिजन ने सिखाया सबक, 
पैर पकड़वाकर माफी भी मंगवाई
नोट- गाली गलौज है वीडियो में
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाराबंकी के थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.04.2026 को मु0अ0सं0 85/2026 धारा 3(5)/109/352/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. शोभेलाल पुत्र रामनरायन, 2. अखिलेश पुत्र बल्लूराम , 3. आशीष कुमार पुत्र रामसमुझ निवासीगण निबहापुरवा मजरे जलुहामऊ थाना मसौली जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
    1
    बाराबंकी के थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.04.2026 को मु0अ0सं0 85/2026 धारा 3(5)/109/352/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. शोभेलाल पुत्र रामनरायन, 2. अखिलेश पुत्र बल्लूराम , 3. आशीष कुमार पुत्र रामसमुझ निवासीगण निबहापुरवा मजरे जलुहामऊ थाना मसौली जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    रिपोर्टर नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाराबंकी जनपद के गढ़ी मजरे मिर्जापुर, पोस्ट धरोहरा निवासी अतुल वर्मा की सोमवार शाम एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना जैसाना के समीप हुई। अतुल अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे थे और घर की सभी जिम्मेदारियां संभालते थे। जानकारी के अनुसार, अतुल वर्मा शाम को खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए निकले थे, लेकिन किसी काम के चलते वे जैसाना की ओर चले गए। शाम 7 बजे से 7:35 बजे के बीच जैसाना के समीप एक मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अतुल वर्मा के सिर पर वाहन चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका क्षतिग्रस्त शव घंटों तक सड़क पर पड़ा रहा। बाद में किसी ने बाइक देखकर पहचान की और गढ़ी निवासी अतुल वर्मा के रूप में उनकी शिनाख्त हुई। अतुल वर्मा अपने किसान पिता परशुराम वर्मा के चार बच्चों में सबसे बड़े थे। वे घर-परिवार की सभी जिम्मेदारियां निभाते थे। चार साल पहले उनके छोटे भाई की दोनों किडनी खराब हो गई थीं। अतुल ने अपने भाई के इलाज के लिए काफी मेहनत की। दो साल बाद उनके पिता ने अपने छोटे बेटे को एक किडनी दान की, जिसका ट्रांसप्लांट कराया गया। अतुल ने एक बहन की शादी भी पिता के साथ मिलकर पूरी की थी और दूसरी बहन की शादी नवंबर-दिसंबर में तय कर दी थी। अतुल खेती-किसानी के साथ-साथ एक प्राइवेट नौकरी भी करते थे। उनकी शादी 13 दिसंबर 2020 को हुई थी और उनकी एक तीन साल दो महीने की बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 60 वर्षीय पिता परशुराम वर्मा अब भारी काम करने में असमर्थ हैं, जिससे परिवार गहरे सदमे में है।
    4
    बाराबंकी जनपद के गढ़ी मजरे मिर्जापुर, पोस्ट धरोहरा निवासी अतुल वर्मा की सोमवार शाम एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना जैसाना के समीप हुई। अतुल अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे थे और घर की सभी जिम्मेदारियां संभालते थे।
जानकारी के अनुसार, अतुल वर्मा शाम को खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए निकले थे, लेकिन किसी काम के चलते वे जैसाना की ओर चले गए। शाम 7 बजे से 7:35 बजे के बीच जैसाना के समीप एक मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि अतुल वर्मा के सिर पर वाहन चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका क्षतिग्रस्त शव घंटों तक सड़क पर पड़ा रहा। बाद में किसी ने बाइक देखकर पहचान की और गढ़ी निवासी अतुल वर्मा के रूप में उनकी शिनाख्त हुई।
अतुल वर्मा अपने किसान पिता परशुराम वर्मा के चार बच्चों में सबसे बड़े थे। वे घर-परिवार की सभी जिम्मेदारियां निभाते थे। चार साल पहले उनके छोटे भाई की दोनों किडनी खराब हो गई थीं।
अतुल ने अपने भाई के इलाज के लिए काफी मेहनत की। दो साल बाद उनके पिता ने अपने छोटे बेटे को एक किडनी दान की, जिसका ट्रांसप्लांट कराया गया। अतुल ने एक बहन की शादी भी पिता के साथ मिलकर पूरी की थी और दूसरी बहन की शादी नवंबर-दिसंबर में तय कर दी थी।
अतुल खेती-किसानी के साथ-साथ एक प्राइवेट नौकरी भी करते थे। उनकी शादी 13 दिसंबर 2020 को हुई थी और उनकी एक तीन साल दो महीने की बेटी है।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 60 वर्षीय पिता परशुराम वर्मा अब भारी काम करने में असमर्थ हैं, जिससे परिवार गहरे सदमे में है।
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस ने तीन को भेजा जेल मसौली में 30 साल पुराने जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, 16 नामजद पर मुकदमा, एक की हालत नाजुक मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम गेंदौरा में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। रमाकांत वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने विपक्षी शोभेलाल सहित 16 नामजद और करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ संज्ञेय धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना में गंभीर रूप से घायल सचिन की हालत ट्रामा सेंटर लखनऊ में नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ग्राम गेंदौरा मजरा नहामऊ में जमीन की कब्जेदारी को लेकर दोपहर बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष के 10 लोग और दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, रमाकांत की तहरीर पर शोभेलाल पुत्र रामनरायण, चेतराम पुत्र शोभेलाल, अखिलेश पुत्र बब्लू, मुकेश पुत्र पांचू, गजराज व रामस्नेही पुत्रगण रामसमुझ, बब्लू व रामसमुझ पुत्रगण रामनरायण, अनुज, अजय, अनुराग, प्रवेश (पिता अज्ञात), मुस्सू पुत्र शोभेलाल, संजय पुत्र राममिलन, शंकर पुत्र कल्लू और बिहारीलाल पुत्र महादेव सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 30 साल पुराना है विवाद यह विवाद करीब 30 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। वर्ष 1996 में धनपति विश्वकर्मा के भाई ने लगभग पौने बीघा कृषि भूमि शोभेलाल यादव निवासी जलुहामऊ को बेच दी थी। धनपति ने इस बैनामे को फर्जी बताते हुए कोर्ट में चुनौती दी, जहां 1999 में बैनामा निरस्त हो गया। इसके बाद भी मामला न्यायालय में चलता रहा। वर्ष 2024 में फैसला धनपति के पुत्र कैलाश के पक्ष में आया, जिसके बाद 10 अप्रैल को राजस्व और पुलिस टीम ने उन्हें जमीन पर कब्जा दिलाया। कब्जा मिलने के बाद 15 अप्रैल को कैलाश ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उक्त जमीन रमाकांत और ओमकार (निवासी पीरपुर, थाना कोठी) के नाम बैनामा कर दी। इसी दौरान रामनगर तहसील में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और शनिवार को मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में शोभेलाल, अखिलेश और आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    2
    पुलिस ने तीन को भेजा जेल 
मसौली में 30 साल पुराने जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, 16 नामजद पर मुकदमा, एक की हालत नाजुक
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम गेंदौरा में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। रमाकांत वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने विपक्षी शोभेलाल सहित 16 नामजद और करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ संज्ञेय धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना में गंभीर रूप से घायल सचिन की हालत ट्रामा सेंटर लखनऊ में नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि ग्राम गेंदौरा मजरा नहामऊ में जमीन की कब्जेदारी को लेकर दोपहर बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष के 10 लोग और दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, रमाकांत की तहरीर पर शोभेलाल पुत्र रामनरायण, चेतराम पुत्र शोभेलाल, अखिलेश पुत्र बब्लू, मुकेश पुत्र पांचू, गजराज व रामस्नेही पुत्रगण रामसमुझ, बब्लू व रामसमुझ पुत्रगण रामनरायण, अनुज, अजय, अनुराग, प्रवेश (पिता अज्ञात), मुस्सू पुत्र शोभेलाल, संजय पुत्र राममिलन, शंकर पुत्र कल्लू और बिहारीलाल पुत्र महादेव सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
30 साल पुराना है विवाद
यह विवाद करीब 30 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। वर्ष 1996 में धनपति विश्वकर्मा के भाई ने लगभग पौने बीघा कृषि भूमि शोभेलाल यादव निवासी जलुहामऊ को बेच दी थी। धनपति ने इस बैनामे को फर्जी बताते हुए कोर्ट में चुनौती दी, जहां 1999 में बैनामा निरस्त हो गया। इसके बाद भी मामला न्यायालय में चलता रहा। वर्ष 2024 में फैसला धनपति के पुत्र कैलाश के पक्ष में आया, जिसके बाद 10 अप्रैल को राजस्व और पुलिस टीम ने उन्हें जमीन पर कब्जा दिलाया।
कब्जा मिलने के बाद 15 अप्रैल को कैलाश ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उक्त जमीन रमाकांत और ओमकार (निवासी पीरपुर, थाना कोठी) के नाम बैनामा कर दी। इसी दौरान रामनगर तहसील में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और शनिवार को मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।
तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में शोभेलाल, अखिलेश और आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाराबंकी पुलिस द्वारा नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का किया गया आयोजन। जनपद बाराबंकी में नव नियुक्त आरक्षियों के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 18.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, के क्रिकेट ग्राउण्ड में एक सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय एवं जनपद के अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले आरक्षियों का उत्साहवर्धन करना एवं पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा नव नियुक्त आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। सांस्कृतिक वातावरण में सभी उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक भोज किया गया।
    1
    बाराबंकी पुलिस द्वारा नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का किया गया आयोजन।
जनपद बाराबंकी में नव नियुक्त आरक्षियों के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 18.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, के क्रिकेट ग्राउण्ड में एक सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय एवं जनपद के अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले आरक्षियों का उत्साहवर्धन करना एवं पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा नव नियुक्त आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। सांस्कृतिक वातावरण में सभी उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक भोज किया गया।
    user_Vikas
    Vikas
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र अंतर्गत एल्डिको चौराहे के पास स्थित रैन बसेरे के पास बिजली के तार आपस में जुडकर टूट गिर रहे हैं......! शिवपुरी पावर हाउस या फिर कमता पावर हाउस अंतर्गत का मामला है....! चिनहट के विधायक चौराहे से जाने वाली मल्हौर रोड स्थित रैन बसेरे के पास का मामला....!
    1
    लखनऊ।
राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र अंतर्गत एल्डिको चौराहे के पास स्थित रैन बसेरे के पास बिजली के तार आपस में जुडकर टूट  गिर रहे हैं......!
शिवपुरी पावर हाउस या फिर कमता पावर हाउस अंतर्गत का मामला है....!
चिनहट के विधायक चौराहे से जाने वाली मल्हौर रोड स्थित रैन बसेरे के पास का मामला....!
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • *दिनांक-19.04.2026* *जनपद – सुलतानपुर* *🔷 थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा आभूषण की दुकान से चोरी की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्ता गिरफ्तार 🔷* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी लम्भुआ महोदय के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई। थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमानगंज स्थित सविता ज्वैलर्स में चांदी की पायल चोरी की घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 110/2026 धारा 303(2) BNS व वृद्धि धारा 317(2) BNS का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्ता पूजा उर्फ प्रियंका वर्मा उर्फ प्रीती पत्नी धर्मेन्द्र वर्मा, निवासी अलीपुर थाना शिवगढ़, उम्र लगभग 40 वर्ष को हनुमानगंज बाजार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से चोरी की गई 02 अदद चांदी की पायल व एक अदद मोबाइल फोन (वीवो एंड्रॉइड) बरामद किया गया। अभियुक्ता को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। *🔹 बरामदगी:* 02 अदद चांदी की पायल 01 अदद मोबाइल फोन *🔹 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मवीर सिंह उ0नि0 श्री रमेश चन्द्र यादव हे0 कां0 धर्मराज यादव म0 कां0 पूजा पाल *अपराधिक विवरण अभियुक्ता पूजा उर्फ प्रियंका वर्मा उर्फ प्रीती पत्नी धर्मेन्द्र वर्मा निवासी अलीपुर थाना शिवगढ* क्र0 सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद 1 2347/2008 379/411 भा0द0वि0 को0 नगर सुलतानपुर 2 110/2026 303(2)/317(2) बीएनएस कोतवाली देहात सुलतानपुर
    2
    *दिनांक-19.04.2026*
*जनपद – सुलतानपुर*
*🔷 थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा आभूषण की दुकान से चोरी की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्ता गिरफ्तार 🔷*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी लम्भुआ महोदय के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमानगंज स्थित सविता ज्वैलर्स में चांदी की पायल चोरी की घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 110/2026 धारा 303(2) BNS व वृद्धि धारा 317(2) BNS का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्ता पूजा उर्फ प्रियंका वर्मा उर्फ प्रीती पत्नी धर्मेन्द्र वर्मा, निवासी अलीपुर थाना शिवगढ़, उम्र लगभग 40 वर्ष को हनुमानगंज बाजार से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्ता के कब्जे से चोरी की गई 02 अदद चांदी की पायल व एक अदद मोबाइल फोन (वीवो एंड्रॉइड) बरामद किया गया। अभियुक्ता को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*🔹 बरामदगी:*
02 अदद चांदी की पायल
01 अदद मोबाइल फोन
*🔹 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मवीर सिंह
उ0नि0 श्री रमेश चन्द्र यादव
हे0 कां0 धर्मराज यादव
म0 कां0 पूजा पाल
*अपराधिक  विवरण अभियुक्ता पूजा उर्फ प्रियंका वर्मा उर्फ प्रीती  पत्नी धर्मेन्द्र वर्मा  निवासी  अलीपुर  थाना शिवगढ* 
क्र0 सं0  	मु0अ0सं0 	धारा 	थाना 	जनपद 
1	2347/2008	379/411 भा0द0वि0 	को0 नगर 	सुलतानपुर 
2	110/2026 	303(2)/317(2)  बीएनएस	कोतवाली देहात 	सुलतानपुर
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    57 min ago
  • मलेशिया में लगी भीषण आग, 1500 घर जलकर खाक हुए रविवार को मलेशिया में सबाह के काम्पोंग बहागिया गांव में आग लगने से करीब 1500 घर जल गए। इसे 'वाटर विलेज' के नाम से जाना जाता है, जहां घर लकड़ी से बने हैं। घरों के आपस में काफी सटे हुए होने से और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली। हादसे के बाद करीब 12000 लोग बेघर हो गए हैं। वीडियो साभार: वेदर मॉनिटर्स
    1
    मलेशिया में लगी भीषण आग, 1500 घर जलकर खाक हुए
रविवार को मलेशिया में सबाह के काम्पोंग बहागिया गांव में आग लगने से करीब 1500 घर जल गए। इसे 'वाटर विलेज' के नाम से जाना जाता है, जहां घर लकड़ी से बने हैं। 
घरों के आपस में काफी सटे हुए होने से और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली। हादसे के बाद करीब 12000 लोग बेघर हो गए हैं। 
वीडियो साभार: वेदर मॉनिटर्स
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.