#भोज# एक सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का भव्य आयोजन किया गया। बाराबंकी पुलिस द्वारा नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का किया गया आयोजन। जनपद बाराबंकी में नव नियुक्त आरक्षियों के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 18.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, के क्रिकेट ग्राउण्ड में एक सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय एवं जनपद के अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले आरक्षियों का उत्साहवर्धन करना एवं पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा नव नियुक्त आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। सांस्कृतिक वातावरण में सभी उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक भोज किया गया।
#भोज# एक सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का भव्य आयोजन किया गया। बाराबंकी पुलिस द्वारा नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का किया गया आयोजन। जनपद बाराबंकी में नव नियुक्त आरक्षियों के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 18.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, के क्रिकेट ग्राउण्ड में एक सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय एवं जनपद के अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले आरक्षियों का उत्साहवर्धन करना एवं पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा नव नियुक्त आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। सांस्कृतिक वातावरण में सभी उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक भोज किया गया।
- पुलिस ने तीन को भेजा जेल मसौली में 30 साल पुराने जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, 16 नामजद पर मुकदमा, एक की हालत नाजुक मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम गेंदौरा में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। रमाकांत वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने विपक्षी शोभेलाल सहित 16 नामजद और करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ संज्ञेय धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना में गंभीर रूप से घायल सचिन की हालत ट्रामा सेंटर लखनऊ में नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ग्राम गेंदौरा मजरा नहामऊ में जमीन की कब्जेदारी को लेकर दोपहर बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष के 10 लोग और दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, रमाकांत की तहरीर पर शोभेलाल पुत्र रामनरायण, चेतराम पुत्र शोभेलाल, अखिलेश पुत्र बब्लू, मुकेश पुत्र पांचू, गजराज व रामस्नेही पुत्रगण रामसमुझ, बब्लू व रामसमुझ पुत्रगण रामनरायण, अनुज, अजय, अनुराग, प्रवेश (पिता अज्ञात), मुस्सू पुत्र शोभेलाल, संजय पुत्र राममिलन, शंकर पुत्र कल्लू और बिहारीलाल पुत्र महादेव सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 30 साल पुराना है विवाद यह विवाद करीब 30 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। वर्ष 1996 में धनपति विश्वकर्मा के भाई ने लगभग पौने बीघा कृषि भूमि शोभेलाल यादव निवासी जलुहामऊ को बेच दी थी। धनपति ने इस बैनामे को फर्जी बताते हुए कोर्ट में चुनौती दी, जहां 1999 में बैनामा निरस्त हो गया। इसके बाद भी मामला न्यायालय में चलता रहा। वर्ष 2024 में फैसला धनपति के पुत्र कैलाश के पक्ष में आया, जिसके बाद 10 अप्रैल को राजस्व और पुलिस टीम ने उन्हें जमीन पर कब्जा दिलाया। कब्जा मिलने के बाद 15 अप्रैल को कैलाश ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उक्त जमीन रमाकांत और ओमकार (निवासी पीरपुर, थाना कोठी) के नाम बैनामा कर दी। इसी दौरान रामनगर तहसील में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और शनिवार को मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में शोभेलाल, अखिलेश और आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।2
- *फतेहपुर-:सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा झाड फूँक करने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार जिसके सम्बन्ध में सहारनपुर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मयंक पाठक द्वारा दी गई बाईट1
- बाराबंकी पुलिस द्वारा नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का किया गया आयोजन। जनपद बाराबंकी में नव नियुक्त आरक्षियों के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 18.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, के क्रिकेट ग्राउण्ड में एक सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय एवं जनपद के अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले आरक्षियों का उत्साहवर्धन करना एवं पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा नव नियुक्त आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। सांस्कृतिक वातावरण में सभी उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक भोज किया गया।1
- *हेडलाइन:* हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक में लगी आग, एक युवक जिंदा जला *टेकलाइन:* देहात कोतवाली क्षेत्र के भूराटीकुर के पास हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल *स्टंट लाइन:* हरदोई जाते समय अनियंत्रित हुई बाइक, टक्कर के बाद धधक उठी लपटें --- *विस्तार से खबर:* *हरदोई:* देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरदोई की ओर जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक भूराटीकुर के पास सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई। *एक की मौत, दो घायल:* हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि युवक को बचाने का मौका ही नहीं मिला। *स्थानीय लोगों ने दी सूचना:* हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। *पुलिस जांच में जुटी:* देहात कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में बाइक की तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है। क्या आप जानना चाहेंगे कि मृतक युवक की पहचान हो पाई या घायलों की हालत अब कैसी है?1
- केदारनाथ में एक माह तक लगेगा भंडारा: बाराबंकी से हजारों श्रद्धालुओं ने सामग्री रवाना की जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता बाराबंकी में बाबा केदारनाथ सेवा समिति ने केदारनाथ धाम में एक माह तक चलने वाले भंडारे के लिए सामग्री और श्रद्धालुओं के काफिले को रवाना किया। शनिवार को लक्ष्मणपुरी कॉलोनी स्थित लक्ष्मणेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर भंडारे की सामग्री और श्रद्धालुओं के काफिले को रवाना किया। समिति की ओर से केदारनाथ में यह एक महीने तक चलने वाला भंडारा होगा। 'भोले बाबा' के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा लक्ष्मणपुरी कॉलोनी से शुरू होकर सतरिख नाका, धनोखर चौराहा और निबलेट चौराहा होते हुए छाया चौराहे तक पहुंची। रास्ते भर गाजे-बाजे के साथ इसका स्वागत किया गया। धनोखर चौराहे पर श्री दुर्गा पूजा समारोह समिति रसौली के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। छाया चौराहे से श्रद्धालु गाड़ियों से बाबा केदारनाथ के लिए रवाना हुए। समिति के डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि केदारनाथ में एक माह तक भंडारा लगेगा। इस अवसर पर समिति के राजेंद्र प्रसाद वर्मा, शिवकुमार, प्रवीण गुप्ता, सुशील गुप्ता, जुगुल किशोर गुप्ता, विक्की गुप्ता, अरुण गुप्ता और राजेश वर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।3
- वन अपराध पर नहीं लग रहा लगाम कट रहे प्रतिबंधित पेड़ बाराबंकी जनपद में प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटान को लेकर वन विभाग की प्रभावी कार्यवाही जारी है लेकिन दूसरी तरफ कटान रुकने का नाम नहीं ले रही है बताते चले कि थाना टिकैतनगर वन रेंज रामनगर क्षेत्र अंतर्गत रानी कटरा गांव में 6 पेड़ आम के हरे भरे आम के प्रतिबंधित बगैर परमिट के राजा की बाग में लगभग 20 से 25 दिन पहले काट कर नष्ट कर दिए गए और उनके ऊपर मिट्टी रख दी गई इसी क्रम में दूसरी तरफ भी देखते चलिए थाना सफदरगंज वन रेंज बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत दादरा से इचौलिया जाने वाले चक मार्ग पर बाएं हाथ बाग में 2 पेड़ आम के अध सूखे वन माफियाओं ने वन विभाग व पुलिस की मिली भगत से रात्रि के अंधेरे में कट कर नष्ट कर दिए इसी क्रम में तीसरी तरफ भी देखते चलिए थाना जैदपुर वन रेंज हरख क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भनौली रोड किनारे 2 पेड़ आम के अधसूखे बगैर परमिट के वन माफियाओं ने जिम्मेदारों की मिली भगत के चलते काटकर नष्ट कर दिए तो वही चौथी तरफ भी देखते चलिए थाना टिकैत नगर वन रेंज रामनगर क्षेत्र अंतर्गत रानी कटरा गांव में रोड के दाहिने तरफ बनी शौचालय के पास एक पेड़ विशाल महुआ का वन माफियाओं ने 25 से 26 दिन पहले काटकर नष्ट कर दिया कहीं कहीं तो देखने को मिला कि खबरें प्रसारित होने के बाद पेड़ के अवशेष ठूंठों को उखाड़ कर गायब कर दिया जाता है इसी वजह से वन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद है फिलहाल देखना है खबर प्रसारित होने के बाद कार्यवाही की जाती है या मामले को रफा दफा कर दिया जाता है1
- लखनऊ भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का किया गया आयोजन1
- पारिजात धाम परिसर में लगा गंदगी का अम्बार बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद स्थित तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र अंतर्गत बरौलिया गांव में स्थित कल्पवृक्ष जिसे पारिजात वृक्ष के नाम से जाना जाता है यह जो तस्वीर आपको दिख रहे हैं यह और कहीं की नहीं है बल्कि पारिजात परिसर की है पारिजात धाम के अंदर कहीं-कहीं तो पतझड़ का अम्बार लगा पड़ा है और जहां पर पर्यटको के बैठने का स्थान है वहां पर भी गंदगी देखी जा रही है हालांकि बताया जा रहा है कि पूरा पारिजात परिसर वन विभाग के संरक्षण व देखरेख में है और वहीं पारिजात धाम में इंडियामार्का दो हैंड पंप लगे हैं जिसमें से एक खराब पड़ा है और एक चल रहा है पर्यटको के पानी पीने के लिए और भी नल लगे है लेकिन हैंड पंपों में से एक हैंडपंप खराब पड़ा है बात करते चलें पारिजात परिसर में बनी शौचालय का हाल देखिए शौचालय का हाल ही बेहाल है किस तरह से गंदगी का अम्बार लगा है जैसे ही शौचालय की साफ सफाई नहीं की जाती है पौराणिक कथाओं के अनुसार यह वृक्ष समुद्र के मंथन के दौरान निकला था और भगवान श्री कृष्ण ने इसे अपनी पत्नी सत्यभामा के लिए स्वर्ग से धरती पर लाए थे इस वृक्ष की पहचान इसके सफेद हारे या हल्के लाल रंग के ताने गुड़हल के पत्तों जैसी खुरदरी पत्तियों और रात में खेलने वाले सुगंधित सफेद या केसरिया रंग के फूलों से होती है बात करते चले की पारिजात वृक्ष जो कल्पवृक्ष के नाम से भी जाना जाता है यह उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र के बरौलिया गांव में स्थित है1