logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतेहपुर पुलिस द्वारा झाड फूँक करने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार *फतेहपुर-:सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा झाड फूँक करने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार जिसके सम्बन्ध में सहारनपुर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मयंक पाठक द्वारा दी गई बाईट

2 hrs ago
user_Mohit Kumar
Mohit Kumar
रिपोर्टर नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

फतेहपुर पुलिस द्वारा झाड फूँक करने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार *फतेहपुर-:सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा झाड फूँक करने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार जिसके सम्बन्ध में सहारनपुर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मयंक पाठक द्वारा दी गई बाईट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाराबंकी जनपद के गढ़ी मजरे मिर्जापुर, पोस्ट धरोहरा निवासी अतुल वर्मा की सोमवार शाम एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना जैसाना के समीप हुई। अतुल अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे थे और घर की सभी जिम्मेदारियां संभालते थे। जानकारी के अनुसार, अतुल वर्मा शाम को खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए निकले थे, लेकिन किसी काम के चलते वे जैसाना की ओर चले गए। शाम 7 बजे से 7:35 बजे के बीच जैसाना के समीप एक मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अतुल वर्मा के सिर पर वाहन चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका क्षतिग्रस्त शव घंटों तक सड़क पर पड़ा रहा। बाद में किसी ने बाइक देखकर पहचान की और गढ़ी निवासी अतुल वर्मा के रूप में उनकी शिनाख्त हुई। अतुल वर्मा अपने किसान पिता परशुराम वर्मा के चार बच्चों में सबसे बड़े थे। वे घर-परिवार की सभी जिम्मेदारियां निभाते थे। चार साल पहले उनके छोटे भाई की दोनों किडनी खराब हो गई थीं। अतुल ने अपने भाई के इलाज के लिए काफी मेहनत की। दो साल बाद उनके पिता ने अपने छोटे बेटे को एक किडनी दान की, जिसका ट्रांसप्लांट कराया गया। अतुल ने एक बहन की शादी भी पिता के साथ मिलकर पूरी की थी और दूसरी बहन की शादी नवंबर-दिसंबर में तय कर दी थी। अतुल खेती-किसानी के साथ-साथ एक प्राइवेट नौकरी भी करते थे। उनकी शादी 13 दिसंबर 2020 को हुई थी और उनकी एक तीन साल दो महीने की बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 60 वर्षीय पिता परशुराम वर्मा अब भारी काम करने में असमर्थ हैं, जिससे परिवार गहरे सदमे में है।
    4
    बाराबंकी जनपद के गढ़ी मजरे मिर्जापुर, पोस्ट धरोहरा निवासी अतुल वर्मा की सोमवार शाम एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना जैसाना के समीप हुई। अतुल अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे थे और घर की सभी जिम्मेदारियां संभालते थे।
जानकारी के अनुसार, अतुल वर्मा शाम को खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए निकले थे, लेकिन किसी काम के चलते वे जैसाना की ओर चले गए। शाम 7 बजे से 7:35 बजे के बीच जैसाना के समीप एक मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि अतुल वर्मा के सिर पर वाहन चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका क्षतिग्रस्त शव घंटों तक सड़क पर पड़ा रहा। बाद में किसी ने बाइक देखकर पहचान की और गढ़ी निवासी अतुल वर्मा के रूप में उनकी शिनाख्त हुई।
अतुल वर्मा अपने किसान पिता परशुराम वर्मा के चार बच्चों में सबसे बड़े थे। वे घर-परिवार की सभी जिम्मेदारियां निभाते थे। चार साल पहले उनके छोटे भाई की दोनों किडनी खराब हो गई थीं।
अतुल ने अपने भाई के इलाज के लिए काफी मेहनत की। दो साल बाद उनके पिता ने अपने छोटे बेटे को एक किडनी दान की, जिसका ट्रांसप्लांट कराया गया। अतुल ने एक बहन की शादी भी पिता के साथ मिलकर पूरी की थी और दूसरी बहन की शादी नवंबर-दिसंबर में तय कर दी थी।
अतुल खेती-किसानी के साथ-साथ एक प्राइवेट नौकरी भी करते थे। उनकी शादी 13 दिसंबर 2020 को हुई थी और उनकी एक तीन साल दो महीने की बेटी है।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 60 वर्षीय पिता परशुराम वर्मा अब भारी काम करने में असमर्थ हैं, जिससे परिवार गहरे सदमे में है।
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस ने तीन को भेजा जेल मसौली में 30 साल पुराने जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, 16 नामजद पर मुकदमा, एक की हालत नाजुक मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम गेंदौरा में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। रमाकांत वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने विपक्षी शोभेलाल सहित 16 नामजद और करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ संज्ञेय धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना में गंभीर रूप से घायल सचिन की हालत ट्रामा सेंटर लखनऊ में नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ग्राम गेंदौरा मजरा नहामऊ में जमीन की कब्जेदारी को लेकर दोपहर बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष के 10 लोग और दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, रमाकांत की तहरीर पर शोभेलाल पुत्र रामनरायण, चेतराम पुत्र शोभेलाल, अखिलेश पुत्र बब्लू, मुकेश पुत्र पांचू, गजराज व रामस्नेही पुत्रगण रामसमुझ, बब्लू व रामसमुझ पुत्रगण रामनरायण, अनुज, अजय, अनुराग, प्रवेश (पिता अज्ञात), मुस्सू पुत्र शोभेलाल, संजय पुत्र राममिलन, शंकर पुत्र कल्लू और बिहारीलाल पुत्र महादेव सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 30 साल पुराना है विवाद यह विवाद करीब 30 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। वर्ष 1996 में धनपति विश्वकर्मा के भाई ने लगभग पौने बीघा कृषि भूमि शोभेलाल यादव निवासी जलुहामऊ को बेच दी थी। धनपति ने इस बैनामे को फर्जी बताते हुए कोर्ट में चुनौती दी, जहां 1999 में बैनामा निरस्त हो गया। इसके बाद भी मामला न्यायालय में चलता रहा। वर्ष 2024 में फैसला धनपति के पुत्र कैलाश के पक्ष में आया, जिसके बाद 10 अप्रैल को राजस्व और पुलिस टीम ने उन्हें जमीन पर कब्जा दिलाया। कब्जा मिलने के बाद 15 अप्रैल को कैलाश ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उक्त जमीन रमाकांत और ओमकार (निवासी पीरपुर, थाना कोठी) के नाम बैनामा कर दी। इसी दौरान रामनगर तहसील में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और शनिवार को मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में शोभेलाल, अखिलेश और आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    2
    पुलिस ने तीन को भेजा जेल 
मसौली में 30 साल पुराने जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, 16 नामजद पर मुकदमा, एक की हालत नाजुक
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम गेंदौरा में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। रमाकांत वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने विपक्षी शोभेलाल सहित 16 नामजद और करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ संज्ञेय धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना में गंभीर रूप से घायल सचिन की हालत ट्रामा सेंटर लखनऊ में नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि ग्राम गेंदौरा मजरा नहामऊ में जमीन की कब्जेदारी को लेकर दोपहर बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष के 10 लोग और दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, रमाकांत की तहरीर पर शोभेलाल पुत्र रामनरायण, चेतराम पुत्र शोभेलाल, अखिलेश पुत्र बब्लू, मुकेश पुत्र पांचू, गजराज व रामस्नेही पुत्रगण रामसमुझ, बब्लू व रामसमुझ पुत्रगण रामनरायण, अनुज, अजय, अनुराग, प्रवेश (पिता अज्ञात), मुस्सू पुत्र शोभेलाल, संजय पुत्र राममिलन, शंकर पुत्र कल्लू और बिहारीलाल पुत्र महादेव सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
30 साल पुराना है विवाद
यह विवाद करीब 30 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। वर्ष 1996 में धनपति विश्वकर्मा के भाई ने लगभग पौने बीघा कृषि भूमि शोभेलाल यादव निवासी जलुहामऊ को बेच दी थी। धनपति ने इस बैनामे को फर्जी बताते हुए कोर्ट में चुनौती दी, जहां 1999 में बैनामा निरस्त हो गया। इसके बाद भी मामला न्यायालय में चलता रहा। वर्ष 2024 में फैसला धनपति के पुत्र कैलाश के पक्ष में आया, जिसके बाद 10 अप्रैल को राजस्व और पुलिस टीम ने उन्हें जमीन पर कब्जा दिलाया।
कब्जा मिलने के बाद 15 अप्रैल को कैलाश ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उक्त जमीन रमाकांत और ओमकार (निवासी पीरपुर, थाना कोठी) के नाम बैनामा कर दी। इसी दौरान रामनगर तहसील में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और शनिवार को मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।
तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में शोभेलाल, अखिलेश और आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *फतेहपुर-:सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा झाड फूँक करने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार जिसके सम्बन्ध में सहारनपुर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मयंक पाठक द्वारा दी गई बाईट
    1
    *फतेहपुर-:सहारनपुर 
थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा झाड फूँक करने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
जिसके सम्बन्ध में  सहारनपुर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मयंक पाठक द्वारा दी गई बाईट
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    रिपोर्टर नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाराबंकी पुलिस द्वारा नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का किया गया आयोजन। जनपद बाराबंकी में नव नियुक्त आरक्षियों के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 18.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, के क्रिकेट ग्राउण्ड में एक सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय एवं जनपद के अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले आरक्षियों का उत्साहवर्धन करना एवं पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा नव नियुक्त आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। सांस्कृतिक वातावरण में सभी उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक भोज किया गया।
    1
    बाराबंकी पुलिस द्वारा नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का किया गया आयोजन।
जनपद बाराबंकी में नव नियुक्त आरक्षियों के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 18.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, के क्रिकेट ग्राउण्ड में एक सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय एवं जनपद के अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले आरक्षियों का उत्साहवर्धन करना एवं पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा नव नियुक्त आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। सांस्कृतिक वातावरण में सभी उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक भोज किया गया।
    user_Vikas
    Vikas
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *हेडलाइन:* हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक में लगी आग, एक युवक जिंदा जला *टेकलाइन:* देहात कोतवाली क्षेत्र के भूराटीकुर के पास हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल *स्टंट लाइन:* हरदोई जाते समय अनियंत्रित हुई बाइक, टक्कर के बाद धधक उठी लपटें --- *विस्तार से खबर:* *हरदोई:* देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरदोई की ओर जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक भूराटीकुर के पास सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई। *एक की मौत, दो घायल:* हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि युवक को बचाने का मौका ही नहीं मिला। *स्थानीय लोगों ने दी सूचना:* हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। *पुलिस जांच में जुटी:* देहात कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में बाइक की तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है। क्या आप जानना चाहेंगे कि मृतक युवक की पहचान हो पाई या घायलों की हालत अब कैसी है?
    1
    *हेडलाइन:*  
हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक में लगी आग, एक युवक जिंदा जला
*टेकलाइन:*  
देहात कोतवाली क्षेत्र के भूराटीकुर के पास हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल
*स्टंट लाइन:*  
हरदोई जाते समय अनियंत्रित हुई बाइक, टक्कर के बाद धधक उठी लपटें
---
*विस्तार से खबर:*
*हरदोई:* देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरदोई की ओर जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक भूराटीकुर के पास सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई।
*एक की मौत, दो घायल:*  
हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि युवक को बचाने का मौका ही नहीं मिला।
*स्थानीय लोगों ने दी सूचना:*  
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
*पुलिस जांच में जुटी:*  
देहात कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में बाइक की तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है।
क्या आप जानना चाहेंगे कि मृतक युवक की पहचान हो पाई या घायलों की हालत अब कैसी है?
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Anup Srivastava
    1
    Post by Anup Srivastava
    user_Anup Srivastava
    Anup Srivastava
    Media house लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं।
    1
    देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है।
लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • Post by Anup Srivastava
    1
    Post by Anup Srivastava
    user_Anup Srivastava
    Anup Srivastava
    Media house लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.