बाराबंकी में सड़क हादसे में युवक की मौत: छोटे भाई के इलाज और बहनों की शादी की जिम्मेदारी थी बाराबंकी जनपद के गढ़ी मजरे मिर्जापुर, पोस्ट धरोहरा निवासी अतुल वर्मा की सोमवार शाम एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना जैसाना के समीप हुई। अतुल अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे थे और घर की सभी जिम्मेदारियां संभालते थे। जानकारी के अनुसार, अतुल वर्मा शाम को खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए निकले थे, लेकिन किसी काम के चलते वे जैसाना की ओर चले गए। शाम 7 बजे से 7:35 बजे के बीच जैसाना के समीप एक मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अतुल वर्मा के सिर पर वाहन चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका क्षतिग्रस्त शव घंटों तक सड़क पर पड़ा रहा। बाद में किसी ने बाइक देखकर पहचान की और गढ़ी निवासी अतुल वर्मा के रूप में उनकी शिनाख्त हुई। अतुल वर्मा अपने किसान पिता परशुराम वर्मा के चार बच्चों में सबसे बड़े थे। वे घर-परिवार की सभी जिम्मेदारियां निभाते थे। चार साल पहले उनके छोटे भाई की दोनों किडनी खराब हो गई थीं। अतुल ने अपने भाई के इलाज के लिए काफी मेहनत की। दो साल बाद उनके पिता ने अपने छोटे बेटे को एक किडनी दान की, जिसका ट्रांसप्लांट कराया गया। अतुल ने एक बहन की शादी भी पिता के साथ मिलकर पूरी की थी और दूसरी बहन की शादी नवंबर-दिसंबर में तय कर दी थी। अतुल खेती-किसानी के साथ-साथ एक प्राइवेट नौकरी भी करते थे। उनकी शादी 13 दिसंबर 2020 को हुई थी और उनकी एक तीन साल दो महीने की बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 60 वर्षीय पिता परशुराम वर्मा अब भारी काम करने में असमर्थ हैं, जिससे परिवार गहरे सदमे में है।
बाराबंकी में सड़क हादसे में युवक की मौत: छोटे भाई के इलाज और बहनों की शादी की जिम्मेदारी थी बाराबंकी जनपद के गढ़ी मजरे मिर्जापुर, पोस्ट धरोहरा निवासी अतुल वर्मा की सोमवार शाम एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना जैसाना के समीप हुई। अतुल अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे थे और घर की सभी जिम्मेदारियां संभालते थे। जानकारी के अनुसार, अतुल वर्मा शाम को खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए निकले थे, लेकिन
किसी काम के चलते वे जैसाना की ओर चले गए। शाम 7 बजे से 7:35 बजे के बीच जैसाना के समीप एक मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अतुल वर्मा के सिर पर वाहन चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका क्षतिग्रस्त शव घंटों तक सड़क पर पड़ा रहा। बाद में किसी ने बाइक देखकर पहचान की और गढ़ी
निवासी अतुल वर्मा के रूप में उनकी शिनाख्त हुई। अतुल वर्मा अपने किसान पिता परशुराम वर्मा के चार बच्चों में सबसे बड़े थे। वे घर-परिवार की सभी जिम्मेदारियां निभाते थे। चार साल पहले उनके छोटे भाई की दोनों किडनी खराब हो गई थीं। अतुल ने अपने भाई के इलाज के लिए काफी मेहनत की। दो साल बाद उनके पिता ने अपने छोटे बेटे को एक किडनी दान की, जिसका ट्रांसप्लांट कराया गया। अतुल ने एक बहन की
शादी भी पिता के साथ मिलकर पूरी की थी और दूसरी बहन की शादी नवंबर-दिसंबर में तय कर दी थी। अतुल खेती-किसानी के साथ-साथ एक प्राइवेट नौकरी भी करते थे। उनकी शादी 13 दिसंबर 2020 को हुई थी और उनकी एक तीन साल दो महीने की बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 60 वर्षीय पिता परशुराम वर्मा अब भारी काम करने में असमर्थ हैं, जिससे परिवार गहरे सदमे में है।
- *फतेहपुर-:सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा झाड फूँक करने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार जिसके सम्बन्ध में सहारनपुर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मयंक पाठक द्वारा दी गई बाईट1
- *अंबेडकर नगर में उर्दू के पूर्व प्रवक्ता हुसैन अली के पुत्र शाहिद अली के असामयिक निधन होने पर उनके जनाजे में उमड़ी लोगो की भीड़।2
- Post by Sandeep Pasi1
- Breaking – तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से करीब 20 लोगों की मौत की खबर है, कई लोग गंभीर घायल हैँ1
- टिकैतनगर में अक्षय तृतीया पर सेवा सदन हॉस्पिटल का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 140 से अधिक मरीजों को मिला लाभ टिकैतनगर नगर पंचायत स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने संचालित सेवा सदन हॉस्पिटल में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के प्रथम आहार दिवस " *अक्षय* *तृतीया* " के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में मरीजों को निशुल्क ओपीडी, विभिन्न प्रकार की जांचें तथा डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाएं मुफ्त वितरित की गईं। शिविर में वेदांत हॉस्पिटल, लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अब्दुल अजीज अहमद ने करीब 75 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. आयशा बानो ने लगभग 65 महिला मरीजों को परामर्श दिया। डॉ. पवन कुमार वर्मा ने भी मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह प्रदान की। सेवा सदन हॉस्पिटल के एमडी रितेश जैन ने बताया कि भगवान ऋषभदेव की कृपा से प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर इस प्रकार का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर डॉ. नीरज कुमार, अमित कुमार, निशांत, आस्था, राजपत मैडम, रिजवाना सहित पूरी डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को मिठाई एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया।7
- Post by Anup Srivastava1
- मलेशिया में लगी भीषण आग, 1500 घर जलकर खाक हुए रविवार को मलेशिया में सबाह के काम्पोंग बहागिया गांव में आग लगने से करीब 1500 घर जल गए। इसे 'वाटर विलेज' के नाम से जाना जाता है, जहां घर लकड़ी से बने हैं। घरों के आपस में काफी सटे हुए होने से और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली। हादसे के बाद करीब 12000 लोग बेघर हो गए हैं। वीडियो साभार: वेदर मॉनिटर्स1
- Post by Anup Srivastava1
- कानपुर में सेना भर्ती के नाम पर हो रही ठगी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी लंबे समय से युवाओं को टारगेट कर फर्जी दस्तावेज तैयार करवा रहा था और नौकरी का भरोसा देकर उनसे पैसे वसूलता था। पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।1