Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिवनी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू: रैलियों और देशभक्ति आयोजनों से गूंज उठा पूरा जिला सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले में 09 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो गई है। इस वर्ष राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अभियान को विशेष रूप दिया गया है। अभियान के अंतर्गत जिले भर में तिरंगा रैलियां, साइकिल व ई-बाइक रैली, रंगोली प्रतियोगिताएं, देशभक्ति कंसर्ट और प्रदर्शनी जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में छात्र, युवा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का परिचय देने की अपील की है।
Devendra thakur
सिवनी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू: रैलियों और देशभक्ति आयोजनों से गूंज उठा पूरा जिला सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले में 09 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो गई है। इस वर्ष राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अभियान को विशेष रूप दिया गया है। अभियान के अंतर्गत जिले भर में तिरंगा रैलियां, साइकिल व ई-बाइक रैली, रंगोली प्रतियोगिताएं, देशभक्ति कंसर्ट और प्रदर्शनी जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में छात्र, युवा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का परिचय देने की अपील की है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Seoni News: गणेशगंज में विश्व आदिवासी दिवस की रही धूम विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित1
- कलारबांकी में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वाहन रैली के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस कलारबांकी: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कलारबांकी क्षेत्र में आदिवासी समाज द्वारा विविध पारंपरिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। समाजजनों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य और गीत-संगीत के माध्यम से अपनी समृद्ध संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम के उपरांत समाज द्वारा एक विशाल वाहन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने हिस्सा लिया। रैली के समापन पर आयोजित मुख्य समारोह में वक्ताओं ने आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को सहेजने तथा आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- आईटीओ की अवैध वसूली से तंग आकर ट्रक ड्राइवरो ने लगाया जाम।1
- कुरई-बादलपार क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस *कुरई-बादलपार क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस* _वाहन रैली निकालकर दिखाई एकजुटता, गूंजे ‘एक तीर, एक निशान, आदिवासी एक समान’ के नारे_ कुरई/बादलपार - विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को सिवनी जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में कुरई विकासखंड के बादलपार, चक्की खमरिया सहित आसपास के आदिवासी अंचलों में भी विश्व आदिवासी दिवस उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने वाहन रैली निकालकर अपनी एकजुटता, सामाजिक पहचान और संस्कृति का संदेश दिया। रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान ‘एक तीर, एक निशान, आदिवासी एक समान’ सहित विभिन्न नारों से क्षेत्र गूंज उठा। वाहन रैली के माध्यम से समाज की एकता और अपनी पहचान को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के दौरान आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। *9 अगस्त को अवकाश घोषित करने की मांग* इस अवसर पर कैलाश उईके ने कहा कि आदिवासी समाज अब जागरूकता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। समाज अपने अधिकारों, संस्कृति और पहचान को लेकर लगातार जागरूक हो रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि 9 अगस्त, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने के लिए केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में विश्व आदिवासी दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिन के माध्यम से आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक एकता को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी समाजजनों ने आपसी एकता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- *विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया* आज 9 अगस्त को पूरे जिले स्तर ब्लॉक स्तर पर विश्व आदिवासी दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।2
- कटंगी में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस क्षेत्र भर के आदिवासी समुदाय ने निकाली भव्य रैली,1
- माता शबरी आवासीय विद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व भव्य तिरंगा यात्रा के साथ मना विश्व आदिवासी दिवस सिवनी: माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, बोरदई जनतानगर में 'विश्व आदिवासी दिवस' और 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी के मुख्य आतिथ्य और जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री लालजीराम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में छात्राओं ने देशभक्ति व जनजातीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक रंगोली बनाई और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा निकाली गई उत्साहपूर्ण तिरंगा यात्रा रही, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान संस्था के प्राचार्य श्री मनोहर सिंह राहंगडाले ने 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत नागरिकों से अपने-अपने घरों व संस्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराने और तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील की।1
- *धूमा* में आज मनाया जा रहा विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम के साथ* सिवनी जिले के धूमा उपनगर में विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्थानीय आदिवासी समाज एवं संगठनों द्वारा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं, अधिकारों और एकता का संदेश देने के लिए विभिन्न आयोजनों की तैयारी की गई है। प्रमुख कार्यक्रम और आकर्षण रैली व शोभायात्रा: पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवा और समाज के लोग गाजे-बाजे और डीजे की धुनों पर रैली निकालेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: गोंडी और पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। सभा एवं विचार-विमर्श: आदिवासी समाज के महापुरुषों को याद करते हुए उनके अधिकारों, शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा होगी। महाप्रसाद/भोजन व्यवस्था: कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई है। विश्व आदिवासी दिवस मूल रूप से जनजातीय अधिकारों, उनकी विशिष्ट संस्कृति और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है इस आदिवासी दिवस मनाने के लिए आदिवासी लोग 15 दिन से अपने कामकाज में लग जाते हैं शांतिपूर्ण आदिवासी दिवस मनाने के लिए लोग एकत्रित होकर भाईचारा के साथ इस त्यौहार को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है इसमें जनपद सदस्य दम्मू पांडा ठाकुर मरावी रघुवीर परते शनि सरपंच कैलाश उईके मोहन उईके हीरालाल उईके पतिराम मरावी शौकलाल कुलस्ते जुनारी लाल उईके जयकुमार बड़ा देव साथी युवा शक्ति मातृशक्ति सभी के सहयोग से संगठनों के साथ इस आदिवासी दिवस को मनाया जाता है।1