logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माता शबरी आवासीय विद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व भव्य तिरंगा यात्रा के साथ मना विश्व आदिवासी दिवस सिवनी: माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, बोरदई जनतानगर में 'विश्व आदिवासी दिवस' और 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी के मुख्य आतिथ्य और जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री लालजीराम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में छात्राओं ने देशभक्ति व जनजातीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक रंगोली बनाई और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा निकाली गई उत्साहपूर्ण तिरंगा यात्रा रही, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान संस्था के प्राचार्य श्री मनोहर सिंह राहंगडाले ने 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत नागरिकों से अपने-अपने घरों व संस्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराने और तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील की।

1 hr ago
user_Devendra thakur
Devendra thakur
Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

माता शबरी आवासीय विद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व भव्य तिरंगा यात्रा के साथ मना विश्व आदिवासी दिवस सिवनी: माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, बोरदई जनतानगर में 'विश्व आदिवासी दिवस' और 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी के मुख्य आतिथ्य और जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री लालजीराम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में छात्राओं ने देशभक्ति व जनजातीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक रंगोली बनाई और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा निकाली गई उत्साहपूर्ण तिरंगा यात्रा रही, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान संस्था के प्राचार्य श्री मनोहर सिंह राहंगडाले ने 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत नागरिकों से अपने-अपने घरों व संस्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराने और तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Seoni News: धूमा में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
    1
    Seoni News: धूमा में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • हर घर तिरंगा अभियान का बाइक रैली से हुआ शुभारंभ, SDM के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का दिखा जोश
    1
    हर घर तिरंगा अभियान का बाइक रैली से हुआ शुभारंभ, SDM के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का दिखा जोश
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • धूम धाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस छिंदवाड़ा संरक्षक श्री जयकुमार नागवंशी ने बताया कि मध्यप्रदेश/छिंदवाड़ा जिले के ग्राम नेर में आज मनाया गया 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस सार्वजनिक बड़ादेव सेवा समिति नेर के तत्वाधान में इस आयोजन पर समाजजनों एवं समस्त ग्राम एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए | श्री जयकुमार नागवंशी ने बताया कि इस आयोजन में आदिवासी सांस्कृतिक वाद्ययंत्रों धुन झलक एवं जनजागरूकता संदेशों के साथ हवन पूजन एवं विशाल भंडारा का भव्य आयोजन रखा गया | जिसमें धूमधाम के साथ मनाया गया एवं 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस जय सेवा जय बड़ादेव जय गोंडवाना सेवा जोहार के जयकारा नारों से मनाया गया |
    1
    धूम धाम से मनाया गया  विश्व आदिवासी दिवस
छिंदवाड़ा 
संरक्षक श्री जयकुमार नागवंशी  ने बताया कि मध्यप्रदेश/छिंदवाड़ा जिले के ग्राम नेर में आज मनाया गया 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस सार्वजनिक बड़ादेव सेवा समिति नेर के तत्वाधान में इस आयोजन पर समाजजनों एवं समस्त ग्राम एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए | श्री जयकुमार नागवंशी ने बताया कि इस आयोजन में आदिवासी सांस्कृतिक वाद्ययंत्रों धुन झलक एवं जनजागरूकता संदेशों के साथ हवन पूजन एवं विशाल भंडारा का भव्य आयोजन रखा गया | जिसमें धूमधाम के साथ मनाया गया एवं 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस जय सेवा जय बड़ादेव जय गोंडवाना सेवा जोहार के जयकारा नारों से मनाया गया |
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • अनुभा मुंजारे ने निर्माणाधीन जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र का किया औचक निरीक्षण बालाघाट। शहर के जय स्तंभ चौक स्थित निर्माणाधीन जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र बालाघाट की नवीन भवन निर्माणाधीन बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया गया। लगभग 4 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस भवन के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री का बारीकी से जायजा लिया गया। साथ ही मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से भवन निर्माण की वर्तमान स्थिति एवं अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे के निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण कार्य में निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं होने तथा निर्माण कार्य की गति को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। निरीक्षण में निर्माण सामग्री एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीरता से जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य में उपयोग किए जा रहे मटेरियल की गुणवत्ता, निर्माण की तकनीकी स्थिति तथा शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। मुंजारे ने निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि शासन द्वारा जनहित में करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत कर महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण कराया जाता है। ऐसे में निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ताविहीन सामग्री का उपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों एवं ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती नहीं जाए। आगे विधायक ने कहा कि शासन की राशि जनता की राशि है और उसका एक-एक रुपया जनहित में सही तरीके से खर्च होना चाहिए। किसी भी स्तर पर शासकीय धन की बर्बादी या निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य की नियमित रूप से निगरानी की जाए और कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। साथ ही ठेकेदार को भी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण कार्य को गति देने तथा तय समय-सीमा में भवन का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र का यह भवन जिले के दिव्यांगजनों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को पुनर्वास, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। ऐसे में भवन का मजबूत, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय पर तैयार होना बेहद आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान यह भी कहा गया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भवन लंबे समय तक उपयोग में रहेगा,इसलिए वर्तमान में किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही भविष्य में बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। औचक निरीक्षण के दौरान दिए गए सख्त निर्देशों के बाद अब निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति पर लगातार निगरानी रखने की बात अधिकारी द्वारा कही गई है।
    4
    अनुभा मुंजारे ने निर्माणाधीन जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र का किया औचक निरीक्षण
बालाघाट। शहर के जय स्तंभ चौक स्थित निर्माणाधीन जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र बालाघाट की नवीन भवन निर्माणाधीन बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया गया। लगभग 4 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस भवन के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री का बारीकी से जायजा लिया गया। साथ ही मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से भवन निर्माण की वर्तमान स्थिति एवं अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली गई।
बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे के निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण कार्य में निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं होने तथा निर्माण कार्य की गति को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। निरीक्षण में निर्माण सामग्री एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीरता से जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य में उपयोग किए जा रहे मटेरियल की गुणवत्ता, निर्माण की तकनीकी स्थिति तथा शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
मुंजारे ने निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि शासन द्वारा जनहित में करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत कर महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण कराया जाता है। ऐसे में निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ताविहीन सामग्री का उपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों एवं ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती नहीं जाए।
आगे विधायक ने कहा कि शासन की राशि जनता की राशि है और उसका एक-एक रुपया जनहित में सही तरीके से खर्च होना चाहिए। किसी भी स्तर पर शासकीय धन की बर्बादी या निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य की नियमित रूप से निगरानी की जाए और कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। साथ ही ठेकेदार को भी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण कार्य को गति देने तथा तय समय-सीमा में भवन का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र का यह भवन जिले के दिव्यांगजनों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को पुनर्वास, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। ऐसे में भवन का मजबूत, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय पर तैयार होना बेहद आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान यह भी कहा गया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भवन लंबे समय तक उपयोग में रहेगा,इसलिए वर्तमान में किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही भविष्य में बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
औचक निरीक्षण के दौरान दिए गए सख्त निर्देशों के बाद अब निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति पर लगातार निगरानी रखने की बात अधिकारी द्वारा कही गई है।
    user_ASHISH NEWARE Journalist
    ASHISH NEWARE Journalist
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिवनी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू: रैलियों और देशभक्ति आयोजनों से गूंज उठा पूरा जिला ​सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले में 09 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो गई है। इस वर्ष राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अभियान को विशेष रूप दिया गया है। ​अभियान के अंतर्गत जिले भर में तिरंगा रैलियां, साइकिल व ई-बाइक रैली, रंगोली प्रतियोगिताएं, देशभक्ति कंसर्ट और प्रदर्शनी जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में छात्र, युवा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का परिचय देने की अपील की है।
    1
    सिवनी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू: रैलियों और देशभक्ति आयोजनों से गूंज उठा पूरा जिला
​सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले में 09 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो गई है। इस वर्ष राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अभियान को विशेष रूप दिया गया है।
​अभियान के अंतर्गत जिले भर में तिरंगा रैलियां, साइकिल व ई-बाइक रैली, रंगोली प्रतियोगिताएं, देशभक्ति कंसर्ट और प्रदर्शनी जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में छात्र, युवा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का परिचय देने की अपील की है।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Seoni News: ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस, रैली और झांकियों ने बांधा समां
    1
    Seoni News: ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस, रैली और झांकियों ने बांधा समां
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *कुरई घाटी में अनियंत्रित होकर कंटेनर पलटा* सिवनी से नागपुर की और जा रहा एक कंटेनर कुरई घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया वन वे रोड पर आना हो गया था कंटेनर को जेसीबी की मदद से कंटेनर को सीधा किया गया सीधे करते वक्त दोनों तरफ से रोड रोड में जाम लग गया बताया गया कि ड्राइवर को मामूली चोट आई कुरई घाटी इस मोड में आए दिन हादसा होते रहते हैं।
    2
    *कुरई घाटी में अनियंत्रित  होकर कंटेनर पलटा*
सिवनी से नागपुर की और जा रहा एक कंटेनर कुरई घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया वन वे रोड पर आना हो गया था कंटेनर को जेसीबी की मदद से कंटेनर को सीधा किया गया सीधे करते वक्त दोनों तरफ से रोड रोड में जाम लग गया बताया गया कि ड्राइवर को मामूली चोट आई कुरई घाटी इस मोड में आए दिन हादसा होते रहते हैं।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.