Shuru
Apke Nagar Ki App…
धूम धाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस छिंदवाड़ा संरक्षक श्री जयकुमार नागवंशी ने बताया कि मध्यप्रदेश/छिंदवाड़ा जिले के ग्राम नेर में आज मनाया गया 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस सार्वजनिक बड़ादेव सेवा समिति नेर के तत्वाधान में इस आयोजन पर समाजजनों एवं समस्त ग्राम एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए | श्री जयकुमार नागवंशी ने बताया कि इस आयोजन में आदिवासी सांस्कृतिक वाद्ययंत्रों धुन झलक एवं जनजागरूकता संदेशों के साथ हवन पूजन एवं विशाल भंडारा का भव्य आयोजन रखा गया | जिसमें धूमधाम के साथ मनाया गया एवं 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस जय सेवा जय बड़ादेव जय गोंडवाना सेवा जोहार के जयकारा नारों से मनाया गया |
यश भारत
धूम धाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस छिंदवाड़ा संरक्षक श्री जयकुमार नागवंशी ने बताया कि मध्यप्रदेश/छिंदवाड़ा जिले के ग्राम नेर में आज मनाया गया 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस सार्वजनिक बड़ादेव सेवा समिति नेर के तत्वाधान में इस आयोजन पर समाजजनों एवं समस्त ग्राम एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए | श्री जयकुमार नागवंशी ने बताया कि इस आयोजन में आदिवासी सांस्कृतिक वाद्ययंत्रों धुन झलक एवं जनजागरूकता संदेशों के साथ हवन पूजन एवं विशाल भंडारा का भव्य आयोजन रखा गया | जिसमें धूमधाम के साथ मनाया गया एवं 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस जय सेवा जय बड़ादेव जय गोंडवाना सेवा जोहार के जयकारा नारों से मनाया गया |
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- धूम धाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस छिंदवाड़ा संरक्षक श्री जयकुमार नागवंशी ने बताया कि मध्यप्रदेश/छिंदवाड़ा जिले के ग्राम नेर में आज मनाया गया 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस सार्वजनिक बड़ादेव सेवा समिति नेर के तत्वाधान में इस आयोजन पर समाजजनों एवं समस्त ग्राम एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए | श्री जयकुमार नागवंशी ने बताया कि इस आयोजन में आदिवासी सांस्कृतिक वाद्ययंत्रों धुन झलक एवं जनजागरूकता संदेशों के साथ हवन पूजन एवं विशाल भंडारा का भव्य आयोजन रखा गया | जिसमें धूमधाम के साथ मनाया गया एवं 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस जय सेवा जय बड़ादेव जय गोंडवाना सेवा जोहार के जयकारा नारों से मनाया गया |1
- *चाँद में गूंजा हर-हर महादेव, महाकाल मंदिर से शाहपुरा पंचमुखी शिव मंदिर के लिए निकली भव्य पैदल कांवड़ यात्रा* *लोकेशन/चाँद* *TNP NEWS चाँद से संवाददाता सुजीत श्रीवास* *चाँद में गूंजा हर-हर महादेव, महाकाल मंदिर से शाहपुरा पंचमुखी शिव मंदिर के लिए निकली भव्य पैदल कांवड़ यात्रा* चाँद में सावन के पावन महीने में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महाकाल मंदिर चाँद से पंचमुखी शिव मंदिर तक भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे कांवड़िए कंधों पर कांवड़ लेकर पैदल यात्रा पर निकले। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ियों का स्वागत-सत्कार किया गया। डीजे की भक्तिमय धुनों पर कांवड़िए जमकर थिरकते और नाचते नजर आए। पूरे यात्रा मार्ग में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल शिवमय हो गया। पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों द्वारा श्रद्धापूर्वक लाए गए पवित्र जल से भगवान पंचमुखी शिव का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। *व्हाइट:- चाँद महाकाल समिति*4
- माननीय मोहन यादव जी तक के यहां वीडियो पहुंचा दीजिए खसरा खतौनी नक्शा ऑनलाइन करने के लिए मुख्यमंत्री जी को वीडियो के माध्यम से सुझाव1
- लोकेशन – कलारबांकी, (बंडोल)/सिवनी नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी कलारबांकी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस 10 हजार से अधिक लोगों ने निकाली भव्य रैली, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प.... लोकेशन – कलारबांकी, (बंडोल)/सिवनी नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी कलारबांकी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस 10 हजार से अधिक लोगों ने निकाली भव्य रैली, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प अवैध शराब पर रोक लगाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग सिवनी/- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बहुल ग्राम कलारबांकी में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ा देव पेन ठाना में पारंपरिक विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात आदिवासी समाज द्वारा विशाल एवं भव्य रैली निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का संदेश देती रैली में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली ने पूरे क्षेत्र में आदिवासी संस्कृति और एकता की मजबूत झलक प्रस्तुत की। आयोजन के दौरान समाजजनों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए एकजुट होकर संकल्प लिया। वक्ताओं ने आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं, अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में गांव-गांव बिक रही कथित अवैध शराब को लेकर चिंता जताई। समाजजनों ने प्रशासन एवं सरकार से अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है, इसलिए इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। भव्य रैली के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं एवं समाजजनों के लिए वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में आदिवासी समाज की एकजुटता, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक चेतना का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला।4
- कुरई-बादलपार क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस *कुरई-बादलपार क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस* _वाहन रैली निकालकर दिखाई एकजुटता, गूंजे ‘एक तीर, एक निशान, आदिवासी एक समान’ के नारे_ कुरई/बादलपार - विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को सिवनी जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में कुरई विकासखंड के बादलपार, चक्की खमरिया सहित आसपास के आदिवासी अंचलों में भी विश्व आदिवासी दिवस उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने वाहन रैली निकालकर अपनी एकजुटता, सामाजिक पहचान और संस्कृति का संदेश दिया। रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान ‘एक तीर, एक निशान, आदिवासी एक समान’ सहित विभिन्न नारों से क्षेत्र गूंज उठा। वाहन रैली के माध्यम से समाज की एकता और अपनी पहचान को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के दौरान आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। *9 अगस्त को अवकाश घोषित करने की मांग* इस अवसर पर कैलाश उईके ने कहा कि आदिवासी समाज अब जागरूकता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। समाज अपने अधिकारों, संस्कृति और पहचान को लेकर लगातार जागरूक हो रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि 9 अगस्त, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने के लिए केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में विश्व आदिवासी दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिन के माध्यम से आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक एकता को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी समाजजनों ने आपसी एकता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- Seoni News: गणेशगंज में विश्व आदिवासी दिवस की रही धूम विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित1
- कलारबांकी में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वाहन रैली के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस कलारबांकी: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कलारबांकी क्षेत्र में आदिवासी समाज द्वारा विविध पारंपरिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। समाजजनों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य और गीत-संगीत के माध्यम से अपनी समृद्ध संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम के उपरांत समाज द्वारा एक विशाल वाहन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने हिस्सा लिया। रैली के समापन पर आयोजित मुख्य समारोह में वक्ताओं ने आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को सहेजने तथा आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- माता शबरी आवासीय विद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व भव्य तिरंगा यात्रा के साथ मना विश्व आदिवासी दिवस सिवनी: माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, बोरदई जनतानगर में 'विश्व आदिवासी दिवस' और 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी के मुख्य आतिथ्य और जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री लालजीराम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में छात्राओं ने देशभक्ति व जनजातीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक रंगोली बनाई और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा निकाली गई उत्साहपूर्ण तिरंगा यात्रा रही, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान संस्था के प्राचार्य श्री मनोहर सिंह राहंगडाले ने 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत नागरिकों से अपने-अपने घरों व संस्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराने और तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील की।1