गड़हनी (भोजपुर): जनसमस्याओं के समाधान हेतु बीस सूत्री कार्यालय में लगा जनता दरबार, मौके पर हुआ 7 मामलों का निपटारा गड़हनी, [आज 16/03/2026]: बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के 'सपनों का बिहार' और सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से गड़हनी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रत्येक सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाले इस दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान बीस सूत्री समिति के सदस्यों ने जनता की शिकायतों को अत्यंत गंभीरता और सम्मान पूर्वक सुना। आज के शिविर में कुल 19 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन कर दिया गया। शेष 12 मामलों की प्रकृति को देखते हुए उन्हें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया है। समिति के सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शेष बचे सभी 12 मामलों का निराकरण समय सीमा के भीतर न्याय संगत तरीके से सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। हम सभी को मिलकर उनके सपनों का आत्मनिर्भर और विकसित बिहार बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान और सहयोग देना चाहिए।" समिति ने दोहराया कि प्रखंड स्तर पर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है, ताकि आम लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े।
गड़हनी (भोजपुर): जनसमस्याओं के समाधान हेतु बीस सूत्री कार्यालय में लगा जनता दरबार, मौके पर हुआ 7 मामलों का निपटारा गड़हनी, [आज 16/03/2026]: बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के 'सपनों का बिहार' और सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से गड़हनी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रत्येक सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाले इस दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान बीस सूत्री समिति के सदस्यों ने जनता की शिकायतों को अत्यंत गंभीरता और सम्मान पूर्वक सुना। आज के शिविर में कुल 19 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन कर दिया गया। शेष 12 मामलों की प्रकृति को देखते हुए उन्हें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया है। समिति के सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शेष बचे सभी 12 मामलों का निराकरण समय सीमा के भीतर न्याय संगत तरीके से सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। हम सभी को मिलकर उनके सपनों का आत्मनिर्भर और विकसित बिहार बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान और सहयोग देना चाहिए।" समिति ने दोहराया कि प्रखंड स्तर पर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है, ताकि आम लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े।
- चुनाव पूर्व पंचायतों का परिसीमन कराने की माँग तेज प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की गुहार, हाईकोर्ट में याचिका दायर । पटना, 16 मार्च 2026 बिहार में पंचायतों के परिसीमन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव से पूर्व पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन कराने की माँग को लेकर आरा में जिले से आए पंचायत प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की है। आरा स्थित होटल एकजोटिका में आयोजित जिला मुखिया महासंघ एवं अन्य प्रतिनिधि संगठनों की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से पंचायतों के पुनः परिसीमन का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि माँगों पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने की स्थिति में माननीय पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया है । बैठक में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि बिहार में वर्ष 1994 में 1991 की जनगणना के आधार पर पंचायतों का परिसीमन किया गया था, जबकि वर्तमान में पंचायतों की आबादी लगभग ढाई गुना बढ़ चुकी है। इसके बावजूद परिसीमन नहीं किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों और प्रखंडों में कुछ पंचायतों का क्षेत्रफल 10 किलोमीटर से अधिक रेडियस में फैला हुआ है, जिससे वहाँ विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और प्रशासनिक उपेक्षा बढ़ी है। वहीं, नगर निकायों के गठन और उनके क्षेत्र विस्तार के कारण कई पंचायतों का बिखंडन एवं पुनर्गठन अव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिससे गंभीर विसंगतियाँ उत्पन्न हुई हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पुनर्गठन के दौरान कुछ ऐसे पंचायत वार्ड बनाए गए हैं जिनकी आबादी मात्र 100 के आसपास है, फिर भी उन्हें वार्ड का दर्जा दिया गया है, जो 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1994 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। संविधान के अनुसार प्रत्येक 10 वर्ष में जनगणना के बाद परिसीमन एवं उसी आधार पर आरक्षण लागू किया जाना अनिवार्य है, लेकिन बिहार इस मामले में लगातार पीछे रहा है। बैठक में यह भी कहा गया कि देश के कई अन्य राज्यों में समय पर परिसीमन कराया गया है, जबकि बिहार में पंचायत प्रतिनिधियों को आज भी पुरानी और अव्यवहारिक सीमाओं के साथ काम करना पड़ रहा है। बैठक में पंद्रहवी वित्त छठा वित्त योजना की इंट्री पंचायत सरकार भवन विवाह भवन आर्म्स के मामलों में लेट लतीफी पर नाराजगी व्यक्त की गई । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद यादव ने किया । और संचालन सचिव अभय कुमार सिंह ने किया।बैठक में मुख्य रूप से मुखिया गण सुजीत कुमार सिंह मुखिया बसंतपुर, विनय प्रताप सिंह प्रखण्ड अध्यक्ष कोईलवर, अनिल कुमार गुप्ता मुखिया देव, परमानंद पासवान मुखिया प्रतिनिधि मकदुमपुर डुमरा, श्री राम सिंह मुखिया बर्राप, बब्बू पासवान मुखिया भारासाढा,चंद्रशेखर सिंह प्रखण्ड अध्यक्ष गड़हनी, सुनील कुमार मुखिया बलीगांव , हरिद्वार सिंह मुखिया प्रतिनिधि ईचरी, सुरेन्द्र सिंह मुखिया प्रतिनिधि डुमरिया, मुन्ना प्रसाद मुखिया प्रतिनिधि सहझौली, विनोद कुमार मुखिया प्रतिनिधि बेलवानिया, बबन पंडित मुखिया प्रतिनिधि ऐकौना , विनय यादव मुखिया प्रतिनिधि, बीरेंद्र कुमार साह मुखिया छोटा सासाराम, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा मुखिया प्रतिनिधि छावरही, गौरी शंकर प्रसाद मुखिया नौनार, बिपिन बिहारी दास मुखिया नारायणपुर, मुन्ना कुमार मुखिया जेठवार, लालमुक्ति पासवान मुखिया , उषा देवी मुखिया ईचरी, राहुल साह मुखिया प्रतिनिधि बबुरा , रंजय कुमार सिंह मुखिया पूर्वी बबुरा, रितेश कुमार सिंह मुखिया, धनंजय प्रसाद मुखिया प्रतिनिधि सिन्हा, विजय प्रसाद मुखिया मटुकपुर, संजय सिंह मुखिया प्रतिनिधि गठहूला, महेंद्र प्रसाद सिंह मुखिया प्रतिनिधि कुरकुरी , बलिराम यादव प्रखण्ड अध्यक्ष शाहपुर, गजेंद्र सिंह मुखिया अगिआंव, सुरेश सिंह मुखिया विमवा, प्रियरंजन सिंह मुखिया पूर्वी आयर, मुकेश प्रसाद गंगहर, अभय सिंह मुखिया कुसम्हा, मनोज कुमार यादव प्रखण्ड अध्यक्ष सन्देश, मिथुन सिंह मुखिया प्रतिनिधि ठाकुरी, धर्मशिला देवी प्रखण्ड अध्यक्ष उदवंतनगर , शिवजी सिंह मुखिया प्रतिनिधि , मनोज ठाकुर मुखिया गौरा, भूपेंद्र कुमार सिंह मुखिया प्रतिनिधि गोपालपुर, विजय शंकर जिला प्रधान सचिव, रंजीत कुमार मुखिया प्रतिनिधि कायमनगर, जय कुमार सिंह मुखिया प्रतिनिधि, झरोखा देवी मुखिया रामसाढ़, आशा देवी आंखगांव, विजय सिंह मुखिया प्रतिनिधि अंधारी, भाई वीरेंद्र मुखिया बिहिया, सोनामती देवी मुखिया आतवारी, अंकू यादव मुखिया प्रतिनिधि पश्चिमी गुंडी, उमेश कुशवाहा पश्चिमी आयर, रीमा देवी मुखिया चिलोहस, आदि उपस्थित थे1
- आरा। भोजपुर जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री रजनीश को गुप्त सूचना मिली की नोएडा कि ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब हाजीपुर बिहार की ओर जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वाहन जांच के क्रम में मद्यनिषेध इकाई पटना, बिहार के सहयोग से मोहनिया-आरा मेन हाइवे पर नारायणपुर टोल प्लाज़ा के पास, थाना-जगदीशपुर,जिला-भोजपुर से एक 6 (छः) चक्का कंटेनर से भारी मात्रा अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। कंटेनर पर निबंधन संख्या AS01SC-4657 अंकित पाया गया, कंटेनर के चालक विपिन कुमार, पे०-वैधनाथ सिंह, सा०-बरौलीया, थाना-जयथा, जिला-एटा, राज्य-उत्तर प्रदेश के साथ एक और व्यक्ति ब्रजेश कुमार, पे०-राज कुमार, सा०-टिकरी कला, थाना-सिकंदराउ, जिला-हाथरस, राज्य-उत्तर प्रदेश गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त वाहन से Mc’dowells No 1 Whisky 750 ml का 420 पीस, Mc’dowells Whisky 375 ml का 840 पीस, Mc’dowells Whisky 180 ml का 1680 पीस, Royal Stage Whisky 750 ml का 840 पीस, Royal Stage Whisky 375 ml का 1920 पीस एवं Royal Stage Whisky 180 ml का 3840 पीस जो कुल 9540 पीस में 2973.60 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 36 लाख के करीब आँका गया। जप्त शराब को नोएडा से हाजीपुर (बिहार) ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे।2
- आरा में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता में क्या कहा सुनिए1
- अरवल जिला विकास मंच सह रेल आंदोलन सूत्रधार मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में अरवल ब्लॉक प्रांगण से समहरणालय अरवल तक अरवल जिले के किसानों के अंचल कार्यालय के मनमानी के खिलाफ किसानों द्वारा धरना एवं प्रदर्शन किया गया मुख्य मांगे:- अरवल जिले के सभी पंचायत में शिविर लगाकर किसानों के हित में परिमार्जन कर खाता संख्या खेसरा संख्या रकबा चौहदी का सुधार किया जाए1
- मोदी जी का वीडियो वॉयरल बायो गैस कैसे बनाएं जानिए अब तक आप सभी नहीं जानते होंगे तो जन लीजिए नाम नरेंद्र काम सरेंडर जय हिंद 🇮🇳🇮🇳 जय भारत 🇮🇳🇮🇳1
- Post by Santu Saw1
- - भोजपुर *राज्यसभा चुनाव वोटिंग पर बोले प्रशांत किशोर, कहा – बिहार से हर बार कोई ये चुनाव जीत कर जाता है, बावजूद बिहार के लोगों की स्तिथि नहीं बदलती* *भोजपुर*। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को भोजपुर पहुंचे। दरअसल, प्रशांत किशोर बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे हर जिले में जाकर संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज भोजपुर जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने आरा में स्थित रॉयल विजन क्लब रिसोर्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उसका नतीजा बहुत ही चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि “दस-दस हजार रुपये देकर 202 सीटें जीतने के बाद भी नीतीश कुमार तीन महीने से ज्यादा मुख्यमंत्री नहीं रह पाए। यह परिणाम उनकी लोकप्रियता का नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चर्ड रिजल्ट’ का उदाहरण है। इसलिए 202 विधायक होने के बाद भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ रहा है। इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव वोटिंग का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हर बार लोग बिहार से राजयसभा में जाते हैं, बावजूद बिहार के लोगों की स्तिथि नहीं बदलती। जो चुन कर जाते हैं वो बिहार में एक ट्रेन को स्टोपेज तक नहीं करवा पाते हैं। *चुनाव के बाद से अबतक 50 से ज्यादा बच्चों की दूसरे प्रदेशों में हुई मौत, फिर भी नेता-मंत्री मौन* इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने एक बड़े मुद्दे पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए बोलें- अभी तक जब से बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है तब से बिहार के 50 से ज्यादा ऐसे युवा जो रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में गए हैं उनकी मृत्यु हो गई है लेकिन सरकार के किसी नेता या मंत्री के तरफ से किसी बच्चे के लिए अबतक एक ब्यान भी नहीं आया है। मौके पर अभय सिंह, शैलजा सिंह, किरण सिंह, सलमा बेग़म, एस के सिंह, सिद्ध नाथ राय, तथागत हर्षवर्धन, किशोर कुमार मुन्ना, जेपी सिंह, ललन जी सहित अन्य मौजूद थे।1
- Post by Jitendra Kumar1
- आरा से संजय श्रीवास्तव द एमिटी स्कूल सोनबरसा के एनुअल फंक्शन का भव्य उद्घाटन डुमराव एसडीएम राकेश कुमार ने किया द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के प्रांगण में विद्यालय का 10वा वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम कर मनाया गया. कार्यक्रम का उद्धघाटन डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार,विद्यालय निदेशक अमरेंद्र राजेश, जवाहर नवोदय विद्यालय नावानगर के प्राचार्य कौशल कुमार,अधिवक्ता राकेश कुमार पाठक उर्फ डिंकू पाठक, प्रोफेसर मृत्युंजय सिंह,जेएनवी बिहिया ले प्राचार्य पीसी राय,जेएनवी औरंगाबाद आरके तिवारी,प्रकाश कुमार,कमलेश कुमार,दिनेश सिंह सदस्य नीति आयोग,राजेंद्र हॉस्पिटल जगदीशपुर के डायरेक्टर अनिल कुमार सिंह समेत अन्य लोगो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को शॉल और मोमेंटो देकर विद्यालय के निदेशक द्वारा सम्मानित किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की वंदना से किया गया. सभा को संबोधित करते मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र का पहला स्कूल है,जहां नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा शिक्षा के साथ बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे है.हमलोग कल्पना भी नहीं किए थे कि पटना, दिल्ली, मुंबई का शिक्षा एवं कला हमारे बच्चों को सोनवर्षा में ही मिल सकता है.द एमिटी स्कूल के निदेशक अमरेंद्र राजेश ने कहा कि हमारे विद्यालय में किताबी शिक्षा के अलावे मार्मिक, नैतिक, सांस्कृतिक,दार्शनिक शिक्षा भी दी जाती है.कार्यक्रम में राघव जी के गऊवा,चुन चुन कर आई चिड़िया, दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ ना, रे मामा रे मामा,चली चली रे पतंग, ये दुनिया बड़ी लुटेरी, बंदे में दम था,सांसों की माला में सिमरू मै पी का नाम,पापा कहते है मेरा नाम करेगा,की जो केशरी के लाल,तेरी दोस्ती कबूल मुझे,मैं हूं नंबर के गवैया,शिव तांडव,तू कितनी अच्छी है तू कितनी प्यारी है मेरी मां,सिया की खोज में निकल पड़े कपि सारे जिनपर कृपा,दिल दा मामला है दिलबर,मेरा जूता है जापानी,टिक टिक प्लास्टिक,नैनो वाले ने सहित अन्य कई थीमों पर छात्रों ने डांस व कला का प्रदर्शन किया.जहां विद्यालय की छात्रों ने कार्यक्रम में शिव का धनुष,कन्यादान जैसे नाटक का मंचन कर उपस्थित सभी को अपनी कला का प्रदर्शन कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.जहां अभिभावकों सहित उपस्थित दर्शकों के तालियों की गड़गड़ाहट से बधाई दिया.साथ ही भोजपुरी चैता,भोजपुरी सोहर, इत्यादि थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.वही छात्र छात्राओं कार्यक्रम में कई अन्य गीत गाकर व कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.वही कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य उद्घोषक रवि रंजन राय ने किया.मौके पर बीडीसी अजय कुमार गुप्ता, कार्यक्रम के कोरियोग्राफर आकाश, आशुतोष दीक्षित, प्ले डायरेक्टर साहेब लाल यादव तथा विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका उपस्थित रहेl2