श्रीमद्भागवत कथा विश्राम दिवस: सुदामा-कृष्ण मिलन के भावुक प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रोता, विधायक समेत कई गणमान्य रहे मौजूद शहर के श्री लक्ष्मीनारायण जी जालान मंदिर प्रांगण में श्री बजरंग प्रसाद जालान, भगवती देवी जालान एवं जालान परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें और अंतिम दिवस पर पूज्य ब्रह्मचारी चंद्रपाल जी महाराज ने सुदामा-कृष्ण मिलन का भावुक प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया; इस दौरान उन्होंने व्यासपीठ से युगों की महिमा, हनुमान चालीसा के महत्व, घूँघट की संस्कारी परंपरा तथा कलयुग से जुड़ी अपनी धारणाओं पर विचार रखे। इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य यजमान रमेश जालान एवं ममता जालान सहित ब्रजेश जालान (सभापति, नगर परिषद), रागिनी जालान, शैलेश जालान, नेहा जालान, वर्षा अग्रवाल, आशुतोष जालान, ऋचु जालान, ऋषिका अग्रवाल, मनोज जालान, गोविंद जालान, मुकुंद जालान, संदीप जालान तथा सुरसंड विधायक प्रो. नागेंद्र राउत, कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल, भाजपा नगर अध्यक्ष रंधीर चौधरी, सुशील नारनौलिया, रमन मिश्रा, विजय नारनौलिया, संतोष सानू, राकेश शर्मा, रामनरेश ठाकुर (सेवानिवृत्त शिक्षक), रामू चौधरी, सौरभ बागला और ऋषि शिवहरे जैसे कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्रीमद्भागवत कथा विश्राम दिवस: सुदामा-कृष्ण मिलन के भावुक प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रोता, विधायक समेत कई गणमान्य रहे मौजूद शहर के श्री लक्ष्मीनारायण जी जालान मंदिर प्रांगण में श्री बजरंग प्रसाद जालान, भगवती देवी जालान एवं जालान परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें और अंतिम दिवस पर पूज्य ब्रह्मचारी चंद्रपाल जी महाराज ने सुदामा-कृष्ण मिलन का भावुक प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया; इस दौरान उन्होंने व्यासपीठ से युगों की महिमा, हनुमान चालीसा के महत्व, घूँघट की संस्कारी परंपरा तथा कलयुग से जुड़ी अपनी धारणाओं पर विचार रखे। इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य यजमान रमेश जालान एवं ममता जालान सहित ब्रजेश जालान (सभापति, नगर परिषद), रागिनी जालान, शैलेश जालान, नेहा जालान, वर्षा अग्रवाल, आशुतोष जालान, ऋचु जालान, ऋषिका अग्रवाल, मनोज जालान, गोविंद जालान, मुकुंद जालान, संदीप जालान तथा सुरसंड विधायक प्रो. नागेंद्र राउत, कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल, भाजपा नगर अध्यक्ष रंधीर चौधरी, सुशील नारनौलिया, रमन मिश्रा, विजय नारनौलिया, संतोष सानू, राकेश शर्मा, रामनरेश ठाकुर (सेवानिवृत्त शिक्षक), रामू चौधरी, सौरभ बागला और ऋषि शिवहरे जैसे कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- श्रीमद्भागवत कथा विश्राम दिवस: सुदामा-कृष्ण मिलन के भावुक प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रोता, विधायक समेत कई गणमान्य रहे मौजूद शहर के श्री लक्ष्मीनारायण जी जालान मंदिर प्रांगण में श्री बजरंग प्रसाद जालान, भगवती देवी जालान एवं जालान परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें और अंतिम दिवस पर पूज्य ब्रह्मचारी चंद्रपाल जी महाराज ने सुदामा-कृष्ण मिलन का भावुक प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया; इस दौरान उन्होंने व्यासपीठ से युगों की महिमा, हनुमान चालीसा के महत्व, घूँघट की संस्कारी परंपरा तथा कलयुग से जुड़ी अपनी धारणाओं पर विचार रखे। इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य यजमान रमेश जालान एवं ममता जालान सहित ब्रजेश जालान (सभापति, नगर परिषद), रागिनी जालान, शैलेश जालान, नेहा जालान, वर्षा अग्रवाल, आशुतोष जालान, ऋचु जालान, ऋषिका अग्रवाल, मनोज जालान, गोविंद जालान, मुकुंद जालान, संदीप जालान तथा सुरसंड विधायक प्रो. नागेंद्र राउत, कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल, भाजपा नगर अध्यक्ष रंधीर चौधरी, सुशील नारनौलिया, रमन मिश्रा, विजय नारनौलिया, संतोष सानू, राकेश शर्मा, रामनरेश ठाकुर (सेवानिवृत्त शिक्षक), रामू चौधरी, सौरभ बागला और ऋषि शिवहरे जैसे कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट, एसडीएम गौरव कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनीता कुमारी की संयुक्त अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुपरी, चोरौत, नानपुर, बोखड़ा, बाजपट्टी और सुरसंड प्रखंड के सभी बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष शामिल हुए। आगामी त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम और एसडीपीओ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।सभी बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानीय स्तर पर पूजा समितियों के साथ बैठक करें और समय पर लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पूरी कराएं। चौक-चौराहों और ग्रामीण इलाकों में नशीली दवाओं की बिक्री व सेवन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाने का आदेश जारी किया गया है। मद्य निषेध थाने की पुलिस को भी नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के निर्देश दिए गए हैं।एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने संवेदनशील इलाकों को चिह्नित करने, नियमित वाहन चेकिंग चलाने, आपराधिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और निरोधात्मक कार्रवाई तेजी से पूरी करने का निर्देश दिया है। एसडीएम गौरव कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- सीतामढ़ी के बैरगनिया में SDM का औचक निरीक्षण, कई प्रतिष्ठानों की जांच-पड़ताल, देखें वीडियो1
- पुपरी में नशे के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, लगातार दूसरे दिन SDM की ताबड़तोड़ छापेमारी; कई हिरासत में #Pupri #Sitamarhi #SDM #GauravKumar #NashaMukti #NashaKarobar #Prashasan #Raid #PoliceAction #BiharNews #SitamarhiNews #PupriNews #BreakingNews #LocalNews #BasopattiTak Basopatti Tak पुपरी में नशे के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, लगातार दूसरे दिन SDM की ताबड़तोड़ छापेमारी; कई हिरासत में #Pupri #Sitamarhi #SDM #GauravKumar #NashaMukti #NashaKarobar #Prashasan #Raid #PoliceAction #BiharNews #SitamarhiNews #PupriNews #BreakingNews #LocalNews #BasopattiTak Basopatti Tak1
- बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2026 के शिक्षक /स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मधुबनी जिले में 12 कोषांगों का गठन अधिकारियों एवं कार्यों की तैनाती कर समय वध पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का दिया निर्देश मधुबनी, 25 सितंबर, 2026। बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के सफल, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु संचालन को लेकर मधुबनी जिले में प्रशासनिक तैयारियों को गति प्रदान कर दी गई है। जिला निर्वाचन ढपदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा द्वारा निर्वाचन कार्यों के प्रभावी प्रबंधन एवं विभिन्न गतिविधियों के समन्वित संचालन के लिए कुल 12 कोषांगों का गठन किया गया है। सभी कोषांगों में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए उनके कार्य एवं दायित्व भी निर्धारित किए गए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे निर्वाचन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, निर्धारित मानकों एवं निर्वाचन संबंधी प्रावधानों के अनुरूप अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जवाबदेही, तत्परता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है। निर्वाचन कार्यों के सुचारु संचालन के लिए गठित 12 कोषांगों में कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग, सामग्री प्रबंधन कोषांग, परिवहन प्रबंधन कोषांग, विधि-व्यवस्था प्रबंधन कोषांग, आदर्श आचार संहिता प्रबंधन कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका प्रबंधन कोषांग, मतपत्र/डम्मी बैलेट पेपर एवं सील प्रबंधन कोषांग, मीडिया/एमसीएमसी प्रबंधन एवं प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग, हेल्पलाइन-सह-जन शिकायत/समाधान एवं जिला नियंत्रण कक्ष प्रबंधन कोषांग, कम्युनिकेशन प्लान/संचार योजना एवं वीडियोग्राफी प्रबंधन कोषांग तथा निर्वाचन/निर्वाचक सूची प्रबंधन कोषांग शामिल हैं। कार्मिक कोषांग के माध्यम से निर्वाचन कार्य के लिए आवश्यक मानव संसाधन का प्रबंधन, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति तथा संबंधित प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग द्वारा निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षण से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का समन्वय किया जाएगा। सामग्री प्रबंधन कोषांग द्वारा निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त होने वाली आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण एवं वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं परिवहन प्रबंधन कोषांग के माध्यम से निर्वाचन कार्य में आवश्यक वाहनों की उपलब्धता, आवंटन एवं संचालन की व्यवस्था की जाएगी। विधि-व्यवस्था प्रबंधन कोषांग द्वारा निर्वाचन के दौरान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक समन्वय किया जाएगा। आदर्श आचार संहिता प्रबंधन कोषांग द्वारा आदर्श आचार संहिता से संबंधित मामलों की निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसी प्रकार मतपत्र एवं मतपेटिका प्रबंधन कोषांग द्वारा मतपत्रों एवं मतपेटिकाओं से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का संचालन किया जाएगा। मतपत्र/डम्मी बैलेट पेपर एवं सील प्रबंधन कोषांग द्वारा संबंधित निर्वाचन सामग्री एवं सील की व्यवस्था, सुरक्षित रख-रखाव तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। मीडिया/एमसीएमसी प्रबंधन एवं प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग द्वारा निर्वाचन से संबंधित मीडिया गतिविधियों, मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी से जुड़े कार्यों तथा निर्वाचन प्रेक्षकों से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का समन्वय किया जाएगा। हेल्पलाइन-सह-जन शिकायत/समाधान एवं जिला नियंत्रण कक्ष प्रबंधन कोषांग के माध्यम से निर्वाचन से संबंधित सूचना, शिकायतों एवं जनसमस्याओं के प्राप्ति एवं नियमानुसार समाधान तथा नियंत्रण कक्ष के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कम्युनिकेशन प्लान/संचार योजना एवं वीडियोग्राफी प्रबंधन कोषांग द्वारा निर्वाचन से संबंधित संचार व्यवस्था एवं आवश्यक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी। वहीं निर्वाचन/निर्वाचक सूची प्रबंधन कोषांग द्वारा निर्वाचन एवं निर्वाचक सूची से संबंधित कार्यों का निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी कोषांग अपने-अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक समन्वय स्थापित करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियों को पूर्ण करें। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की स्वतंत्रता, निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। किया जा रहा है, ताकि बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 का संचालन निर्धारित प्रावधानों एवं मानकों के अनुरूप शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।1
- चुनाव प्रक्रिया में कथित धांधली को लेकर मधुबनी में राजद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन, युवा नेता अमरेंद्र चौरसिया बोले ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा चुनाव प्रक्रिया में कथित धांधली को लेकर मधुबनी में राजद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन, युवा नेता अमरेंद्र चौरसिया बोले ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा1
- मधुबनी में राजद का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन1
- चोरौत पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान हड़कंप,14 हजार का काटा चलान चोरौत थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र एनएच 227 व एनएच 527 सी के मिलन बिंदु स्थित एक गैस गोदाम के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन जांच की हो रही कार्रवाई से बिना कागजात व हैल्मेट लेकर नहीं चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वाहन चालक मार्ग बदलकर इधर उधर से यात्रा करने पर विवश हो गया। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि जिला अधिक्षक व डीएम के निर्देश पर क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को थाना के एसआई सोमनाथ के द्वारा पुलिस बल के साथ एनएच 227 पथ पर वाहन जांच की गयी। इस दौरान विभिन्न वाहन चालकों को गाड़ी संबंधित विभिन्न प्रकार के कागजात व हैल्मेट लेकर यात्रा नहीं करने वाले चालकों से कुल 14 हजार राशि का चालान काटा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चालकों को हिदायत दी गयी है। कि वे हैल्मेट, डीएल, तथा गाड़ी से संबंधित कागजात तथा वाहन बीमा का इत्यादि आवश्यक कागजात लेकर यात्रा करें और प्रशासन को सहयोग करें।1