25 लाख महिलाओं को मिली आर्थिक मजबूती, MMRY के तहत 2500 करोड़ की राशि हस्तांतरित। मुख्यमंत्री के कर-कमलों से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) के तहत राज्य की 25 लाख महिला लाभुकों के खातों में प्रति लाभुक 10,000 रुपये की दर से कुल 2,500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभुक महिलाओं के खातों में राशि भेजी गई। दरभंगा समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी कौशल कुमार, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, डीपीएम जीविका डॉ. ऋचा गार्गी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ एवं अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने बताया कि आज जिले की लगभग 1 लाख 21 हजार महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की गई है, जबकि पूर्व में लगभग 5 लाख 65 हजार महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 10,000 रुपये की प्रारंभिक सहायता से शुरू किए गए व्यवसायों की जांच कर पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से आगे की राशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे दो लाख रुपये तक की सहायता प्राप्त कर सकेंगी। उन्होंने निर्देश दिया कि लाभुक महिलाओं के व्यवसायों की नियमित समीक्षा की जाए तथा उन्हें आवश्यक तकनीकी और वित्तीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपने उद्यम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकें। डीपीएम जीविका डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।

- दरभंगा में अमौर के विधायक अख्तरुल इमान का बड़ा बयान1
- मधुबनी में दर्दनाक हादसा: बस ने युवक को कुचला, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर मचाया हंगामा। #madhubani #madhubaninews #Darbhangapolice #CrimeUpdate #police #CrimeNews #darbhanga #BiharNews #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #darbhangamithila #bihar #Newsupdate #murdrCase #murder #PoliceAction #Bihar #PoliticalNews1
- 🔴समस्तीपुर की सपना किन्नर ने कहीं अपनी बात1
- Darbhanga में पंचोभ टेनिस क्रिकेट फाइनल में रोहित 11 का दबदबा, मोनू 11 को हराकर खिताब पर कब्ज़ा! #darbhangadiaries #darbhanga_mithila #darbhanga #DarbhangaNews #cricket #cricketlovers #cricketfans #tennis #tennistournament #tennisplayer #tennislife #cricketnews #cricketfever1
- bihar भयानक मंजर कटिहार के कुर्सेला हाट में भीषण आग, 100 से ज्यादा दुकानें जलकर राख.1
- Post by LIVE CITY DARBHANGA1
- द स्कॉलर स्कूल के एनुअल फंक्शन में पहुंचे विधायक1
- 🔴#समस्तीपुर के बाबा थानेश्वर मंदिर में मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान द्वारा भंडारा का किया गया आयोजन1
- न्याय की आश मे पत्नी बेटा,हत्या कर सव को फेंका रेलबे ट्रैक पर होटल मालिक पर आरोप सुनिए परिजनों को मामला 23/12/2025 दरभंगा भुसकौल गाँव का1