स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 स्लग -जालौन: सुबह 6 बजे से ठेके पर बिकने लगी शराब, मंडी के सामने लग रहा शराबियों का जमावड़ा एंकर -जालौन। शहर की न्यू सब्जी मंडी के सामने स्थित शराब के ठेके पर नियमों की खुलेआम अनदेखी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेके पर सुबह करीब 6 बजे से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है, जबकि नियमानुसार तय समय से पहले शराब की बिक्री प्रतिबंधित होती है। बताया जा रहा है कि ठेके पर 90 रुपये में पव्वा बेचा जा रहा है और सुबह होते ही शराब खरीदने वालों की भीड़ लग जाती है। मंडी क्षेत्र होने के कारण आसपास सब्जी विक्रेता, किसान और आम लोग बड़ी संख्या में आते-जाते रहते हैं, लेकिन ठेके के सामने शराबियों का जमावड़ा लगने से माहौल खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शराब पीने के बाद शराबी आपस में झगड़ा करने लगते हैं और गाली-गलौज करते हैं। कई लोग खुलेआम सड़क किनारे बैठकर शराब पीते नजर आते हैं, जिससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह सब्जी खरीदने आने वाली महिलाओं और बुजुर्गों को इस स्थिति से काफी असहजता होती है। लोगों का आरोप है कि इस पूरे मामले में आबकारी विभाग की लापरवाही साफ नजर आ रही है। नियमों के बावजूद ठेके पर तय समय से पहले शराब की बिक्री कैसे हो रही है, इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि ठेके पर समय से पहले हो रही शराब बिक्री को तुरंत रोका जाए और खुलेआम शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मंडी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को परेशानी न उठानी पड़े
स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 स्लग -जालौन: सुबह 6 बजे से ठेके पर बिकने लगी शराब, मंडी के सामने लग रहा शराबियों का जमावड़ा एंकर -जालौन। शहर की न्यू सब्जी मंडी के सामने स्थित शराब के ठेके पर नियमों की खुलेआम अनदेखी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेके पर सुबह करीब 6 बजे से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है, जबकि नियमानुसार तय समय से पहले शराब की बिक्री प्रतिबंधित होती है। बताया जा रहा है कि ठेके पर 90 रुपये में पव्वा बेचा जा रहा है और सुबह होते ही शराब खरीदने वालों की भीड़ लग जाती है। मंडी क्षेत्र होने के कारण आसपास सब्जी विक्रेता, किसान और आम लोग बड़ी संख्या में आते-जाते रहते हैं, लेकिन ठेके के सामने शराबियों का जमावड़ा लगने से माहौल खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शराब पीने के बाद शराबी आपस में झगड़ा करने लगते हैं और गाली-गलौज करते हैं। कई लोग खुलेआम सड़क किनारे बैठकर शराब पीते नजर आते हैं, जिससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह सब्जी खरीदने आने वाली महिलाओं और बुजुर्गों को इस स्थिति से काफी असहजता होती है। लोगों का आरोप है कि इस पूरे मामले में आबकारी विभाग की लापरवाही साफ नजर आ रही है। नियमों के बावजूद ठेके पर तय समय से पहले शराब की बिक्री कैसे हो रही है, इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि ठेके पर समय से पहले हो रही शराब बिक्री को तुरंत रोका जाए और खुलेआम शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मंडी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को परेशानी न उठानी पड़े
- जालौन जिले में अचानक बदले मौसम ने जनपद में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के साथ कहर बरपाया, जिससे जालौन, माधौगढ़, कुठौंद, कोंच और नदीगांव क्षेत्र के करीब 30 गांवों में खड़ी एवं कटी फसलें प्रभावित हो गईं। गेहूं और चना की तैयार फसलें सबसे अधिक नुकसान की चपेट में आईं, जहां कई खेतों में फसलें जमीन पर बिछ गईं तो कहीं कटी फसल भीगकर खराब हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय कर दिया। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार, एसडीएम हेमंत पटेल और एसडीएम वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के साथ स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधानात्मक निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने मौके पर ही राजस्व निरीक्षक, लेखपालों और कृषि विभाग की टीमों को निर्देशित करते हुए कहा कि फसल क्षति का सर्वे शनिवार शाम 6 बजे से ही प्रारंभ कर दिया गया है और इसे पूर्ण पारदर्शिता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने फसल बीमा कंपनियों को भी निर्देशित किया कि वे त्वरित रूप से नुकसान का आकलन कर किसानों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें।कुठौंद और माधौगढ़ क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान सामने आया है, जबकि जालौन और कोंच तहसीलों में आंशिक क्षति दर्ज की गई है। मदनेपुर, गोरा राठौर, सलैया, चटसारी, दावर और ऊंचा गांव सहित कई गांव प्रभावित हुए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी किसान को नुकसान के आकलन में उपेक्षित नहीं किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से बटाई व बलकट पर खेती करने वाले किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि लेखपाल खेत मालिकों से सहमति पत्र प्राप्त कर ऐसे किसानों को भी मुआवजा दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक प्रभावित किसान की फसल का शत-प्रतिशत आकलन कर शासन स्तर से शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी भी प्रकार की जनहानि या पशु हानि की सूचना मिलती है तो 24 घंटे के भीतर सहायता राशि प्रदान की जाए। जिला प्रशासन की त्वरित सक्रियता और मौके पर पहुंचकर किए जा रहे सर्वे कार्य से किसानों में राहत की उम्मीद जगी है, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस आपदा में किसी भी प्रभावित किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।4
- ओलावृष्टि पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, खेतों तक पहुंचा तंत्र—किसानों को राहत का भरोसा डीएम ने खुद संभाली कमान, शाम से ही शुरू हुआ सर्वे—हर नुकसान का हो रहा पारदर्शी आकलन शनिवार शाम अचानक बदले मौसम ने जनपद में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के साथ कहर बरपाया, जिससे जालौन, माधौगढ़, कुठौंद, कोंच और नदीगांव क्षेत्र के करीब 30 गांवों में खड़ी एवं कटी फसलें प्रभावित हो गईं। गेहूं और चना की तैयार फसलें सबसे अधिक नुकसान की चपेट में आईं, जहां कई खेतों में फसलें जमीन पर बिछ गईं तो कहीं कटी फसल भीगकर खराब हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय कर दिया। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार, एसडीएम हेमंत पटेल और एसडीएम वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के साथ स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधानात्मक निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने मौके पर ही राजस्व निरीक्षक, लेखपालों और कृषि विभाग की टीमों को निर्देशित करते हुए कहा कि फसल क्षति का सर्वे शनिवार शाम 6 बजे से ही प्रारंभ कर दिया गया है और इसे पूर्ण पारदर्शिता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने फसल बीमा कंपनियों को भी निर्देशित किया कि वे त्वरित रूप से नुकसान का आकलन कर किसानों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें।कुठौंद और माधौगढ़ क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान सामने आया है, जबकि जालौन और कोंच तहसीलों में आंशिक क्षति दर्ज की गई है। मदनेपुर, गोरा राठौर, सलैया, चटसारी, दावर और ऊंचा गांव सहित कई गांव प्रभावित हुए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी किसान को नुकसान के आकलन में उपेक्षित नहीं किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से बटाई व बलकट पर खेती करने वाले किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि लेखपाल खेत मालिकों से सहमति पत्र प्राप्त कर ऐसे किसानों को भी मुआवजा दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक प्रभावित किसान की फसल का शत-प्रतिशत आकलन कर शासन स्तर से शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी भी प्रकार की जनहानि या पशु हानि की सूचना मिलती है तो 24 घंटे के भीतर सहायता राशि प्रदान की जाए। जिला प्रशासन की त्वरित सक्रियता और मौके पर पहुंचकर किए जा रहे सर्वे कार्य से किसानों में राहत की उम्मीद जगी है, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस आपदा में किसी भी प्रभावित किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया: शादी से लौट रहे युवक के साथ दबंगों ने गाली गलौज कर की मारपीट,घायल अवस्था में छोड़ दबंग हुए फरार,नकदी व जेवर लूटने का पीड़ित ने लगाया आरोप,पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार,वीडियो वायरल1
- झींझक मे सपा की पीडीए बैठक आयोजित पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया बोले जनता बदलाव के लियए तैयार झींझक में रविवार दोपहर करीब 2 बजे समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी की पीडीए बैठक एक गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक का आयोजन दीपू यादव के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवकुमार बेरिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में पीडीए बैठकें आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर जनता को जागरूक करने और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आवारा मवेशियों की समस्या से आम जनता त्रस्त है। नोटबंदी और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को लंबी कतारों में खड़ा करने के अलावा कोई राहत नहीं दी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है और जनता नई सरकार बनाने का मन बना चुकी है। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र पालीवाल ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष बबलू यादव, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, फैजान खान, पवन कटियार, निर्देश यादव, सर्वेश सिंह नीरु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- औरैया। रविवार को महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती के अवसर पर निषाद समाज के लोगों द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ जयंती मनाई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख स्थल से किया गया जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महाराजा निषाद राज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। झांकी को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्रा में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ ही समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा निषाद राज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने महाराजा निषाद राज के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के अंत में समाज के लोगों ने एकजुटता और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुरासी गांव में स्थित काली माता मंदिर को कुछ अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मंदिर स्थल पर पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और मंदिर को ठीक कराया। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और इस सिलसिले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन जनपद के कालपी नगर में आज National Highways Authority of India (NHAI) द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। सर्विस रोड किनारे बने नाले से लगभग 5 मीटर तक किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। इस दौरान प्रशासनिक अमला और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी। बताया गया कि लंबे समय से सर्विस रोड और नाले के आसपास लोगों द्वारा अवैध निर्माण कर लिया गया था, जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा था बल्कि जल निकासी व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद NHAI ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों, टीनशेड और अस्थायी निर्माणों को हटाया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और हाईवे व सर्विस रोड को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* नदी में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप,बिधूना क्षेत्र के कुरपुरा गांव के पास अरिंद नदी में संदिग्ध हालत में अधेड़ का मिला शव,खेतों में काम कर रहे किसानों ने शव को देख पुलिस को दी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व जेसीबी की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया,मृतक की अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कुरपुरा गांव के पास का मामला।1