logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज। खबर का हुआ असर, क्षतिग्रस्त सीवर चैंबर का ढक्कन बदला प्रयागराज। नैनी के हनुमान नगर स्थित इंडियन बैंक के पास सड़क पर क्षतिग्रस्त सीवर चैंबर का ढक्कन राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। चैंबर का ढक्कन टूट जाने से सड़क पर गड्ढा हो गया था, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय निवासी सुरेश विश्वकर्मा, एप्पल कंप्यूटर, राजू विश्वकर्मा, गौरव गौर, जैकी जायसवाल और ओम प्रकाश शर्मा ने समस्या की जानकारी दैनिक भास्कर के रिपोर्टर को फोन के माध्यम से दी। इसके बाद समस्या को प्रमुखता से समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल क्षतिग्रस्त सीवर चैंबर का ढक्कन बदलवा दिया। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिली। कपड़ा व्यापारी रत्नेश मिश्रा सहित मोहल्ले के लोगों ने समस्या का समाधान कराने पर दैनिक भास्कर का आभार जताया।

1 hr ago
user_राकेश गुप्ता
राकेश गुप्ता
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

प्रयागराज। खबर का हुआ असर, क्षतिग्रस्त सीवर चैंबर का ढक्कन बदला प्रयागराज। नैनी के हनुमान नगर स्थित इंडियन बैंक के पास सड़क पर क्षतिग्रस्त सीवर चैंबर का ढक्कन राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। चैंबर का ढक्कन टूट जाने से सड़क पर गड्ढा हो गया था, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय निवासी सुरेश विश्वकर्मा, एप्पल कंप्यूटर, राजू विश्वकर्मा, गौरव गौर, जैकी जायसवाल और ओम प्रकाश शर्मा ने समस्या की जानकारी दैनिक भास्कर के रिपोर्टर को फोन के माध्यम से दी। इसके बाद समस्या को प्रमुखता से समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल क्षतिग्रस्त सीवर चैंबर का ढक्कन बदलवा दिया। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिली। कपड़ा व्यापारी रत्नेश मिश्रा सहित मोहल्ले के लोगों ने समस्या का समाधान कराने पर दैनिक भास्कर का आभार जताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आकाश ट्रेडर्स की भव्य रिटेल मीट 2026 संपन्न, प्रमुख फुटवियर ब्रांड्स ने पेश किए नए कलेक्शन प्रयागराज। आकाश ट्रेडर्स द्वारा आयोजित वार्षिक रिटेल मीट 2026 का भव्य आयोजन अन्दावा स्थित डायमंड रिंग रिजॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ष 2017 से निरंतर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर मीट का विधिवत शुभारंभ किया। ​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पदुम नारायण जायसवाल,एच.के. जायसवाल महासभा अध्यक्ष बिंदु जायसवाल,पंकज जायसवाल,आर्य कन्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील जयसवाल उपस्थित रहे। ​मीट का मुख्य उद्देश्य फुटवियर इंडस्ट्री के बदलते बाजार रुझानों और नए डिजाइनों से रिटेलर्स को रूबरू कराना था। आयोजन में देशभर के नामचीन फुटवियर ब्रांड्स ने अपने आगामी कलेक्शन प्रदर्शित किए, जिन्हें देखकर व्यापारियों ने भारी संख्या में ऑर्डर बुक किए।​एशियन फुटवियर: राजेश दीवान (वाइस प्रेसिडेंट), पंकज श्रीवास्तव (आरएसएम), मोती लाल (एएसएम) ​एक्शन डॉट कॉम से संचित अग्रवाल (एमडी), एस. के. शर्मा (जीएम), कामिल जी (जीएम) ​एयरोवॉक से भूपेश छाबड़ा (नेशनल हेड), अखंड प्रताप सिंह (जीएम), कृष्णा सिंह (आरएसएम) ​एक्कालाइट: महेंद्र सिंह (जीएम), रविंद्र साहू (आरएसएम) ​वॉकलाइन: श्याम त्यागी (आरएसएम), प्रमोद कुमार (एएसएम) उपस्थित रहे ​आकाश ट्रेडर्स के संस्थापक अविनाश जायसवाल, विकास जायसवाल, आकाश जायसवाल एवं अनुज जायसवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सुभाष जायसवाल, आई.बी. सिंह, सीतू जायसवाल, धीरज जायसवाल, विनोद मिश्रा, एस.के. जायसवाल और पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी ब्रांड पार्टनर्स और रिटेलर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    आकाश ट्रेडर्स की भव्य रिटेल मीट 2026 संपन्न, प्रमुख फुटवियर ब्रांड्स ने पेश किए नए कलेक्शन
प्रयागराज। आकाश ट्रेडर्स द्वारा आयोजित वार्षिक रिटेल मीट 2026 का भव्य आयोजन अन्दावा स्थित डायमंड रिंग रिजॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ष 2017 से निरंतर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर मीट का विधिवत शुभारंभ किया।
​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  पदुम नारायण जायसवाल,एच.के. जायसवाल महासभा अध्यक्ष  बिंदु जायसवाल,पंकज जायसवाल,आर्य कन्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक  एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील जयसवाल  उपस्थित रहे।
​मीट का मुख्य उद्देश्य फुटवियर इंडस्ट्री के बदलते बाजार रुझानों और नए डिजाइनों से रिटेलर्स को रूबरू कराना था। आयोजन में देशभर के नामचीन फुटवियर ब्रांड्स ने अपने आगामी कलेक्शन प्रदर्शित किए, जिन्हें देखकर व्यापारियों ने भारी संख्या में ऑर्डर बुक किए।​एशियन फुटवियर: राजेश दीवान (वाइस प्रेसिडेंट), पंकज श्रीवास्तव (आरएसएम), मोती लाल (एएसएम)
​एक्शन डॉट कॉम से संचित अग्रवाल (एमडी), एस. के. शर्मा (जीएम), कामिल जी (जीएम)
​एयरोवॉक से भूपेश छाबड़ा (नेशनल हेड), अखंड प्रताप सिंह (जीएम), कृष्णा सिंह (आरएसएम)
​एक्कालाइट: महेंद्र सिंह (जीएम), रविंद्र साहू (आरएसएम)
​वॉकलाइन: श्याम त्यागी (आरएसएम), प्रमोद कुमार (एएसएम) उपस्थित रहे
​आकाश ट्रेडर्स के संस्थापक अविनाश जायसवाल, विकास जायसवाल, आकाश जायसवाल एवं अनुज जायसवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सुभाष जायसवाल, आई.बी. सिंह, सीतू जायसवाल, धीरज जायसवाल, विनोद मिश्रा, एस.के. जायसवाल और पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी ब्रांड पार्टनर्स और रिटेलर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • प्रयागराज। अरैल में शूलटंकेश्वर मंदिर में चला 180 वां स्वच्छता अभियान प्रयागराज। नैनी अरैल स्थित सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से पुराणों में वर्णित प्राचीन शूलटंकेश्वर मंदिर में 180वां स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने किया। अभियान के दौरान संस्था के स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर के कोने-कोने में फैली गंदगी को ढूंढकर साफ किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संस्था के पदाधिकारी धीरज यादव ने कहा कि स्वयंसेवी लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक केवल कुछ लोग ही स्वच्छता की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनमानस का भी मूल कर्तव्य है कि पूजा-पाठ के साथ-साथ धार्मिक स्थलों की स्वच्छता पर भी ध्यान दे। आस्था के पवित्र स्थलों से वास्तविक शांति तभी प्राप्त हो सकती है, जब उनका वातावरण स्वच्छ और निर्मल रहे। इस अवसर पर कुंवर जी तिवारी ने कहा, “देवों के द्वार पर जाकर, बस शीश झुकाना काफी नहीं, परिसर को स्वच्छ बनाना भी एक सच्ची पूजा से कम नहीं।” उन्होंने लोगों से धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। स्वच्छता अभियान में कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय, सुनील मिश्रा, सहदेव चौरसिया, सुनील कुशवाहा, ऋषि दीक्षित, विकास मिश्रा, संदीप केसरवानी, डॉ. एस.बी. यादव, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, नीरज पांडेय, शशिकांत पांडेय, विनोद गुरानी, निर्मल कुशवाहा, तुलसी तिवारी सहित संस्था के स्वयंसेवी मौजूद रहे।
    2
    प्रयागराज।  अरैल में शूलटंकेश्वर मंदिर में चला 180 वां स्वच्छता अभियान
प्रयागराज।  नैनी अरैल स्थित सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से पुराणों में वर्णित प्राचीन शूलटंकेश्वर मंदिर में 180वां स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने किया। अभियान के दौरान संस्था के स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर के कोने-कोने में फैली गंदगी को ढूंढकर साफ किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संस्था के पदाधिकारी धीरज यादव ने कहा कि स्वयंसेवी लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक केवल कुछ लोग ही स्वच्छता की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनमानस का भी मूल कर्तव्य है कि पूजा-पाठ के साथ-साथ धार्मिक स्थलों की स्वच्छता पर भी ध्यान दे। आस्था के पवित्र स्थलों से वास्तविक शांति तभी प्राप्त हो सकती है, जब उनका वातावरण स्वच्छ और निर्मल रहे। इस अवसर पर कुंवर जी तिवारी ने कहा, “देवों के द्वार पर जाकर, बस शीश झुकाना काफी नहीं, परिसर को स्वच्छ बनाना भी एक सच्ची पूजा से कम नहीं।” उन्होंने लोगों से धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। स्वच्छता अभियान में कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय, सुनील मिश्रा, सहदेव चौरसिया, सुनील कुशवाहा, ऋषि दीक्षित, विकास मिश्रा, संदीप केसरवानी, डॉ. एस.बी. यादव, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, नीरज पांडेय, शशिकांत पांडेय, विनोद गुरानी, निर्मल कुशवाहा, तुलसी तिवारी सहित संस्था के स्वयंसेवी मौजूद रहे।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • तुम तेज ड्राइविंग करोगे तो हम उतनी तेजी में चालान करेंगे राजेश सरकार प्रयागराज। लापरवाही से गाड़ी चलाने का वीडियो वायरल होने के उपरांत संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई ।
    1
    तुम तेज ड्राइविंग करोगे तो हम उतनी तेजी में चालान करेंगे 
राजेश सरकार
प्रयागराज।
लापरवाही से गाड़ी चलाने का वीडियो वायरल होने के उपरांत संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई ।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने पुत्र की दर्दनाक मौत एनएच-30 पर सेमरा कलबना के पास हादसा, पिता घायल; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घूरपुर, प्रयागराज थाना घूरपुर क्षेत्र के सेमरा कलबना गांव में रविवार दोपहर एनएच-30 पर तेज रफ्तार बस ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने 13 वर्षीय पुत्र आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता का उपचार चल रहा है। घटना रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे सेमरा कलबना गांव स्थित पटेल पौधशाला के पास हुई। जानकारी के मुताबिक चित्रकूट के रायपुरा थाना क्षेत्र के कौवरा गांव निवासी लवलेश कुमार वाल्मीकि पुत्र मंगल प्रसाद प्रयागराज में पत्नी और बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहकर स्वीपर का काम करते हैं। रविवार को वह अपने बड़े बेटे राजा उर्फ आदित्य को साथ लेकर बाइक से कौवरा गांव से प्रयागराज लौट रहे थे। जैसे ही वे एनएच-30 पर पटेल पौधशाला के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र उछलकर सड़क पर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सरकारी वाहन से सीएचसी जसरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि लवलेश का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां कोमल बेटे का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगीं। मां को बिलखता देख छोटा भाई रवि भी फूट-फूटकर रोने लगा। बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। बताया गया कि आदित्य दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    1
    तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने पुत्र की दर्दनाक मौत

एनएच-30 पर सेमरा कलबना के पास हादसा, पिता घायल; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घूरपुर, प्रयागराज
थाना घूरपुर क्षेत्र के सेमरा कलबना गांव में रविवार दोपहर एनएच-30 पर तेज रफ्तार बस ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने 13 वर्षीय पुत्र आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता का उपचार चल रहा है।
घटना रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे सेमरा कलबना गांव स्थित पटेल पौधशाला के पास हुई। जानकारी के मुताबिक चित्रकूट के रायपुरा थाना क्षेत्र के कौवरा गांव निवासी लवलेश कुमार वाल्मीकि पुत्र मंगल प्रसाद प्रयागराज में पत्नी और बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहकर स्वीपर का काम करते हैं। रविवार को वह अपने बड़े बेटे राजा उर्फ आदित्य को साथ लेकर बाइक से कौवरा गांव से प्रयागराज लौट रहे थे।
जैसे ही वे एनएच-30 पर पटेल पौधशाला के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र उछलकर सड़क पर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलते ही घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सरकारी वाहन से सीएचसी जसरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि लवलेश का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां कोमल बेटे का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगीं। मां को बिलखता देख छोटा भाई रवि भी फूट-फूटकर रोने लगा। बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
बताया गया कि आदित्य दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज के फूलपुर पुलिस पर गंभीर आरोप! SHO समेत 8 पुलिसकर्मियों पर थाने के अंदर पिटाई का आरोप, ICU में जिंदगी-मौत से जूझ रहा युवक पीड़ित ग्राम प्रधान ने उच्च अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार लड़की को भगाने के आरोप में कई लोगों को लाया गया था थाने प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र ग्राम सभा बोड़इ के पीड़ित प्रधान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया हैं पीड़ित अजय कुमार भारतीया का आरोप है कि उसे शक के आधार पर थाने ले जाया गया, जहां उसके साथ बेल्ट, पाइप और बूटों से बेरहमी से मारा-पीटा गया पीड़ित परिवार के मुताबिक, मामले में फूलपुर थाना प्रभारी शेष नाथ पाल, तीन SI सौरभ शुक्ला, शैलेन्द्र कुमार और संतोष राय तथा चार कांस्टेबल मृत्युंजय, श्रेयष मिश्रा, अर्जुन सिंह और एक अन्य सिपाही पर आरोप लगाए गए हैं। परिवार का दावा है कि प्रधान मन्नी लाल भारतीया द्वारा कथित तौर पर दलाल के माध्यम से ₹1.50 लाख दिए जाने के बाद उनके बेटे को छोड़ा गया। आरोप है कि घर पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद अजय की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ICU में भर्ती कर लिया। परिवार के अनुसार, अजय पिछले 10 दिनों से ICU में उपचाराधीन है और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। अब पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है। परिवार को यह आशंका भी सता रही है कि कहीं उन्हें या उनके परिजनों को किसी फर्जी मुकदमे में न फंसा दिया जाए। अगर आरोप गलत हैं तो निष्पक्ष जांच में सच्चाई आ जाएगी
    3
    प्रयागराज के फूलपुर पुलिस पर गंभीर आरोप!
SHO समेत 8 पुलिसकर्मियों पर थाने के अंदर पिटाई का आरोप, ICU में जिंदगी-मौत से जूझ रहा युवक
पीड़ित ग्राम प्रधान ने उच्च अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार 
लड़की को भगाने के आरोप में कई लोगों को लाया गया था थाने 
प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र ग्राम सभा बोड़इ के पीड़ित प्रधान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया हैं 
पीड़ित अजय कुमार भारतीया का आरोप है कि उसे शक के आधार पर थाने ले जाया गया, जहां उसके साथ बेल्ट, पाइप और बूटों से बेरहमी से मारा-पीटा गया 
पीड़ित परिवार के मुताबिक, मामले में फूलपुर थाना प्रभारी शेष नाथ पाल, तीन SI सौरभ शुक्ला, शैलेन्द्र कुमार और संतोष राय तथा चार कांस्टेबल मृत्युंजय, श्रेयष मिश्रा, अर्जुन सिंह और एक अन्य सिपाही पर आरोप लगाए गए हैं।
परिवार का दावा है कि प्रधान मन्नी लाल भारतीया द्वारा कथित तौर पर दलाल के माध्यम से ₹1.50 लाख दिए जाने के बाद उनके बेटे को छोड़ा गया। आरोप है कि घर पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद अजय की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ICU में भर्ती कर लिया।
परिवार के अनुसार, अजय पिछले 10 दिनों से ICU में उपचाराधीन है और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
अब पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है। परिवार को यह आशंका भी सता रही है कि कहीं उन्हें या उनके परिजनों को किसी फर्जी मुकदमे में न फंसा दिया जाए।
अगर आरोप गलत हैं तो निष्पक्ष जांच में सच्चाई आ जाएगी
    user_Parvez alam
    Parvez alam
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज में गरजे सपा अखिलेश गुप्ता राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी कहा— PDA को मजबूत कर 2027 में बनाएंगे सपा सरकार, व्यापारियों से केवल छलावा करती है भाजपा प्रयागराज में गरजे सपा अखिलेश गुप्ता राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी कहा— PDA को मजबूत कर 2027 में बनाएंगे सपा सरकार, व्यापारियों से केवल छलावा करती है भाजपा ​प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर व्यापारियों को लामबंद करने और संगठन को धार देने के उद्देश्य से प्रयागराज पहुंचे अखिलेश गुप्ता राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा सत्ता पाने के लिए केवल व्यापारियों के नाम पर दिखावा और छलावा करती है। ​पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश गुप्ता ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान और उनके दिशा-निर्देशों पर प्रदेश भर में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक व पीड़ित वर्ग) को मजबूत करने और व्यापारियों के बीच समाजवादी पार्टी का जनाधार बढ़ाने का अभियान तेजी से चल रहा है। ​उन्होंने संगठन की सक्रियता का उल्लेख करते हुए बताया कि व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी पूरी मेहनत के साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रयागराज में भी व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया है। ​भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को यह जागरूक करना और समझाना है कि भाजपा उनके हितों की हितैषी नहीं है। जब भाजपा सत्ता से बाहर होती है, तब वह केवल व्यापारियों के नाम पर ढोंग और दिखावा रचती है, जबकि सत्ता में आने के बाद व्यापारियों का उत्पीड़न और शोषण करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि व्यापारी वर्ग अब सपा के साथ मजबूती से खड़ा हो रहा है और 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
    4
    प्रयागराज में गरजे सपा अखिलेश गुप्ता राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी कहा— PDA को मजबूत कर 2027 में बनाएंगे सपा सरकार, व्यापारियों से केवल छलावा करती है भाजपा
प्रयागराज में गरजे सपा अखिलेश गुप्ता राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी कहा— PDA को मजबूत कर 2027 में बनाएंगे सपा सरकार, व्यापारियों से केवल छलावा करती है भाजपा
​प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर व्यापारियों को लामबंद करने और संगठन को धार देने के उद्देश्य से प्रयागराज पहुंचे अखिलेश गुप्ता राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी  ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा सत्ता पाने के लिए केवल व्यापारियों के नाम पर दिखावा और छलावा करती है।
​पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश गुप्ता ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान और उनके दिशा-निर्देशों पर प्रदेश भर में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक व पीड़ित वर्ग) को मजबूत करने और व्यापारियों के बीच समाजवादी पार्टी का जनाधार बढ़ाने का अभियान तेजी से चल रहा है।
​उन्होंने संगठन की सक्रियता का उल्लेख करते हुए बताया कि व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी पूरी मेहनत के साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रयागराज में भी व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
​भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को यह जागरूक करना और समझाना है कि भाजपा उनके हितों की हितैषी नहीं है। जब भाजपा सत्ता से बाहर होती है, तब वह केवल व्यापारियों के नाम पर ढोंग और दिखावा रचती है, जबकि सत्ता में आने के बाद व्यापारियों का उत्पीड़न और शोषण करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि व्यापारी वर्ग अब सपा के साथ मजबूती से खड़ा हो रहा है और 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
    user_Dheeraj kumar
    Dheeraj kumar
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *इक़बाल माहिर व तशना कानपूरी ने शायरी मेयार को बुलन्दी बख्शी* (इसरार नियाज़ी) *कवि सम्मेलन व मुशायरा में दिखी क़ौमी यकजहती और उर्दू ज़बान की मिठास* (रौनक़ गुप्ता) *बज़्म ए अहबाब की बुनियाद तशना कानपूरी ने रख कर नई पीढ़ी के शायरों को दिया नया आयाम* (बख्तियार युसूफ) प्रयागराज:- बज़्म ए अहबाब संस्था के संस्थापक स्व शाकिर हुसैन तशना कानपूरी की याद में करैली स्थित अदब घर में जहां कवियों शायरों ने अपनी रसधार पंक्तियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से हंसाया गुदगुदाया तो भारतीय सभ्यता और समाज को जागरुक भी किया।कवि सम्मेलन व मुशायरा में कौमी यकजहती की झलक भी देखने को मिली।मुख्य अतिथि सिविल डिफेंस के डिविजनल आफिसर रौनक गुप्ता का बज़्म ए अहबाब के संस्थापक सदस्य शाकिर हुसैन तशना के बेटे व वर्तमान अध्यक्ष अमजद हुसैन रावी ने बुके भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इसरार नियाज़ी की अध्यक्षता व बख्तियार युसूफ के संचालन में शायराना महफ़िल के उपरांत पांच लोगों को स्व तशना कानपूरी सम्मान से सम्मानित किया गया तो अन्य दस लोगों को बज़्म ए अहबाब संस्था का प्रशस्ति-पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।शायर असलम इलाहाबादी,फरमूद इलाहाबादी,वाक़िफ अंसारी,डॉ क़मर आब्दी, डॉ मोहम्मद शाहिद खान,असलम निज़ामी,सुनील दानिश, डॉ राहुल शुक्ला,राम लखन चौरसिया,शाहिद सफर,सुहैल अख्तर व कार्यक्रम आयोजक अमजद हुसैन रावी ने बेहतरीन अशआरो व उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा।रौनक गुप्ता ने कहा बड़ों का सानिध्य और उनका सम्मान करना ही हमें सभ्य समाज की पंक्ति में खड़ा करता है तब जाकर वह सम्मान हासिल करने के क़ाबिल होता है।अन्य सभी वक्ताओं ने इक़बाल माहिर व शाकिर हुसैन तशना की शायरी व उर्दू अदब के लिए किये योगदान की सराहना की। इसरार नियाज़ी ने कहा इक़बाल माहिर व तशना कानपूरी ने अपनी शायरी मेयार को जो बुलनदी बख्शी वह आज के दौर के शायरों के लिए मोतियों में पिरोकर बड़े ही सलीके से सम्हालने की ज़रुरत है।आयोजक अमजद हुसैन रावी व सुहैल अख्तर ने आए हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम में आसिफ उस्मानी,शहाब हनफी,मोईन हबीबी,असद कुरैशी, सैय्यद मोहम्मद अस्करी,असद हुसैन ताबी, महमूद खान, मोहम्मद शारिक़ आदि भवदीय सैय्यद मोहम्मद अस्करी *इक़बाल माहिर व तशना कानपूरी ने शायरी मेयार को बुलन्दी बख्शी* (इसरार नियाज़ी) *कवि सम्मेलन व मुशायरा में दिखी क़ौमी यकजहती और उर्दू ज़बान की मिठास* (रौनक़ गुप्ता) *बज़्म ए अहबाब की बुनियाद तशना कानपूरी ने रख कर नई पीढ़ी के शायरों को दिया नया आयाम* (बख्तियार युसूफ) प्रयागराज:- बज़्म ए अहबाब संस्था के संस्थापक स्व शाकिर हुसैन तशना कानपूरी की याद में करैली स्थित अदब घर में जहां कवियों शायरों ने अपनी रसधार पंक्तियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से हंसाया गुदगुदाया तो भारतीय सभ्यता और समाज को जागरुक भी किया।कवि सम्मेलन व मुशायरा में कौमी यकजहती की झलक भी देखने को मिली।मुख्य अतिथि सिविल डिफेंस के डिविजनल आफिसर रौनक गुप्ता का बज़्म ए अहबाब के संस्थापक सदस्य शाकिर हुसैन तशना के बेटे व वर्तमान अध्यक्ष अमजद हुसैन रावी ने बुके भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इसरार नियाज़ी की अध्यक्षता व बख्तियार युसूफ के संचालन में शायराना महफ़िल के उपरांत पांच लोगों को स्व तशना कानपूरी सम्मान से सम्मानित किया गया तो अन्य दस लोगों को बज़्म ए अहबाब संस्था का प्रशस्ति-पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।शायर असलम इलाहाबादी,फरमूद इलाहाबादी,वाक़िफ अंसारी,डॉ क़मर आब्दी, डॉ मोहम्मद शाहिद खान,असलम निज़ामी,सुनील दानिश, डॉ राहुल शुक्ला,राम लखन चौरसिया,शाहिद सफर,सुहैल अख्तर व कार्यक्रम आयोजक अमजद हुसैन रावी ने बेहतरीन अशआरो व उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा।रौनक गुप्ता ने कहा बड़ों का सानिध्य और उनका सम्मान करना ही हमें सभ्य समाज की पंक्ति में खड़ा करता है तब जाकर वह सम्मान हासिल करने के क़ाबिल होता है।अन्य सभी वक्ताओं ने इक़बाल माहिर व शाकिर हुसैन तशना की शायरी व उर्दू अदब के लिए किये योगदान की सराहना की। इसरार नियाज़ी ने कहा इक़बाल माहिर व तशना कानपूरी ने अपनी शायरी मेयार को जो बुलनदी बख्शी वह आज के दौर के शायरों के लिए मोतियों में पिरोकर बड़े ही सलीके से सम्हालने की ज़रुरत है।आयोजक अमजद हुसैन रावी व सुहैल अख्तर ने आए हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम में आसिफ उस्मानी,शहाब हनफी,मोईन हबीबी,असद कुरैशी, सैय्यद मोहम्मद अस्करी,असद हुसैन ताबी, महमूद खान, मोहम्मद शारिक़ आदि
    1
    *इक़बाल माहिर व तशना कानपूरी ने शायरी मेयार को बुलन्दी बख्शी* (इसरार नियाज़ी)

*कवि सम्मेलन व मुशायरा में दिखी क़ौमी यकजहती और उर्दू ज़बान की मिठास* (रौनक़ गुप्ता)

*बज़्म ए अहबाब की बुनियाद तशना कानपूरी ने रख कर नई पीढ़ी के शायरों को दिया नया आयाम* (बख्तियार युसूफ)

प्रयागराज:- बज़्म ए अहबाब संस्था के संस्थापक स्व शाकिर हुसैन तशना कानपूरी की याद में करैली स्थित अदब घर में जहां कवियों शायरों ने अपनी रसधार पंक्तियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से हंसाया गुदगुदाया तो भारतीय सभ्यता और समाज को जागरुक भी किया।कवि सम्मेलन व मुशायरा में कौमी यकजहती की झलक भी देखने को मिली।मुख्य अतिथि सिविल डिफेंस के डिविजनल आफिसर रौनक गुप्ता का बज़्म ए अहबाब के संस्थापक सदस्य शाकिर हुसैन तशना के बेटे व वर्तमान अध्यक्ष अमजद हुसैन रावी ने बुके भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इसरार नियाज़ी की अध्यक्षता व बख्तियार युसूफ के संचालन में शायराना महफ़िल के उपरांत पांच लोगों को स्व तशना कानपूरी सम्मान से सम्मानित किया गया तो अन्य दस लोगों को बज़्म ए अहबाब संस्था का प्रशस्ति-पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।शायर असलम इलाहाबादी,फरमूद इलाहाबादी,वाक़िफ अंसारी,डॉ क़मर आब्दी, डॉ मोहम्मद शाहिद खान,असलम निज़ामी,सुनील दानिश, डॉ राहुल शुक्ला,राम लखन चौरसिया,शाहिद सफर,सुहैल अख्तर व कार्यक्रम आयोजक अमजद हुसैन रावी ने बेहतरीन अशआरो व उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा।रौनक गुप्ता ने कहा बड़ों का सानिध्य और उनका सम्मान करना ही हमें सभ्य समाज की पंक्ति में खड़ा करता है तब जाकर वह सम्मान हासिल करने के क़ाबिल होता है।अन्य सभी वक्ताओं ने इक़बाल माहिर व शाकिर हुसैन तशना की शायरी व उर्दू अदब के लिए किये योगदान की सराहना की। इसरार नियाज़ी ने कहा इक़बाल माहिर व तशना कानपूरी ने अपनी शायरी मेयार को जो बुलनदी बख्शी वह आज के दौर के शायरों के लिए मोतियों में पिरोकर बड़े ही सलीके से सम्हालने की ज़रुरत है।आयोजक अमजद हुसैन रावी व सुहैल अख्तर ने आए हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम में आसिफ उस्मानी,शहाब हनफी,मोईन हबीबी,असद कुरैशी, सैय्यद मोहम्मद अस्करी,असद हुसैन ताबी, महमूद खान, मोहम्मद शारिक़ आदि 

भवदीय 
सैय्यद मोहम्मद अस्करी
*इक़बाल माहिर व तशना कानपूरी ने शायरी मेयार को बुलन्दी बख्शी* (इसरार नियाज़ी)
*कवि सम्मेलन व मुशायरा में दिखी क़ौमी यकजहती और उर्दू ज़बान की मिठास* (रौनक़ गुप्ता)
*बज़्म ए अहबाब की बुनियाद तशना कानपूरी ने रख कर नई पीढ़ी के शायरों को दिया नया आयाम* (बख्तियार युसूफ)
प्रयागराज:- बज़्म ए अहबाब संस्था के संस्थापक स्व शाकिर हुसैन तशना कानपूरी की याद में करैली स्थित अदब घर में जहां कवियों शायरों ने अपनी रसधार पंक्तियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से हंसाया गुदगुदाया तो भारतीय सभ्यता और समाज को जागरुक भी किया।कवि सम्मेलन व मुशायरा में कौमी यकजहती की झलक भी देखने को मिली।मुख्य अतिथि सिविल डिफेंस के डिविजनल आफिसर रौनक गुप्ता का बज़्म ए अहबाब के संस्थापक सदस्य शाकिर हुसैन तशना के बेटे व वर्तमान अध्यक्ष अमजद हुसैन रावी ने बुके भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इसरार नियाज़ी की अध्यक्षता व बख्तियार युसूफ के संचालन में शायराना महफ़िल के उपरांत पांच लोगों को स्व तशना कानपूरी सम्मान से सम्मानित किया गया तो अन्य दस लोगों को बज़्म ए अहबाब संस्था का प्रशस्ति-पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।शायर असलम इलाहाबादी,फरमूद इलाहाबादी,वाक़िफ अंसारी,डॉ क़मर आब्दी, डॉ मोहम्मद शाहिद खान,असलम निज़ामी,सुनील दानिश, डॉ राहुल शुक्ला,राम लखन चौरसिया,शाहिद सफर,सुहैल अख्तर व कार्यक्रम आयोजक अमजद हुसैन रावी ने बेहतरीन अशआरो व उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा।रौनक गुप्ता ने कहा बड़ों का सानिध्य और उनका सम्मान करना ही हमें सभ्य समाज की पंक्ति में खड़ा करता है तब जाकर वह सम्मान हासिल करने के क़ाबिल होता है।अन्य सभी वक्ताओं ने इक़बाल माहिर व शाकिर हुसैन तशना की शायरी व उर्दू अदब के लिए किये योगदान की सराहना की। इसरार नियाज़ी ने कहा इक़बाल माहिर व तशना कानपूरी ने अपनी शायरी मेयार को जो बुलनदी बख्शी वह आज के दौर के शायरों के लिए मोतियों में पिरोकर बड़े ही सलीके से सम्हालने की ज़रुरत है।आयोजक अमजद हुसैन रावी व सुहैल अख्तर ने आए हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम में आसिफ उस्मानी,शहाब हनफी,मोईन हबीबी,असद कुरैशी, सैय्यद मोहम्मद अस्करी,असद हुसैन ताबी, महमूद खान, मोहम्मद शारिक़ आदि
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • विशालकाय नीम का पेड़ सड़क पर गिरा, कार क्षतिग्रस्त; पांच बिजली के खंभे टूटे जसरा, प्रयागराज प्रयागराज-बांदा राजमार्ग पर रविवार सुबह जसरा लाइन पार मोहल्ले के पास सड़क किनारे खड़ा पुराना विशालकाय नीम का पेड़ अचानक जड़ सहित भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक वैगनआर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बिजली के पांच खंभे टूटकर गिर गए और 440 वोल्ट की केबल सड़क पर बिखर गई। घटना के समय आसपास के व्यापारी अपनी दुकानें खोल रहे थे। जानकारी के अनुसार कार सवार बब्बन सिंह पंचर बनवाने के लिए वाहन खड़ा कर केला खरीदने चले गए थे। इसी दौरान पेड़ गिरने से उसकी विशाल डाल कार पर आ गिरी। वहीं पंचर बनाने वाला व्यक्ति भी समय रहते हट गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय दुकानदार किसलय केसरवानी ने बताया कि पेड़ गिरने से उनकी जनरल मर्चेंट की दुकान का कुछ सामान दब गया, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने डालियां काटकर आवागमन के लिए थोड़ी जगह बनाई, फिर भी कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। बिजली विभाग के जेई ने बताया कि पांच बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। नुकसान का एस्टीमेट तैयार कर भेजा गया है तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हैं। दोपहर में वन विभाग की टीम ने पेड़ को कटवाकर सड़क से हटाया, जिसके बाद राजमार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका। खबर लिखे जाने तक क्षतिग्रस्त खंभों को हटाकर उनकी जगह नए बिजली के खंभे लगाए जा रहे थे।
    2
    विशालकाय नीम का पेड़ सड़क पर गिरा, कार क्षतिग्रस्त; पांच बिजली के खंभे टूटे
जसरा, प्रयागराज
प्रयागराज-बांदा राजमार्ग पर रविवार सुबह जसरा लाइन पार मोहल्ले के पास सड़क किनारे खड़ा पुराना विशालकाय नीम का पेड़ अचानक जड़ सहित भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक वैगनआर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बिजली के पांच खंभे टूटकर गिर गए और 440 वोल्ट की केबल सड़क पर बिखर गई।
घटना के समय आसपास के व्यापारी अपनी दुकानें खोल रहे थे। जानकारी के अनुसार कार सवार बब्बन सिंह पंचर बनवाने के लिए वाहन खड़ा कर केला खरीदने चले गए थे। इसी दौरान पेड़ गिरने से उसकी विशाल डाल कार पर आ गिरी। वहीं पंचर बनाने वाला व्यक्ति भी समय रहते हट गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय दुकानदार किसलय केसरवानी ने बताया कि पेड़ गिरने से उनकी जनरल मर्चेंट की दुकान का कुछ सामान दब गया, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पेड़ गिरने से राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने डालियां काटकर आवागमन के लिए थोड़ी जगह बनाई, फिर भी कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।
बिजली विभाग के जेई ने बताया कि पांच बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। नुकसान का एस्टीमेट तैयार कर भेजा गया है तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हैं।
दोपहर में वन विभाग की टीम ने पेड़ को कटवाकर सड़क से हटाया, जिसके बाद राजमार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका। खबर लिखे जाने तक क्षतिग्रस्त खंभों को हटाकर उनकी जगह नए बिजली के खंभे लगाए जा रहे थे।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.