सरधना नगरपालिका में "सेवा संकल्प" व "स्वच्छता की सेवा"_ 2026 हेतु विशेष बैठक संपन्न *अध्यक्ष महोदया की अध्यक्षता में "सेवा संकल्प" व "स्वच्छता ही सेवा-2026" की तैयारियों हेतु विशेष बैठक संपन्न* शासनादेशों के अनुपालन में आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को नगर पालिका परिषद, सरधना के सभागार में *अध्यक्ष महोदया की अध्यक्षता में* "स्वच्छता ही सेवा-2026" एवं सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा तैयार करने हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी *दीपिका शुक्ला* द्वारा शासन से प्राप्त आदेशों के क्रम में अभियान की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने अवगत कराया कि इस वर्ष *"स्वच्छता ही सेवा-2026"*"सेवा संकल्प" कार्यक्रम दिनांक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक तथा "सेवा संकल्प अभियान" 17 अक्टूबर 2026 तक मनाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी द्वारा तिथिवार गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि अभियान के अंतर्गत स्वच्छता लक्षित इकाइयों (CTU) को विलोपित करना, स्वच्छ सार्वजनिक स्थल हेतु विशेष सफाई, स्वच्छ पाठशाला, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, जन-भागीदारी फॉर स्वच्छता, स्वच्छता संबंधी प्रतिस्पर्धाएं, स्वच्छ पर्व-हरित पर्व के तहत पौधारोपण, स्वच्छता से समृद्धि - वेस्ट टू आर्ट, ट्रिपल आर सेंटर, जीरो वेस्ट इवेंट, 157 घंटे सतत महासफाई अभियान, "एक दिन एक घंटा एक साथ" कार्यक्रम तथा 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। *इस अवसर पर* नगर के गणमान्य नागरिक *श्री सूर्य देव त्यागी, शावेज़ अंसारी, पिंकी सोम, नमित सभासद, मास्टर दीपक शर्मा , मनमोहन त्यागी सुनील शर्मा, उमा त्यागी नगर पालिका के समस्त सभासद गण, शानू जैन, राहुल पाल, खालिद अंसारी, फरमान अंसारी, शाहिद मालिक, मुकेश कुमार पालिका स्टाफ से श्री विपिन कुमार शर्मा* सहित समस्त कार्यालय स्टाफ एवं सफाई नायक उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष महोदया ने सभी से अपील की कि सरधना को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त बनाने हेतु सभी मिलकर सहयोग करें तथा इस अभियान को जन-आंदोलन बनाएं। ✍️ पारुल सिरोही सरधना मेरठ

- कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जनगणना फॉर्म में OBC कॉलम जोड़ने की मांग *कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जनगणना फॉर्म में OBC कॉलम जोड़ने की मांग* *सहारनपुर।* जनगणना 2027 फॉर्म में ओबीसी वर्ग का कॉलम छोड़ने के विरोध में आज जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने कलेक्ट्रेट गेट पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर ओबीसी समाज की अनदेखी कर रही है। नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और ओबीसी वर्ग के दबाव में भाजपा सरकार ने 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान 2027 में ओबीसी जनगणना का वादा किया था, लेकिन 14 अगस्त 2026 को जारी जनगणना अधिसूचना में ओबीसी कॉलम नहीं जोड़ा गया। इसी मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनगणना 2027 फॉर्म में ओबीसी वर्ग का कॉलम जोड़ने की मांग की और इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शन में अशोक सैनी, वीर सेन योगी, शुभम प्रजापति, भूपेंद्र सैनी, प्रवीण चौधरी, गुलिशेर, करण सिंह सैनी, चंद्रजीत सिंह निक्कू, मधु सहगल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- होमगार्ड भर्ती की दौड़ में बिगड़ी अभ्यर्थियों की तबीयत, एक की मौत, नौ अस्पताल में भर्ती मेरठ-प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार से शुरू हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दौरान मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बड़ा हादसा हो गया। दौड़ लगाते समय कई अभ्यर्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें शामली निवासी अभ्यर्थी सचिन की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, उसके एक साथी अभ्यर्थी की उपचार के दौरान मौत हो गई। दौड़ के दौरान करीब नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने पर भर्ती स्थल पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए बीमार अभ्यर्थियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि कुछ अभ्यर्थी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए इंजेक्शन लगाकर दौड़ में शामिल हुए थे। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती स्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को और सतर्क कर दिया गया है। होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम अविनाश कुमार हैं। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। अभ्यर्थियों की सुरक्षा और देखभाल के लिए मेडिकल थाना पुलिस को तैनात किया गया है। घटना से संबंधित अभ्यर्थियों के स्वजन को भी सूचना दे दी गई है।4
- मेरठ -सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज, इलाके के लोगों की हालत बिगड़ी, लोगों को जलन और खांसी की शिकायत, पुलिस ने कॉलोनी खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया, नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, राहत कार्य में जुटी पुलिस और नगर निगम की टीम, एसपी सिटी विनायक भोंसले मौके पर, पल्लवपुरम फेज 2 का मामला1
- टीपी नगर में शराब ठेके पर बवाल! ओवररेटिंग के विरोध पर युवकों की पिटाई मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में शराब ठेके पर ओवररेटिंग के विरोध के बाद मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि तय कीमत से ज्यादा दाम पर शराब बेचने का विरोध करने पर ठेके के कर्मचारियों ने दो युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों युवकों के घायल होने की बात सामने आई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है। #Meerut #MeerutNews #TPNagar #LiquorShop #Overrating #CCTVFootage #ViralVideo #CrimeNews #MeerutPolice #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #ERadioIndia1
- मेरठ,, शराब के ठेके पर मारपीट का वीडियो वायरल, ज्यादा रेट पर ठेका संचालक से हुआ था विवाद,,, मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में शराब के ठेके पर ओवररेटिंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्धारित कीमत से अधिक रुपये मांगने का विरोध करने पर ठेके के कर्मचारियों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि शराब खरीदने पहुंचे दोनों युवकों ने ओवररेटिंग का विरोध किया था। इसी बात को लेकर ठेके पर मौजूद कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। पीड़ित युवकों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं वायरल वीडियो, यदि उपलब्ध हो, की भी जांच की जा रही है।1
- MP=फिल्म हनुमान अंश मैं भूमिका निभाने वाले सात्विक शर्मा का भव्य स्वागत हुआ1
- मेरठ प्रधान मंत्री आवास योजना में मकान की रजिस्ट्री के नाम पर 6000 रुपयों की रिश्वत लेते आउट सोर्स कर्मचारी अभिनव शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा देखिए पूरी खबर का वीडियो मेरठ में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्यवाही कीनानगर की महिला से प्रधान मंत्री आवास में मकान की रजिस्ट्री के बदले 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते आरोपी अभिनव रंगे हाथों गिरफ्तार देखिए पूरी खबर का वीडियो1
- भारतीय मूल की निवासी एक महिला और उसके मित्र की वाशिंगटन न्यूयॉर्क शहर में ट्रेन चपेट में आने सें मृत्यु *वाशिंगटन।* न्यू जर्सी की रहने वाली 24 वर्षीय भारतीय मूल की महिला और उसके दोस्त की न्यूयॉर्क शहर में एक सबवे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों को मैनहट्टन स्टेशन पर पटरियों पर बैठे देखा गया था। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे ट्रेन की चपेट में कैसे और क्यों आए। रटगर्स यूनिवर्सिटी से हाल ही में स्नातक करने वाले मलाइका चित्रे और नवम कौल तड़के 3 बजे के बाद लोअर मैनहट्टन के स्प्रिंग स्ट्रीट स्टेशन पर पटरियों पर थे, तभी दक्षिण की ओर जाने वाली नंबर 4 ट्रेन स्टेशन में दाखिल हुई। ट्रेन ऑपरेटर ने दोनों को देखा और ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन वह टक्कर को टाल नहीं सकी। दोनों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। ट्रेन से करीब 100 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।1