Shuru
Apke Nagar Ki App…
धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के खिलाफ यादव महासभा का प्रदर्शन, ईशन नदी चौराहे पर फूंका पुतला मैनपुरी में धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी की कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर यादव महासभा में आक्रोश देखने को मिला। धीरेंद्र शास्त्री द्वारा योगीराज भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी और संगीत रागी द्वारा यादव समाज पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में यादव महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ईशन नदी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई।
MAINPURI LOCAL NEWS
धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के खिलाफ यादव महासभा का प्रदर्शन, ईशन नदी चौराहे पर फूंका पुतला मैनपुरी में धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी की कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर यादव महासभा में आक्रोश देखने को मिला। धीरेंद्र शास्त्री द्वारा योगीराज भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी और संगीत रागी द्वारा यादव समाज पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में यादव महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ईशन नदी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के खिलाफ यादव महासभा का प्रदर्शन, ईशन नदी चौराहे पर फूंका पुतला मैनपुरी में धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी की कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर यादव महासभा में आक्रोश देखने को मिला। धीरेंद्र शास्त्री द्वारा योगीराज भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी और संगीत रागी द्वारा यादव समाज पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में यादव महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ईशन नदी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई।1
- स्लग - लूटकांड का वांछित बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार एंकर - मैनपुरी जनपद के थाना कुरावली क्षेत्र में हुई गाड़ी लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक वांछित अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीओ - पूरा मामला 26 और 27 अक्टूबर की मध्यरात्रि का है, औरैया से बुक कराई गई हुंडई ऑरा गाड़ी को थाना कुरावली क्षेत्र में बदमाशों ने लूट लिया था। इतना ही नहीं, बदमाश चालक का मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गए थे। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में 3 नवंबर की रात्रि को थाना कुरावली क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक सफेद गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि गाड़ी में सवार वांछित अभियुक्त राजा उर्फ हनी उर्फ अभिमन्यु पुत्र रविंद्र निवासी ग्राम नगरिया यादवान, थाना भरथना, जनपद इटावा ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपी के दो साथी छोटू ओर ध्रुव फरार हो गए। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लूटी गई हुंडई ऑरा कार संख्या UP 16 QT 5374 और चालक का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। बाइट: अभिषेक तिवारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण4
- झांसी में फूटा नारी शक्ति का गुस्सा! शराब से हुई मौतों पर महिलाओं का भयंकर हंगामा! | UP Jhansi News | GD NEWS NETWORK यूपी के झांसी जिला स्थित गुरसराय थाना क्षेत्र के नारायणपुरा में महिलाओं का भारी आक्रोश देखने को मिला। शराब की वजह से हो रही मौतों और बर्बाद होते परिवारों से तंग आकर महिलाओं ने शराब के ठेके पर धावा बोल दिया और लाखों रुपये की शराब सड़क पर फेंक कर तहस-नहस कर दी। देखिए GD NEWS NETWORK की यह खास रिपोर्ट। #JhansiNews #UPNews #NariShakti #LiquorBan #GDNewsNetwork #Gursarai #UttarPradeshNews --------------------------------------------------- ► क्या रिहायशी इलाकों में शराब के ठेके बंद होने चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर दें! --------------------------------------------------- 🔔 ताजा और जमीनी खबरों के लिए चैनल को तुरंत Subscribe करें! 👍 वीडियो पसंद आया हो तो Like और Share जरूर करें। #Jhansi #UPPolice #Protest #DesiSharabTheka #BreakingNews Jhansi News, UP News, Jhansi liquor shop protest, Jhansi womens protest, Gursarai Jhansi news, Narayanpura Jhansi, Desi sharab theka todphod, UP police Jhansi, GD NEWS NETWORK, GD News, UP breaking news, Nari shakti protest, Jhansi viral video, Uttar Pradesh news today1
- मैनपुरी –दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैनपुरी के तीन मिठाई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मिठाइयों में प्रतिबंधित रंग और गंदगी मिलने पर कार्रवाई, 12 प्रतिष्ठानों पर हुई छापेमारी, 9 को गुणवत्ता सुधारने का नोटिस** मैनपुरी।** दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में 12 मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान 9 प्रतिष्ठानों को गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए नोटिस जारी किए गए, जबकि तीन प्रतिष्ठानों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मैनपुरी शहर के प्रसिद्ध बृजवासी स्वीट हाउस, घिरोर स्थित मंसाराम स्वीट हाउस और करहल के गीता स्वीट्स पर कार्रवाई की। विभागीय जानकारी के अनुसार, इन प्रतिष्ठानों में मिठाइयों में प्रतिबंधित रंग और गंदगी मिलने के बाद लाइसेंस निलंबन तथा प्रतिष्ठानों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस अभियान में आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी की संयुक्त टीम शामिल रही। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्वेता सैनी ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के मद्देनजर जनपद में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।2
- मथुरा वृंदावन नगर निगम ने बोर्ड बैठक मैं उठाये जन समस्याओं के मुद्दे वृंदावन में फूड कोर्ट बनाने का प्रस्ताव पास1
- किशनपुर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को कुत्तों का झूठा खाना खिलाने का आरोप बच्चों को कुत्तों का झूठा खाना खिलाने का आरोप ब्लॉक करहल से एक ऐसी खबर जो इंसानियत को शर्मसार कर दे... करहल विकासखंड के ग्राम पंचायत किशनपुर प्राथमिक विद्यालय में मासूम बच्चों को कुत्तों का झूठा खाना खिलाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि खुद स्कूल के शिक्षकों पर लगा है। आखिर क्या है पूरा मामला, देखिए हमारी ये ग्राउंड करहल विकासखंड के किशनपुर प्राथमिक विद्यालय की हैं। जहाँ किताबों से ज्ञान मिलना चाहिए, वहाँ से भूख और बेबसी की एक डरावनी कहानी सामने आ रही है। यहाँ पढ़ने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आरोप लगाया है कि उन्हें मिड-डे मील के नाम पर वो खाना परोसा जाता है, जिसे कुत्ते झूठा कर चुके होते हैं। बच्चों का कहना है कि स्कूल की रसोई में खाना खुले मेंबनता है। आवारा कुत्ते आकर उसमें मुंह मार देते हैं और वही झूठा खाना उन्हें खाने के लिए बच्चों कों जबरदस्त पीट पीट कर खिलाया जाता है। विरोध करने पर बच्चों को टेवल पर पटक पटक कर पीटा जाता है और धमकाया जाता है। मैनपुरी बैंसिक शिक्षा अधिकारी मौन क्यों3
- सकीट के भरतौली में बच्चों ने स्वदेशी दिवाली की तैयारियां कीं, भरतौली में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता की चमक, हाथों से बनाए दीये और झलरें सकीट। दिवाली के त्योहार को लेकर सकीट क्षेत्र के भरतौली गांव में बच्चों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। यहां विद्यालय में बच्चों को स्वदेशी दिवाली मनाने के लिए प्रेरित करते हुए रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों से रंगीन कागज की झलरें और मिट्टी के आकर्षक दीये तैयार किए। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अंजू जादौन के नेतृत्व में आयोजित इस गतिविधि के लिए बच्चों को रंगीन कागज, मिट्टी और सजावट से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराई गई। बच्चों को पारंपरिक तरीके से झलरें बनाने, दीयों को रंगने और सजाने का प्रशिक्षण दिया गया। सहायक अध्यापिका प्रिया यादव ने भी बच्चों के साथ सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई। उन्होंने बच्चों को कागज काटने, झलरें तैयार करने और दीयों को आकर्षक रूप देने के तरीके सिखाए। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चों ने सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल सजावटी सामग्री तैयार की। बच्चों ने उत्साह जताते हुए कहा कि इस बार वे बाजार से सजावटी सामान खरीदने के बजाय अपने हाथों से बनाई गई वस्तुओं से घर सजाएंगे। विद्यालय की इस पहल के माध्यम से बच्चों को रचनात्मकता के साथ स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। ग्रामीणों ने शिक्षिकाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में अच्छी पहल बताया।3
- मैनपुरी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: कार लूटकांड का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, तमंचा और लूटा गया मोबाइल बरामद कुरावली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, लूट की घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश जारी मैनपुरी। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरावली थाना पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, औरैया से हुंडई ऑरा कार बुक कराई गई थी। इसके बाद कुरावली थाना क्षेत्र में बदमाशों ने चालक का मोबाइल छीनकर कार लूट ली थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने पांच टीमों का गठन किया था। इसी क्रम में रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सफेद कार को रोकने का प्रयास किया। तभी कार सवार एक व्यक्ति भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजा उर्फ हनी उर्फ अभिमन्यु पुत्र रविंद्र निवासी ग्राम नगरिया यादवान, थाना भरथना, जनपद इटावा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चालक से लूटा गया एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि लूट की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।1