logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशाम्बी। पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान। लोगों को किया गया जागरूक..... कौशाम्बी। मंझनपुर पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान। उद्घोषणा के जरिए पुलिस ने आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक। नाबालिग और छोटे बच्चों को वाहन न चलाने देने की अपील। अभिभावकों को भी बच्चों के हाथ में वाहन देने से बचने के निर्देश। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की हिदायत। निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने के दिए निर्देश। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को पुलिस की सख्त चेतावनी। यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की अपील। मंझनपुर पुलिस ने सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को किया जागरूक। पुलिस की अपील—सावधानी से वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क हादसों से बचें। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE

6 hrs ago
user_Ajay kumar
Ajay kumar
Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

कौशाम्बी। पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान। लोगों को किया गया जागरूक..... कौशाम्बी। मंझनपुर पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान। उद्घोषणा के जरिए पुलिस ने आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक। नाबालिग और छोटे बच्चों को वाहन न चलाने देने की अपील। अभिभावकों को भी बच्चों के हाथ में वाहन देने से बचने के निर्देश। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की हिदायत। निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने के दिए निर्देश। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को पुलिस की सख्त चेतावनी। यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की अपील। मंझनपुर पुलिस ने सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को किया जागरूक। पुलिस की अपील—सावधानी से वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क हादसों से बचें। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी। चपरी आम चौराहा की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब, राहगीरों में आक्रोश। कौशाम्बी। जनपद के नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नंबर 24 स्थित चपरी आम चौराहा की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है। लाइट खराब होने से रात के समय राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चपरी आम चौराहा में बाजार भी लगती है, जिससे शाम के समय यहां लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसके बावजूद खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत नहीं कराई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद मंझनपुर से मांग की है कि चपरी आम चौराहा की खराब स्ट्रीट लाइट को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी से राहत मिल सके। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE
    1
    कौशाम्बी। चपरी आम चौराहा की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब, राहगीरों में आक्रोश।
कौशाम्बी। जनपद के नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नंबर 24 स्थित चपरी आम चौराहा की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है। लाइट खराब होने से रात के समय राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चपरी आम चौराहा में बाजार भी लगती है, जिससे शाम के समय यहां लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसके बावजूद खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत नहीं कराई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद मंझनपुर से मांग की है कि चपरी आम चौराहा की खराब स्ट्रीट लाइट को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी से राहत मिल सके।
अजय कुमार
KAUSHAMBI VOICE
    user_Ajay kumar
    Ajay kumar
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, योग्यता को अवसर! 🇮🇳 पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के जरिए युवाओं को बेहतर अवसर देने की दिशा में कदम। योग्यता, पारदर्शिता और समान अवसर—युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव। #UPRecruitment #Youth #Employment #GovernmentJobs #Recruitment #Jobs #Career #YouthPower #UttarPradesh #UPNews #Rozgar #JobUpdate
    1
    भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, योग्यता को अवसर! 🇮🇳

पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के जरिए युवाओं को बेहतर अवसर देने की दिशा में कदम।
योग्यता, पारदर्शिता और समान अवसर—युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव।

#UPRecruitment #Youth #Employment #GovernmentJobs #Recruitment #Jobs #Career #YouthPower #UttarPradesh #UPNews #Rozgar #JobUpdate
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कौशाम्बी में सियासी बयानबाजी तेज: इंद्रजीत सरोज पर ओमप्रकाश पासी का पलटवार कौशाम्बी। किसान मोर्चा भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं पासी सेना के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश पासी ने सपा नेता इंद्रजीत सरोज के प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। ओमप्रकाश पासी ने आरोप लगाया कि इंद्रजीत सरोज ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को धोखा दिया और अब अखिलेश यादव के साथ राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी की जनता और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के लिए झूठे बयान दिए जा रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर की गई टिप्पणी को लेकर भी ओमप्रकाश पासी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तिलक हमारे सम्मान का प्रतीक है और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को लेकर देश-प्रदेश में लोगों की आस्था है। गौ माता पर टिप्पणी करना निंदनीय है। ओमप्रकाश पासी ने दावा किया कि कौशाम्बी का पासी समाज अब ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा।
    1
    कौशाम्बी में सियासी बयानबाजी तेज: इंद्रजीत सरोज पर ओमप्रकाश पासी का पलटवार
कौशाम्बी। किसान मोर्चा भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं पासी सेना के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश पासी ने सपा नेता इंद्रजीत सरोज के प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है।
ओमप्रकाश पासी ने आरोप लगाया कि इंद्रजीत सरोज ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को धोखा दिया और अब अखिलेश यादव के साथ राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी की जनता और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के लिए झूठे बयान दिए जा रहे हैं।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर की गई टिप्पणी को लेकर भी ओमप्रकाश पासी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तिलक हमारे सम्मान का प्रतीक है और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को लेकर देश-प्रदेश में लोगों की आस्था है। गौ माता पर टिप्पणी करना निंदनीय है।
ओमप्रकाश पासी ने दावा किया कि कौशाम्बी का पासी समाज अब ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा।
    user_रामकिशन
    रामकिशन
    News Anchor सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर टिप्पणी करने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा जब मैं राजनीति में नहीं था तब भी मैं टीका लगता था और मरते दम तक लगाता रहूंगा।
    1
    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर  टिप्पणी करने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा जब मैं राजनीति में नहीं था तब भी मैं टीका लगता था और मरते दम तक लगाता रहूंगा।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • #कौशाम्बी सैनी में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले में शामिल गाड़ियों को पुलिस ने रोका काफिले से कुछ दूरी पर जा रहे अतीक के दूसरे बेटे अहजम अहमद की गाड़ी भी पुलिस ने रोकी पुलिस अहजम अहमद से पूछताछ कर गाड़ी की चेकिंग की झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है अली अहमद उमेश पाल शूटआउट केस में आज दर्ज होगा बयान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता सैनी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की जांच पड़ताल जारी #कौशाम्बी सैनी में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले में शामिल गाड़ियों को पुलिस ने रोका काफिले से कुछ दूरी पर जा रहे अतीक के दूसरे बेटे अहजम अहमद की गाड़ी भी पुलिस ने रोकी पुलिस अहजम अहमद से पूछताछ कर गाड़ी की चेकिंग की झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है अली अहमद उमेश पाल शूटआउट केस में आज दर्ज होगा बयान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता सैनी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की जांच पड़ताल जारी
    1
    #कौशाम्बी सैनी में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले में शामिल गाड़ियों को पुलिस ने रोका
काफिले से कुछ दूरी पर जा रहे अतीक के दूसरे बेटे अहजम अहमद की गाड़ी भी पुलिस ने रोकी
पुलिस अहजम अहमद से पूछताछ कर गाड़ी की चेकिंग की
झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है अली अहमद
उमेश पाल शूटआउट केस में आज दर्ज होगा बयान
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
सैनी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की जांच पड़ताल जारी
#कौशाम्बी सैनी में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले में शामिल गाड़ियों को पुलिस ने रोका
काफिले से कुछ दूरी पर जा रहे अतीक के दूसरे बेटे अहजम अहमद की गाड़ी भी पुलिस ने रोकी
पुलिस अहजम अहमद से पूछताछ कर गाड़ी की चेकिंग की
झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है अली अहमद
उमेश पाल शूटआउट केस में आज दर्ज होगा बयान
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
सैनी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की जांच पड़ताल जारी
    user_शिव सागर मौर्य
    शिव सागर मौर्य
    Media company चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की दी गई जानकारी ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी ..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड मंझनपुर सभागार में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, अमरनाथ यादव एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ज्योति केसरवानी, प्रेमचंद चौधरी एवं राकेश पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसमें केंद्र सरकार के 12 वर्षों एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रतानुसार उनका लाभ लेने में सुविधा होगी।यह विकास प्रदर्शनी 05 अक्टूबर 2026 तक लगी रहेगी। आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की दी गई जानकारी
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक 
कौशांबी ..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड मंझनपुर सभागार में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी का शुभारंभ  विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, अमरनाथ यादव एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ज्योति केसरवानी, प्रेमचंद चौधरी एवं राकेश पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसमें केंद्र सरकार के 12 वर्षों एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रतानुसार उनका लाभ लेने में सुविधा होगी।यह विकास प्रदर्शनी 05 अक्टूबर 2026 तक लगी रहेगी। आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कौशाम्बी। सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 29 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 11 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान पूर्व विधायक शीतला प्रसाद और प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य ने सीएचसी में भर्ती महिलाओं को फल वितरित किए। उन्होंने लोगों से जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करने की अपील की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण तिवारी ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
    1
    कौशाम्बी। सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 29 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 11 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस दौरान पूर्व विधायक शीतला प्रसाद और प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य ने सीएचसी में भर्ती महिलाओं को फल वितरित किए। उन्होंने लोगों से जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करने की अपील की।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण तिवारी ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🚨 कौशांबी: रोही ओवरब्रिज बना हादसों का खतरा! रात होते ही रोही ओवरब्रिज पर छा जाता है घना अंधेरा। लगी हुई स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। अंधेरे के कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिम्मेदार अधिकारी जल्द संज्ञान लें और स्ट्रीट लाइटें चालू कराएं।
    1
    🚨 कौशांबी: रोही ओवरब्रिज बना हादसों का खतरा!
रात होते ही रोही ओवरब्रिज पर छा जाता है घना अंधेरा। लगी हुई स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। अंधेरे के कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
जिम्मेदार अधिकारी जल्द संज्ञान लें और स्ट्रीट लाइटें चालू कराएं।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *कौशाम्बी: कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट लेने गई 7 माह की गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल* कौशाम्बी👉👉 सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई एक महिला की पड़ोस की दो महिलाओं ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता के अनुसार वह कई बार अपने कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने पड़ोस में गई थी। आरोप है कि सर्टिफिकेट देने से मना करने को लेकर विवाद हुआ और उसके पति की गैर-मौजूदगी में पड़ोस की महिला और उसकी माता ने मिलकर उसे लात-घूंसों से पीटा। पीड़िता का आरोप है कि वह 7 माह की गर्भवती है, इसके बावजूद हमला किया गया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला ने सैनी थाने में लिखित तहरीर दी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *कौशाम्बी: कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट लेने गई 7 माह की गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल*

कौशाम्बी👉👉 सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई एक महिला की पड़ोस की दो महिलाओं ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़िता के अनुसार वह कई बार अपने कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने पड़ोस में गई थी। आरोप है कि सर्टिफिकेट देने से मना करने को लेकर विवाद हुआ और उसके पति की गैर-मौजूदगी में पड़ोस की महिला और उसकी माता ने मिलकर उसे लात-घूंसों से पीटा। पीड़िता का आरोप है कि वह 7 माह की गर्भवती है, इसके बावजूद हमला किया गया।
मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित महिला ने सैनी थाने में लिखित तहरीर दी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.