पडरौना रेलवे क्रॉसिंग पर दिखा जाम का जाम लोग हुए परेशान पुलिस हुई मेहरबान ब्रेकिंग न्यूज कुशीनगर अब तक की बड़ी खबर पडरौना के रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन गुजरने के बाद लग जाता हे जाम लोग होते हे परेशान पडरौना की सुभाष चौक रेलवे क्रासिंग फाटक पर जब बंद होता है तो अधिकतर जाम लग जाता है जाम लगने का मुख्य कारण है जनता अपने साइड नहीं चलती है बल्कि बिना साइड से चलते है इसी कारण से रेलवे क्रासिंग पर जाम लगता है ट्रैफिक पुलिस होमगार्ड,कोतवाली पुलिस के जवान जम से निजात दिलाने के लिए अथक प्रयास करते है मगर जनता की मनमानी करती रहती है आय दिन ट्रैफिक पुलिस या शासन प्रशासन के लोगों के द्वारा जनता को जागरूक करने के लिए तरह तरह के संदेश देते है लेकिन लोगों को कोई बात समझ नहीं आती है ट्रैफिक नियमों को रख पर रख कर चलते बनते है जनता को चाहिए कि अपनी सुरक्षा को देखते हुवे अपने साइड से ही अपनी गाड़ी को चलाए दूसरों को समय से अपने गंतव्य तक पहुंचने में मददत करे जनता से एक अपील है कि कृपया अपनी गाड़ी धीमी गति से ही चलाए और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुवे सुरक्षित समय से अपने घर को जाए अपनी गाड़ी चलते समय कुछ बात को जरूर ध्यान रखे जैसे सीट बेल्ट लगाना ,हेलमेट पहनना , नशा मुक्त हो कर गाड़ी चलाने का प्रयास करे ओर अपने घर को सुरक्षित पहुंचे आशा हे कि सभी वहां स्वामी या चालक मेरे बातों को ध्यान में रख कर ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुवे ही अपनी गाड़ी को चलाएंगे और सुरक्षित अपने घर पहुंचे धन्यवाद
पडरौना रेलवे क्रॉसिंग पर दिखा जाम का जाम लोग हुए परेशान पुलिस हुई मेहरबान ब्रेकिंग न्यूज कुशीनगर अब तक की बड़ी खबर पडरौना के रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन गुजरने के बाद लग जाता हे जाम लोग होते हे परेशान पडरौना की सुभाष चौक रेलवे क्रासिंग फाटक पर जब बंद होता है तो अधिकतर जाम लग जाता है जाम लगने का मुख्य कारण है जनता अपने साइड नहीं चलती
है बल्कि बिना साइड से चलते है इसी कारण से रेलवे क्रासिंग पर जाम लगता है ट्रैफिक पुलिस होमगार्ड,कोतवाली पुलिस के जवान जम से निजात दिलाने के लिए अथक प्रयास करते है मगर जनता की मनमानी करती रहती है आय दिन ट्रैफिक पुलिस या शासन प्रशासन के लोगों के द्वारा जनता को जागरूक करने के लिए तरह तरह के संदेश देते है लेकिन लोगों को कोई बात समझ
नहीं आती है ट्रैफिक नियमों को रख पर रख कर चलते बनते है जनता को चाहिए कि अपनी सुरक्षा को देखते हुवे अपने साइड से ही अपनी गाड़ी को चलाए दूसरों को समय से अपने गंतव्य तक पहुंचने में मददत करे जनता से एक अपील है कि कृपया अपनी गाड़ी धीमी गति से ही चलाए और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुवे सुरक्षित समय से अपने घर को जाए
अपनी गाड़ी चलते समय कुछ बात को जरूर ध्यान रखे जैसे सीट बेल्ट लगाना ,हेलमेट पहनना , नशा मुक्त हो कर गाड़ी चलाने का प्रयास करे ओर अपने घर को सुरक्षित पहुंचे आशा हे कि सभी वहां स्वामी या चालक मेरे बातों को ध्यान में रख कर ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुवे ही अपनी गाड़ी को चलाएंगे और सुरक्षित अपने घर पहुंचे धन्यवाद
- Pramod Rauniyarपडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश👌1 hr ago
- अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की एक आवश्यक बैठक पडरौना नगर के ऑक्सफोर्ड इंटरमीडिएट कालेज के सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई। साथ ही बैठक में सर्व सम्मति से नियाजुद्दीन अंसारी को जिला सचिव, सरफराज अहमद को वरिष्ठ तहसील उपाध्यक्ष पडरौना, अजित कुमार भोलू तहसील महासचिव, तालिब अंसारी सचिव और अमित सिंह, सरिता देवी, मनोज कुमार, ताज मुहम्मद, इस्तयाक, असगर अली, विनय कुमार, सलाउद्दीन अंसारी, नीरज कुमार कार्य समिति सदस्य चुने गए। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने सभी नवागत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सजग प्रहरी होता है और जनता व सरकार के बीच सेतु का काम करते हैं। निष्पक्ष लेखनी से ही पत्रकार की पहचान होती है। इसलिए जनहित में अपनी लेखनी को धार दें। प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आरके भट्ट ने कहा कि आज के बदले हालात में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता करना काफी चुनौती पूर्ण है और ऐसे में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। प्रदेश सचिव विनय कुमार उपाध्याय ने कहा कि आए दिन पत्रकार उत्पीड़न की बढ़ रही चिंताओं को देखते हुए देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव और जिला सचिव आदित्य दीक्षित ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वहीं बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने की। वहीं जिला सचिव एहतशाम मिंटू लारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किए। इस दौरान जिला कार्य समिति सदस्य साजिद अंसारी, मस्तराज शर्मा, मंतोष जायसवाल, शम्स तबरेज, गुलशन कुमार, मंतोष कुमार, सदरे आलम, रणजीत कुशवाहा, श्रीराम विश्वकर्मा, तालिब अंसारी, राम सेवक राजभर सहित पत्रकार उपस्थित रहे।1
- कुशीनगर। जनपद के पडरौना तहसील अंतर्गत विकास खण्ड विशुनपुरा के ग्राम सभा गम्भीरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण 551 कन्याओं की सहभागिता रही, जिन्होंने सिर पर मंगल कलश धारण कर आस्था और परंपरा की अद्भुत मिसाल पेश की। यात्रा शिव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सिंघापट्टी होते हुए बाँसी धाम नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कराया गया। बाँसी नदी तट पर यज्ञाचार्य आनंद कुमार पांडे, अभय श्रीकृष्ण पांडे, अतुल पांडे, अतुल दुबे, रवि पाठक सहित विद्वान ब्राह्मणों की टोली ने पूजन संपन्न कराया। पवित्र जल भरने के बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर की ओर लौटी। पूरे मार्ग में “हर हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे, वहीं ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रियों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक ओमप्रकाश सिंह सहित ग्राम प्रधान बबलू कुशवाहा, बीडीसी सरवन जायसवाल, विनोद जायसवाल, पूर्व प्रधान लल्लन यादव, बैद्यनाथ यादव, इंद्रजीत शर्मा, शैलेश सिंह, विकास जायसवाल, मनीष सिंह, विपिन, दिनेश, अमित, गोलू सिंह, दिलीप चौहान, टोनी चौहान, अनिल चौहान, सुनील गोंड, संजय, अमन, अक्षय, फेकू जायसवाल, बिकाऊ शर्मा, सुभाष चौहान, पिंटू, साहेब अली, दयाशंकर, राजू जायसवाल, महेश शर्मा, जितेंद्र कुशवाहा, सुदामा चौहान, विनय जायसवाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कोतवाली पडरौना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी व बाँसी चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और एकता को सुदृढ़ करते हैं। वर्तमान में पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल है और आगामी प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।1
- पडरौना, कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) की पडरौना नगर स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरमीडिएट कालेज के सभागार में संपन्न हुई में देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई। रविवार को संगठन की हुई बैठक में सर्व सम्मति से नियाजुद्दीन अंसारी को जिला सचिव, सरफराज अहमद को वरिष्ठ तहसील उपाध्यक्ष पडरौना, अजित कुमार भोलू तहसील महासचिव, तालिब अंसारी सचिव और अमित सिंह, सरिता देवी, मनोज कुमार, ताज मुहम्मद, इस्तयाक, असगर अली, विनय कुमार, सलाउद्दीन अंसारी, नीरज कार्य समिति सदस्य चुने गए। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने सभी नवागत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सजग प्रहरी होता है और जनता व सरकार के बीच सेतु का काम करते हैं। निष्पक्ष लेखनी से ही पत्रकार की पहचान होती है। इसलिए जनहित में अपनी लेखनी को धार दें। प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आरके भट्ट ने कहा कि आज के बदले हालत में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता करना काफी चुनौती पूर्ण है और ऐसे में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।।प्रदेश सचिव विनय कुमार उपाध्याय ने कहा कि आए दिन पत्रकार उत्पीड़न की बढ़ रही चिंताओं को देखते हुए देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो। जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव और जिला सचिव आदित्य दीक्षित ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने की। सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिला सचिव एहतेशाम मिंटू लारी ने व्यक्त किए। इस दौरान जिला कार्य समिति सदस्य साजिद अंसारी, मस्तराज शर्मा, मंतोष जायसवाल, शम्स तबरेज, गुलशन कुमार, मंतोष कुमार, सदरे आलम, रणजीत कुशवाहा, श्रीराम विश्वकर्मा, तालिब अंसारी, राम सेवक राजभर सहित पत्रकार उपस्थित रहे।4
- Breaking कुशीनगर - तमकुहीराज में भीषण सड़क हादसा - बाइक और चार पहिया वाहन में आमने-सामने टक्कर - दो युवक गंभीर रूप से घायल - एक युवक मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर - दूसरा युवक जिला अस्पताल कुशीनगर भेजा गया - तमकुहीराज के गाज़ीपुर गांव के पास नवनिर्मित सड़क पर हादसा - ओवरस्पीड बनी दुर्घटना की वजह - पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा -4
- 🔵 ठेकेदार बोला“किसी परमिशन की जरूरत नहीं 🔴 कटनरवार पुल के पास खुलेआम अवैध खनन, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। जिले में अवैध मिट्टी खनन का खेल अब खुलेआम चुनौती बन चुका है। नियम-कानून को ठेंगा दिखाते हुए ठेकेदार जेसीबी मशीनों से धड़ल्ले से मिट्टी की खुदाई करवा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि उन्हें किसी कार्रवाई का डर नहीं है।ताजा मामला पडरौना कोतवाली क्षेत्र के कटनरवार पुल के दाहिने तरफ का है, जहां ‘लबरेज’ नामक ठेकेदार द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन कराया जा रहा है। मौके पर जेसीबी मशीनें लगातार चल रही हैं और प्रशासन पूरी तरह से मौन बना हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब ठेकेदार से इस अवैध खनन के बारे में पूछा गया, तो उसने बेखौफ अंदाज में कहा “मिट्टी खनन के लिए किसी परमिशन की जरूरत नहीं पड़ती है ठेकेदार का यह बयान न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि किस बेखौफ अवैध खनन का कारोबार फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात-दिन जेसीबी से हो रही खुदाई के चलते इलाके की जमीन व नहर की पटरिया कमजोर हो रही है और भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। 🔴 पत्रकारों को उल्टे फसाने का खेल कहना ना होगा कि अवैध मिट्टी खनन का मामला अब सिर्फ नियमों के उल्लंघन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें पत्रकारों को बदनाम करने की साजिश भी सामने आने लगी है। बताया जा रहा है कि जेसीबी मालिक इश्तेयाक ने अन्य स्थानों पर हो रहे खनन की जानकारी देने के नाम पर पत्रकार से उसका मोबाइल नंबर लिया और जैसे ही अवैध खनन की खबर प्रसारित हुई, ठेकेदार लबरेज और जेसीबी मालिक इश्तेयाक सक्रिय हो गए और खुद को बचाने के लिए पत्रकार के मोबाइल नंबर से जुड़े खाते में पांच सौ रुपये ट्रांसफर कर दिए, ताकि बाद में यह आरोप लगाया जा सके कि पत्रकार ने पैसे की मांग की थी।रकम भेजने के बाद ठेकेदार और जेसीबी मालिक ने उल्टा पत्रकार पर ही पैसे मांगने का आरोप लगाना शुरू कर दिया, जिससे पूरे मामले को भटकाया जा सके। 🔴मौके पर पत्रकारों को डराने की कोशिश कहना ना होगा कि कटनरवार पुल के पास अवैध खनन की खबर कवरेज कर रहे पत्रकारो पर धौस जमाने के लिए मौके पर खुद को अंसारी कान्टेक्शन का मालिक बताने वाला ठेकेदार लबरेज अंसारी ने लखनऊ से एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर “विशाल सिंह” नाम के व्यक्ति से पत्रकारों से बात कराया फोन पर बात करने वाले कथित “पत्रकार” ने मौके पर मौजूद पत्रकारों को खनन में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी, जिससे माहौल में तनाव पैदा हो गया। इसके बाद स्थानीय पत्रकारों ने जब इस पूरे मामले की पड़ताल की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया जिस “विशाल सिंह” को लखनऊ का पत्रकार बताया जा रहा था, वह असल में कोई पत्रकार नहीं बल्कि खुद एक ठेकेदार है, जो खुद को पत्रकार बनकर लबरेज के कारोबार का संरक्षण देते हुए अधिकारियों व पत्रकारो को पर धौंस जमाता है ताकि ठेकेदार लबरेज अंसारी के अवैध खनन पर कोई रुकावट की आंच न आये।1
- पडरौना/कुशीनगर/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण नगरपालिका परिषद पडरौना में रविवार को बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ सुना गया। यह कार्यक्रम 132वाँ एपिसोड था जिसे नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में उनके निवास पर आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में ज्ञान भारतम् ऐप पर पांडुलिपियों के संग्रहण, युवा शक्ति, खेल, फिटनेस, सोलर एनर्जी, जल संचय, अरब देशों में युद्ध की स्थिति, और वर्तमान में ईंधन आपूर्ति सहित कई अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है, उनकी ऊर्जा, नवाचार और सामाजिक जागरूकता ने देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही नए वित्तीय वर्ष में नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत अपनी स्वर्णिम यात्रा शुरू कर चुका है और बहुआयामी विकास की ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है। कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक के अलावा खेल, अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है और 2047 के अपने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने को आतुर है। पश्चिमी अरब देशों में युद्ध की स्थिति के बावजूद भी ईंधन की प्रचुर आपूर्ति और मूल्य नियंत्रण को एक बड़ी विदेश नीति में विजय बताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा संतोष चौहान, रामू पाण्डेय, सनी मिश्र, अनिल पाण्डेय, अभय मारोदिया, सर्वेश उपाध्याय, राजेश जायसवाल, अभिनव चौरसिया, आकाश वर्मा, जयप्रकाश मद्धेशिया, भास्कर पाठक, संदीप निगम, काशी राजभर, अविनाश कसौधन, शिवगोपाल कुशवाहा, परमजीत चौहान सहित आमजन उपस्थित रहे1
- कुशीनगर जनपद के खड्डा क्षेत्र के ग्राम सभा गैनहीं में यज्ञ और रामलीला कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने मंच के पास पहुंचकर हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, दूसरे नवरात्रि से चल रहे इस धार्मिक आयोजन में रामलीला मंचन के बाद बार बालाओं का डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।इसी दौरान एक युवक नशे की हालत में मंच के पास पहुंचा और मन पसंद का गाना लगवाया और असलहे से कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल चर्चा होनी शुरू हो । घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग करने वाला युवक गैरजनपद का निवासी बताया जा रहा है और कार्यक्रम आयोजकों का करीबी भी है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है । बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंच पर कार्यक्रम के दौरान युवक खुलेआम फायरिंग कर रहा है और वहां भारी भीड़ मौजूद है। इस मामले में खड्डा थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Pramod Rauniyar1