नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत ग्राम दोनिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 150 ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त समाज की शपथ अनूपपूर - पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में संचालित नशा मुक्ति अभियान 2.0 के अंतर्गत थाना अमरकंटक द्वारा ग्राम दोनिया में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 ग्रामवासियों की सहभागिता रही। उपस्थित ग्रामीणों को नशे से होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों की विस्तार से जानकारी दी गई तथा परामर्श एवं समझाइश देकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। अभियान के अंत में सभी ग्रामीणों को नशा न करने, अपने परिवार एवं समाज को नशे से मुक्त रखने तथा अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। इस जनजागरूकता अभियान में थाना अमरकंटक से सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर यादव, प्रधान आरक्षक पूरन सिंह मरावी तथा प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह श्याम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति अभियान 2.0 के अंतर्गत क्षेत्र में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे समाज को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से मुक्त किया जा सके।

- विधानसभा में गूंजी पुष्पराजगढ़ की आवाज़,विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने IGNTU से जुड़े मुद्दे उठाए 📍 अनूपपुर | पुष्पराजगढ़ अनूपपुर पुष्पराजगढ़/ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। विधायक ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित ट्राइबल मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मान्यताओं की प्रक्रिया समय पर पूरी करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आदिवासी विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो और वे कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।विधायक मार्को ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और शिक्षा के अधिकार को लेकर विधायक की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।1
- jila anuppur thana Jaithari post lapta me sadak nahi bana hai ane our jane badi samsya hoti hai Anuppur jila Thana jaithari gaon post lapata Se hamare gaon mein sadak nahin banaa hai aane jaane mein badi samasya hoti hai aur hamare gaon ke Jo mukhya sarpanch ji hai unko humne Kai bar bol chuka hai yah log kahate Hain ki yah jila ka kam hai sadak Yojana ke dwara banaya jaega dhanyvad hamare gaon mein sadak banvaen kripya Anya jaane bahut samasya hoti hai1
- दुनिया भर में कर्ज लेने में हमारा स्थान नंबर वन पहुंच गया है।1
- कहीं ना कहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बात मैं सच्चाई है।1
- स्वालंबन की ओर एक कदम — महिला सशक्तिकरण की सार्थक पहल 8982850063 पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार शहडोल संभाग आज विप्र संघ महिला समिति द्वारा समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पुरानी बस्ती निवासी गोलू कोरी को स्वरोजगार प्रारंभ करने हेतु एक ठेला भेंट किया गया। इस पुनीत कार्य में समिति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा द्विवेदी जी, श्रीमती नीलम चतुर्वेदी जी, श्रीमती मंजू पांडे जी, श्रीमती सुनीता मिश्रा जी एवं श्रीमती सरोज तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही। समिति का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सम्मानपूर्वक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। यह पहल न केवल आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है। "जब समाज मिलकर किसी एक परिवार को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देता है, तब वास्तव में सशक्त और समृद्ध समाज की नींव मजबूत होती है।"1
- हाथियों ने किसान का घर तोड़ा फसलों को रौंदा लगातार हाथी का उत्पात जारी है जनकपुर पार्क परिक्षेत्र के ग्राम ढाब में 12 हाथियों का उत्पात, एक मकान क्षतिग्रस्त, कई किसानों की फसल बर्बाद एमसीबी --- जिले के जनकपुर पार्क परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढाब में बुधवार, 30 जुलाई 2026 की रात लगभग 2 बजे 12 हाथियों के दल ने गांव में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के अचानक गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता प्राप्त की। हाथियों के हमले में ग्राम ढाब निवासी विशाले सिंह, पिता जयदीन सिंह का एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा गांव के कई किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को भी हाथियों ने रौंद दिया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के दौरान ग्रामीण पूरी रात भय और सतर्कता के बीच रहे। पार्क परिक्षेत्र अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि 12 हाथियों का दल रात के समय जंगल से निकलकर गांव की ओर आ गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से सतर्कता एवं सुरक्षा के साथ हाथियों को पुनः जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की गतिविधियों की सूचना मिलते ही उनके निकट जाने का प्रयास न करें, न ही उन्हें उकसाएं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे भविष्य में जन-धन की हानि को रोका जा सके।3
- ও সেপদ মন্ডল1
- भारत देश में करप्शन का इस तरीके से हाल है हमारे छत्तीसगढ़ में1