Shuru
Apke Nagar Ki App…
मारपीट के मामले में आठ गिरफ़्तार, सभी को पुलिस ने भेजा न्यायालय बहराइच: खैरीघाट थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में आठ लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि भिखारी पुरवा गांव निवासी प्रमोद कुमार गौतम पुत्र खुशीराम गौतम, चकैया गांव निवासी ननकऊ प्रसाद पुत्र मोलहे प्रसाद, पप्पू पुत्र लायक राम, प्रमोद पुत्र रामचरन तथा लौकिहा गांव निवासी पवन कुमार पुत्र इंद्रपाल, दीपू पुत्र इंद्रपाल व नकहा गांव निवासी राहुल कुमार पुत्र एकराम और महेंद्र प्रताप पुत्र एकराम को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक चंद्रशेखर चौहान, राम प्रवेश यादव, कविंद्र नाथ सिंह व कांस्टेबल हनुमान यादव, अरविंद राव, अजय कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।
Anurag Sharma
मारपीट के मामले में आठ गिरफ़्तार, सभी को पुलिस ने भेजा न्यायालय बहराइच: खैरीघाट थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में आठ लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि भिखारी पुरवा गांव निवासी प्रमोद कुमार गौतम पुत्र खुशीराम गौतम, चकैया गांव निवासी ननकऊ प्रसाद पुत्र मोलहे प्रसाद, पप्पू पुत्र लायक राम, प्रमोद पुत्र रामचरन तथा लौकिहा गांव निवासी पवन कुमार पुत्र इंद्रपाल, दीपू पुत्र इंद्रपाल व नकहा गांव निवासी राहुल कुमार पुत्र एकराम और महेंद्र प्रताप पुत्र एकराम को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक चंद्रशेखर चौहान, राम प्रवेश यादव, कविंद्र नाथ सिंह व कांस्टेबल हनुमान यादव, अरविंद राव, अजय कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। Iran और Israel के बीच जारी तनाव को लेकर दिए गए उनके वक्तव्य पर विपक्ष ने सरकार की मंशा और तैयारी दोनों पर सवाल खड़े किए हैं। प्रधानमंत्री ने देश को संभावित वैश्विक असर के लिए तैयार रहने की बात कही, लेकिन विपक्षी दलों का कहना है कि इस तरह के बयान बिना स्पष्ट योजना के जनता में अनावश्यक भय पैदा कर सकते हैं। उनका आरोप है कि COVID-19 जैसी परिस्थितियों की तुलना करके सरकार स्थिति को और गंभीर दिखाने की कोशिश कर रही है। विपक्ष ने सरकार से मांग की है कि वह देश के सामने स्पष्ट रणनीति रखे और बताए कि यदि हालात बिगड़ते हैं तो आम जनता, व्यापार और अर्थव्यवस्था को कैसे सुरक्षित रखा जाएगा। फिलहाल इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है, और आने वाले दिनों में यह बहस और तेज हो सकती है।1
- बहराइच: खैरीघाट थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में आठ लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि भिखारी पुरवा गांव निवासी प्रमोद कुमार गौतम पुत्र खुशीराम गौतम, चकैया गांव निवासी ननकऊ प्रसाद पुत्र मोलहे प्रसाद, पप्पू पुत्र लायक राम, प्रमोद पुत्र रामचरन तथा लौकिहा गांव निवासी पवन कुमार पुत्र इंद्रपाल, दीपू पुत्र इंद्रपाल व नकहा गांव निवासी राहुल कुमार पुत्र एकराम और महेंद्र प्रताप पुत्र एकराम को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक चंद्रशेखर चौहान, राम प्रवेश यादव, कविंद्र नाथ सिंह व कांस्टेबल हनुमान यादव, अरविंद राव, अजय कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।2
- *पत्रकारों ने होली एवं ईद मिलन का संयुक्त समारोह मनाया* *दैनिक भास्कर कार्यालय में मनाया गया होली एवं ईद मिलन का संयुक्त समारोह* *फूलों की होली खेली, होली एवं ईद मिलन किया...* *एक दूसरे को गले लगकर शुभकामनाएं दी तथा मिष्ठान ग्रहण किया...* *बहराइच l* देश के अग्रणी समाचार पत्र समूह दैनिक भास्कर के बहराइच कार्यालय पर ब्यूरो हेड कुतुब अंसारी की अध्यक्षता में होली एवं ईद मिलन का संयुक्त समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले भर से आए दैनिक भास्कर के संवाददाताओं ने भाग लिया और एक-दूसरे को होली एवं ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत फूलों की होली खेलकर की गई, जिससे माहौल पूरी तरह रंगमय और सौहार्दपूर्ण हो गया। इसके बाद आयोजित ईद मिलन समारोह में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया और मिष्ठान ग्रहण किया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से लियाकत अली, लक्ष्मण पांडे, महेश अग्रवाल, फैजान अहमद, विरेंद्र कुमार राव, श्यामसुंदर श्रीवास्तव, शकील अंसारी,रईस खान,कृष्णा पाण्डेय, जयदीश कुमार श्रीवास्तव, फैज़ान अहमद, मसी उल्ला खां, नजीर खान, अल्ताफ शेख, सिराज अली कादरी, एम अरशद, संतोष मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिले में पत्रकारों की ओर से होली और ईद का इस प्रकार संयुक्त आयोजन पहली बार किया गया, जिसकी लोगों ने सराहना करते हुए इसे आपसी सौहार्द और एकता का प्रतीक बताया।1
- लखनऊ (21 मार्च) – विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान सभागार में विभागीय कार्यशाला व जन संवाद का आयोजन कर प्रदेश में वन्य क्षेत्र का घनत्व बढ़ाने, वन्य जीवों को प्राकृतिक वास देने तथा जल व पर्यावरण संरक्षण को मानवानुकूल बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पर्यावरण व जल संरक्षण से ही मानव जीवन की सृष्टि संरचना संभव है और सृष्टि संरचना मानव जीवन के अस्तित्व का आधार है। ऐसे में हम सब का दायित्व बनता है कि हम मिलकर अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण करें और वन्य जीवों का संरक्षण करें, ताकि प्रकृति और मानव का संतुलन बना रह सके। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि जन संवाद एवं समन्वय स्थापित कर योजनाबद्ध तरीके से वन्य परिक्षेत्र बढ़ाया जा रहा है तथा सभी को खाली पड़े स्थानों पर वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वृक्ष संरक्षण, पक्षी संरक्षण व जल संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वन्य राज्य मंत्री के० पी० मालिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान को गति देकर धरती को हराभरा बनाने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं पर्यावरणविदों ने वन मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए सड़कों एवं राज्य मार्गों के किनारे पंचवटी प्रजाति के वृक्ष लगाने, नदी-तालाब, पोखरा, झील, मठ-मंदिर एवं खाली स्थानों पर स्थानीय जन सहयोग से सघन वृक्षारोपण कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने सरयू एवं गोमती नदियों को अविरल और स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर सफाई एवं तटीय क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। वन मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए आश्वस्त किया तथा विभागीय समन्वय व सहयोग की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा प्रदेश को हराभरा बनाने के लिए जन सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया गया।4
- बहराइच बिग ब्रेकिंग न्यूज बहराइच DPRO पर लगा 25 हजार का जुर्माना RTI कार्यकर्ता रौशन लाल नाभिक ने मांगी सूचना RTI के तहत कर्मचारियों की वैध नियुक्ति की मांगी थी सूचना ग्राम विकास अधिकारीयो के स्थायी करण को लेकर मांगी थी सूचना ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के स्थायी करण को लेकर भी मांगी थी सूचना 2024 में मांगी गई सूचना का अभी तक नहीं दिया गया जवाब राज्य सूचना आयोग ने मामले का लिया संज्ञान DPRO पर लगाया 25 हजार का जुर्माना *बाइट: रौशन लाल नाभिक, RTI कार्यकर्ता बहराइच*1
- Post by Manoj kumar chursya1
- बहराइच के पुलिस लाइन ग्राउंड में गोरखपुर जोन की 13वीं अंतर्जनपदीय आर्चरी (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष 2026 का आयोजन शुरू हुआ। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, देवरिया, संतकबीरनगर, बहराइच, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर की टीमें भाग ले रही हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बहराइच ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक श्री भुवनेश्वर सिंह, टीम मैनेजर, खिलाड़ी, पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- रुपईडीहा में सफाई संकट पर फूटा जनाक्रोश स्टेशन रोड जाम, नगर पंचायत की लापरवाही पर व्यापारियों का विरोध रुपईडीहा, बहराइच। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा में पिछले कई दिनों से कूड़ा न उठने और साफ-सफाई न होने से नाराज़ नागरिकों और व्यापारियों का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर उतर आया। सुबह लगभग 10 बजे नगरवासियों और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से स्टेशन रोड को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बीते पांच दिनों से बुद्धिजीवियों और सभासदों द्वारा ईओ और चेयरमैन के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के प्रयास किए गए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसी के चलते नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्टेशन रोड और आर्यावर्त बैंक के सामने अवरोध लगाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय थाने, ईओ और चेयरमैन को सूचना दिए जाने के बावजूद दोपहर 12 बजे तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश बना हुआ है।1