Shuru
Apke Nagar Ki App…
DGP राजीव शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर में कानून-व्यवस्था पर मंथन, साइबर क्राइम और नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जोधपुर। प्रदेश में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराध-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस के महानिदेशक (DGP) राजीव शर्मा ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में जोधपुर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जोधपुर पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया, अतिरिक्त महानिदेशक वी. के. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सहित कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी एवं थानाधिकारी मौजूद रहे।
Ayush Joshi
DGP राजीव शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर में कानून-व्यवस्था पर मंथन, साइबर क्राइम और नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जोधपुर। प्रदेश में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराध-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस के महानिदेशक (DGP) राजीव शर्मा ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में जोधपुर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जोधपुर पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया, अतिरिक्त महानिदेशक वी. के. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सहित कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी एवं थानाधिकारी मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जयपुर के पुरोहित जी के कटले में भीषण आग, संकरी गलियों पची अफरा-तफरी जयपुर के पुरोहित जी के कटले में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बेहद संकरी गलियों वाले इस बाजार में आग लगने से हालात चिंताजनक हो गए। आग की सूचना मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। संकरी गलियों के कारण राहत और बचाव कार्य में चुनौती की स्थिति बनी। आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत ब्योरा सामने आना बाकी है।1
- राजस्थान यूनिवर्सिटी में मूल्यांकन पर उठे सवाल, 0 अंक से रिवेल्यूएशन में 55 अंक होने पर पारदर्शिता की मांग जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में परीक्षा परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर विद्यार्थियों के बीच सवाल उठ रहे हैं। एक मामले में मुख्य परीक्षा में किसी विषय में 0 अंक दिए जाने के बाद रिवेल्यूएशन में वही अंक बढ़कर 55 हो जाने का दावा सामने आया है। इस मामले ने परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि पहली बार उत्तर पुस्तिका का सही मूल्यांकन हुआ था, तो 0 से 55 अंक होने का कारण क्या है? वहीं, यदि रिवेल्यूएशन के बाद मिले 55 अंक सही हैं, तो प्रारंभिक मूल्यांकन में इतनी बड़ी गलती कैसे हुई? विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संदिग्ध मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से संबंधित जानकारी पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि किसी भी विद्यार्थी का भविष्य प्रभावित न हो। विद्यार्थियों का सवाल है कि 0 से 55 अंक होने की वजह क्या है और इस मामले में जिम्मेदारी किसकी है?1
- सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली चीज कौन सी होती है देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ ऐसी ही लेटेस्ट खबरों के साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले NCR समाचार जयपुर1
- जयपुर, बड़ी चौपड़, कटला बाजार में दुकानों में लगी आग... अनदेखी के चलते पुरोहितजी के कटले में लगी भीषण आग ! कह रहे हैं कि दुकानों के ऊपर अवैध रूप से बने होटल ने करवा दिया बड़ा नुकसान1
- प्रोहित जी के कटले में लगी आग, बालमुकुंदाचार्य का बड़ा बयान #बालमुकुंदाचार्य #जयपुर #प्रोहितजी #कटला #आग #बड़ा_बयान #JaipurNews #BreakingNews #RajasthanNews #citycablenewsjaipur1
- जयपुर के चार वार्डो के पांच बूथ केंद्रों पर हुई री-पोलिंग के बाद मतगणना संपन्न,चारों वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत की हासिल जयपुर नगर निगम के 150 वार्डो का परिणाम आज जारी किया गया। जिन 4 वार्डो के 5 बूथों पर बुधवार को हुई री-पोलिंग पर कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। इस तरह अब 150 वार्डो में कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 53 से बढ़कर 57 हो गई है। जबकि बीजेपी 78 और 15 सीटों पर निर्दलीय है। जानकारी के अनुसार आज हुई वोटों की गिनती में वार्ड 9 से कांग्रेस की प्रत्याशी कैलाशी 764 मतों के अंतर से, वार्ड 18 से वंदिता 181 मतों के अंतर से, वार्ड 25 से रेखा देवी 397 मतों के अंतर से और वार्ड 34 से सुरेश यादव ने 149 मतों के अंतर से जीत दर्ज की आपको बता दें कि 14 सितंबर को मतगणना के दौरान इन चारों वार्डो के 5 बूथों पर लगी ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी आई थी। इसके कारण इन ईवीएम मशीनों में बंद वोटों की काउंटिंग नहीं हो सकी थी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने इन बूथों पर दोबारा पोलिंग करवाने का फैसला किया था।1
- मधोराजपुरा में गणेश चतुर्थी पर विशाल हिंदू रैली का आयोजन किया गया1
- आधी रात BJP मुख्यालय पर धरना, वार्ड 108 की निर्दलीय पार्षद को BJP में शामिल करने का विरोध #BJP #वार्ड108 #मिनाक्षीपारीक #निर्दलीयपार्षद #भाजपामुख्यालय #जयपुर #RajasthanPolitics #JaipurNews #MadanRathore #BJPNEWS #bhajanlalsharmasanganer #citycablenewsjaipur1