चाचा ने चाकू से गोदकर भतीजे की हत्या, बचाने आए छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला क्या मामूली विवाद बना हत्या की वजह या वारदात के पीछे छिपी है कोई और कहानी? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर थाना क्षेत्र में चाचा-भतीजे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक चाचा ने कथित तौर पर अपने 35 वर्षीय भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। भतीजे को बचाने पहुंचे उसके छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई है। मृतक की पहचान हिमांशु भारद्वाज उर्फ जीत शर्मा, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हिमांशु अपने परिवार में सबसे बड़ा था। परिवार में उसके दो भाई, एक बहन और करीब पांच साल की मासूम बच्ची है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, करावल नगर इलाके में किसी बात को लेकर हिमांशु और उसके चाचा के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी चाचा ने कथित तौर पर हिमांशु पर चाकू से कई वार कर दिए। भाई को बचाने के लिए जब उसका छोटा भाई आगे आया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर विवाद की असली वजह क्या थी। क्या मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया या इस हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश अथवा दूसरी वजह छिपी है? पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने सरकार से की छह सूत्रीय मांग अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने सरकार से की छह सूत्रीय मांग राजेंद्र सोनी सशक्त आवाज़।। नई दिल्ली। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के तत्वाधान में मयूर विहार इलाके में प्रेस वार्ता संपन्न हुई। सायं 4 बजे से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल्मीकि प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आरम्भ हुई प्रेसवार्ता में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष- वाल्मिकी प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेकानंद, मुख्यालय की राष्ट्रीय महामंत्री नीलम मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता ईश्वर चंद्र झा, दिल्ली प्रदेश सचिव रामसिंह, दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेश उपाध्याय, निजी सचिव प्रकाश बंधु, नगर निकाय प्रतिनिधि राष्ट्रीय टोली रामनिवास त्रिपाठी, राष्ट्रीय महिला सहप्रमुख रागिनी तिवारी, सरिता रावत, महासचिव श्वेतंबरा, पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम स्वशासन, पंचायती लोकतंत्र के संवैधानिक अधिकार तथा प्रशासनिक स्तर पर उठ रही चुनौतियों पर गहन चर्चा की गई। जिसमें पंचायतों से जुडे छह सूत्रीय महत्वपूर्ण विषयों की माँगो पर परिषद के वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पंचायतों को संवैधानिक व्यवस्था प्रदान किए जाने को 35 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में पंचायतों से संबंधित 29 विषय और 18 विषय नगर-निकायों के लिए निर्धारित हैं, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा पंचायतों को प्रभावी रूप से हस्तांतरित किया जाना अपेक्षित था। परंतु आज तक एक भी विषय ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों को नहीं सौपा गया।परिषद की मांग है कि भारत सरकार एक अध्यादेश जारी कर 29 विषयों का ग्राम पंचायत एवं 18 विषय नगर-निकाय को वास्तविक हस्तांतरण सुनिश्चित करें। 73वें और 74वें संविधान संशोधनों के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं तथा नगर-निकायों को संवैधानिक आधार और वैधानिक दावित्व प्रदान किए गए हैं। पंचायती राज में ग्राम सभाओं तथा नगर निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका है। परिषद का मानना है कि लोकतांत्रिक संवाद एवं जनभागीदारी को मजबूत किए बिना स्थानीय स्वशासन की मूल भावना साकार नहीं हो सकती। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा पंचायती राज को संवैधानिक स्वरूप देने की दिशा में की गई पहल का अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने लगातार समर्थन किया था। परिषद के अनुसार, वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने 24 अप्रैल 2020 को पंचायतों को संबोधित करते हुए अपना विचार व्यक्त किया था कि "पंचायत का स्वामित्व ग्राम पंचायत ही होगा।" परिषद का आग्रह है कि प्रशासनिक एवं नौकरशाही स्तर पर अपेक्षित सहयोग के अभाव एवं अवैध हस्तक्षेप के कारण इस भावना के अनुरूप पंचायतों को अधिकार और स्वायत्तता नहीं मिल पा रही है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अनुसार, बलवंत राय मेहता पंचायती राज फाउंडेशन ट्रस्ट पंचायत क्षेत्र से संबंधित एक महत्वपूर्ण नोडल संस्थान है। यह संस्थान मयूर विहार 1 में 7.5 एकड़ भूमि पर "बलवंत राय मेहता पंचायती राज ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाना था। जिसका शिलान्यास तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरी ने किया था। परिषद का कहना है कि विभिन्न प्रशासनिक कारणों एवं हस्तक्षेपों के चलते यह परियोजना आज तक पूर्ण नहीं हो सकी है। लंबे समय से यह परियोजना ठंडे बस्ते में पड़ी होने से पंचायतों की क्षमता निर्माण की दिशा में बड़ा नुकसान हुआ है। परिषद ने इस परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने तथा आवश्यक प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने की मांग दोहराई है।परिषद द्वारा प्रस्तुत विवरण के अनुसार, कड़कड़डुमा न्यायालय के 05/09/2019 एवं हाईकोर्ट के आदेश के संदर्भ में माननीय उच्च न्यायालय ने 19/02/2025 को निर्देश देते हुए संबंधित एसडीएम को वैध कार्यसमिति अखिल भारतीय पंचायत परिषद को कार्यालय सहित प्रांगण सौंपा जाए का आदेश दिया था। परिषद का आरोप है कि उक्त निर्देश का अब तक अपेक्षित अनुपालन नहीं हुआ है। इस संबंध में उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। परिषद के अनुसार, उच्च न्यायालय द्वारा एसडीएम को नोटिस जारी किए जाने तथा अगली सुनवाई 8 अक्टूबर 2026 को निर्धारित होने की जानकारी दी गई है। परिषद आशा करती है कि न्यायालय के निर्देशों का शीघ्र एवं पूर्ण अनुपालन किया जाएगा।पंचायतों के बीच पंचायती राज संस्थाओं से संबंधित 29 विषयों और नगर निकायों के 18 विषय पर ग्राम सभा और निकायों की मोहल्ला सभाओं द्वारा पारित प्रस्ताव के आलोक में भारत सरकार को संविधान सम्मत निर्णय लेना चाहिए। अखिल भारतीय पंचायत परिषद भारत सरकार से मांग करती है कि महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री से आग्रह करती है कि पंचायती राज के संवैधानिक अधिकारों को प्रभावी रूप से लागू तथा न्यायालय के आदेशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए, उच्च न्यायालय दिल्ली द्वारा अनुमोदित कार्यसमिति को कार्यालय सहित पूरा परिसर सौंपा जाए। ग्राम सभा तथा नगर निकायों की मोहल्ला सभाओं द्वारा पारित प्रस्तावों को नीति-निर्माण में उचित महत्व दिया जाए।1
- दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में ओबीसी की मांग को लेकर विचार और मंथन कई राज्यों के लोग शामिल रहे1
- अहंकार, सत्ता, भेदभाव, जाति, ऊंच-नीच, छुआछूत का वंदन आज हमारे सामने है। अहंकार, सत्ता, भेदभाव, जाति, ऊंच-नीच, छुआछूत का वंदन आज हमारे सामने है। हमारे लिए तो जो प्रभु श्री राम हैं वही प्रभु श्री कृष्ण हैं और जो श्री कृष्ण हैं वही श्री राम हैं। कथा मन और मनोबल को बढ़ाने का काम करती है।" राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, अयोध्या1
- दिल्ली में खास ज़रूरतों वाले प्रतिभागियों और युवा मॉडल्स ने रैंप वॉक किया दिल्ली में खास ज़रूरतों वाले प्रतिभागियों और युवा मॉडल्स ने रैंप वॉक किया1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।1
- दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में ओबीसी की मांग को लेकर विचार और मंथन कई राज्यों के लोग शामिल रहे1
- चाचा ने चाकू से गोदकर भतीजे की हत्या, बचाने आए छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला क्या मामूली विवाद बना हत्या की वजह या वारदात के पीछे छिपी है कोई और कहानी? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर थाना क्षेत्र में चाचा-भतीजे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक चाचा ने कथित तौर पर अपने 35 वर्षीय भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। भतीजे को बचाने पहुंचे उसके छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई है। मृतक की पहचान हिमांशु भारद्वाज उर्फ जीत शर्मा, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हिमांशु अपने परिवार में सबसे बड़ा था। परिवार में उसके दो भाई, एक बहन और करीब पांच साल की मासूम बच्ची है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, करावल नगर इलाके में किसी बात को लेकर हिमांशु और उसके चाचा के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी चाचा ने कथित तौर पर हिमांशु पर चाकू से कई वार कर दिए। भाई को बचाने के लिए जब उसका छोटा भाई आगे आया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर विवाद की असली वजह क्या थी। क्या मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया या इस हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश अथवा दूसरी वजह छिपी है? पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- दिल्ली में मलबा हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक कुल 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। इनमें 8 घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, ताहिरपुर भेजा गया है। हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में करीब 12 वर्षीय एक बच्ची, 21 वर्षीय गुलफसा, जो करीब चार माह की गर्भवती बताई गई हैं, और एक बच्चा शामिल है। मृतकों में शामिल बच्ची और बच्चे की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मौके पर बचाव दल लगातार मलबे की जांच कर रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।1