logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन प्रदर्शनी में विजेता बच्चों को मिला पुरस्कार सिकंदरा कानपुर देहात।, कस्बा स्थित मदर्स नेशनल पब्लिक स्कूल में “मेरा युवा भारत” अभियान के अंतर्गत जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी के नेतृत्व में वीर अब्दुल हमीद युवा मंडल द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नर सिंह कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं तकनीक पर आधारित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए, आईटीआई शिक्षक रजत गुप्ता ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी आज के आधुनिक भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यदि विज्ञान को सही दिशा में अपनाएं तो वे जीवन में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों के मॉडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नई सोच और नवाचार की भावना विकसित करते हैं। वक्ताओं ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों और तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। “मेरा युवा भारत” अभियान युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नवाचार, नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने का कार्य कर रहा है। युवाओं को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में आयुषी राज ने प्रथम स्थान एवं शिवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को मंडल अध्यक्ष मोहम्मद मारूफ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_योगेन्द्र सिंह
योगेन्द्र सिंह
Rasulabad, Kanpur Dehat•
1 hr ago
6450256f-fb3d-4350-8438-8b4926fa413b

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन प्रदर्शनी में विजेता बच्चों को मिला पुरस्कार सिकंदरा कानपुर देहात।, कस्बा स्थित मदर्स नेशनल पब्लिक स्कूल में “मेरा युवा भारत” अभियान के अंतर्गत जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी के नेतृत्व में वीर अब्दुल हमीद युवा मंडल द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नर सिंह कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं तकनीक पर आधारित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए, आईटीआई शिक्षक रजत गुप्ता ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी आज के आधुनिक भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यदि विज्ञान को सही दिशा में अपनाएं तो वे जीवन में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों के मॉडल की प्रशंसा

91aab854-08ef-4dbd-8f63-f24c452eca60

करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नई सोच और नवाचार की भावना विकसित करते हैं। वक्ताओं ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों और तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। “मेरा युवा भारत” अभियान युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नवाचार, नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने का कार्य कर रहा है। युवाओं को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में आयुषी राज ने प्रथम स्थान एवं शिवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को मंडल अध्यक्ष मोहम्मद मारूफ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुख्य समाचार कानपुर देहात भोगनीपुर फोटो में जा रहे महिला के आभूषण हुए चोरी महिला पहुंची पुलिस स्टेशन पुलिस जांच पड़ताल में
    1
    मुख्य समाचार कानपुर देहात भोगनीपुर फोटो में जा रहे महिला के आभूषण हुए चोरी महिला पहुंची पुलिस स्टेशन पुलिस जांच पड़ताल में
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 000000000000000000009990000099999909999999999999999999
    1
    000000000000000000009990000099999909999999999999999999
    user_Sodagar
    Sodagar
    रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन का प्रदर्शन, संदलपुर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन; बिजली, पानी और सड़कों की समस्याएं उठाईं संदलपुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को करीब 1बजे किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान किसानों और कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखीं। बैठक के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने संदलपुर खंड विकास अधिकारी आशुतोष शुक्ला को जिलाधिकारी कपिल सिंह के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ कटियार की अध्यक्षता में दिया गया। ज्ञापन में जनपद की सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ की साफ-सफाई कर उन्हें समतल कराने, फिरोजापुर गांव में पानी निकासी के लिए नाला खुदाई कराने, जल जीवन मिशन के तहत गांवों में अधूरी पड़ी पाइपलाइन का कार्य पूरा कराने तथा सभी गांवों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई। इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
    1
    11 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन का प्रदर्शन, संदलपुर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन; बिजली, पानी और सड़कों की समस्याएं उठाईं
संदलपुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को करीब 1बजे किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान किसानों और कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखीं।
बैठक के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने संदलपुर खंड विकास अधिकारी आशुतोष शुक्ला को जिलाधिकारी कपिल सिंह के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ कटियार की अध्यक्षता में दिया गया।
ज्ञापन में जनपद की सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ की साफ-सफाई कर उन्हें समतल कराने, फिरोजापुर गांव में पानी निकासी के लिए नाला खुदाई कराने, जल जीवन मिशन के तहत गांवों में अधूरी पड़ी पाइपलाइन का कार्य पूरा कराने तथा सभी गांवों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई।
इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
    user_Sarita singh
    Sarita singh
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संदलपुर में वाहन ओवरटेक को लेकर कार और बाइक सवारों में मारपीट, बीच सड़क पर हुआ हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल संदलपुर कस्बे में सोमवार शाम करीब 5 बजे कार सवार युवकों और बाइक सवारों के बीच वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बलियापुर गांव के कुछ युवक कार से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संदलपुर चौकी के पास एक बाइक सवार से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    संदलपुर में वाहन ओवरटेक को लेकर कार और बाइक सवारों में मारपीट, बीच सड़क पर हुआ हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
संदलपुर कस्बे में सोमवार शाम करीब 5 बजे कार सवार युवकों और बाइक सवारों के बीच वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बलियापुर गांव के कुछ युवक कार से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संदलपुर चौकी के पास एक बाइक सवार से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अरौल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में भिड़ंत आज दिनाक 11.05.2026 को प्रातः लगभग 05:00 से 05:30 बजे के बीच थाना अरौल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपीडा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक बस एवं ट्रक का सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर पाया गया कि एक डबल डेकर प्राइवेट बस, जो पटना से दिल्ली की ओर जा रही थी, ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत हुआ कि ओवरटेक के दौरान बस चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिल्हौर भेजा गया। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार हेतु लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट अस्पताल) रेफर किया गया। उपचार के दौरान दो यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल का उपचार जारी है। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे पुलिस एवं हाइड्रा की सहायता से वाहन हटवाकर सुचारु करा दिया गया। वर्तमान में यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। मृतक यात्री बिहार राज्य के निवासी बताए गए हैं, जो मजदूरी हेतु दिल्ली जा रहे थे। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वर्तमान में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी।
    1
    अरौल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में भिड़ंत 
आज दिनाक 11.05.2026 को प्रातः लगभग 05:00 से 05:30 बजे के बीच थाना अरौल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपीडा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक बस एवं ट्रक का सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर पाया गया कि एक डबल डेकर प्राइवेट बस, जो पटना से दिल्ली की ओर जा रही थी, ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत हुआ कि ओवरटेक के दौरान बस चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिल्हौर भेजा गया। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार हेतु लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट अस्पताल) रेफर किया गया। उपचार के दौरान दो यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल का उपचार जारी है। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे पुलिस एवं हाइड्रा की सहायता से वाहन हटवाकर सुचारु करा दिया गया। वर्तमान में यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। मृतक यात्री बिहार राज्य के निवासी बताए गए हैं, जो मजदूरी हेतु दिल्ली जा रहे थे। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वर्तमान में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम,  एस.एम. कासिम आबिदी।
    user_Roshan Babu
    Roshan Babu
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *विपक्षियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था ।जिसमें गांव के ही प्रमोद कुमार, रमेश कुमार के दो मामा लोग आए मेरे साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी और भांजे को उपरोक्त विपक्षियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी ।जिससे मेरे भांजे को सिर में गंभीर चोट आई है l और मेरी पत्नी की चेन और सुई धागा गिर गए। घटना की जानकारी 112 पुलिस को सूचना दी । मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख दबंग मौके से फरार हो गए। थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
    2
    *विपक्षियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र
औरैया अजीतमल  कोतवाली क्षेत्र के  ग्राम रामनगर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था ।जिसमें गांव के ही  प्रमोद कुमार, रमेश कुमार के दो मामा लोग आए मेरे साथ मारपीट करने लगे।  बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी और भांजे को उपरोक्त विपक्षियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी ।जिससे मेरे भांजे को सिर में गंभीर चोट आई है l
और मेरी पत्नी की चेन और सुई धागा गिर गए। घटना की जानकारी 112 पुलिस को सूचना दी । मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख दबंग मौके से फरार हो गए। थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    औरैया 9690724794 Auraiya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया में होगा वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया में होगा औरैया शहर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 मई को गोपाल वाटिका में होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता के सानिध्य में संपन्न होगा। जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता मौजूद रहेंगे। वहीं सदस्य विधान परिषद सलिल बिश्नोई कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने बताया कि समारोह में वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, सभासदों एवं प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी वैश्य नेताओं और समाज के लोगों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल रानू, विनय पुरवार, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार, शेखर गुप्ता, प्रशांत पोरवाल मोनू सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे। संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।
    1
    वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को  औरैया में होगा
वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को  औरैया में होगा
औरैया शहर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 मई को गोपाल वाटिका में होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता के सानिध्य में संपन्न होगा।
जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता मौजूद रहेंगे। वहीं सदस्य विधान परिषद सलिल बिश्नोई कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।
जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने बताया कि समारोह में वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, सभासदों एवं प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी वैश्य नेताओं और समाज के लोगों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल रानू, विनय पुरवार, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार, शेखर गुप्ता, प्रशांत पोरवाल मोनू सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे। संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संदलपुर में वाहन ओवरटेक को लेकर कार और बाइक सवारों में मारपीट, बीच सड़क पर हुआ हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल संदलपुर कस्बे में सोमवार शाम करीब 5 बजे कार सवार युवकों और बाइक सवारों के बीच वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बलियापुर गांव के कुछ युवक कार से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संदलपुर चौकी के पास एक बाइक सवार से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    संदलपुर में वाहन ओवरटेक को लेकर कार और बाइक सवारों में मारपीट, बीच सड़क पर हुआ हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
संदलपुर कस्बे में सोमवार शाम करीब 5 बजे कार सवार युवकों और बाइक सवारों के बीच वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बलियापुर गांव के कुछ युवक कार से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संदलपुर चौकी के पास एक बाइक सवार से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sarita singh
    Sarita singh
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.